माही नदी किनारे मिला महिला का शव, शिनाख्त कर पिता बोला- 'मेरी छोटी बेटी और दामाद ने ही मार कर फेंका'
बांसवाड़ा/आंबापुरा. जिले के आंबापुरा थानान्तर्गत रतलाम मार्ग पर गेमन पुल के पास मिले महिला के शव की शिनाख्त दूसरे दिन हुई। उसके पिता ने पहचाना और मृतका के गले के निशान को देखकर हत्या की आशंका जताई। इसे लेकर दामाद व अपनी ही दूसरी बेटी के खिलाफ रिपोर्ट देने पर पुलिस ने हत्या कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास करने के आरोप में मामला दर्ज किया। थानाधिकारी किरेंद्रसिंह ने बताया कि झांतला पंचायत अंतर्गत रामोर वड़ली गांव से शंकर पुत्र धारजी निनामा ने पुलिस को बताया कि शनिवार देररात सोशल मीडिया के जरिए मोबाइल पर लाश मिलने की जानकारी मिली, तो फोटो देखकर पता चला कि मृतका उसकी बेटी सोना है। फिर सुबह पड़ोली गोवद्र्धन निवासी सोना पत्नी शंकरलाल डोडियार के रूप में शिनाख्त की। इससे पहले 28 अगस्त की रात करीब 9.30 बजे सोना के बेटे अभिषेक ने ननिहाल में फोन कर बताया कि पापा, मम्मी और मौसी तीनों सुबह से कहीं निकले और वापस नहीं आए। रामोर वड़ली आने के बारे में पूछने पर इनकार किया, तो भांजे ने फोन ने रख दिया। फिर सभी रिश्तेदारों में पूछताछ कर ही रहे थे कि अभिषेक का फिर फोन आया। उसने बताया कि पापा और मौसी आ गए हैं, ...