Posts

Showing posts from June, 2021

बांसवाड़ा : प्रधानमंत्री बीमा राशि के लिए रिश्वतखोरी, बैंक प्रबंधक गिरफ्तार

Image
बांसवाड़ा. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की उदयपुर से आई टीम ने सोमवार को शहर के करीब नवागांव में बड़ी कार्रवाई कर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक को 15 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। प्रधानमंत्री बीमा योजना में स्वीकृत राशि दिलाने के नाम पर मांगी गई रिश्वत राशि प्रबंधक ने अस्थायी कर्मचारी को दिलवा दी थी। ब्यूरो के शिकंजे से हालांकि अस्थायी कर्मचारी भाग निकलने में सफल रहा, लेकिन उसके घर से रिश्वत राशि और प्रबंधक की बाइक बरामद कर ली गई। ब्यूरो के एएसपी उमेश ओझा के नेतृत्व में ट्रेप कार्रवाई दोपहर बाद की गई। इसके लिए परिवारी गणाऊ निवासी प्रभु डिंडोर को जब ब्यूरो टीम ने रंग लगे नोट देकर बैंक में भेजा, तो शातिर प्रबंधक जीतेंद्र सांखला ने नकदी खुद नहीं ली और बैंक में लगाए अस्थायी सफाईकर्मी नरेश कटारा को देने को कहा। इसके लिए कटारा बैंक से बाहर निकला और सांखला की बाइक पर प्रभु को बैठाकर गांव के बाहर ले गया और रास्ते में नकदी लेकर वापस उसे बैंक छोड़ दिया। इस बीच कोई संकेत नहीं मिलने पर ब्यूरो टीम ने उससे पूछा, तो मालूम हुआ कि नरेश बाइक लेकर बैंक से कुछ ही दूर अपने घर पर ग...

बांसवाड़ा : कोरोना संक्रमित मासूमों का मन बहलाएंगे टॉम एंड जैरी और छोटा भीम

Image
दीनदयाल शर्मा. बांसवाड़ा. जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमित मासूमों का टॉम एंड जैरी और छोटा भीम मन बहलाएंगे। तीसरी लहर की चपेट में बच्चे ज्यादा आने की आशंका पर यहां इनके लिए बनाए कोविड पीडियाट्रिक वार्ड का लुक किसी स्कूल की नर्सरी जैसा दिया जा रहा है। यह अभिनव प्रयोग जिला प्रशासन की पहल पर महात्मा गांधी चिकित्सालय प्रशासन करवाकर वार्ड को उनके मनमाफिक वातावरण बनाने में जुटा है। इसके तहत वार्ड के दीवारों-खंभों पर मिकी माउस, शीनचेन, डोरेमॉन सरीखे कई कार्टून कैरेक्टर की वाल पेंटिंग्स से आकर्षण बिखेरा जा रहा है। इस काम में पेंटर युद्धस्तर पर लगे हुए हैं। आने वाले दिनों में वार्ड का स्वरूप और भी मनभावन बनेगा। इस बारे में चर्चा पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि उपाध्याय ने बताया कि अमूमन अस्पताल में भर्ती कराने पर कोरोना संक्रमित वयस्कों में भी घबराहट बढ़ती है। फिर उपचार के दौरान बैड पर लेटे मरीज को लगातार दवाइयों-इंजेक्शन से झुंझलाहट, सेहत को लेकर चिंता के साथ परिजनों का साथ नहीं मिलने पर निराशा भी घर करती है। जब बड़ों की ऐसी स्थिति हो तो छोटे बच्चों में ऐसी परेशानी ज्यादा होना स्वाभाविक ह...

बांसवाड़ा : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने मीडिया से कहा- ‘नेतृत्व के निर्णय के लिए इंतजार करना चाहिए’

Image
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समर्थन में गठित किए जा रहे संगठनों और कुछ नेताओं की ओर से बयानबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की चर्चाएं हैं, उसमें बहुत ज्यादा नहीं कहना है। भाजपा इतनी बड़ी पार्टी है कि घाटे-नफे की बात नहीं करती है। पार्टी अपने आप में बड़ा संगठन है। जिसे राजनीति, सेवा व काम करना है, उसके लिए इतना बड़ा संगठन पर्याप्त है। जनसंघ के जमाने से पुराने कार्यकर्ताओं के संघर्ष और खून-पसीने से पार्टी खड़ी हुई है। इसी कारण तीन से 303 तक पहुंचे है। हमारे यहां पार्टी का विधान, कार्यप्रणाली, झंडा व चुनाव चिह्न है, जिसका सब अनुसरण करते हैं। कांगे्रस एक वंश के पीछे सिमटी पूनिया ने कहा कि देश का लोकतंत्र पार्टी व विचारों से चलता है। कांगे्रस एक वंश के पीछे सिमट कर रह गई। इसी कारण लोगों का भरोसा उससे उठ गया। भ्रष्टाचार, अराजकता, जातिवाद के आरोप कांगे्रस पर लगे। कश्मीर से कन्याकुमारी तक कांगे्रस सिमट गई, भाजपा बढ़ती चली गई। भाजपा विचारधारा की पार्टी है, देश में बड़े मुद्दों का कांगे्रस ने समाधान नहीं किया। वाजपेयी सरकार के आने के बाद बदलाव की शुरुआत हुई। पीएमजीएसवाई में गा...

बांसवाड़ा : वैक्सीन लगवाने के लिए समझाइश करने पहुंचे तहसीलदार को ग्रामीणों ने दिखाए लठ और पत्थर

Image
बांसवाड़ा/गनोड़ा. वैक्सीन से मौत की अफवाह के चलते घाटोल उपखंड के कुछ गांवों में कोरोना से बचाव अभियान दल के सामने बड़े-बुजुर्ग लठ-पत्थर लेकर बवाल कर रहे हैं। शनिवार को मालनिया गांव में टीम के साथ पहुंचे गनोड़ा तहसीलदार परिचय देकर समझाइश के लिए बढ़े तो ग्रामीणों ने जबरन टीका लगाने की कोशिश पर लठ दिखाकर धमकाया। यहां हालात यह रहे कि टीम पहुंचने पर 50 से ज्यादा घरों के लोग ताले लगाकर चलते बने। समझाइश के लिए गनोड़ा तहसीलदार राजकुमार सारेल खेतों में पहुंचे, तो किसान हल-बैल छोडकऱ नदी की तरफ भाग खड़े हुए। इस बीच, दूर से पत्थर फेंककर भगाने के प्रयास पर टीम भी सकते में आ गई। पहले से समझाइश भी नहीं आई काम टीम के सदस्यों ने बताया कि अमरसिंह का गढ़ा पंचायत के मलानिया में अफवाह के मद्देनजर पिछले दिनों समझाइश के लगातार प्रयास किए गए। यहां एएनएम ने बैठक ली। फिर शुक्रवार को ही पंचायत शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र जैन ने सरपंच प्रेमशंकर भगोरा की मौजूदगी में लोगों को मनाने के प्रयास किए। इसके बाद भी लोग अड़े रहे तो एएनएम ने उपखंड अधिकारी को स्थिति से अवगत करवाया। तब खुद गनोड़ा तहसीलदार राजकुमार सारेल वैक्...

बांसवाड़ा : बदजुबानी कर हैड कांस्टेबल को थप्पड़ जडऩे पर कुशलगढ़ विधायक पर केस

Image
बांसवाड़ा. जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र की निर्दलीय विधायक रमीला खडिय़ा द्वारा बीती रात ऑन ड्यूटी हैड कांस्टेबल को कथित रूप से थप्पड़ जडऩे से दूसरे दिन मामला गरमाया रहा। विधायक के भांजे को रोकटोक पर गुस्साई विधायक की बदसलूकी और धमकी पर हैड कांस्टेबल ने कुशलगढ़ थाने में राजकार्य में बाधा के आरोप में एफआईआर दी। इसे लेकर सुबह से रिपोर्ट वापसी के लिए दबाव बना रहा, लेकिन हैड कांस्टेबल अड़ा रहा। इससे बात नहीं बनी। फिर विधायक के भांजे ने हैड कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट दी, तो पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किए। प्रकरण की जांच सीआईडी सीबी को सौंपी गई है। इससे पहले रात के घटनाक्रम को लेकर एसपी कावेंद्रसिंह सागर के निर्देश पर खुद एएसपी कैलाश सांदू कुशलगढ़ पहुंचे और वस्तुस्थिति जानकर अग्रिम कार्रवाई के निर्देश दिए। एएसपी सांदू ने बताया कि कोविड-१९ को लेकर रात को जाब्ता ड्यूटी कर रहा था। शाम को लोगों के घूमने पर मनाही है। इस दौरान एक लडक़ा आया, जिसे रोकने पर उसने पुलिस के साथ बदतमीजी की और बोला कि मैं आपको नौकरी करना सीखा दूंगा। फिर ऑन ड्यूटी हैड कांस्टेबल की नेमप्लेट देखी और उसका गला पकड़ लिया। फिर छुड़ाने की...

बांसवाड़ा : टोने-टोटके के झांसे के बाद यौन शोषण, बाला सिंदुर का ढोंगी गिरफ्तार

Image
बांसवाड़ा. टोने-टोटके के नाम पर झांसेबाजी कर यौन शोषण करने के एक मामले का खुलासा कर कलिंजरा थाना पुलिस ने शनिवार को गुजरात के कथित तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। सीआई महिपालसिंह ने बताया कि इस संबंध में गत 8 मई को पीडि़ता के पति ने रिपोर्ट दी थी। इसमें उसने बताया कि 6 मई को उसकी पत्नी अचानक लापता हो गई। काफी तलाश की पर कहीं नहीं मिली, तो उसने थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दी। फिर दूसरे दिन सुबह वह क्षेत्र के एक पुल के पास बदहवास हालत में मिली। दिलासा देकर पुलिस के सामने पूछताछ करने पर बताया कि वह घर में सोई हुई थी। फिर अचानक उठकर निकल पड़ी और पैदल ही एक कस्बे में पहुंची। जहां ठेकेदार साबिर हुसैन मिला। उसने कुछ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई और फिर अपने साथ किसी के घर ले गया। पीडि़ता ने वहां भी उसे चाय में कुछ नशीली चीज मिलाकर पिलाना बताया, जिससे बेहोशी हुई। फिर आरोपी ने उसके फोटो खींचा और सोशल मीडिया पर वायरल भी किया है। परिवादी ने जादू-टोने से पत्नी को वश में करके लज्जा भंग करने और फिर फोटो खींचकर वायरल करने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने छेड़छाड़ और आईटी एक्ट म...

बांसवाड़ा : ग्रामीणों ने आर्थिक सहयोग से 700 मीटर मार्ग किया तैयार

Image
बांसवाड़ा/ कुशलगढ़. जहां चाह, वहां राह। व्यक्ति यदि ठान ले तो कठिन लगने वाले कार्य भी सहजता से पूरे हो जाते हैं और लोग संगठित होकर प्रयास करें तो सफलता तय है। कुशलगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के बड़वास बड़ी पंचायत के लूनावाडा के ग्रामीणों ने ऐसा ही कुछ कर दिखाया है। संगठन और श्रमदान से सडक़ समस्या का समाधान कर ग्रामीणों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है। यहां के ग्रामीण वर्षों से संकरे व उबड़-खाबड़ मार्ग से आवागमन में परेशानी का सामना कर रहे थे। पर, जब जनप्रतिनिधियों ने नहीं सुनी तो उन्होंने अपने स्तर पर ही राशि एकत्र की। साथ ही ग्रामीया पुरुष, महिला एवं बच्चों ने श्रमदान कर करीब 700 मीटर लम्बा मार्ग समतलीकरण और भरावकर आवागमन के लिए तैयार कर लिया। यों राह हुई आसान लुणावाड़ा गांव के वार्ड 4 व 5 निवासियों ने आपसी सहयोग से 60 हजार से अधिक की राशि एकत्रित कर कच्चे रोड का निर्माण किया। ग्रामीणों ने बताया की ग्राम पंचायत को कई बार इस रोड के प्रस्ताव दिए। पर, लगातार 15 वर्षों से राजनीतिक भेदभाव से निर्माण नहीं करवाया। बरसात के दिनों में कीचड़ से बचने और आने-जाने में होने वाली परेशानी को दूर करने के लि...

वर्दी पर दाग: अपने और थानेदार के लिए पहले ले ली 20 हजार रुपए घूस, फिर 5 हजार के चक्कर में कांस्टेबल ट्रेप

Image
बांसवाड़ा. बांसवाड़ा जिले का पाटन थाना सोमवार को भ्रष्ट आचरण का दागी हो गया, जबकि इसके एक कांस्टेबल को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पांच हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। युवती भगाकर नातरा विवाह करने पर अपहरण के आरोप में दर्ज मामले को रफा-दफा करने की एवज में यह राशि कांस्टेबल ने थानाधिकारी के लिए ली थी, जो ट्रेप की भनक पर फरार हो गया। इस पर टीम टुकड़ों में बंटकर मौका कार्रवाई के साथ पाटन थानाधिकारी की तलाश में भी जुटी। ब्यूरो के एएसपी माधोसिंह ने बताया कि इस संबंध में 4 जून को ही पाटन इलाके के वड़ला की रेल गांव के भीमा पुत्र नरसिंग मसार और उसके बेटे जीवणा ने उन पर दर्ज मामला निबटाने की एवज में 35 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाते कांस्टेबल लालशंकर पुत्र मावजी कटारा और थानाधिकारी सुभाष परमार के खिलाफ शिकायत की थी। दस हजार रुपए पहले दे चुके होना बताने पर उसी दिन सत्यापन करवाया गया, तो कांस्टेबल ने थानाधिकारी के लिए दस हजार और ले लिए। इससे पुष्टि हुई, वहीं संवाद में आगे कांस्टेबल ने बाकी राशि में रियायत कर पांच हजार रुपए और देने पर सिफारिश कर केस खत्म कराने का भरोसा दिला...