Posts

Showing posts from September, 2020

बांसवाड़ा : 6 माह की मासूम को लेकर माही बांध में कूदी मां, बचाने गए पति और बच्ची की दर्दनाक मौत

Image
बांसवाड़ा/तेजपुर. जिले के माही बांध स्थल पर मंगलवार को एक विवाहिता अपनी छह माह की मासूम पुत्री के साथ बांध में छलांग लगा दी। दोनों को बचाने के लिए विवाहिता का पति पानी में कूदा, लेकिन खुद डूब गया। हादसे में पिता व बेटी की मौत हो गई। विवाहिता को महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। भूंगड़ा थाने से मौके पर पहुंचे एएसआई कैलाशसिंह ने बताया कि तेजपुर के समीप पानी वाला गढ़ा गांव निवासी प्रवीण कुमार पुत्र हीरालाल अपनी पत्नी नानी व छह माह की मासूम बेटी किंजल को लेकर माही बांध स्थल स्थित मंदिर में दर्शन करने आए थे। बताया गया कि दर्शन कर मंदिर से बाहर निकलने के दौरान ही अचानक नानी अपनी मासूम बेटी को लेकर बांध की पाल से सटी सीढिय़ों से दीवार लांघकर नीचे उतरी और पानी में छलांग लगा दी। प्रवीण ने पत्नी व बेटी को पानी में डूबते देखा तो वह आनन-फानन पानी में कूदा, लेकिन खुद डूब गया। नानी को मौके पर मौजूद सुरक्षा प्रहरियों ने निकाला। एकाएक हुई घटना से बांधस्थल पर तैनात कर्मचारी और सुरक्षा प्रहरी भी हतप्रभ रह गए। उन्होंने माहीडेम चौकी पुलिस को इत्तला दी व सिविल डिफेंस टीम को अवगत कराया। मौके...

बांसवाड़ा : 'प्रकृति के प्रत्येक कण में मुझे देखने वाला ही मेरा परम भक्त है'

Image
बांसवाड़ा. स्वामी रामानन्द सरस्वती वेदपाठशाला के साधकों द्वारा आयोजित मास अनुष्ठान में साधकों द्वारा पाठशाला के मुख्य संचालक सेवक हर्षवर्धन व्यास के मार्गदर्शन में कमला एकादशी पर विशेष अनुष्ठान आयोजित हुआ। पं. दीपेश पंड्या व चित्रेश के आचार्यत्व, पं. पवन पंड्या के सह आचार्यत्व में कृष्ण भक्त यजमान पृथ्वीसिंह चोरमार व परिवार द्वारा भद्रसूक्त, शान्ति सूक्त पाठ के साथ भगवान पुरुषोत्तम का त्रिशोपचार पूजन किया गया। इस दौरान पुरुषसूक्त पाठ गायन के साथ तुलसी मिश्रित जल से भगवान का अभिषेक किया गया। इसके बाद साधकों ने ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करते हुए 3501 दीप की मनोहारी दीपमाला सजाई। साधकों ने विष्णुयाग के निमित्त विष्णुसहस्रनाम स्तोत्र व श्रीसूक्त के पाठ किए। अनुष्ठान के दौरान आयोजित संवाद कार्यक्रम में साधकों ने भाग लिया। जिसमें बताया कि गीता में भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन को कहते हैं कि केवल मूर्ति में मेरा दर्शन करने वाला नहीं अपितु सारे संसार में प्रत्येक जीव के भीतर और कण-कण में मेरा दर्शन करने वाला ही मेरा भक्त है। प्रत्येक वस्तु परमात्मा की है, अपनी मानते ही वह अशुद्ध हो जाती ह...

बांसवाड़ा में बिना अनुमति कोरोना जांच करवाकर चांदी कूट रही निजी लैब, लोगों से 4000 रुपए तक वसूले जा रहे

Image
दीनदयाल शर्मा/बांसवाड़ा. जिला अस्पताल में कोविड-19 टेस्ट से परे जिले में कतिपय निजी लैब मनमाने दरों पर अहमदाबाद से जांच करवाकर चांदी कूट रही हैं। शहर में भी चल रही ऐसी ही एक लैब से चिकित्सा विभाग बेखबर है। बगैर अनुमति या जानकारी के कोई भी निजी लैब जांच करवाने में सक्षम ही नहीं है। बावजूद लैब संचालक वारे-न्यारे कर रहे हैं। यह खुलासा पत्रिका की तीन दिन की पड़ताल में सामने आया है। हालांकि राज्य सरकार की ओर से 1200 रुपए में कोरोना की जांच के स्पष्ट निर्देश के बाद निजी लैब लोगों को सेंपलिंग स्थगित करने का दावा कर रही है, कई लोगों के अनधिकृत तरीके से नमूने लेकर 2900 से 4000 रुपए तक वसूली कर जांच की पुष्टि भी हुई है। इस तरह चल रहा खेल निजी लैब का नेटवर्क बहुत ही चुप्पी के साथ संचालित किया जा रहा है। छोटी सरवन क्षेत्र का लैब संचालक वहां से संपर्कित शहर के लोगों को एमजी अस्पताल के हालात अपने तरीके से बताकर अपने यहां बुला रहा है। इससे कोरोना और सरकारी अस्पताल जाने से संक्रमण के और ज्यादा शिकार होने से भयभीत लोग इनकी शरण में आ रहे हैं। फिर शहर के रतलाम रोड स्थित दूसरी किसी की लैब में संदिग्धो...

बेकाबू कार ने राहगीर को कुचला, हाथ कटकर 50 फीट दूर गिरा

Image
बांसवाड़ा। घाटोल रोड पर रविवार शाम लोमहर्षक हादसे में एक बेकाबू कार ने राहगीर को कुचल दिया। हादसा इतना जबर्दस्त रहा कि राहगीर युवक का हाथ कटकर पचास फीट दूर सड़क पर गाड़ी के साथ चला गया। काफी खून बहने से युवक की बांसवाड़ा लाते समय मौत हो गई। इस बीच, कार के पीछे पुलिस लगी तो चालक ने भागने के प्रयास में सेनावासा में पुलिस की नाकाबंदी तोड़ दी और शहर में प्रवेश कर लिया। एक वकील की बताई कार को यहां घेराबंदी के दौरान राजतालाब चौकी के करीब रोका गया, तो चालक उसे छोड़ भागा। खमेरा थानाधिकारी चैलसिंह ने बताया कि हादसा शाम करीब सवा पांच बजे हुआ, जबकि चाय की होटल का संचालक घाटोल निवासी 32 वर्षीय जयंती उर्फ निमेश पुत्र मणिलाल पंड्या पैदल ही यहां गुरु कृपा रेस्टोरेंट और पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे सड़क किनारे जा रहा था। इसी बीच, पीछे से आई कार ने उसे चपेट में लेकर कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों से पता चला कि कुचले युवक का दायां हाथ गाड़ी के साथ करीब पचास फीट आगे तक चला गया। यह देख एकत्र भीड़ में से एक जने ने कपड़ा डाला, तो दूसरे ने हाथ वापस लाकर युवक के पास रखा। इस बीच, पहुंचे पुलिस दल ने युवक को बांसव...

दर्दनाक हादसा : प्रतापगढ़ में कार-ट्रोले की जबर्दस्त भिड़ंत, बांसवाड़ा पुलिस के निरीक्षक सहित चार की मौत

Image
बांसवाड़ा. पड़ोसी प्रतापगढ़ जिले में बांसवाड़ा की ओर एनएच 113 पर पाड़लिया गांव के पास बुधवार तडक़े करीब सवा तीन बजे ट्रक ट्रोले और कार की जबर्दस्त भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बांसवाड़ा में पदस्थ पुलिस निरीक्षक, उनकी पत्नी, मित्र और एक अन्य महिला शामिल हैं। सुहागपुरा थाना प्रभारी हिम्मत बुनकर ने बताया कि रात करीब सवा तीन बजे सुहागपुरा से थोड़ा पहले पाड़लिया गांव के पास मोड पर सामने से आ रहे ट्रोल से कार की भिडं़त हो हो गई। इसमें कार सवार बांसवाड़ा पुलिस की मानव तस्करी निरोधक इकाई के प्रभारी पुलिस निरीक्षक अखिलेशकुमार सिंह (53), उनकी पत्नी ममता (45), अखिलेश के मित्र विनय यादव (48) और उनकी महिला मित्र जितेंद्र कंवर (40) की मौके पर ही मौत हो गई। दर्दनाक : परिजनों के ताने सुनकर तैश में आए पिता ने दो बच्चों को तालाब में धकेलकर की हत्या, देखें वीडियो... अखिलेश मूल रूप से अलवर के बहरोड़ निवासी थे और जयपुर के सूर्यनगर में रह रहे थे। उनका मित्र विनय भी जयपुर के ब्रह्मपुरी का है, जबकि उसकी महिला मित्र तालाब नगर, रामगंज की थी। चारों जयपुर से बांसवाड़ा लौट रहे थे। कार विनय चला ...

जयपुर एसीबी ने बांसवाड़ा में खोली भ्रष्टाचार की पोल, पीडब्ल्यूडी इंजीनियर 65 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Image
बांसवाड़ा. जिले में सार्वजनिक निर्माण विभाग में ठेके पर चल रहे कामकाज में भ्रष्टाचार की पोल बुधवार को एसीबी, जयपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई से खोल दी। यहां सरकारी भवनों में बिजली फिटिंग करने वाली एक फर्म के ठेकेदार से 65 हजार रुपए रिश्वत लेते विभाग के कार्यवाहक अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश महावर को टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इसके साथ दो अन्य ठेकेदार भी साजिश के आरोप में धरे गए, जो बिचौलिए की भूमिका में थे। प्रकरण में कार्रवाई ब्यूरो के डीजी एसीबी के डीजी आलोक त्रिपाठी और एडीजी दिनेश एम एन के निर्देशन में दोपहर में हुई। इस संबंध में परिवादी ने सीधे जयपुर मुख्यालय में ही शिकायत की थी। इसमें बताया कि वह सरकारी भवनों के निर्माण के दौरान बिजली वायरिंग और फिटिंग के ठेके लेता है। बांसवाड़ा में उसके विभिन्न कार्यों का भुगतान पार्ट पेमेंट में चल रहा था। इनमें से 13 लाख रुपए का भुगतान बचा था। टीडीएस काटकर भी 12 लाख 8 हजार रुपए का भुगतान शेष था। इस बीच, विभाग में अधिशासी अभियंता स्तर से साढ़े चार-पांच फीसदी कमीशन की रवायत के चलते शेष भुगतान स्वीकृति से पहले उक्त राशि के रूप में रिश्वत मांगी...

बेमिसाल शिक्षक : दृष्टिबाधित शिक्षक रोशन कर रहा विद्यार्थियों की जिन्दगी, दिखा रहा भविष्य की राह

Image
बांसवाड़ा. वे दृष्टिबाधित हैं, लेकिन फिर भी शिक्षा को लेकर नई तकनीक से जुड़ते हुए सक्रिय हैं। यहीं कारण है कि वे दृष्टिबाधितों को सहजता से शिक्षा देने के साथ ही सामान्य विद्यार्थियों को भी निशुल्क मार्गदर्शन देकर भविष्य संवार रहे हैं। कोरोना संक्रमण के दौर में भी लगातार शैक्षिक नवाचारों के साथ पठन-पाठन सामग्री तैयार कर विद्यार्थियों तक पहुंचा रहे हैं। यहां बात की जा रही है राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोटी बस्सी में अंग्रेजी के द्वितीय श्रेणी के शिक्षक की कमल शर्मा की। मुख्य रूप से अंग्रेजी जैसे कठिन माने वाले विषय के कंटेंट को सरलीकृत रूप से तैयार कर विद्यार्थियों तक पहुंचाया जा रहा हैं। मूसलाधार से नदियों-झरनों और जलाशयों में पानी की आवक, खूबसूरती बिखेर रहा जुआफाल, देखें वीडियो... ये कर रहे शिक्षा में खास - वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान लॉकडाउन में विद्यार्थियों के शैक्षिक उन्नयन के लिए पठन-पाठन सामग्री ई कंटेंट के रूप में तैयार की गई। वे इस सामग्री को प्रतिदिन ऑडियो के रूप में तैयार कर सोशल मीडिया प्लेटफॉॅर्म के माध्यम से विद्यार्थियों तक निशुल्क पहुंचा रहे हैं। - विभिन्न प्...

बांसवाड़ा : आठ साल की मासूम बच्ची को कुएं में धकेलकर की हत्या, महिला को उम्रकैद की सजा

Image
बांसवाड़ा. आंबापुरा क्षेत्र में सालभर पहले चोरी की पोल खोलने से हुई जलालत पर रंजिश पालकर आठ साल की बच्ची की हत्या करने के मामले में अपर सेशन न्यायालय ने आरोपी महिला को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष के अनुसार 8 मई,2019 को हिम्मतपुरी गांव में आठ वर्षीया माया पुत्री नानूराम का शव कुएं से बरामद हुआ। तब बच्ची की दादी थावरी (55) पत्नी पूंजा बारिया ने पुलिस को रिपोर्ट में बताया कि माया को उसके जेठ रकमा की बहू गुड्डी लकडिय़ां बीनने साथ ले गई थी। कुछ देर बाद गुड्डी अकेली लौटी, तो उसने माया के बारे में पूछा। गुड्डी यह कहकर टल गई कि माया उसे कुएं की तरफ जाने का कहकर साथ छोडकऱ लौट गई। उसके बाद जब थावरी व ग्रामीणों ने कुएं में देखा, तो बच्ची का शव मिला। प्रकरण में पुलिस ने जांच की, तो हत्या का मकसद भी सामने आ गया। तब वारदात के बाद से घर से लापता गुड्डी को तलाश कर गिरफ्तार किया गया। दर्दनाक : परिजनों के ताने सुनकर तैश में आए पिता ने दो बच्चों को तालाब में धकेलकर की हत्या, देखें वीडियो... पूछताछ में गुड्डी ने वारदात कबूल कर बताया कि दो दिन पूर्व घर में राशन का सामान खत्म हो गया, तो वह देव...

पति और साली ने मिलकर महिला का गला घोंटा, फिर आधी रात में बाइक पर शव ले जाकर माही नदी में फेंका

Image
बांसवाड़ा. आंबापुरा क्षेत्र में पिछले दिनों गेमन पुल के पास पानी में मिला आंगनवाड़ी सहायिका का शव हत्या के बाद फेंका गया था। मृतका के पति ने ही अपनी साली के साथ मिलकर रस्सी से गला घोंटकर उसे मारा और फिर शव बाइक पर डालकर गेमन ले जाकर पुल से फेंक दिया था। आंबापुरा पुलिस ने यह खुलासा दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ शुक्रवार को किया। थानाधिकारी किरेंद्रसिंह ने बताया कि 29 अगस्त को माही बेक वाटर में गेमन पुल से आगे पानी में शव तैरता मिला। इसकी शिनाख्त दूसरे दिन शिनाख्त पड़ोली गोवद्र्धन निवासी सोना पत्नी शंकरलाल डोडियार के रूप में हुई। प्रकरण में मृतका के पिता रामोर वड़ली निवासी शंकरलाल पुत्र धारजी निनामा ने अपने भाणेज से फोन पर हुई बातचीत के आधार पर हत्या का अंदेशा जताते हुए रिपोर्ट दी थी। इस पर एसपी कावेंद्रसिंह सागर के निर्देशन में थाने की टीम गठित कर जांच की गई। इस दौरान मेडिकल बोर्ड से प्राप्त पोस्टमार्टम से सोना की मौत पानी में डूबने से नहीं, बल्कि गला घोंटने से होने की पुष्टि हई। इस पर संदिग्ध आरोपियों मृतका के पति शंकरलाल डोडियार और छोटी बहन केसर को डिटेन किया गया। पूछताछ के दौर...

बांसवाड़ा में कोरोना का वार, संक्रमितों का आंकड़ा 8 दिन में 250 पार, अस्पताल में होने लगी जगह की कमी

Image
बांसवाड़ा. जिले में कोरोना स्प्रेड का प्रभाव दिनोंदिन बढ़ रहा है। हालात यह है कि यहां आठ दिन में 254 नए मरीज आ चुके हैं। इनमें ज्यादातर रक्षा बंधन और इसके बाद मेल-मिलाप में स्वच्छंदता के चलते होना सामने आए हैं, जिससे जिला अस्पताल में जगह की कमी होने लगी है। हालांकि अस्पताल प्रशासन नई गाइड लाइन के अनुरूप लक्षणहीन रोगियों को होम आइसोलेशन करते हुए संतुलन बनाने में जुटा है, लेकिन हाल ही में त्योहारों पर बढ़े जन जमावड़े से कोरोना रोगियों में और इजाफे की आशंका बनी हुई है। ऐसे में अब चिकित्सा विभाग के अधिकारी भी रोगियों के उपचार के लिए नए बंदोबस्त की संभावनाओं को तलाश रहे हैं। एमजी अस्पताल के पीएमओ डॉ. अनिल भाटी का कहना है कि रोगियों में और इजाफे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। कोविड डेडिकेटेड जिला हॉस्पीटल में 160 बैड हैं, जो पूरे भरने के बाद गाइडलाइन अनुसार जिन रोगियों में किसी तरह के लक्षण नहीं है, उन्हें होम आइसोलेट कर रहे हैं। इसके अलावा ब्लॉक से लाए जा रहे रोगियों कलक्टर और विभाग के उच्चाधिकारियों से चर्चा की है। घाटोल, परतापुर और सज्जनगढ़ क्षेत्र में कोविड केयर सेंटर बनाकर वहां क...