कुशलगढ़ में फिर खिला ‘कमल’
कुशलगढ़ नगरपालिका के २० वार्डों की मतगणना रविवार सुबह नौ बजे शुरू हुई और पौन घंटे में ही स्थिति साफ हो गई। चार राउंड में हुई मतगणना की शुरुआत से ही भाजपा का दबदबा रहा और एक के बाद एक वार्डों में पार्टी प्रत्याशियों की जीत की घोषणा के साथ प्रत्याशियों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं का जोश परवान चढ़ता रहा। १५ सीटें जीत कर भाजपा ने कुशलगढ़ नगर के ७५ प्रतिशत क्षेत्र में जीत दर्ज की है। कांग्रेस की जीत का प्रतिशत १० और निर्दलीयों का १५ रहा। कांगे्रस में नेता प्रतिपक्ष को छोडक़र बाकी सभी दिग्गज चुनाव हार गए। पिछले चुनाव में कुशलगढ़ नगरपालिका में १५ वार्ड थे, जिनमें १० पर भाजपा और पांच पर कांगे्रस ने जीत दर्ज की थी। भाजपा के प्रत्याशी जीत के बाद पहुंचे नगर में, स्वागत दूसरी ओर भाजपा की जीत की सूचना के बाद भाजपा के सभी उम्मीदवार दोपहर बाद कुशलगढ़ नगर में पहुंचे और एसडीएम बद्रीलाल सुथार से जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सभी जीते हुए उम्मीदवारों का भव्य स्वागत किया। कांग्रेस के इन दिग्गजों को मिली हार वार्ड १३ कांग्रेस के कद्दावर नेता और पीसीसी सदस्य हंसमुख सेठ को हार क...