Posts

Showing posts from July, 2020

बांसवाड़ा में कोरोना ने मचाया कोहराम, अब सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ही खुली रहेंगी दुकानें

Image
बांसवाड़ा. कोरोना संक्रमण के लगातार प्रसार को देखते हुए बांसवाड़ा जिले में मंगलवार से सुबह दस से शाम पांच बजे तक ही दुकानें खुली रहेंगी। इसमें आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी। वहीं आगामी नौ अगस्त तक पूरे जिले में रात्रि नौ से सुबह छह बजे तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी। इस संबंध में जिला मजिस्टे्रट अंकित कुमार सिंह ने सोमवार रात आदेश जारी किए। बांसवाड़ा जिले में फिर बढ़ा कोरोना का कहर, कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 139 पर, देखें वीडियो... गौरतलब है कि जिले में सोमवार को 11 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए है। इसी के साथ जिले में सभी पर्यटन स्थलों पर भी लोगों के आने-जाने की पाबंदी रहेगी। वहीं बिना मास्क पहने सार्वजनिक स्थानों पर पाए जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा और कोविड-19 गाइडलाइन की अवहेलना करने पर भी कार्रवाई की जाएगी। बांसवाड़ा : अफसरों की सुरक्षा के नाम पर लगाए जवान कर रहे मजे, एएसपी ने किया मुआयना तो ड्यूटी से मिले गायब source https://www.patrika.com/banswara-news/coronavirus-in-banswara-shops-will-be-open-in-banswara-from-10-to-5-6300425/

12 साल के बच्चे सहित तीन और कोरोना पॉजिटिव, बांसवाड़ा में आंकड़ा 114 पर पहुंचा

Image
बांसवाड़ा. जिले में कोरोना संक्रमण में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को दो जने पॉजिटिव आने के बाद दूसरे दिन 12 साल के बच्चे सहित तीन और कोविड-19 से संक्रमित आने की पुष्टि हुई। इससे अब तक जिले में रोगियों की संख्या 114 हो गई है। जिला मुख्यालय के एमजी अस्पताल के पीएमओ डॉ. नंदलाल चरपोटा ने बताया कि शनिवार को शहर सहित जिलेभर के कुल 343 सेंपल की लैब में जांच की गई। इस बीच बार-बार बिजली गुल होने से एरर के चलते लैब का कामकाज बुरी तरह प्रभावित रहा और सभी नतीजे रात साढ़े दस बजे तक स्पष्ट नहीं हुए। इस बीच, पेंडिंग संदिग्ध नमूनों में कुछ अलग रन कराए गए, जिनमें लोधा के नवोदय स्कूल क्वॉरंटीन कुवैत से आया 60 वर्षीय बुजुर्ग पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा 45 वर्षीय एक नया रोगी शहर के नबीपुरा क्षेत्र से है, जबकि तीसरा कुशलगढ़ का 12 साल का बच्चा है। बांसवाड़ा : संपत्ति विवाद में मां ने कराई बेटे की हत्या, भाई और दोस्त ने गला दबाकर उतार दिया मौत के घाट और... इनमें होम क्वॉरंटीन चल रहे नबीपुरा का रोगी सिम्पटेमेटिक है, जिसका 16 जुलाई को सेंपल लिया गया था। उसे शहर में कोरोना लाइन लिस्टिंग कर रहे डॉ. ...

VIDEO : मानसून के आते ही बांसवाड़ा में छाई हरियाली, जगमेर की खूबसूरत पहाडिय़ां बनी नया डेस्टिनेशन

Image
बांसवाड़ा. हमारा जिला नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण है। मानसून आते ही समूचे जिले ने हरियाली की चादर ओढ़ ली है। इन दिनों जगमेर पर्यटन की दृष्टि से एक नया डेस्टिनेशन बन गया है। जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर जगमेर की पहाडिय़ां इन दिनों हरीतिमा से आच्छादित है। ऊंची-ऊंची पहाडिय़ों के बीच सडक़ निर्मित की है जो पहाड़ी के शिखर पर स्थित हनुमान मंदिर तक पहुंचती है। पहाडिय़ों के बीच से गुजरते घुमावदार रास्ते के दाएं और बाएं खेता, छोटे तलैया और हरे पेड़ों के कारण समूचा क्षेत्र पयटकों को आकर्षित कर रहा है। पढ़ें बांसवाड़ा की अन्य खबरें... बांसवाड़ा जिले में कोरोना संक्रमितों का शतक, बैंगलुरु से अहमदाबाद होते हुए लौटा शहर का युवक मिला पॉजिटिव VIDEO : बिजली का तार टूटकर गिरने से एक किसान की दर्दनाक मौत, दो बैलों ने भी तड़प-तड़पकर तोड़ा दम VIDEO : जमीन विवाद को लेकर लाठी-भाटा जंग में पिता-पुत्र की मौत, दोहरे हत्याकांड में तब्दील हुई वारदात source https://www.patrika.com/banswara-news/top-tourist-places-in-rajasthan-jagmer-ghata-in-banswara-chacha-kota-6257140/

राजस्थान : बिजली कनेक्शन कराने के नाम पर 3500 रुपए रिश्वत लेते लाइनमैन रंगे हाथों गिरफ्तार

Image
बांसवाड़ा. भ्रष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो बांसवाड़ा के दल ने मंगलवार दोपहर विद्युत कनेक्शन के नाम पर 3500 रुपए की रिश्वत लेते अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एक तकनीकी सहायक (लाइनमैन) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ट्रेप की कार्रवाई एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माधोसिंह के नेतृत्व में धामनिया स्थित जीएसएस पर की गई। एएसपी माधोसिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत बड़वी के खोरापाड़ा बड़वी निवासी शांतिलाल पुत्र छगनलाल मईड़ा एवं सुखलाल पुत्र भाणजी डिंडोर ने गत 19 जून को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि विद्युत निगम के सहायक अभियंता द्वितीय के अधीन कार्यरत तकनीकी सहायक बाबूलाल पुत्र शंकरलाल चरपोटा निवासी झरी से गांव के 12 बीपीएल परिवारों के यहां विद्युत कनेक्शन के लिए संपर्क किया। आरोपी बाबूलाल ने प्रति कनेक्शन दो-दो हजार रुपए मांगे। शिकायत का एसीबी ने उसी दिन सत्यापन किया और मंगलवार को बाबूलाल को ट्रेप किया। पहले ले चुका 19 हजार 900 रुपए उन्होंने बताया कि आरोपी बाबूलाल संबंधित परिवारों से पहले कुल 19 हजार 900 रुपए ले चुका था। शिकायत के दिन ही पांच सौ रुपए सत्यापन के दौरान लिए। शेष रही राशि के...

कोरोना महामारी के बीच भोजन व्यवस्था में झोल, अस्पताल में 60 रुपए के खाने का बिल 95 रुपए

Image
बांसवाड़ा. जिला मुख्यालय के एमजी अस्पताल में कोविड मरीजों और उनकी सेवा के लगे डॉक्टर-स्टाफ के भोजन व्यवस्था में झोल प्रतीत हो रहा है। यहां 60 रुपए प्रति डाइट जो टिफिन सेंटर सबको खाना दे रहा, उसका बिल 95 रुपए की दर से पेश करवाकर बाकायदा भुगतान किया जा रहा है। कोविड-19 के लिए आए दो लाख के बजट से हो रहा यह इंतजाम करीब दो महीने से चल रहा है और अब तक 87 हजार रुपए बिल पास हो चुका है। इस बारे में चर्चा पर कर्ता-धर्ता थर्मोकॉल-प्लास्टिक प्लेट और पानी की बोतल का व्यय शामिल होना बताकर टाल रहे हैं। बावजूद इसके साधारण व्यय में भी गड़बड़झाले से अस्पताल में चर्चा बनी हुई है। पिछले महीने हुए सात सौ से ज्यादा भोजन पैकेट दरअसल, बाहर से बगैर टेंडर भोजन व्यवस्था की छूट पर सिफारिश से शहर के एक टिफिन सेंटर से हुई व्यवस्था में भोजन लाने का इंतजाम अस्पताल स्तर से रहा। डिस्पोजेबल प्लेट अनिवार्य की गई, तो 4-5 रुपए अतिरिक्त के साथ पानी की बोतल का पैसा भी जुड़ा। सेंटर सर्वसाधारण को 60 रुपए में भोजन मुहैया करवाता है, लेकिन यहां उसकी दर 80 रुपए करने के बाद प्लेट और पानी का पैसा मिलाकर आंकड़ा 95 रुपए पहुंचा दिया...