Posts

Showing posts with the label Banswara news

एजेंडे पर तकरार, कांग्रेस पार्षदों ने किया बैठक का बहिष्कार

Image
बांसवाड़ा . परतापुर. नगरपालिका परतापुर-गढ़ी की साधारण सभा की बैठक गढ़ी विधायक कैलाश मीणा की उपस्थिति एवं नपा अध्यक्ष दिलीप परमार की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित हुई। बैठक में विधायक मीणा, नपा अध्यक्ष परमार एवं नेता प्रतिपक्ष प्रतिभा पंड्या का स्वागत किया गया। इसके बाद नपा प्रशासन की ओर से 21 कार्यों की प्रस्ताव की सूची पार्षदों को उपलब्ध करवाई गई। इस पर कांग्रेस पार्षदों ने इस प्रस्ताव की सूची का विरोध करते हुए कहा कि बिना पार्षदों की राय जाने यह सूची थोपी जा रही है। जो मान्य नहीं है। कांग्रेस के मनोनीत पार्षद दिनेश पंड्या, नरेश राठौड़ एवं सुशील पंचोरी ने ईओ विजेश मंत्री से यह प्रस्ताव एजेण्डा किस नियम के तहत बनाया गया है इसकी जानकारी चाही। इसका संतोषप्रद जवाब नही मिलने पर कांग्रेस पार्षदों ने बैठक में जनहीत के नए कार्यों पर चर्चा कर नया एजेण्डा बनाने की मांग रखी। जिस पर निर्णय नही होने के कारण कांग्रेस समर्थित पार्षद नेता प्रतिपक्ष प्रतिभा पंड्या, हतोक चरपोटा, अनिल खांट, किशोर बुनकर, पीनल दर्जी, ललिता डिंडोर एवं मनोनीत पार्षद दिनेश पंड्या, सुशील पंचोरी, नरेश राठौड़, कंकु देवी बैठक...

आठवीं बोर्ड : आई दोहरी परीक्षा की घड़ी, भरी दुपहरी में 20 किमी दूर परीक्षा देने की मजबूरी

Image
केस एक: राजकीय माध्यमिक विद्यालय ज्ञान छायणा प्रथम के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ओबला किया गया है। जबकि यह केंद्र ज्ञान छायणा से करीब बीस किलोमीटर दूर है। प्रधानाध्यापक ने नजदीकी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदरवाड़ा को केंद्र बनाने की मांग की है। केस दो- राजकीय एकलव्य मॉडल स्कूल आंबापुरा के विद्याथीZ भी परेशानी में है। इसका कारण यह स्कूल वर्तमान में आंबापुरा की बजाय जिला मुख्यालय पर संचालित होना है। कम्प्यूटर से मैपिंग के आधार पर केंद्र आंबापुरा करने से जिला मुख्यालय से विद्यार्थियों की करीब 25 किलोमीटर की दौड़ लगेगी। वरुण् भट्ट . बांसवाड़ा. यह जिले में 16 अप्रेल से शुरू हो रही आठवीं बोर्ड के परीक्षा केंद्रों की बानगी है। मैपिंग के आधार पर लोकेशन ट्रेस करके केंद्रों का निधाZरण करने से िस्थतियां इतनी विकट बन गई है कि परीक्षा केंद्र बीस किलोमीटर से अधिक दूरी पर तय हो गया है। इसके अलावा भी सीमित केंद्रों के चलते कई विद्यालयों के विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए कुछ किलोमीटर दौड़ लगानी पड़ेगी। ऐसे में आग के समान तप रहे प्रदेश में दोपहर में 42 डिग्र...

आर्यिका धवलमतीमाता की लोहारिया में समा​धि

Image
बांसवाड़ा.लोहारिया. आचार्य विमल सागर महाराज की शिष्या आर्यिका धवलमती माता की मुनि आज्ञा सागर महाराज एवं प्रसन्न मति माताजी ससंघ के सानिध्य में हुई समाधि। लोहारिया में पिता दाड़म चंद माता कुरी देवी के कोख से जन्मी तुलसी देवी बचपन से ही धर्म मार्ग पर रूचि रहीं एवं स्थाई रूप से आहार देना, चौंका लगाना, साधुओं की सेवा करना उनका स्वभाव रहा। इनका विवाह देवचंद कोठारी से हुआ। इनके दो पुत्र एवं चार पुित्रयां थी। प्रथम गुरु आचार्य महावीर कीर्ति से दो प्रतिमा ली। धर्म मार्ग में रहकर 1234 णमोकार के निर्जल उपवास किए। लोहारिया में पहला सिद्ध चक्र विधान आपके परिवार द्वारा हुआ। 37 वर्षों से दीक्षित आर्यिका धवलमती माता ने सागवाड़ा,चितरी,ओबरी,आंतरी, आदि जगहों पर चातुर्मास कर धर्म प्रभावना की। मंगलवार को 4 बजकर 10 मिनट पर समाधि हुई। दिगंबर जैन दशा नरसिंहपुरा समाज लोहारिया के अध्यक्ष प्रकाश बोहरा ने बताया कि माताजी की डोल यात्रा निज मंदिर से सिरावाली डूंगरी स्थल पहुंचीं। जहां मुनि आज्ञा सागर महाराज एवं प्रसन्न मति माता ससंघ के निर्देशन में पंडित नितीन जैन द्वारा समाधी की क्रिया संपन्न कराई। मेवाड़ वागड़...

भैरवजी मेले के आयोजन में अपनत्व व संस्कृति की झलक

Image
बांसवाड़ा. जौलाना. अनास नदी के तट पर िस्थत भवानपुरा में भैरवजी मन्दिर परिसर पर छ: दिवसीय मेले व खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन जल संसाधन मंत्री महेन्द्रजीतसिंह मालवीया ने मंगलवार को किया। मंत्री ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भैरवजी मेले की अपनी अलग ही पहचान है। मेले के माध्यम से यहा ग्रामीण परिवेश में बाहर से आनेवाले लोगों कोअपनत्व व वागड़ की संस्कृति की झलक देखने को मिलती है जाे अपने आप में एक मिसाल है। मेले में खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडि़यों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि जीवन में खेल जरूरी है। इससे शारीरिक व मानसिक विकास होता है। समाराेह में जिला प्रमुख रेशम मालवीया, आनन्दपुरी प्रधान हरिश देवतरा, बागीदौरा प्रधान सुभाष खराड़ी, ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन पाटीदार, रमेश लबाना, गफ्फार भाई, पूर्व प्रधान सुभाष तम्बोलिया, हवजी भाई मालवीया, बागीदौर डिप्टी, आनन्दपुरी थाना प्रभारी सहित पंचायती राज से जुड़े जनप्रनििध मौजूद रहे। उद्घाटन से पूर्व मंत्री ने भैरवजी मन्दिर, हनुमान मन्दिर व शिव मन्दिर में विशेष पूजा अर्चना की। खेलकूद प्रतियोगिता के तहत कबड्डी का उद्घाट...

दस महीने पहले नातरा कर लाया, वापसी की शंका में झगड़े के बाद चाकू से गला रेतकर हत्या

Image
बांसवाड़ा/घाटोल. जिले के खमेरा थानान्तर्गत कंठाव पंचायत क्षेत्र में शनिवार को एक युवक ने शंका पर झगड़े के बाद अपनी ही पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। दस महीने पहले नातरा प्रथा से दूसरी शादी कर लाई पत्नी के भाग निकलने की शंका में वारदात के बाद आरोपी खुद ही खमेरा थाने पहुंचा और हत्या कबूल भी की। सुबह के समय हुए मामले की चौंकाने वाली जानकारी पाकर पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए। आनन-फानन में थाने की टीम मौके पर पहुंची। पता चला कि कंठाव पंचायत के जाजोर गांव में २५ वर्षीया शांति पत्नी पप्पूलाल रावल जोगी का शव खेत पर बने झोपड़े में लहूलुहान पड़ा था। इत्तला पर डीएसपी कैलाशचंद्र बोरीवाल भी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। पूछताछ में मृतका के पीहर के बारे में जानकारी लेकर पुलिस ने इत्तला दी तो पीपलखूंट क्षेत्र के जेथलिया पंचायत अंतर्गत उजपुरा से पिता रकमा पुत्र चोखला रावल सहित अन्य परिजन पहुंचे। ६१ वर्षीय रकमा ने उसकी बेटी की हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दी। इस पर मौका कार्रवाई के बाद शव बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया। बाद में थाना प्रभारी अब्दुल हकीम ने मेडिकल बोर्ड...

बगैर विशेषज्ञों वाले सोनोग्राफी सेंटरों की ली टोह, चार सेंटरों की मशीनें सील

Image
बांसवाड़ा. शहर में बगैर विशेषज्ञों के चल रहे सोनोग्राफी सेंटरों पर चिकित्सा विभाग की टीम ने शुक्रवार को जांच की। तीनों केंद्रों पर बीते कुछ दिनों से सोनोग्राफी बंद होने की पुष्टि हुई, लेकिन दुरुपयोग की आशंका खत्म करने के लिए मशीनें सील करने की कार्रवाई की गई। सीएमएचओ डॉ. हीरालाल ताबियार के नेतृत्व में टीम ने कलक्टर अंकित कुमार सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की। डॉ. ताबियार ने शाम को बताया कि स्वास्थ हॉस्पिटल के सोनोग्राफी सेंटर, मां सोनाग्राफी संस्थान-आसमा अस्पताल, शरण स्थल मिशन हॉस्पिटल और मेवाड़ हॉस्पिटल के सोनोग्राफी कक्षों को सील किया गया। हालांकि इनमें सोनोग्राफी करने के लिए विशेषज्ञ नहीं होने से सेवाएं पहले से बंद पड़ी थी। एक सेंटर से विशेषज्ञ 15 दिन से अलग होने पर उसने स्वयं इस बारे में सूचना भेजी, तो अन्य सेंटर का ऑनलाइन रेकॉर्ड देखा गया। पता चला कि तीन और सेंटर पर बीते कुछ दिनों से सोनोग्राफी का आंकड़ा शून्य रहा। इनमें विशेषज्ञ ही नहीं है। ऐसे में दुरुपयोग की आशंका पर ऐहतियात सेंटर सील करने की कार्रवाई की। पीसीपीएनडीटी सीओ हरिकांत शर्मा ने बताया कि पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तह...

परतापुर के सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम में बदलने पर सहमति

Image
बांसवाड़ा. परतापुर. मुख्यमंत्री की बजट घोषणा 2022-23 के बिन्दु संख्या 26 की पालना को लेकर निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के आदेशानुसार नगरपालिका परतापुर-गढ़ी क्षेत्र में चार राजकीय विद्यालयों को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम में रूपांतरित किया जाना था। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गढ़ी महेन्द्र समाधिया ने बताया कि इसको लेकर पालिका क्षेत्र की दस मेसे छः विद्यालयों यथा राजकीय सीमावि छात्र व बालिका परतापुर, गढ़ी एवं राउप्रावि परतापुर व नवापादर का चयन कर सम्बंधित संस्था प्रधानों को एसडीएमसी की बैठक बुलाकर प्रस्ताव लेने के निर्देश दिए गए थे। इसको लेकर उक्त विद्यालयों के संस्था प्रधानों ने शुक्रवार को ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में असहमति होने के प्रस्ताव भेजे हैं। इधर गढ़ी बा फुलकुंवर राजकीय बालिका उमावि में एसडीएमसी व एसएमसी की बैठक में प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान गढ़ी कुछ नागरिक इसी बालिका विद्यालय को ही अंग्रेजी माध्यम में रूपांतरित करने पर अड़े वही कुछ नागरिकों ने अन्य विद्यालय को बनाने की बात रखी। आखिर गढ़ी बालिका उमावि में भी सहमति नहीं बन पाई। बैठक में संस्था प्रधान सुमित्रा बामनिया ने व...

नर्स के साथ ऑनलाइन धोखा, खाते से एक लाख से ज्यादा राशि गायब

Image
बांसवाड़ा. खमेरा थाना क्षेत्र निवासी एक नर्स के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हो गई, जब उसके खाते से एक लाख से ज्यादा राशि कट गई। इसकी जानकारी खाते में चेक जमा कराने के बाद बैलेंस से हुई तो उसने थाने में शिकायत की। ताज्जुब यह भी रहा कि खाते से ट्रांजेक्शन का उसके पास बैंक से न कोई संदेश आया, न ही फोन पर किसी ने इस बारे में कोई जानकारी ही दी। प्रकरण को लेकर कुशलगढ़ सीएचसी में सेवारत खमेरा क्षेत्र के नरवाली चौकी अंतर्गत टामटिया गांव की नर्स अनिता वडेरी ने थाने में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की खमेरा शाखा में खाता है, जिसमें करीब डेढ़ लाख रुपए जमा थे। पिछले दिनों महिलाओं के ऑपरेशन करवाने पर विभाग से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के तौर पर तीन-तीन सौ रुपए के चेक मिले, तो उन्हें बैंक में डाले। उनके क्लीयर होने पर मोबाइल पर मैसेज आया। इससे करीब 32 हजार रुपए बेलेंस का पता चला, तो वह सन्न रह गई। कारण कि उसके खाता में एक लाख से ज्यादा राशि जमा थी। फिर बैंक शाखा से पता किया तो मालूम हुआ कि उसके खाते से 31 जनवरी को एक लाख रुपए, इसके बाद दो-दो हजार और फिर एक हजार रुपए ट्रांसफर हुए।...

झगड़े के साथ पति ने की मारपीट, तडक़े फंदे से लटकी मिली तीन बच्चों की मां

Image
बांसवाड़ा. आम्बापुरा इलाके के नाथपुरा खुर्द गांव में शुक्रवार तडक़े अपने ही घर में तीन बच्चों की मां फंदे से लटकी मिली। मृतका के बदन पर चोटों के निशान और पति से झगड़े के बाद यह घटनाक्रम होने के संकेत से पुलिस का संदेह गहरा गया। पीहर पक्ष की रिपोर्ट पर कार्रवाई के उपरांत पुलिस ने पति को डिटेन कर पूछताछ शुरू की है। थानाधिकारी गजवीरसिंह ने बताया कि नाथपुरा खुर्द निवासी 28 वर्षीय कमला पत्नी निर्मल मईड़ा के फंदा लगाकर खुदकुशी की सूचना पर थाने की टीम को लेकर मौका मुआयना किया गया। मृतका का शव उसके ससुराल से 50 मीटर दूर एक अन्य कच्चे मकान में बल्ली से उतारा हुआ मिला। पूछताछ में पति ने बताया कि तडक़े चार बजे वह उठा तो कमला नहीं दिखी। पास में अपने दूसरे मकान पर जाकर देखा तो वह लटकी दिखी तो बचाने के लिए उसने उतारा। बाद में पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। दूसरी ओर, आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि निर्मल गुरुवार सुबह मजदूरी पर जाने के बाद शाम को नशे में घर लौटा। फिर पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हुआ। मृतका के बदन पर जगह-जगह घाव से संदेह बढ़ा। इस बारे में सूचना देने पर कलियारी में पीहर पक्...

हृदय विदारक हादसा: डीजे बजता रहा, चीखें निकलती रही, घर में जिंदा जल गया बुजुर्ग

Image
बांसवाड़ा। जिले के खमेरा क्षेत्र में गुरुवार रात कच्चे मकान में लगी आग को बुझाने के प्रयास में वृद्ध जिंदा जल गया। घटना उसके ही मनोरोगी बेटे की हरकत से हुई। इत्तेला पर ग्रामीणों और पुलिस ने बांसवाड़ा से फायर ब्रिगेड की मदद लेकर आग बुझाई, तब तक वृद्ध और उसका पूरा घर स्वाह हो गया। पुलिस के अनुसार घटना बिजोर गांव के 60 वर्षीय रकमा अहारी के घर पर रात करीब सवा दस बजे हुई। इसकी सूचना सरपंच पति कमलाशंकर ने पुलिस को दी। घर में पलंग पेटी और दीवार के बीच फंसा रकमा का अधजला शव निकालकर बांसवाड़ा एमजी अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया। डीजे के शोर में नहीं सुन पाए चीखें, धुआं देखकर दौड़े लोग घटना को लेकर देर रात मृतक के बड़े बेटे बापूलाल अहारी ने पुलिस को रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह शाम को समाज में नोतरे के कार्यक्रम में गया था। पीछे माता-पिता और छोटा भाई गोविंद ही थे। रात को मां खाना बना रही थी। इसी बीच, पिता बाहर की तरफ खाना खा रहे होने से मां उन्हें परोसने गई तो अंदर मनोरोगी भाई गोविंद ने अचानक चूल्हे से जलती लकड़ी उठाकर उछाल दी। इससे घर के डांडों में आग लग गई। सूखे डांडों में देखते ही देखते आ...

बांसवाड़ा: बाल पंचायत में बाल अधिकारों व संरक्षण पर मंथन

Image
बांसवाड़ा. बाल अधिकार सप्ताह महोत्सव के तहत बाल पंचायत के साथ संवाद एवं ग्राम पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसके तहत गुरुवार को घाटोल पंचायत समिति की बोरदा ग्राम पंचायत में बाल अधिकारों को लेकर बाल संरक्षण समिति एवं जनजातीय स्वराज संगठन के साथ चर्चा की गई। इसमें स्थानीय स्तर पर बच्चों को बाल मित्र वातावरण कैसे प्रदान कर सकते है और इसमें बाल संरक्षण समिति की क्या भूमिका है आदि पर मंथन किया गया। स्वराज संगठन अध्यक्ष शंकरलाल पांडोर ने बैठक की अध्यक्षता की। वहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चिरावाला गड़ा में बाल पंचायत के सदस्यों बाल सरपंच, बाल सचिव, बाल उप-सरपंच एवं बाल वार्ड पंचों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें बच्चों के परिचय के साथ-साथ बच्चों की पसंद-नापसंद और उनकी समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। बच्चों ने स्वयं, परिवार और फिर गांव के बारे में जानकारी प्रदान की। साथ ही गांव में खेल मैदान नहीं होने, शिक्षकों की कमी, सड़क व स्वच्छ पेयजल की समस्या आदि के बारे में बताया। कार्यक्रम प्रभारी माजिद खान ने बताया कि बाल पंचों के द्वारा कार्ड शीट पर चित्रों के म...

बांसवाड़ा: बाल पंचायत में बाल अधिकारों व संरक्षण पर मंथन

Image
बांसवाड़ा. बाल अधिकार सप्ताह महोत्सव के तहत बाल पंचायत के साथ संवाद एवं ग्राम पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसके तहत गुरुवार को घाटोल पंचायत समिति की बोरदा ग्राम पंचायत में बाल अधिकारों को लेकर बाल संरक्षण समिति एवं जनजातीय स्वराज संगठन के साथ चर्चा की गई। इसमें स्थानीय स्तर पर बच्चों को बाल मित्र वातावरण कैसे प्रदान कर सकते है और इसमें बाल संरक्षण समिति की क्या भूमिका है आदि पर मंथन किया गया। स्वराज संगठन अध्यक्ष शंकरलाल पांडोर ने बैठक की अध्यक्षता की। वहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चिरावाला गड़ा में बाल पंचायत के सदस्यों बाल सरपंच, बाल सचिव, बाल उप-सरपंच एवं बाल वार्ड पंचों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें बच्चों के परिचय के साथ-साथ बच्चों की पसंद-नापसंद और उनकी समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। बच्चों ने स्वयं, परिवार और फिर गांव के बारे में जानकारी प्रदान की। साथ ही गांव में खेल मैदान नहीं होने, शिक्षकों की कमी, सड़क व स्वच्छ पेयजल की समस्या आदि के बारे में बताया। कार्यक्रम प्रभारी माजिद खान ने बताया कि बाल पंचों के द्वारा कार्ड शीट पर चित्रों के म...

केंद्र सरकार ने घबराकर किया कृषि कानून वापस लेने का निर्णय -मुख्यमंत्री गहलोत

Image
बांसवाड़ा/कुशलगढ़. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित पांच राज्यों में आगामी विधानसभा को देखते हुए केंद्र सरकार घबरा गई है और इसी कारण कृषि कानून वापस लेने का निर्णय किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ड, गृहमंत्री अमित शाह व रक्षामंत्री राजनाथसिंह को बूथ मैनेजमेंट के लिए यूपी भेजा था, तभी इस बारे में अहसास हो गया था। कुशलगढ़ के समीप पोटलिया में प्रशासन गांवों के संग अभियान के अन्तर्गत आयोजित शिविर का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री ने यह बात मीडियाकर्मियों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि इनको यूपी जीतना जरूरी है, क्योंकि 2024 में लोकसभा चुनाव भी है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। लोकतंत्र व संविधान खतरे में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश के लोगों में आक्रोश है। इनकम टेक्स, ईडी, सीबीआई सभी संस्थाएं बरबाद हो रही हैं। लोकतंत्र खतरे में है। हम बार-बार कह रहे हैं। संविधान खतरे में हैं। इसे लोग महसूस करते है। गरीब और गरीब व अमीर और अमीर हो रहा हे। अमीर-गरीब की खाई बढ़ रही है। उस पर कोरोना भी...

बांसवाड़ा : श्रद्धा से हुई भगवान के जन्म व दीक्षा कल्याणक की क्रियाएं

Image
बांसवाड़ा. श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मोहन कॉलोनी-रातीतलाई में आचार्य सुंदर सागर महाराज के सान्निध्य एवं पं. आशीष पुण्यांश के निर्देशन में पंच कल्याणक प्रतिष्ठा के अन्तर्गत रविवार को भगवान के जन्म कल्याणक की क्रियाएं की गई। इस अवसर पर भगवान का अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन किया गया। सौधर्म इन्द्र लोकेन्द्र नश्नाव, शचि इंद्राणी ममतादेवी का संवाद किया गया एवं लघु नाटिका की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद पांडुक शिला पर जन्माभिषेक के लिए शोभायात्रा ने प्रस्थान किया। अध्यक्ष पवन कुमार नश्नावत व महामंत्री मनोज जैन ने बताया कि शोभायात्रा में माता-पिता बनने का लाभ कांतिलाल विमला देवी रजियावत ने किया। सौधर्म इन्द्र लोकेन्द्र ममता देवी नश्नावत, कुबेर इन्द्र जिनेन्द्र साधना देवी रजावत, ईशान इन्द्र राकेश कुमार सुनिता देवी रजावत, प्रथम जन्माभिषेक कलश लाभार्थी राहुल नश्नावत, द्वितीय लाभार्थी अजय कुमार सुंद्रावत, महायज्ञ का लाभ नायक महावीर अलका देवी नश्नावत रहे। पांडुक शिला पर प्रतिष्ठा के सभी बड़े इन्द्रों ने भगवान का अभिषेक किया। तृतीय कलश का लाभ चिमनलाल वोरा, शांतिधारा अजबलाल वोरा, महाआरती का लाभ का...

बांसवाड़ा : 'शांति के लिए अपनाएं अहिंसा का मार्ग'

Image
बांसवाड़ा. आर्यिका अर्हमश्री माताजी ने कहा कि भगवान महावीर ने अहिंसा का महत्व बताया है। जिस दिन अहिंसा नहीं रहेगी, आदमी स्वयं आदमखोर हो जाएगा। हमें अहिंसा का मार्ग पुन: अपनाना होगा। एक-दूसरे के प्रति भाईचारा और विश्वास जीतना होगा। तभी विश्व व देश में शांति होगी। इसके लिए महावीर के सिद्धांतों का अनुसरण आवश्यक है। बाहुबली कॉलोनी स्थित मांगलिक भवन में सोमवार को आर्यिका ने कहा कि आज इंसान भगवान से भी नहीं डर रहा है और ऐसे कई कार्य कर लेता है, जिसका दुष्परिणाम सभी को भुगतना पड़ता है। यदि शांति स्थापित करनी है तो भगवान महावीर द्वारा बताए अहिंसा के मार्ग पर सभी को चलना होगा। आज शास्त्र और आगम की बात मानने वाले कम रह गए हैं। प्रतिकूल परिस्थितियों के उपजने से पाखंड बढ़ रहा है। अपराधों में वृद्धि हो रही है। रक्षक स्वयं भक्षक बन रहे हैं। लोग अपने वचन का पालन नहीं कर रहे हैं। चातुर्मास कमेटी के प्रवक्ता महेंद्र कवालिया ने बताया कि सोमवार शाम को आरती व स्वाध्याय के बाद नन्हें बच्चों ने धार्मिक नाटक की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। source https://www.patrika.com/b...

बांसवाड़ा : महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई

Image
बांसवाड़ा. महर्षि वाल्मीकि आश्रम मदारेश्वर पर आश्रम के महंत श्री थावर गिरी महाराज के सानिध्य में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पधारे हुए भक्तों अतिथियों ने सर्वप्रथम भगवान महर्षि वाल्मीकि पूजा-अर्चना , आरती हवन यज्ञ आदि धार्मिक अनुष्ठान किए गए। जिसके तत्पश्चात सामाजिक एवं धर्म सभा हुई। सभा की अध्यक्षता नगर परिषद सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी ने की सभा के मुख्य अतिथि डॉक्टर बापू दलसुख दास महाराज संजेली धाम गुजरात रहे। विशिष्ट अतिथि राजपरिवार के जगमाल सिंह, रामदास महाराज, पार्षद चंदा सीता डामोर, अतीत गरासिया, थानु नाथ महाराज, फूल गिरी महाराज, मौनी बाबा, गुलाब भाई राठौड़ रहे। संबोधित करते हुए बापू डॉक्टर दलसुख दास ने महर्षि वाल्मीकि की जीवनी पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता करते हुए सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि जिला मुख्यालय का महर्षि वाल्मीकि का आश्रम जनजाति क्षेत्र व समाज में जनजागृति का महत्वपूर्ण एवं प्रमुख स्थान है। पुस्तक का किया विमोचन जयंती कार्यक्रम में राजेंद्र कोठारी द्वारा लिखित वाल्मीकि रामायण सारांश पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में ...

बांसवाड़ा : परतापुर में पुलिस जाब्ता तैनात, स्थिति सामान्य

Image
बांसवाड़ा/ परतापुर . परतापुर कस्बे में मंगलवार को भी पुलिस जाप्ते की तैनाती की बीच पूर्ण शांति रही। जनजीवन सामान्य होने लगा है। बाजार भी पुन: पटरी आ गया है। डीएसपी गजेन्द्र सिंह राव के निर्देशन एवं सीआई मनीष चारण के नेतृत्व में जगह-जगह पुलिस जाप्ता तैनात रहा। वहीं पुलिस वाहन द्वारा गश्त भी जारी रही। उल्लेखनीय है कि शनिवार रात बारावफात की तैयारियों में डिवाइडर एवं बिजली के खंभों पर धार्मिक ध्वजाएं लगाने पर रोकटोक के बीच हुई चाकूबाजी एवं मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्ष के 6 जने घायल हुए। इसे लेकर अजय मुनिया की ओर से समुदाय विशेष के साथ नामजद सहित 25 के विरुद्ध और दूसरे पक्ष के सदर इदरीस खान की ओर से सैलाब पुत्र रमण कलाल सहित 6 जनों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया गया। इस मामले के जांच अधिकारी डीएसपी गजेन्द्र सिंह राव ने बताया कि मामले गिरफ्तार शराफत पुत्र फकीर मोहम्मद, शाहरुख पुत्र खान जमाल, जावेद पुत्र रईस, बिलाल और सैलाब पुत्र रमण कलाल को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पूजा-अर्चना: इधर इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए युवक गौरव पुत्र प्रकाश भट्ट का उदयपुर महाराणा भूपाल चिकि...

बांसवाड़ा: गढ़ी थाने का घेराव टाला तो दोपहर बाद फिर उग्र हुए युवा, हल्का बल प्रयोग कर खदेडी़ भीड़

Image
बांसवाड़ा. बारावफात की तैयारियों में शनिवार रात हाइवे के डिवाइडर पर धार्मिक ध्वजाओं को लगाने पर रोकटोक के बीच हुई चाकूबाजी और मारपीट की वारदातों के बाद दूसरे दिन जिले के परतापुर कस्बे में बाजार बंद और माहौल तनावपूर्ण रहा। इसके चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, वहीं आला अधिकारी हालात पर निगरानी करते नजर आए। हालांकि सुबह बाजार खुलने के बाद बवाल बढऩे की आशंका में धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिरे और शाम तक बाजार पूरी बंद रहा। इससे पहले सुबह सर्व सनातन समाज और श्रीराजपूत करणी सेना के गढ़ी थाने के घेराव के लिए एकत्र होने के आह्वान पर दोपहर में लोग गढ़ी थाने के पास जुटे, लेकिन प्रशासन और पुलिस ने समझाइश कर उन्हें रोके रखा। इस पर गढ़ी विधायक कैलाश मीणा, करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष भंवरसिंह सलाडिय़ा, पूर्व मंत्री भवानी जोशी सहित विभिन्न समाज संगठन के साथ दोपहर बाद लोगा शीतलामाता मंदिर परिसर पहुंचे और सभा आयोजित कर समुदाय विशेष के रवैए पर आक्रोश जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। बाद में नारेबाजी करती हुई भीड़ दोपहर बाद करीब ढाई बजे फिर थाने की तरफ बढ़ी, तो पुलिस ने रोकने और खदे...

बांसवाड़ा : शिक्षा देने से पहले स्वयं आदर्श बनें गुरु

Image
बांसवाड़ा. बाहुबली कॉलोनी में आर्यिका अर्हमश्री माताजी ने गुरुवार को स्कूली विद्यार्थियों को सीख दी और शिक्षक से भी शिक्षा देने से पहले स्वयं आदर्श बनने का आह्वान किया। मांगलिक भवन में आर्यिका ने विद्यार्थियों कहा कि लक्ष्य से कार्यसिद्धि नहीं होगी। इसके लिए अपने शिक्षक को आदर्श मानना होगा। जब विद्यार्थी शिक्षक को आदर्श माने तो शिक्षक को भी आदर्श की तरह कार्य करना होगा। शिक्षक बच्चों को अच्छे संस्कार दें। अनुशासन सिखाएं। तामसी वृत्ति से दूर रखें। ऐसा भोजन करें, जिससे भाव व विचार अच्छे हों। विद्यार्थी अपने जीवन को संस्कारित करेंगे, तभी ऊंचाइयों को प्राप्त कर जाएंगे। प्रवक्ता महेंद्र कवालिया ने बताया कि राउमावि नूतन के प्राचार्य राजीव जुआ, शिक्षक आदि उपस्थित रहे। श्री समाज ने स्वागत किया। आत्मा का कल्याण करो मोहन कॉलोनी आदिनाथ जिनालय में आचार्य सुंदरसागर महाराज ने कहा कि जिनशासन में भोगों की नहीं, योगों की प्रधानता है। उन्होंने रामकथा प्रस्तुत कर कहा कि संसार में कई संप्रदाय है, जो बैकुंठ को ही प्राप्त करना चाहते हैं। बैकुंठ में जाने के बाद पुन: संसार में जन्म-मरण करना पड़ेगा। उन्ह...

'बंद हो बिजली कटौती, फसल बीमा क्लेम मिलेÓ

Image
बांसवाड़ा. भारतीय किसान संघ ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को गुरुवार को ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष खेमजी पाटीदार के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में प्रदेश में कृषि सिंचाई के लिए की जा रही बिजली आपूर्ति में कटौती नहीं करने, रबी की बुवाई के लिए डीएपी की उपलब्धता, समर्थन मूल्य पर धान व मक्का की खरीद शुरू करने, उचित रेग्युलेशन तय कर सिंचाई के लिए पानी देने, अति व अनावृष्टि से हुए नुकसान का आपदा राहत अनुदान व फसल बीमा क्लेम दिलवाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती के कारण कपास की फसल की सिंचाई प्रभावित हो रही है। धान व मक्का की फसल समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदे जाने से किसान औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने साख सीमा के बराबर ब्याज मुक्त फसली ऋण उपलब्ध कराने, डीजल पर टैक्स घटाने और उक्त मांगों को पूरा करने की मांग की। साथ ही कहा कि सात दिन में समाधान नहीं होने पर तहसील स्तर से प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान संभागीय अध्यक्ष रणछोड़ पाटीदार, वनेश्वर त्रिवेदी सहित अन्य किसान सम्मिलित रहे। source https://www.patrika.com/...