Posts

Showing posts from October, 2021

बांसवाड़ा : महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई

Image
बांसवाड़ा. महर्षि वाल्मीकि आश्रम मदारेश्वर पर आश्रम के महंत श्री थावर गिरी महाराज के सानिध्य में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पधारे हुए भक्तों अतिथियों ने सर्वप्रथम भगवान महर्षि वाल्मीकि पूजा-अर्चना , आरती हवन यज्ञ आदि धार्मिक अनुष्ठान किए गए। जिसके तत्पश्चात सामाजिक एवं धर्म सभा हुई। सभा की अध्यक्षता नगर परिषद सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी ने की सभा के मुख्य अतिथि डॉक्टर बापू दलसुख दास महाराज संजेली धाम गुजरात रहे। विशिष्ट अतिथि राजपरिवार के जगमाल सिंह, रामदास महाराज, पार्षद चंदा सीता डामोर, अतीत गरासिया, थानु नाथ महाराज, फूल गिरी महाराज, मौनी बाबा, गुलाब भाई राठौड़ रहे। संबोधित करते हुए बापू डॉक्टर दलसुख दास ने महर्षि वाल्मीकि की जीवनी पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता करते हुए सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि जिला मुख्यालय का महर्षि वाल्मीकि का आश्रम जनजाति क्षेत्र व समाज में जनजागृति का महत्वपूर्ण एवं प्रमुख स्थान है। पुस्तक का किया विमोचन जयंती कार्यक्रम में राजेंद्र कोठारी द्वारा लिखित वाल्मीकि रामायण सारांश पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में ...

बांसवाड़ा : परतापुर में पुलिस जाब्ता तैनात, स्थिति सामान्य

Image
बांसवाड़ा/ परतापुर . परतापुर कस्बे में मंगलवार को भी पुलिस जाप्ते की तैनाती की बीच पूर्ण शांति रही। जनजीवन सामान्य होने लगा है। बाजार भी पुन: पटरी आ गया है। डीएसपी गजेन्द्र सिंह राव के निर्देशन एवं सीआई मनीष चारण के नेतृत्व में जगह-जगह पुलिस जाप्ता तैनात रहा। वहीं पुलिस वाहन द्वारा गश्त भी जारी रही। उल्लेखनीय है कि शनिवार रात बारावफात की तैयारियों में डिवाइडर एवं बिजली के खंभों पर धार्मिक ध्वजाएं लगाने पर रोकटोक के बीच हुई चाकूबाजी एवं मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्ष के 6 जने घायल हुए। इसे लेकर अजय मुनिया की ओर से समुदाय विशेष के साथ नामजद सहित 25 के विरुद्ध और दूसरे पक्ष के सदर इदरीस खान की ओर से सैलाब पुत्र रमण कलाल सहित 6 जनों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया गया। इस मामले के जांच अधिकारी डीएसपी गजेन्द्र सिंह राव ने बताया कि मामले गिरफ्तार शराफत पुत्र फकीर मोहम्मद, शाहरुख पुत्र खान जमाल, जावेद पुत्र रईस, बिलाल और सैलाब पुत्र रमण कलाल को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पूजा-अर्चना: इधर इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए युवक गौरव पुत्र प्रकाश भट्ट का उदयपुर महाराणा भूपाल चिकि...

बांसवाड़ा: गढ़ी थाने का घेराव टाला तो दोपहर बाद फिर उग्र हुए युवा, हल्का बल प्रयोग कर खदेडी़ भीड़

Image
बांसवाड़ा. बारावफात की तैयारियों में शनिवार रात हाइवे के डिवाइडर पर धार्मिक ध्वजाओं को लगाने पर रोकटोक के बीच हुई चाकूबाजी और मारपीट की वारदातों के बाद दूसरे दिन जिले के परतापुर कस्बे में बाजार बंद और माहौल तनावपूर्ण रहा। इसके चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, वहीं आला अधिकारी हालात पर निगरानी करते नजर आए। हालांकि सुबह बाजार खुलने के बाद बवाल बढऩे की आशंका में धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिरे और शाम तक बाजार पूरी बंद रहा। इससे पहले सुबह सर्व सनातन समाज और श्रीराजपूत करणी सेना के गढ़ी थाने के घेराव के लिए एकत्र होने के आह्वान पर दोपहर में लोग गढ़ी थाने के पास जुटे, लेकिन प्रशासन और पुलिस ने समझाइश कर उन्हें रोके रखा। इस पर गढ़ी विधायक कैलाश मीणा, करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष भंवरसिंह सलाडिय़ा, पूर्व मंत्री भवानी जोशी सहित विभिन्न समाज संगठन के साथ दोपहर बाद लोगा शीतलामाता मंदिर परिसर पहुंचे और सभा आयोजित कर समुदाय विशेष के रवैए पर आक्रोश जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। बाद में नारेबाजी करती हुई भीड़ दोपहर बाद करीब ढाई बजे फिर थाने की तरफ बढ़ी, तो पुलिस ने रोकने और खदे...

बांसवाड़ा : शिक्षा देने से पहले स्वयं आदर्श बनें गुरु

Image
बांसवाड़ा. बाहुबली कॉलोनी में आर्यिका अर्हमश्री माताजी ने गुरुवार को स्कूली विद्यार्थियों को सीख दी और शिक्षक से भी शिक्षा देने से पहले स्वयं आदर्श बनने का आह्वान किया। मांगलिक भवन में आर्यिका ने विद्यार्थियों कहा कि लक्ष्य से कार्यसिद्धि नहीं होगी। इसके लिए अपने शिक्षक को आदर्श मानना होगा। जब विद्यार्थी शिक्षक को आदर्श माने तो शिक्षक को भी आदर्श की तरह कार्य करना होगा। शिक्षक बच्चों को अच्छे संस्कार दें। अनुशासन सिखाएं। तामसी वृत्ति से दूर रखें। ऐसा भोजन करें, जिससे भाव व विचार अच्छे हों। विद्यार्थी अपने जीवन को संस्कारित करेंगे, तभी ऊंचाइयों को प्राप्त कर जाएंगे। प्रवक्ता महेंद्र कवालिया ने बताया कि राउमावि नूतन के प्राचार्य राजीव जुआ, शिक्षक आदि उपस्थित रहे। श्री समाज ने स्वागत किया। आत्मा का कल्याण करो मोहन कॉलोनी आदिनाथ जिनालय में आचार्य सुंदरसागर महाराज ने कहा कि जिनशासन में भोगों की नहीं, योगों की प्रधानता है। उन्होंने रामकथा प्रस्तुत कर कहा कि संसार में कई संप्रदाय है, जो बैकुंठ को ही प्राप्त करना चाहते हैं। बैकुंठ में जाने के बाद पुन: संसार में जन्म-मरण करना पड़ेगा। उन्ह...

'बंद हो बिजली कटौती, फसल बीमा क्लेम मिलेÓ

Image
बांसवाड़ा. भारतीय किसान संघ ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को गुरुवार को ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष खेमजी पाटीदार के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में प्रदेश में कृषि सिंचाई के लिए की जा रही बिजली आपूर्ति में कटौती नहीं करने, रबी की बुवाई के लिए डीएपी की उपलब्धता, समर्थन मूल्य पर धान व मक्का की खरीद शुरू करने, उचित रेग्युलेशन तय कर सिंचाई के लिए पानी देने, अति व अनावृष्टि से हुए नुकसान का आपदा राहत अनुदान व फसल बीमा क्लेम दिलवाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती के कारण कपास की फसल की सिंचाई प्रभावित हो रही है। धान व मक्का की फसल समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदे जाने से किसान औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने साख सीमा के बराबर ब्याज मुक्त फसली ऋण उपलब्ध कराने, डीजल पर टैक्स घटाने और उक्त मांगों को पूरा करने की मांग की। साथ ही कहा कि सात दिन में समाधान नहीं होने पर तहसील स्तर से प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान संभागीय अध्यक्ष रणछोड़ पाटीदार, वनेश्वर त्रिवेदी सहित अन्य किसान सम्मिलित रहे। source https://www.patrika.com/...

तलवार लहराते पकड़ा युवक, पूछताछ से शातिर नकबजन होने का खुलासा

Image
बांसवाड़ा. पर्व-त्योहारों पर इन दिनों शहर में अपराधियों के धरपकड़ का अभियान कारगर होता दिखलाई दे रहा है। इसी क्रम में बुधवार रात नाकाबंदी के दौरान खुली तलवार लेकर लोगों को धमकाते एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ा। कोतवाली लाकर पूछताछ पर उसने चोरी-नकबजनी की आधा दर्जन वारदातें कबूली। पता चला कि आरोपी डूंगरपुर जिले में भी वांछित है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक कावेंद्रसिंह सागर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत रात को सीआई रतनसिंह चौहान के नेतृत्व में एसआई कांतिलाल मीणा, कांस्टेबल पृथ्वीपालसिंह मुकेशकुमार व राहुल की टीम रतलाम रोड पर नाकाबन्दी में जुटी थी। इसी बीच, नंगी तलवार लेकर एक बदमाश द्वारा लोगों को डराने-धमकाने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और आरोपी सदर इलाके के धनपुरा निवासी परमेश पुत्र लक्ष्मण निनामा को धरदबोचा। हाथ से तलवार छीनकर उसे थाने लाने के बाद पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया। फिर 24 वर्षीय आरोपी से कड़ी पूछताछ की गई तो उसने अपने गांव के साथियों अनिल पुत्र मणीलाल, दिनेश उर्फ राजकुमार पुत्र लक्ष्मण, सुनील पुत्र सोहन चरपोटा तथा पाड़ी खुर्द निवासी मेडा के साथ मि...

ये वेद पाठशाला: यहां जनजाति विद्यार्थी फर्राटे से बोलते है गीता, गणेश स्तुति, शिव तांडव

Image
बांसवाड़ा. प्रणम्य शिरसा देवं गौरी पुत्रं विनायकम्, भक्तावासं स्मरेन्नित्यमायु:कामार्थ सिद्धये (संकटनाशनगणेश स्तोत्रम् )। नमामीशमीशान् निर्वाणरूपं, विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद स्वरूपं (श्रीरुद्राष्टकम )। अधरं मधुरं वदनं नयनं मधुरं हसितं मधुरम् (मधुराष्टकम) ....। ऐसे एक-दो नहीं बल्कि अनेक मंत्रों का सस्वर कंठस्थ उच्चारण भारत माता मंदिर परिसर में वेद पाठशाला में जनजाति विद्यार्थी कर रहे है। ढोलक एवं मंजिरों के साथ यज्ञ मण्डप में कम उम्र के इन विद्यार्थियों का उच्चारण सुनकर हर शख्स प्रभावित हो रहा है। दरअसल, भारत माता मंदिर बांसवाड़ा परियोजना की ओर से पिछले 6 वर्षों से तीन वेदपाठशालों के संचालन से वेद पाठ का सफर शुरू किया गया। वर्तमान में यह बांसवाड़ा, मोहकमपुरा, गांगड़तलाई, खमेरा, घोड़ी तेजपुर, सज्जनगढ़ सहित 6 स्थलों तक पहुंच गया हैं, जिसमें 72 जनजाति विद्यार्थी अध्ययनरत है। इन विद्यार्थियों को नियमित स्कूल समय के अलावा ढाई घंटे वेद ज्ञान दिया जा रहा है। नियमित अभ्यास का परिणाम यह है कि जनजाति क्षेत्र के विभिन्न गांवों के विद्यार्थी अब बिना अटके आसानी से गीता, रामायण, स्तोत्र रत्नावली, महि...

बिना मुंडेर के कुएं में मिला युवती का शव, गहराया संदेह

Image
बांसवाड़ा/शेरगढ़. जिले के आनंदपुरी इलाके के रोहनवाड़ी पंचायत क्षेत्र में बुधवार को बिना मुंडेर के कुएं में एक युवती की लाश मिली। नातरा कर चुकी युवती दस दिन पहले गुजरात जाने के लिए निकली थी। उसके बाद यहां शव मिलने से संदेह गहरा गया। मामले पर पुलिस ने मौका कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। पुलिस के अनुसार रोहनवाड़ी पंचायत केे रतनटोरी गांव में बिना मुंडेर के कुएं में शव की जानकारी गांव के युवा राहुल को दोपहर में हुई, जबकि वह घास काटने के लिए गया। उसने आसपास के लोगों को बताया तो मौके पर भीड़ लग गई। बाद में इस बारे में जानकारी देने पर सरपंच पति दौलतराम ने शेरगढ़ चौकी प्रभारी लालसिंह को इत्तला दी। इस पर इधर चौकी की टीम तो उधर थाने से प्रभारी एसआई शंकरलाल मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला। लाश पुरानी होने फुल चुकी थी। इसे लेकर मृतका के भाई अनिल वादी ने रिपोर्ट दी। प्रकरण में थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के पिता नहीं है। घर में मां और भाई ही है। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि शर्मिला ने सालभर पहले गुजरात निवासी राजेश से नातरा विवाह ...

नवरात्रि : 101 कन्याओं का किया पूजन

Image
बांसवाड़ा. शहर के सिद्धिविनायक गणपति मंदिर नई आबादी में गणपति सेवा मण्डल के तत्वावधान में राज्य मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया एवं सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी के सान्निध्य में सत्संग भवन का भूमि पूजन हुआ। साथ ही 101 सर्व समाज की कन्याओं का पूजन किया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पंडित इंद्र शंकर झा, पार्षद राकेश सेठिया एवं सर्व समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे। राज्य मंत्री व सभापति ने मंत्रोच्चारण के बीच भूमि एवं 101 कन्याओं का पूजन करते हुए कहा कि कन्या देवी का स्वरूप होती है। ऐसे में बेटी को शिक्षित करते हुए आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करना होगा। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय गणपति मंदिर एवं सर्व समाज के धर्म स्थलों के जीर्णोद्धार व उत्थान के लिए हमेशा तैयार है। सभापति ने भी धार्मिक स्थलों के विकास की बात कही। साथ ही परिषद स्तर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रारंभ में पार्षद सेठिया सहित मंडल के सदस्य दीपक भावसार, मीठालाल माली, ललित जैन, चंदूमल सेठिया, राजेश जैन, मनीष जैन, सुरेश माली, प्रकाश परमार, अभय जैन, गोपाल सिंह चुंडावत, लक्ष्मी लाल भावसार, रविंद्र माली, पंडित कालू दास ब...

गुजरात के वीरपुर में सड़क दुर्घटना, बांसवाड़ा के 13 जने घायल

Image
बांसवाड़ा/डडूका. गुजरात के वीरपुर में दरगाह से लौट रहे गढ़ी क्षेत्र के कुछ लोग बुधवार दुर्घटनाग्रस्त हो गए। सेमलिया गांव के जीप सवार पाटीदार के परिवारों के 13 जने घायल होने की सूचना अपराह्न में आई। घायलों को बड़ौदा और संतरामपुर में भेजा गया। इस बीच, जानकारी पर सेमलिया से घायलों के परिजन वीरपुर के लिए रवाना हुए। मामले में गढ़ी सीआई मनीष चारण ने बताया कि इस बारे में सेमलिया सरपंच नानूराम बामनिया से संवाद पर वीरपुर में गांव के कुछ लोग हादसे में घायल होने की जानकारी मिली। एक जने की मृत्यु होना भी बताई गई, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई। संभवत: गुजरात पुलिस और घायलों के सीधे परिजनों का संवाद हो गया, जिसके चलते राजस्थान पुलिस से संपर्क नहीं हुआ। इधर, सेमलिया से पाटीदार समाज के ग्रामीणों ने बताया कि डूंगरपुर पासिंग की जीप से गांव के अलग-अलग परिवारों से 13 लोग वीरपुर के पास धार्मिक स्थल गए थे। वहां से उन्होंने दोपहर में वापसी की। फिर वीरपुर से करीब पांच किमी आगे आने के बाद हादसा हुआ। इससे जीप में सवार छह जने गंभीर घायल हुए, जबकि बाकी को कम चोटें आईं। इनमें छह जनों को बड़ौदा, जबकि तीन जनों को सं...

जैन समाज : आर्यिका के दीक्षा दिवस पर छाया उल्लास

Image
बांसवाड़ा. बाहुबली कॉलोनी में चातुर्मासरत आर्यिका प्रशस्तमति माताजी का 10वां दीक्षा दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विविध अनुष्ठान किए गए। चातुर्मास कमेटी के प्रवक्ता महेंद्र कवालिया ने बताया कि दीक्षा दिवस पर आर्यिका प्रशस्तमति माताजी को आर्यिका अर्हमश्री माताजी ने शास्त्र भेंट किए। कमल सालगिया परिवार ने पाद प्रक्षालन किया गया। सास मंडल बहू मंडल नवयुवक मंडल द्वारा अघ्र्य को सजाकर पूजन किया गया। समाजजनों ने पुष्प वृष्टि की। रिंकू मैंदावत ने संगीतमय पूजा कराई। आर्यिका ने अपने दीक्षा दिवस पर कहा कि 20 वर्ष की आयु में दीक्षा लेने के भाव उत्पन्न हुए थे।बाल्यकाल से धर्म से जुड़ी रही और सोचा था कि देव, शास्त्र और गुरु के लिए जीवन समर्पित करूंगी। पुण्य कर्म का योग नहीं होने से आचार्य से निवेदन करती थी, लेकिन आचार्य ने कहा कि और तपना पड़ेगा। आचार्य विमल सागर के दर्शन को गई और दीक्षा का निवेदन किया तो कहा कि समय टल गया है। 50 वर्ष की उम्र होने के बाद ही दीक्षा होगी। आचार्य की बात सत्य हुई। 50 वर्ष की आयु में अभिनंदन सागर महाराज के सान्निध्य में दीक्षा हुई। इस अवसर पर आर्यिका अ...

मार्बल व्यवसायी से आठ लाख रुपए की ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार

Image
बांसवाड़ा. एक माह पहले शहर के मार्बल व्यवसायी को मोबाइल पर कॉल कर चिकित्सकीय आवश्यकता के लिए अचानक राशि की आवश्यकता होने और स्वयं को व्यवसायी के परिचित व्यक्ति का नाम व आवाज बदलकर आठ लाख रुपए की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कोतवाली थाना पुलिस ने सफलता अर्जित की है। मामले में मुख्य आरोपी सहित दो की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार नौ सितंबर को दीपक पुत्र विश्वम्भर अग्रवाल निवासी कुशलबाग पैलेस ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह मार्बल व्यवसायी है और बांसवाड़ा व अहमदाबाद में व्यवसाय है। आठ सितंबर को उसके ताऊ विनोद अग्रवाल के मोबाइल पर कॉल आया। कॉलर ने खुद को प्रार्थी के परिचित मार्बल व्यवसायी अश्विनी अग्रवाल बताया और कहा कि उसके चिकित्सकीय आवश्यकता के लिए अहमदाबाद में आठ लाख रुपए नकद चाहिए। यह राशि बांसवाड़ा में उसका एक व्यक्ति दे देगा। इस पर विनोद अग्रवाल ने अश्विनी अग्रवाल की मदद करने के लिए अहमदाबाद में आठ लाख रुपए की व्यवस्था करने को कहा। दीपक ने अश्विनी से मोबाइल पर बात की तो बताया कि अहमदाबाद में उसका व्यक्ति विनोद रुपए ले प्राप्त कर लेगा। इसके बाद मोबाइल नंबर ए...

नवरात्र : 51 कन्याओं का किया पूजन

Image
बांसवाड़ा. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डांगपाड़ा में नवरात्रि की सप्तमी पर विद्यालय में पढऩे वाली 51 कन्याओं का समग्र शिक्षा के कार्यक्रम अधिकारी भूपेश पण्ड्या के मुख्य आतिथ्य एवं प्रधानाचार्य संजय गुप्ता की अध्यक्षता में पूजन किया गया। कन्याओं को पाठ्य सामग्री, शृंगार सामग्री, चॉकलेट, बिस्किट, मिठाई व केले का प्रसाद भेंट किया। अतिथियों का स्वागत ममता जोशी, जुगनू भट्ट, कैलाश जोशी, चुन्नूराज चौहान, रेश्मा जैन व अनुराधा यादव ने किया। कन्या पूजन के भामाशाह संजय गुप्ता व नमिता कुलश्रेष्ठ का विद्यालय परिवार ने आभार व्यक्त किया। संचालन संस्थाप्रधान बृजमोहन तूफान ने किया। इस क्रम में नवरात्र के तहत ही जिले में कई स्थानों पर पूजन किए गए। देवी मंदिरों जहां विविध अनुष्ठान हुए वहीं घरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजन किया। इसके अतिरिक्त बुधवार को अष्टमी के मौके पर भी जिले के त्रिपुरा सुंदरी, नंदनी माता मंदिर, अंबा माता मंदिर सहित कई मंदिरों में श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचेंगे। source https://www.patrika.com/banswara-news/navratri-worshiped-51-girls-7119169/

बांसवाड़ा : मिल में श्रमिक फंदे पर लटका, हंगामे की बनी स्थिति

Image
बांसवाड़ा/ चिडिय़ावासा. उदयपुर मार्ग स्थित मोरड़ी मिल के एक प्लांट में ड्यूटी के दौरान सोमवार रात एक श्रमिक फंदे पर लटका दिखा। अन्य श्रमिकों ने मिल अधिकारियों को इत्तला दी। इसके बाद पुलिस भी पहुंंची व शव मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार सुबह मृतक के परिजन व ग्रामीण मिल परिसर के बाहर एकत्र हो गए। इस दौरान कुछ लोगों ने हत्या का अंदेशा भी जताया। हंगामे की स्थिति बनने पर मौके पर आला अधिकारी पहुंचे व समझाइश की। वहीं मिल प्रबंधन ने भी नियमानुसार लाभ देने को आश्वस्त किया। पुलिस के अनुसार मिल में कार्यरत अशोक (27) पुत्र बदामीलाल चरपोटा निवासी रोहिड़ा अपने मामा के घर खाकरिया गढ़ा रहता था। वहीं से वह मिल में आना-जाना करता था। सोमवार को उसकी रात की शिफ्ट में ड्यूटी थी। वह सात बजे ड्यूटी पर आया और एक घंटे तक काम किया। इसके बाद वह कहीं नजर नहीं आया। करीब नौ बजे अन्य श्रमिकों ने उसे प्लांट के एक कोने में कपड़े की कतरनों के फंदे पर लटका देखा तो मिल अधिकारियों को सूचना दी। इस पर वे तत्काल प्लांट में पहुंचे। साथ ही सदर थाना पुलिस को इत्तला दी गई। इस पर थानाधिकारी पूनाराम पहुंंंचे। पुलिस की ओर से जानकारी ...

बांसवाड़ा : जनजाति संस्कृति अनूठी, इससे सीखने की दरकार

Image
बांसवाड़ा. जनजाति संस्कृति अनूठी है। इसमें परस्पर सहयोग और प्रकृति प्रेम का गुण विद्यमान है। इससे सीखने की दरकार है। गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय और वी-क्लब की ओर से आयोजित वेबिनार में वक्ताओं ने यह बात कही। अध्यक्षता कर कुलपति प्रो. आईवी त्रिवेदी ने कहा कि जनजाति समाज प्रकृति पूजक रहा है। वृक्षों को देवतुल्य मानकर पूजन किया जाता है। समाज में एक दूसरे का सहयोग व विभिन्न अवसरों पर गीतों की लम्बी श्रंृखला है। परम्पराएं तथा जड़ी बूटियों से संबंधित ज्ञान को संरक्षित करने की दरकार है। विश्वविद्यालय इस दिशा में प्रयास कर रहा है। जनजाति म्यूजियम की कार्य योजना बनाई है। मुख्य वक्ता डा. मालिनी काले ने कहा कि जनजाति के गीत संगीत फिजाओं में मिठास घोलते हैं। हर अवसर पर तुरंत गीतों की रचना संस्कृति में महत्वपूर्ण है। उन्होंने जनजाति विषयों से जुड़े विविध शोध की जानकारी दी। मुख्य अतिथि वी क्लब अध्यक्ष मनीषा भट्ट, विशिष्ट अतिथि रत्ना अय्यर ने भी जनजाति संस्कृति से जुड़े अनुभव साझा किए। अतिथियों का स्वागत लक्ष्मण परमार ने किया। इस अवसर पर क्लब की अनिता मेहता, रुचि भार्गव, संतोष गुप्ता, अनिता भ...

बांसवाड़ा : 'गीता जीवन की दशा व दिशा परिवर्तित करने वाला ग्रंथ'

Image
बांसवाड़ा. श्री पंच अग्नि अखाड़ा के महामंडलेश्वर ईश्वरानन्द महाराज ने कहा है कि श्रीमद् भागवत गीता मनुष्य के जीवन की दशा और दिशा को परिवर्तन करने वाला ग्रंथ है। अर्जुन माध्यम मात्र है। गीता का संदेश संपूर्ण चराचर जगत को दिया है। अक्षर ब्रह्म है। इसका कभी विनाश नहीं होता। नवरात्रि के अवसर पर श्री सिद्धि विनायक गणपति मंदिर में श्रीमद् भागवत समिति तथा श्री गणेश भक्त मंडल के तत्वावधान में प्रवचन में उन्होंने कहा कि तनाव का मुख्य कारण अपेक्षा है। अपेक्षा पालने से वैमनस्यता बढ़ती है। यदि विजय प्राप्त करनी है तो अपेक्षा नहीं करें। हमें अपने अंतरंग में सद्गुणों का विकास करना होगा। इस अवसर पर श्रीमद् भागवत समिति अध्यक्ष रविंद्रलाल मेहता ने कहा कि नवरात्रि के अवसर पर भक्तों को पुण्य लाभ प्राप्त हो रहा है। महामंडलेश्वर का 51 किलो की माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। साथ ही भगवान सिद्धि विनायक को 51 किलो का भोग अर्पित किया गया। सुरेश पंड्या, राकेश भट्ट, जयप्रकाश नागर ने भजनों की प्रस्तुति दी। आरंभ में पं. विनय भट्ट, धर्मेंद्र द्विवेदी व पवन पाठक के आचार्यत्व में मनीष सोनी, प्रवीणा सोनी आदि ने व्या...

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Image
बांसवाड़ा. उत्तर प्रदेश (UP) के लखीमपुर (Lakheempur Khiri) में हिंसा और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्री गेट के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ तानाशाही के आरोप लगाते हुए नारेबाजी की व टायर जलाया। इस अवसर पर हुई सभा में जिलाध्यक्ष चांदमल जैन ने कहा कि रविवार को लखीमपुर खीरी (Lakheempur Khiri) में आठ लोग मारे गए और कई घायल हुए। कृषि कानूनों के विरूद्ध आंदोलन शुरू होने के बाद यह सबसे बड़ा खूनी संघर्ष रहा। प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) को उत्तर प्रदेश पुलिस ने बिना किसी प्राथमिकी के हिरासत में रखा है। उन्होंने इस घटना की न्यायिक जांच की मांग की। जिला उपाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने कहा कि पहले शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों की हत्या और विपक्षी नेताओं को जाने से रोकना गलत है। यह सत्ताधारी दल का लोकतंत्र विरोधी रूप है। विकेश मेहता ने कहा कि कांगे्रस पार्टी प्रियंका के साथ हुए दुव्र्यवहार की कड़ी निंदा करती है। इसकी कीमत भाजपा को चुकानी पड़ेगी। प्रवक्ता इमरान खान पठान ने...

बांसवाड़ा : न गूंजेगा का लक्ष्मण संवाद, न दिखेगा मेले का उत्साह

Image
बांसवाड़ा. कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच राज्य सरकार की ओर से गत दिनों जारी आदेश को देखते हुए त्योहारी उत्साह फीका दिखाई पड़ रहा है। जिला मुख्यालय पर लगातार दूसरे वर्ष दशहरा मेले और रामलीला का मंचन नहीं होगा। इसे लेकर नगर परिषद में भी कोई हलचल नहीं है। बांसवाड़ा में नवरात्रि की प्रतिपदा से 15 दिवसीय दशहरा मेले की शुरुआत होती है। इसके लिए विगत कुछ वर्षों से दशहरा मेले को ठेके पर दिया जाने लगा है, जिससे परिषद की भी आय हो रही थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के बाद गत वर्ष दशहरा मेले और रामलीला का मंचन नहीं हुआ। वर्तमान में दूसरी लहर लगभग समाप्त हो चुकी है, किंतु राज्य सरकार ने तीसरी लहर की आशंका संबंधी विशेषज्ञों की राय को तवज्जो देते हुए मेले सहित विभिन्न सामूहिक आयोजनों के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। इसके चलते इस बार भी दशहरा मेले की रौनक नहीं रहेगी। आयुक्त पीएल भाबोर ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से दी गई गाइडलाइन की पालना करेंगे। मेले के लिए आदेश नहीं है। गरबा आयोजन को लेकर पसोपेश नवरात्रि में मातारानी को रिझाने विभिन्न देवी मंदिरों पर गरबों के आयोजन भी होते हैं। त्रिपुरा स...

पश्चिम बंगाल का युवक, फर्जी डॉक्टर बन कर रहा था लोगों का उपचार, पुलिस ने मारा छापा

Image
बांसवाड़ा/आनंदपुरी. आनंदपुरी क्षेत्र में अवैध रूप से क्लीनिक संचालित कर इलाज के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे बंगाली नीम-हकीमों के खिलाफ चिकित्सा विभाग की टीम ने रविवार को भी कार्रवाई की। आनंदपुरी कस्बे से करीब 12 किलोमीटर दूर ओबला पंचायत अंतर्गत छायणा गांव में टीम पहुंची, तो क्लीनिक चला रहा तथाकथित डॉक्टर भाग छूटा। उसका सहयोगी पकड़ा गया। ब्लॉक सीएमएचओ की टीम ने छायणा में कमल मंडल के क्लीनिक पर जांच के दौरान मरीजों का इलाज होते और बड़ी मात्रा में दवाइयां-इंजेक्शन का स्टॉक पाया। टीम ने क्लीनिक से दवाइयों के सेंपल लिए। उसके सहयोगी सोविक पुत्र सुजय से पूछताछ से पता चला कि मंडल लंबे समय से डॉक्टर बनकर इलाज कर रहा है, जबकि उसके पास क्लीनिक संचालन के वैध दस्तावेज नहीं है। टीम की रिपोर्ट पर बीसीसीएमएचओ डॉ. देवेंद्र डामोर ने आनंदपुरी थाने पहुंचकर एफआईआर दी। इसमें बताया कि आरोपी मंडल के खिलाफ आसपास के कई लोगों ने इलाज के नाम पर मनमाना पैसा वसूलने सहित अन्य शिकायतें की। उसे कई बार मौखिक निर्देेश दिए, लेकिन उसने नजरअंदाज किया। इधर, सीआई कपिल पाटीदार ने बताया कि बीसीएमएचओ की रिपोर्ट पर पुलिस ने के...