Posts

Showing posts from October, 2020

बांसवाड़ा : बाजार से सब्जियां लेकर लौट रही दो मासूम बहनें बिना मुंडेर के कुएं में गिरी, डूबने से मौत

Image
बांसवाड़ा/गांगड़तलाई. जिले के सल्लोपाट क्षेत्र में शुक्रवार को बिना मुंडेर के कुएं में गिरने से दो मासूम बालिकाएं डूब गईं। पुलिस के अनुसार घटना गांगड़तलाई पंचायत क्षेत्र के कटारा फला गांव में हुई। गांव की 11 वर्षीया सजवंता पुत्री हकजी मसार और उसकी चचेरी बहन 8 वर्षीया शीला पुत्र विजिया मसार दोपहर बाद करीब दो बजे गांगड़तलाई बाजार में खरीदारी के लिए गई थी। वापसी के समय सजवंता के पिता रास्ते में मिले। फिर दोनों लड़कियां सब्जियां और अन्य सामान लिए घर की तरफ निकली, जबकि उसका पिता किसी काम से रामका मुन्ना गांव की ओर चला गया। इसके बाद दोनों बच्चियों काफी देर तक घर नहीं लौटी तो इनकी तलाश में परिजन निकले। पगडंडी के किनारे बिना मुंडेर के कुएं में टमाटर और बच्चियों के चप्पल तैरते दिखे, तो शक हुआ। आसपास के ग्रामीण बुलाकर कुएं में तलाश की, तो बच्चियों के शव मिले। सूचना पर सल्लोपाट थानाधिकारी नागेंद्रसिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। मौका मुआयने के बाद परिजनों ने भी डूबने से ही मौत होना मानते हुए पुलिस कार्रवाई और पोस्टमार्टम करवाने से इनकार किया। इस बारे में लिखित व्यक्तव्य देने पर पुलिस ने बिना कार्र...

बांसवाड़ा : लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं से धोखा, लाखों रुपए उठाकर ठग महिला लापता

Image
बांसवाड़ा. बैंकों और अन्य निजी वित्तीय संस्थाओं की अभिकर्ता के नाम पर सक्रिय एक महिला शहर के भीमपुरा क्षेत्र की कई महिलाओं के नाम पर लाखों रुपए की ऋण राशि उठाकर लापता हो गई। बैंकिंग संस्थाओं से किस्तों की उगाही आने पर महिलाओं को धोखे का अहसास हुआ। परेशान महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कार्रवाई की गुहार की है। इस पर कोतवाली पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। भीमपुरा क्षेत्र की ही पीडि़ताओं में रईसा, नगमा, निलोफर आदि महिलाओं ने बताया कि भीमपुरा मस्जिद के पास निवासरत रही रुबीना पत्नी अनवर आसपास की महिलाओं को बैंकों और निजी सोसायटी से छोटे-मोटे लोन दिलाने का काम करती थी। शुरुआत में कुछ अनपढ़ महिलाओं से जरूरी दस्तावेज लेकर उसने आवेदन करवा लोन दिलाने में मदद की और विश्वास जीता। यह देखकर अन्य महिलाएं भी भरोसे में आ गई। फिर इसका फायदा उठाकर उसने अन्य महिलाओं के दस्तावेज लेकर उनके नाम पर विभिन्न वित्तीय संस्थानों से ऋण ले लिए। फिर किस्तें उनके नाम पर आईं, तो धोखाधड़ी का पता चला। इस पर रुबीना से बात करने पर उसने कभी बेटा, तो कभी पति बीमार होना बताकर बहाने बताए। इसके बाद करीब एक पखवाड़े ...

बांसवाड़ा : अधिकारियों और कार्मिकों का अकाल, इसलिए त्योहारों में ही होती है जांच, बाकी समय मिलावटखोर बिंदास

Image
दीनदयाल शर्मा/बांसवाड़ा. सरकारी फरमान पर तीज-त्योहार आते ही जिले में मिलावटखोरों पर प्रशासन और चिकित्सा विभाग की नकेल की कवायद होती रही है, लेकिन आमतौर पर इससे पहले या बाद में खाद्य पदार्थों की जांच को लेकर गंभीरता दिखलाई नहीं देती। इसके पीछे बड़ा कारण यह कि यहां पड़ताल के लिए पूरी और सक्षम टीम ही नहीं है। ऐसे में सख्त कार्रवाइयों से मिलावटखोरी पर अंकुश की बात बेमायने प्रतीत हो रही है। यह हकीकत इस बार भी शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में झोंकी टीम की पर्दे के पीछे की हालत बयां कर रही है। विभाग बीते तीन दिन में 13 जगह से नमूने लेकर प्रशासन और प्रदेशस्तर से वाहवाही लेने में भले ही जुटा है, लेकिन अंदरखाने दुर्दशा ही है। सूत्र बताते हैं कि कहने को विभाग में जांच अधिकारियों के दो पद स्वीकृत है, लेकिन इनमें से एक पांच साल से खाली है। मौजूदा एकमात्र खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक गुप्ता भी दो साल से ही यहां है। इससे पहले तो उदयपुर, प्रतापगढ़ के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार के बूते काम चलाया जा रहा था। फिर गुप्ता के आने पर जांच पड़ताल में कुछ तेजी आई, लेकिन सहयोगी स्टाफ के नाम पर यहां जब कोई पद ही ...

बांसवाड़ा : पुलिस चौकी प्रभारी 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Image
बांसवाड़ा. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बांसवाड़ा इकाई ने बुधवार को एक कार्रवाई में जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र की सीमावर्ती भेरुपछाड़ चौकी के प्रभारी हैड कांस्टेबल शंकरलाल ताबियार को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। उसने यह राशि गंभीर मारपीट के एक केस को हल्का करने और नाम हटाने की एवज में ली थी। ब्यूरो के एएसपी माधोसिंह के नेतृत्व में कार्रवाई दोपहर बाद की गई। मामले में एएसपी सिंह ने बताया कि इस संबंध में कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के रिछवानी गांव की किकाबेन पत्नी भीमसिंह मईड़ा ने गत 23 अक्टूबर को बांसवाड़ा ब्यूरो कार्यालय आकर शिकायत की थी। इसमें बताया कि गत 14 सितंबर को भूमि विवाद के चलते गांव में राकेश पुत्र वालू मईड़ा और अन्य के साथ झगड़ा हुआ। मौके पर मारपीट होने पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, तो दूसरे पक्ष से राकेश ने भी क्रॉस केस दर्ज कराया। दोनों की रिपोर्ट की जांच हैड कांस्टेबल शंकरलाल के जिम्मे हुई। जांच के दौरान चौकी प्रभारी ने उसके और परिजनों पर लगे गंभीर आरोपों को लेकर डराया और गंभीर धाराएं हटाकर जेल नहीं भेजने और नाम हटाने की एवज में 20 हजार रुपए रिश्वत मांगी। इस शिकायत ...

बांसवाड़ा : भूमि विवाद में भतीजे ने दोस्त के साथ मिलकर चाचा को उतार दिया मौत के घाट

Image
बांसवाड़ा. आंबापुरा थाना क्षेत्र के कालानाला गांव में गत 22 अक्टूबर की रात्रि एक व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में मृतक के भतीजे और उसके एक मित्र को मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरंभिक पूछताछ में भूमि विवाद के कारण हत्या करना सामने आया है। पुलिस अधीक्षक कावेंद्रसिंह सागर ने बताया कि गत 22 अक्टूबर को कालानाला गांव में एक व्यक्ति की हत्या करने की सूचना मिली। आंबापुरा थानाधिकारी किरेंद्र सिंह मय जाब्ते मौके पर पहुंचे। मौके पर नानिया (46) पुत्र वेस्ता मईड़ा की घर के बाहर खाट पर लाश पड़ी थी। सूचना पर पुलिस अधीक्षक सागर सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण मीणा, देवाराम चौधरी, उपाधीक्षक राजऋ षि राज वर्मा आदि ने मुआयना किया। मृतक नानिया पुत्र वेस्ता मईड़ा की पत्नी शंभू ने बताया कि बीती रात वह अपनी पुत्री पिंका, पुत्र मनीष व सास थावरी के साथ घर के भीतर सोई थी। पति नानिया घर के गेट के बाहर खाट पर सोया। सुबह करीब 6 बजे पुत्र मनीष जागा और घर से बाहर निकला तो उसने पिता को खाट पर ही सोया पाया। उसने कंबल हटा कर देखा तो नानिया के सिर पर चोट के निशान थे। काफी खू...

बांसवाड़ा : त्योहारी सीजन में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान, पहले दिन जांची दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता, सैंपल लिए

Image
बांसवाड़ा. जिले में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान शुरू कर जिला प्रशासन ने सोमवार को खाद्य पदार्थों गुणवत्ता, पैकेजिंग और तौल के अलावा रसद से जुड़ी कमोडिटी की पड़ताल करवाई। पहले दिन शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित दुकानों का निरीक्षण कर 3 दुकानों की जांच में 6 सेम्पल लिए गए। इससे पहले सुबह सीएमएचओ डॉ. वीके जैन और खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक गुप्ता की टीम पीपलवा में गणेश दूध डेयरी पर पहुंची। एडीएम नरेश बुनकर के निर्देश पर इनके साथ ऐहतियात के तौर पर कोतवाली पुलिस की टीम भी साथ रही। टीम ने यहां डेयरी से क्रीम व दही के सेम्पल लिए। इसके बाद टीम बृजवासी दूध डेयरी नागरवाड़ा पहुंची और यहां जांच-पड़ताल पर दूध, पनीर और घी के सेम्पल उठाए। इसके अलावा हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में गणेश मिल्क डेयरी पर भी टीम ने पहुंचकर पनीर का नमूना लिया। इसी टीम ने एक अन्य केस पैकेजिंग कॉमोडिटी एक्ट के तहत बनाया। उधर, एक अन्य टीम ने दाहोद रोड से सटे पेट्रोल पंप का मुआयना किया। मौके पर उप मुख्य चिकत्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. दीपक निनामा, खाद्य निरीक्षक अशोक गुप्ता, एलएमओ अशोक मित्तल, रसद विभाग के लालशंकर, डेयरी विभाग क...

वेद ईश्वर लिखित संविधान और ज्ञान के महासागर हैं- राज्यपाल मिश्र

Image
बांसवाड़ा. राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि वेद विद्यापीठ वागड़ के लिए वरदान से कम नहीं। गोविंद गुरु जनजातीय विश्व विद्यालय इसके लिए सही दिशा में प्रयासरत है। वेद विद्यापीठ को ऐसा स्वरूप दिया जाएगा, जो पूरे विश्व को अलौकित करेगा। राज्यपाल सोमवार को वेद विद्यापीठ के लोकार्पण वर्चुअल समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने वेद विद्यापीठ के सभी डिजीटल प्लेटफार्म और विद्वतजनों की वार्ता श्रृंखला 'सारस्वतÓ का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में अकेले बांसवाड़ा में ही ऋग्वेद की शांखायनी शाखा की ऋचाओं के सस्वर गान करने वाले ज्ञाता हैं। वेद विद्यापीठ की स्थापना से उनके संरक्षण और सामवेद मंत्रों की गायन परम्परा को सहेजे जाने का भी महत्वपूर्ण कार्य हो सकेगा। उन्होंने कहा कि वेद ईश्वर प्रदत्त ऐसा लिखित संविधान है, जिसमें सभी वर्गों के लिए जीवन जीने का सर्वोत्तम ढंग बताया गया है। राज्यपाल ने विद्यापीठ के शिलान्यास अथवा प्रारम्भ के अवसर पर आने का आश्वासन भी दिया। धरोहर संरक्षण का भी कार्य राज्यपाल ने कहा कि वेद विद्यापीठ के माध्यम से जनजाति समाज की वृक्ष, पूजा, प्रकृति और पर्यावरण प...

उदयपुर-बांसवाड़ा मार्ग पर कार और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत, दो की मौत, चार गंभीर घायल

Image
सभी मृतक और घायल बांसवाड़ा जिले के पुलिस के अनुसार एक की परिवार के लोग कार से बांसवाड़ा से सलूम्बर की ओर जा रहे थे। वहीं आसपुर से बांसवाड़ा की तरफ जा रहे दो बाइकों को कार ने चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक पर बांसवाड़ा मदार कॉलोनी निवासी जाकिर पुत्र जाकिर खां पुत्र बहादुर की मौके पर मौत हो गई। वहीं ठीकरिया बांसवाड़ा निवासी फिरोज पुत्र फकीरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे साबला में बांसवाड़ा रैफर किया गया, इस दौरान रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। इधर, कार में सवार सुरपुर बांसवाड़ा निवासी जगदीश प्रजापत पुत्र धूलजी प्रजापत, गीता पत्नी जगदीश दिव्यांशी पुत्र जगदीश, धूलजी पुत्र उदा, नर्मदा पत्नी धुलजी सलूम्बर जा रहे थे। जिसमें जगदीश दिव्यांशी व नर्मदा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में अन्य बाइक सवार हेमाता की ढाणी परतापुर प्रभुनाथ पुत्र गोवर्धननाथ भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मार्ग पर लगी वाहनों की कतार सूचना मिलते ही साबला पुलिस चौकी प्रभारी कांस्टेबल हितेंद्र सिंह, विपिन पाटीदार मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इसके बाद मौके पर पलटी कार को क्रेन से ...

तालाब में तैरता मिला बांसवाडा तिहरे हत्याकांड के आरोपी पति का मिला शव

Image
बांसवाड़ा। Banswara Triple Murder Case : तिहरे हत्याकांड मामले में नया मोड़ आ गया है। मामले में पुलिस पति को संदिग्ध मानते हुए पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन हत्याकांड के दूसरे दिन पति की लाश भी एक तालाब में तैरती मिली। पुलिस ने शव निकलवाकर मोर्चरी में रखवा दिया है। शहर की पॉश कॉलोनी रातीतलाई में किराए के मकान में रह रहे एक परिवार में गुरुवार सुबह ट्रपल मर्डर सामने आया। मुखिया पर पत्नी और बेटा-बेटी की चाकू से गला रेतकर हत्या करने का आरोप है। लेकिन अब परिवार के मुखिया का शव मिलने से मामले की गुत्थी उलझ गई है। शहर की पॉश कॉलोनी में रंक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। मूलत: धौलपुर के इस परिवार के बहनोई ने अपने साले पर तीनों की हत्या का संदेह जताते हुए रिपोर्ट दी, जिस पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। मामले की सूचना सुबह 10.45 बजे आगरा के मूल निवासी और कॉलोनी के शिक्षक नरेंद्र कौशल ने पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तो रिटायर गायनिकोलॉजिस्ट एसके जैन के मकान के पीछे के हिस्से में एक कमरे में फर्श पर नीतू (37) पत्नी देवेंद्र शर्मा, उसकी 15 साल की बेटी श्वेता और 12 साल के बेटे आर्यन क...

बांसवाड़ा : जोधपुर के थ्रेसर चालक को बंधक बनाकर लूट की वारदात का 24 घंटे में पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

Image
बांसवाड़ा/चिडिय़ावासा. जिले में सोयाबीन की फसल निकालने के लिए जोधपुर के ट्रैक्टर थ्रेसर चालक को धोखे से बुलाकर बंधक बना लेने और नकदी और लूट की वारदात का सदर थाना पुलिस ने 24 घंटे में पर्दाफाश कर मुख्य आरोपी सहित कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक केएस सागर ने बताया कि रविवार रात दाहोद मार्ग पर मकोडिया पुल के समीप जोधपुर निवासी खुमाराम पुत्र लीलाराम लक्ष्मीपुरा से सोयाबीन निकालकर लौट रहा था। रास्ते में दो युवकों ने भी उनके खेतों में सोयाबीन निकालने की बात कर नंबर लिए और शाम 7 बजे लौटते समय उसे एक खेत में बुलाया। खुमाराम मुख्य मार्ग से भीतर ट्रैक्टर और प्रेषण लेकर जैसे ही अंदर गया, सामने आए दो युवकों ने पैदल का रास्ता देखने को कहा। इस पर वह ट्रैक्टर छोड़कर आगे गया। तभी तीन-चार युवक और आ गए और खुमाराम से मारपीट कर उसे बांध दिया। उसकी जेब से 40 हजार रुपए व मोबाइल लूट लिया। आरोपी के साथी ट्रैक्टर लेकर चले गए। बाद में मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर खड़ा होने की बात कह कर खुमाराम को छोड़ दिया। इस घटनाक्रम को लेकर खुमाराम ने सदर थाने में सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में एसपी के ...

बांसवाड़ा : 15 हजार रुपए रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार, पूर्व सरपंच फरार

Image
बांसवाड़ा. जिले के गढ़ी ब्लॉक की चौपासाग पंचायत में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कार्रवाई कर ग्राम विकास अधिकारी को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सीसी सडक़ के दो लाख का शेष भुगतान कराने की एवज में यह राशि आरोपी ने पूर्व सरपंच के लिए ली थी, जो एसीबी कार्रवाई से कुछ देर पहले ही भाग निकला था। ब्यूरो ने उसे भी नामजद किया है। ब्यूरो बांसवाड़ा चौकी के एएसपी माधोसिंह के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई दोपहर बाद की। एएसपी सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 में सरपंच रहे हरिलाल मकवाना के कार्यकाल में 10 लाख की सीसी सड़क का निर्माण हुआ। उसके बाद मकवाना की पत्नी सरपंच बन गई। उस समय के काम का कुछ भुगतान रह गया, जिसे दिलाने की एवज में पूर्व सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी परतापुर निवासी अशोक भट्ट ने 55 हजार रुपए की मांग की, तो सडक़ निर्माता फर्म किशन ट्रेडर्स के कुमजी का पारड़ा निवासी लक्ष्मणसिंह पुत्र शंभुसिंह चौहान ने इसकी शिकायत एसीबी में की। परिवादी ने पहले भी रुपए दे चुका होने के बावजूद भुगतान अटकाने की बात की। ब्यूरो ने गत 27 अगस्त को मांग का सत्यापन करवाया। इस दौरान 15 हजा...

बांसवाड़ा : करंट से युवक की मौत के दूसरे दिन आर्थिक मदद के आश्वासन पर सहमति, 36 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार

Image
बांसवाड़ा/कुशलगढ़. जिले के कुशलगढ़ इलाके में टिमेड़ा बड़ा पंचायत अंतर्गत सिंगाड़ों की गड़ली गांव में 11 केवी लाइन पर करंट से युवक की मौत के बाद दूसरे दिन रविवार को परिजनों को 2.50 लाख रुपए देने और पांच लाख रुपए जांच के बाद दिलाने के साथ मुख्यमंत्री कोष से वित्तीय मदद के आश्वासन पर परिजन पोस्टमार्टम करवाने पर सहमत हुए। इसके चलते शव ले जाकर बांसवाड़ा में शाम तक पोस्टमार्टम हो पाया और घटना के 36 घंटे बाद अंतिम संस्कार हुआ। इससे पहले प्रकरण को लेकर शनिवार रात 1 बजे तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश की, लेकिन परिजन टस से मस नहीं हुए। फिर 2.5 लाख नकद, विद्युत निगम के जरिए 5 लाख रुपए बाद में दिलाने और उपखण्ड अधिकारी द्वारा सरकार से मदद दिलाने का आश्वासन दिया गया। तब परिजन सुबह पोस्टमार्टम करवाने का कह कर चले गए। इसके बाद रविवार सुबह जुटे ग्रामीणों ने आश्वासन की बात लिखित में देने की मांग की। इससे अधिकारियों ने इनकार किया, तो परिजन अड़ गए। दोपहर तक रस्साकशी चलने के बाद मृतक के परिजनों ने डिस्कॉम के सहायक अभियंता द्वारा 5 लाख रुपए की सहायता दिलवाने के बयान का वीडियो बनाया। उपखंड अधिक...

बांसवाड़ा : 11केवी बिजली लाइन पर फेज बांधने चढ़े युवक की करंट से मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए रात तक नहीं उठाया शव

Image
बांसवाड़ा/कुशलगढ़. कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के तहत एक गांव में युवक 11 केवी बिजली सप्लाई लाइन पर फेज बांधने चढ़ा और करंट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मामले में ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव उठाने से इंकार कर दिया और रात तक शव घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। पुलिस ग्रामीणों से समझाइश में जुटी रही, लेकिन समाचार लिखे जाने ग्रामीण नहीं माने। पुलिस के अनुसार सिंगाड़ों की गड़ली गांव का युवक महेश(26) पुत्र वेलजी गणावा जो कि बिजली ठेकेदार के साथ मिलकर लाइन सुधारने का काम करता था। शनिवार सुबह कोटड़ा जीएसएस से करीब आधा किमी दूर भारता पुत्र दलजी के मकान के पास 11 केवी लाइन पर चढ़ कर फेज बांध रहा था। इस दौरान अचानक ही सप्लाई शुरू हो गई और महेश को करंट का झटका लगा। झटके साथ ही महेश जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद महेश की कुछ ही पल में मौत हो गई। ठेकेदार पर हत्या का आरोप दूसरी ओर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने ठेकेदार पर युवक की हत्या का आरोप लगाया। परिजनों के अनुसार युवक पोल पर था, तभी जानबुझकर बिजली सप्लाई शुरू कराई गई। मामले को लेकर घटनास्थल पर काफी गहमागहमी रही। सूचना पर एसडीएम विजयेश पंड्या,...

बांसवाड़ा : अस्पताल में कोविड टेस्ट कराने के लिए लाए गए दो अपराधी पुलिस हिरासत से भागे

Image
बांसवाड़ा. जिला अस्पताल में कोविड टेस्ट के लिए लाकर भर्ती कराए गए दो बंदी वार्ड की खिड़की तोड़कर भाग छूटे। मामले को लेकर एमबीसी के गार्ड प्रभारी ने कोतवाली में रिपोर्ट दी। कोतवाली सीआई मोतीराम सारण ने बताया कि भागे आरोपियों को दानपुर और खमेरा पुलिस द्वारा अपने इलाके के केस में गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार आरोपी दानपुर के हरनाथपुरा पंचायत अंतर्गत नेगडिया निवासी मुकेश पुत्र भेरिया मईड़ा और कोतवाली इलाके के अगरपुरा निवासी अजय पुत्र विठल खराड़ी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। उससे पहले कोविड टेस्ट के लिए सेम्पल दिलवाकर नतीजा आने तक दोनों को एमजी अस्पताल में बंदियों के वार्ड में दाखिल किया हुआ था। यहां पुलिस लाइन से सुरक्षा में तैनात एमबीसी के हैड कांस्टेबल सहित 5 जवान वार्ड के आगे के गेट की तरफ थे। बंदियों ने वार्ड के पीछे खुलने वाली खिड़की की जाली, सलिए तोड़े और निकल भागे। जानकारी पर गार्ड प्रभारी ने रिपोर्ट दी। इस पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि अजय को खमेरा पुलिस ने चोरी के केस में पकड़ा थ, जबकि मुकेश दानपुर इलाके में मारपीट के 2...

विदेश में नौकरी छोड़ी, गांव में बनाया दूध का मार्केट

Image
जुगज भट्ट/बांसवाड़ा। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के संदेश से प्रभावित होकर एक युवक ने 135 गायों के दूध का बाजार बांसवाड़ा में खड़ा कर दिया। इसके पहले विदेश में बैंक की नौकरी करते हुए सोच बदली और 7 गायों से सफर शुरु किया जो अब 135 गायों तक जा पहुंचा है। दूध डेयरी उद्योग में हाथ आजमाने वाले खांदू कॉलोनी निवासी अनुकूल मेहता अमेरिका में बैंक की नौकरी करते थे, स्वयं एमीबए किए हुए हैं, लेकिन आर्यिका पूर्णमति माता की प्रेरणा से नौकरी छोड़ी और दूध डेयरी उद्योग शुरू किया। वर्तमान में जिले के ठीकरयिा में डेयरी उद्योग का संचालन कर रहे है। बकौल अनुकूल अमेरिका रहते हुए पिता के सहयोग से 2017 में सात गायों से डेयरी शुरु की, लेकिन अब तक 135 गाये गोशाला में है। दूध डेयरी परिसर में सीसीटीवी और आॅनलाइन सिस्टम से अमेरिका बैठे निगरानी की। करीब दो बीघा जमीन पर दूध उत्पादन प्लांट लगाया है। वहीं कामधेनू योजना के तहत लोन भी लिया। आधुनिक सुविधाएं भी... गोशाला में न केवल गायों के लिए शेड बनाए, बल्कि गायों के लिए आधुनिक सुविधा भी उपलब्ध कराई है। गायों के लिए फॉगर सिस्टम, पंखे, शेड, घास के लिए अनुकू...

बांसवाड़ा : किशोरी का अपहरण कर बलात्कार के आरोपी को 20 साल कड़ी कैद और जुर्माना

Image
बांसवाड़ा. जिले से एक किशोरी का अपहरण कर बंधक बनाकर रखते हुए दस दिन तक बलात्कार करने के मामले में विशिष्ट न्यायालय पोक्सो एक्ट ने गुरुवार को आरोपी को 20 साल कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष के अनुसार बादर उर्फ बहादुर पर आरोप है कि वह वर्ष 2018 में क्षेत्र की 15 साल की किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया और दस दिन तक उसे कमरे में बंद रखकर बलात्कार किया। मामले की रिपोर्ट थाने में देने पर पुलिस ने अनसुनी की, तो पीडि़ता के पिता ने 25 दिसंबर,2018 को पुलिस अधीक्षक के समक्ष परिवाद पेश किया। इस पर आदेश पाकर पुलिस ने दर्ज करने कर तहकीकात की। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले में 11 जुलाई, 2019 को चार्जशीट पेश करने के बाद कोर्ट में सुनवाई चली। इस दौरान 16 गवाह और 39 प्रदर्श पेश किए गए। अंतिम बहस के बाद विशिष्ट न्यायाधीश मोहम्मद आरिफ ने 33 पेज के निर्णय में आरोपी को मौजूदा साक्ष्यों के आधार पर व्यपहरण, बलात्कार और नाबालिग के यौन शोषण का दोषी करार दिया। यह सुनाई सजा कोर्ट ने आरोपी को भादसं की धारा 363 के तहत 5 वर्ष कठोर कारावास और 5000 रुपए जुर्माना, धारा 366 में सात वर्ष ...

बांसवाड़ा : आबापुरा इलाके में देररात गोहत्या, दो जने मौके से गिरफ्तार, चार लोग फरार

Image
बांसवाड़ा. जिले के आबापुरा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक खेत में गोवंश की हत्या पर पुलिस ने दो जनों को मौके से गिरफ्तार किया। थानाधिकारी किरेंद्रसिंह ने बताया कि रात करीब सवा बारह बजे मुखबिर की सूचना पर एएसआई जगदीशचंद्र के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र के मेदिया कटारा गांव में तलाश की। टीम को थोड़ी दूरी से यहां गांव के बाहर एक खेत में टॉर्च की रोशनी में आठ-नौ जने गोवंश की हत्या कर खाल उतारते दिखे। पुलिस ने घेराबंदी की, तो अंधेरे का लाभ लेकर आरोपी भागने लगे। इस पर पीछा किया, तो दो आरोपी गांव के ही होमला पुत्र दलेंग कटारा और देवा पुत्र लालजी डोडियार को पकडऩे में सफलता मिली। मौके पर मृत गाय के आवशेष, कुल्हाड़ी, दातेड़ा आदि औजार मिले, जबकि कुछ चीजें भागे आरोपी अपने साथ ले गए। इस पर मौका कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को थाने लाकर पुलिस ने गोवंश अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। दूसरे दिन बुधवार को मौके पर ही पशु चिकित्सक बुलाकर मृत गाय का पोस्टमार्टम करवाया गया। मामले में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को भी नामजद कर लिया है। अब उनकी तलाश जारी है। source https://www.patrik...

बांसवाड़ा : पशुओं और बच्चों के बीमार होने पर महिला को डायन कहकर पीटा, जान से मारने का किया प्रयास, अंगुली काटी

Image
आनंदपुरी. आनंदपुरी थाना क्षेत्र के तहत एक 35 वर्षीया महिला पर डायन का आरोप लगाकर कुछ ग्रामीणों ने मारपीट की। महिला ने आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार आंबादरा गांव में महिला को पांच जनों ने मिलकर मारपीट की। इस दौरान डायन का आरोप लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। रिपोर्ट में आंबादरा निवासी कटी पत्नी हुआ पारगी ने बताया कि गांव के ही आरोपी मजू पुत्र धारजी पारगी, कमलेश पुत्र मधु पारगी, भूरी पत्नी मजू पारगी, रमेश पुत्र धारजी पारगी, दीपक पुत्र रमेश पारगी ने उस पर डायन का आरोप लगाते हुए मारपीट की। इस दौरान उसकी अंगुली काट दी। वहीं आरोपियों ने ये आरोप पशुओं के बीमार होने और बच्चे बीमार होने के कारण लगाया है। दूसरी ओर पीडि़ता ने अपने भाई की मदद से आनंदपुरी थाने तक पहुंची और मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। source https://www.patrika.com/banswara-news/woman-harassed-by-calling-a-witch-in-banswara-6450589/

बांसवाड़ा : एमजी अस्पताल में एक और कोविड आईसीयू की तैयारी, जीवन रक्षा के तमाम संसाधन होंगे उपलब्ध

Image
बांसवाड़ा. आंकड़ों के लिहाज से भले ही जिले में कोविड-19 का असर कमतर माना जा रहा है, लेकिन हालात और मौजूदा इंतजाम से वाकिफ चिकित्सा विभाग के आला अधिकारी भविष्य में गंभीर स्थिति की आशंका को चुनौती के रूप में ले रहे हैं। इससे निबटने के लिए जिला अस्पताल में एक और आईसीयू बनाने की कवायद हो रही है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार यहां 40 लाख के बजट से 30 बैड के नए कोविड आईसीयू की प्लानिंग पर तेजी से काम चल रहा है। यह पुराने आईसीयू सरीखा एयर कण्डीशन भले ही नहीं होगा, लेकिन जीवन रक्षा के तमाम संसाधन इसमें उपलब्ध होंगे। इसलिए करनी पड़ रही नई कवायद दरअसल, बीते एक पखवाड़े से कोरोना संक्रमितों के आंकड़े अप्रत्याशित रूप से घटे हैं, लेकिन गंभीर हालात में लाए गए मरीजों में ऑक्सीजन सेचुरेशन कम होने के बाद मौतों का क्रम बना रहा। खासकर बुजुर्गों में यह परेशानी ज्यादा रही है। इसके चलते एमजी अस्पताल में दस बैड का आईसीयू पिछले दिनों फुल हो गया। फिर यकायक और मरीज आने पर मुश्किल से एडजस्ट किया गया। फिर कलक्टर अंकितकुमार सिंह ने भी यहां उपचार में परेशानी को समझा, तो प्रस्ताव के साथ ही तैयारी करने को कहा। इसके मद्...

बांसवाड़ा : खाद्य सुरक्षा योजना का बेजा फायदा उठाने का मामला, 1099 कार्मिकों को नोटिस

Image
बांसवाड़ा. जिले में खाद्य सुरक्षा योजना का बेजा फायदा उठाने के मामलों में कार्रवाई तेज हो गई हैं। अब गढ़ी उपखण्ड क्षेत्र में नोटिस जारी कर वसूली की कार्रवाई की जा रही हैं। अब तक सामने आए आंकड़ों के अनुसार 1099 कार्मिकों को नोटिस जारी किए है। वहीं 39 लाख से अधिक की वसूली की जा चुकी हैं। शेष वसूली को लेकर कार्मिकों से स्पष्टीकरण मांगा गया हैं। उपखण्ड अधिकारी स्तर से जारी नोटिस में स्पष्ट किया है कि समय पर राशि जमा नहीं कराने पर आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मचा हड़कंप, दे रहे शपथ पत्र इधर, नोटिस जारी होने के बाद ही उपखण्ड क्षेत्र में हड़कंप मच गया हैं। कई कार्मिक सरकारी सेवा में आने से पूर्व लाभ लेने के संबंध में शपथ पत्र भी पेश कर आपत्ति दर्ज करा रहे है। कई कार्मिकों का कहना है कि उनके नाम से सामग्री राशन डीलर ने सीधे ही उठा ली है। अब नोटिस जारी होने पर नाम योजना में जुड़े होने की जानकारी मिली हैं। गुपचुप समझौते के भी प्रयास कुछ ग्राम पंचायतों में कार्मिकों की ओर से योजना का लाभ न लेने को लेकर राशन डीलर के समक्ष भी आपत्ति दर्ज कराई हैं। इसके बाद इन प्रकरणों को स्थानीय स्...

बांसवाड़ा : शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ यौन शोषण, मुकरने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Image
बांसवाड़ा. शादी का झांसा देकर एक नाबालिग का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। वारदात को लेकर 17 वर्षीया पीडि़ता ने खुद शनिवार शाम को थाने आकर में रिपोर्ट दी। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक को नामजद किया है। पुलिस के अनुसार प्रकरण में पीडि़ता ने बताया कि एक युवक से उसकी सगाई की बात हुई। तीन साल से दोनों के परिवारों में संपर्क-संवाद रहा। युवक उसे जब-तब बाइक पर घुमाने ले जाता रहा और उनमें रिश्ता भी बन गया। इसे बाद 30 सितंबर को अचानक आकर युवक ने शादी से इनकार कर दिया। पीडि़ता ने धोखे से ले जाकर यौन शोषण करने आरोप लगाया। प्रकरण में सीआई ने बताया कि रिपोर्ट पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर रविवार को पीडि़ता का मेडिकल मुआयना करवाया है। पीडि़ता नाबालिग है, लेकिन आयु को लेकर अभी साक्ष्य लेने बाकी हैं। मामले में तहकीकात पूरी कर आगे कार्रवाई की जाएगी। एक और मामले में मेडिकल, सीओ कर रहे जांच इसके अलावा एक और नाबालिग को बंधक बनाकर बलात्कार करने के मामले में डीएसपी की जांच जारी है। तीन दिन पहले दर्ज इस केस में आरोप है कि मवेशी चराते समय गांव का ही एक युवक उसे धोखे से घर ले गया, जहां परिजनों की मदद...

बांसवाड़ा : गैंगरेप के बाद किशोरी की हत्या का आरोप, एफएसएल जांच के बाद ही स्पष्ट होगा मामला

Image
बांसवाड़ा. जिले के एक थाना क्षेत्र में दो दिन पहले सामने आए किशोरी का अपहरण कर गेंगरेप और हत्या के मामले के बाद शनिवार को उसके गांव में शांति रही। इस बीच, गांव का माहौल गमगीन बना रहने से पुलिस तहकीकात आगे बढ़ा नहीं पाई, लेकिन पूरा मामला अब एफएसएल जांच पर निर्भर बताया गया। पुलिस अधीक्षक कावेंद्रसिंह सागर ने बताया कि मामले में शनिवार को जांच आगे बढ़ाने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस के प्रयास जारी है। प्रकरण में जल्द ही सचाई सामने लाई जाएगी। इधर, अनुसंधान अधिकारी डीएसपी कमल जांगिड ने बताया कि अग्रिम जांच के लिए पुलिस दल मृतका के गांव गया, लेकिन माहौल गमगीन होने से परिजनों के बयान भी नहीं लिए जा सके। इससे पहले शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवा कर मृतका के शरीर से सेंपल प्रिजर्व कर एफएसएल जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया की गई। उसके नतीजे पर ही पूरा केस निर्भर है। इसमें अभी 15 दिन लगने की संभावना है। डीएसपी जांगिड ने स्पष्ट किया कि पीएचसी और फिर बांसवाड़ा एमजी अस्पताल के कार्मिकों के बयानों से इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि किशोरी की मौत जहर से हुई। अब बात बलात्कार और जहर खाने या खि...

अनियंत्रित जीप पेड़ से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी, दो की मौत

Image
बांसवाड़ा/परतापुर। अरथूना थाना क्षेत्र के रैयाना गांव के पास गुरुवार सुबह एक निजी जीप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर पुलिया में जा गिरी। दुर्घटना में जीप में सवार एक युवक की मौके पर एवं जीप चालक की परतापुर चिकित्यालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि 6 घायल हो गए है, जिसमें से दो की हालत गंभीर है और उन्हें बांसवाड़ा एमजी अस्पताल रैफर किया गया। शेष का परतापुर और रैयाना स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह रैयाना गांव से परतापुर आ रही जीप रैयाना गांव से तीन सौ मीटर दूर मुख्य सड़क पर पेड से टकरा गई। टक्कर के बाद जीप सीधे ही पुलिया से नीचे नाले में जा गिरी। हादसे में गंभीर रूप से घायल जीप चालक बिजलिया निवासी मोहन पुत्र हकजी, रैयाना निवासी कालू पुत्र राजेंग की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वखतपुरा निवासी हरीश (25) पुत्र नाथू, उसकी पत्नी रंजा(20), कानेला निवासी सविता (40),आशीष (4)पुत्र हरीश को परतापुर सामुदायिक चिकित्सालय भेजा गया। वहीं रैयाना निवासी रामचन्द्र पंचाल एवं वखतपुरा निवासी साढ़े तीन वर्ष के बच्चे जुगना का रैयाना प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गय...

डूंगरपुर उपद्रव में शामिल लोगों की धरपकड़ शुरू, बांसवाड़ा के नौ लोग गिरफ्तार

Image
बांसवाड़ा. पड़ोसी डूंगरपुर जिले में उदयपुर-अहमदाबाद मार्ग पर उपद्रवी घटनाएं शांत होने के बाद इस संबंध में दर्ज मामलों में पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। इसमें बांसवाड़ा जिले से जाकर शामिल हुए आरोपियों को लेने बुधवार को डूंगरपुर से टीम पहुंची। जिले से नौ लोगों को तलाशकर देरशाम को टीम को सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक कावेंद्रसिंह सागर ने बताया कि मामले को लेकर अब पूरी तरह शांति है। इस बीच, बलवे, पथराव, राजकार्य में बाधा के डूंगरपुर जिले में दर्ज मामलों को लेकर पुलिस सक्रिय रही। डूंगरपुर से टीम भेजने पर मोटागांव थाना पुलिस को सहयोग के निर्देश दिए गए। अनुपालना में थानाधिकारी हेमंत चौहान के नेतृत्व में टीम ने नौ लोगों को ढूंढा और डूंगरपुर पुलिस को सौंपा। बाद में टीम उन्हें लेकर आसपुर होते हुए डूंगरपुर लौट गई। स्थानीय स्तर पर कुछ असंतोष आया सामने इधर, थानाधिकारी चौहान ने बताया कि इससे पहले आरोपियों को उठाने के लिए क्षेत्र के लोगों की मोटागांव पुलिस ने सलाडिय़ा के भंवरसिंह और अन्य लोगों की मदद ली। इसकी भनक पर लोग कुछ आक्रोशित हुए। लोगों को महिला सरपंच पर मदद करने की शंका हुई तो लोग ...