Posts

Showing posts from September, 2021

National Blood Donation Day : बात खून की तो....थोड़ा है, बहुत की जरूरत है

Image
बांसवाड़ा. जागरूकता के लाख प्रयासों के बावजूद वागड़ में सेहत को लेकर लोग संजीदा नहीं दिखते। जरूरत मुताबिक खान-पान के अभाव, कुपोषण और व्यसन ने बच्चों-किशोरों ही नहीं, युवाओं को भी रक्तअल्पता और कमजोरी की शिकायतें घेर रही है। ऐसे में खून की जरूरत दिनोंदिन बढऩे और इसके मुकाबले बदले में देने की फितरत नहीं बनने से गंभीर लोगों का जीवन दानदाताओं के भरोसे ही है। हालांकि शहरी युवाओं के साथ देहात से युवा रक्तदान के लिए आगे आने लगे हैं, लेकिन इनकी संख्या कम ही है। इसके चलते जिला अस्पताल का ब्लड बैंक रोज नए संघर्ष से रूबरू हो रहा है। यह तथ्य विश्व रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर बैंक की ताजा स्थिति और यहां अस्पताल में उपचार के लिए आ रहे रोगियों की दशा से सामने आया है। ब्लड बैंक के अनुसार यहां 75 थैलिसिमिया रोगी पंजीकृत हैं हीं, जिन्हें नियमित अंतराल में खून उपलब्ध कराना होता है। इसके दीगर, दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों और प्रसूताओं के साथ रक्तअल्पता के चलते भर्ती होने वाले बच्चों-बड़ों के लिए व्यवस्था बड़ी चुनौती है। महीने में औसतन 300-400 यूनिट खून की यहां डिमांड रहती है, जबकि मरीजों के ...

बांसवाड़ा : नाकाबंदी देखकर भागते तस्करों की जीप खाई में उतरी, एक लाख की शराब बरामद

Image
बांसवाड़ा. बांसवाड़ा जिले से गुजरात की तरफ शराब तस्करी पर पर सज्जनगढ़ थाना पुलिस की धरपकड़ के प्रयास के दौरान एक जीप खाई में उतर गई। घटना पर तस्कर जीप से निकलकर अंधेरे में भाग छूटे। मौके से जीप में एक लाख की शराब बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली। थानाधिकारी धनपतसिंह ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने देररात को हरेंद्रगढ़ के पास नाकाबंदी की। इस दौरान सामने से आती गुजरात पासिंग की काली जीप के चालक ने आगे पुलिस दल को देखकर गाड़ी कुशलगढ़ की तरफ मोड़कर भागने का प्रयास किया। इस पर टीम ने पीछा किया, तो करीब 2 किलोमीटर दूर हरेंद्रगढ़ के जंगल में जीप बेकाबू होकर कच्चे रास्ते से खाई के अंदर जाकर फंस गई। इस पर चालक और उसका साथी उतरकर भाग छूटे। बाद में पुलिस ने क्रेन मंगवाकर जीप निकलवाई तो तलाशी में उससे राजस्थान निर्मित ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की 24 पेटियां बरामद हुईं। इस पर करीब एक लाख रुपए की शराब सहित जीप जब्त कर थाने लाई गई। शुरुआती जांच से पता चला कि यह शराब आंबापुरा क्षेत्र से लाई गई और तस्कर इसे गुजरात ले जा रहे थे। मामले पर अब पुलिस जीप के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर तस्करों तक ...

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास

Image
बांसवाड़ा. बांसवाड़ा में बहुप्रतिक्षित मेडिकल कॉलेज स्थापना के लिए गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। इसके साथ केंद्र प्रवर्तित योजना में 260 करोड़ की लागत से प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के पहले फेज का काम शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि दो साल पहले दिसंबर में कॉलेज के लिए 35 बीघा जमीन आवंटित की गई थी। इसके बाद अन्य कॉलेजों के साथ बांसवाड़ा के लिए गत वर्ष केंद्र सरकार ने 50 करोड़ रुपए और फिर राज्य सरकार ने भी 35.5 करोड़ रुपए आवंटित किए, लेकिन राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी के अधीन आगे प्लानिंग पर काम मंथर गति से चला। नक्शे बनाकर आगे टेंडर प्रक्रिया में देरी के बीच, यहां भूमि की और जरूरत पर जिला प्रशासन ने प्रयास किए, वहीं जिला अस्पताल के विस्तार को लेकर भी कार्ययोजना बनी। इसके चलते अब कॉलेज के लिए अधिकृत एजेंसी एचएससीसी का काम कुछ गति में आया और अब आधारशिला रखी जा रही है। पहले फेज में यहां मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक ब्लॉक, सडक़ों, आवास सहित विभिन्न कार्यों पर 140 करोड़ खर्च होंगे। कलक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा कॉलेज का शिलान्यास कार्यक्रम कोविड गाइडलाइन के...

सरपंच के उपचुनाव : मतदाताओं में उत्साह अपार

Image
बांसवाड़ा (घाटोल ). जिले की घाटोल पंचायत समिति में जगपुरा व अमरथून में सरपंच पद के लिए उपचुनाव हुआ। जिसमें मतदान को लेकर मतदाताओं में अपार उत्साह देखा गया। सुबह से ही मतदान को लेकर कतार नजर आई। यहां अमरथून में जहां 87.24 एवं जगपुरा में 82.20 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान प्रक्रिया के बाद शाम को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। जिसमें जगपुरा में रमेश बरगोट ने 194 मतों से जीत दर्ज की। यहां पर बरगोट ने कुल 1302 मत प्राप्त किए, वहीं निकटतम प्रतिद्वंदी सुशीला को 1108 मत मिले। इसी प्रकार से अमरथून में राजेंद्र चरपोटा 1307 मतों से विजय घोषित किए गए। उन्हें कुल 1994 मत मिले। इसलिए हुए उपचुनाव यहां पूर्व सरपंचों की मृत्यु के बाद उपचुनाव की तिथि घोषित की गई थी। जानकारी के अनुसार तत्कालीन जगपुरा सरपंच नारायणलाल ताबियार की कोविड़ से एवं अमरथून सरपंच गौतमलाल की हादसे में मौत हो गई थी। जिसके बाद यहां का जिम्मा उप सरपंच संभाल रहे थे। मंगलवार को दोनों ही पंचायतों में उपचुनाव के बाद नए सरपंच बने हैं। ये थे चुनाव मैदान में जगपुरा में तत्कालीन सरपंच नारायणलाल ताबियार की पत्नी सुशीला देवी एवं रमेश बरगो...

बांसवाड़ा : युवाओं की सजगता ने बचाई गौ वंश की जान !

Image
बांसवाड़ा/गांगड़तलाई. देश का युवा अगर सजग हो तो राष्ट्र की तस्वीर बदल सकती है। इसका उदाहरण मंगलवार को बांसवाड़ा जिले के सल्लोपाट थाना क्षेत्र में गांगड़तलाई गांव में देखने को मिला। जहां सतर्क युवाओं ने गौ वंश की जान बचा ली। जानकारी के अनुसार गंागड़तलाई गांव से मंगलवर सुबह एक पिकअप तीन बैलों को लेकर गुजरात की ओर जा रही थी। इसकी सूचना पर गांव के कुछ युवाओं ने वाहन को रोक लिया। जिसमें तीन बैल मिले। मंगलवार सुबह तकरीबन 6 बजे गांव के अम्बिका चौक में कुछ युवाओं ने सड़क से गुजर रही पिकअप को रोका। वाहन में तीन बैले थे। पूछताछ में वाहन चालक सही जानकारी नहीं दे सके। घटना के बाद कुछ देर में मौके पर युवाओं की भीड़ जुट गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे सल्लोपाट थाना अधिकारी अंसार अहमद गाड़ी व बैल को जब्त कर थाने ले गए। ग्रामीणों ने बताया यहां से तीन पिकअप भर कर गुजरने की सूचना थी। पिछले सात दिन से वह इस पर ध्यान रख रहे थे। शनिवार को तो वह वाहन के पीछे भी गए। लेकिन वह तीनों पिकअप गुजरात ले जाने में सफल हुए। उसके बाद इनकी रेकी की गई और मंगलवार सुबह सूचना मिलने पर इन्हें रोका तो शेष दो पिकअप रास्ते में ...

धर्मकर्म : 'स्वभाव के विरूद्ध क्रिया अनाचरण है'

Image
तलवाड़ा. लक्ष्मीनारायण मंदिर के परिसर में स्थित श्रीराम सत्संग भवन में व्यास पीठ पर जय मां गंगे धर्म प्रचारक राम कथा मंडल काशी के राघवेंद्र द्विवेदी ने कहा कि मन में बुरी कामना ना हो। रामचरित मानस धर्म, अर्थ व काम और मोक्ष की परिकल्पना है स्वभाव के विरूद्ध क्रिया अनाचरण है, धर्माचरण है समाज में अमीर-गरीब का भेद नहीं रखना। जो सबसे बड़ा धर्म है। आज के समाज और देश का उत्थान तो झोपड़ों में है, हम सभी उनका उद्धार करें। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर पीड़ा वेदना गौ माता की है। लेकिन इससे सुनने वाला कोई नहीं है। वहीं हनुमान चालीसा के पदों की व्याख्या की गई। कथा एवं सत्संग आज से परतापुर. भावसार समाज परतापुर द्वारा चिंतामणि गणपति मंदिर भावसार नोहरे में सोमवार से तीन दिवसीय कथा एवं सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। महेश भावसार ने बताया कि इसमें रामस्नेही सम्प्रदाय मेड़ता धाम गादीपति रामनिवास शास्त्री दोपहर 3 से 5 बजे तक कथा वाचन करेंगे। जैन समाज : इधर, तपस्वियों का किया बहुमान बांसवाड़ा. जैन श्वेताम्बर सोशल गु्रप की ओर से चातुर्मास में तपस्या करने वाले तपस्वियों का रविवार को महावीर स्थानक भवन में...

REET 2021 : बस से टकरा कर पलटी जीप, बाल-बाल बचे रीट अभ्यर्थी

Image
बांसवाड़ा. रीट-2021 (REET 2021) का इम्तिहान (EXAM) देकर लौटते समय रविवार रात को दाहोद मार्ग पर सागड़ोद के पास अभ्यर्थियों की जीप सामने से आती बस से जा भिड़ी। हादसे के बाद जीप पलट गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में दोनों वाहनों में सवार किसी अभ्यर्थी को चोट नहीं आई। सदर सीआई पूनाराम ने बताया कि हादसा रात करीब आठ बजे सागड़ोद और पाड़ी के बीच मुख्य मार्ग पर हुआ। बांसवाड़ा की तरफ से क्रूजर जीप में सवार कुशलगढ़ क्षेत्र के महुड़ी निवासी तीन जने घर लौट रहे थे, वहीं सामने से जिले के बाहर अभ्यर्थियों से भरी बस बांसवाड़ा के कॉलेज मैदान जा रही थी। इसी बीच, बेकाबू जीप बस से जा टकराई। हादसे पर बस चालक ने नियंत्रण बनाए रखा, जिससे किसी को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन उधर जीप टकराने के बाद पलट गई। बस रुकने पर उससे अभ्यर्थी उतरने लगे तो डर के मारे पलटी जीप से निकलकर तीनों जने भाग गए। इस बीच इत्तला पर सदर थाने का पुलिस दल मौके पर पहुंचा। मौका मुआयने से पता चला कि दुर्घटना में बस का शीशा भी टूटा, लेकिन तकनीकी दृष्टि से गाड़ी सही थी। इस पर समझाइश कर चालक को सभी अभ्यर्थियों के साथ बांसवाड़ा के लिए रवाना किया गया। ...

Panther : अपने शावक की तलाश में भटक रहा पैंथर का कुनबा

Image
बांसवाड़ा/तलवाड़ा. परिवार के किसी सदस्य के बिछडऩे का दर्द तो वही जान सकता है, जिसने परिवार के किसी सदस्य को खोया हो। आमतौर पर यह पीड़ा मानव जीवन में ही देखने को मिलती है। लेकिन बांसवाड़ा जिले में त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के पास खनन क्षेत्र में यह दर्द आजकल एक पैंथर (Panther) परिवार में देखने को मिला रहा है। जहां बीते कुछ दिनों से पैंथर (Panther) का कुनबा अपने परिवार के एक शावक (CUB) की तलाश में रोजाना पहुंच रहा है। इंसानों में दिखलाई पडऩे वाला अपनत्व का भाव पैंथर परिवार में देख क्षेत्र में कौतूहल का विषय तो बना ही। साथ ही एक स्थान पर रोजाना पैंथर के कुनबे के पहुंचने से लोगों में भय भी बैठा है। त्रिपुरा सुंदरी मंदिर (Tripura Sundri Tample) से कुछ दूर स्थित खनन क्षेत्र में इन दिनों ग्रामीणों में पैंथर के कुनबे का खौफ साफ-साफ देखने को मिला रहा है। हालांकि इस कुनबे ने किसी का आहत नहीं किया है। लेकिन पैंथर (Panther के खौफ से लोगों ने रास्ता तक बदल लिया है। दरअसल, खनन क्षेत्र में नर-मादा पैंथर और शावक देरशाम या रात में वहां पहुंचकर चारों ओर देखते हैं और काफी देर तक गुर्राते हैं, मानों किसी...

बांसवाड़ा : बच्चों और माताओं में कुपोषण मिटाने की कवायद

Image
बांसवाड़ा. जिले में कुपोषित बच्चों और माताओं में कुपोषण खत्म करने की कवायद युद्ध स्तर पर जारी है। इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना के तहत शनिवार को बांसवाड़ा ब्लॉक की तकरीबन 189 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। ताकि ये कार्यकर्ताएं उनके कार्य क्षेत्र की माताओं और बच्चों को कुपोषण के दुष्परिणाम और उनसे बचने के तरीकों को बता सकें। इसके तहत वीरपुर, नलदा, नवागांव, ठीकरिया, निचला घंटाला, सेक्टर ए, सेक्टर बी, सेक्टर सी एवं खेड़ा की 189 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का क्षमता वर्धन किया गया। आईपी ग्लोबल की ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर प्रियंका कंवर द्वारा दिए प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को मातृ-शिशु एवं बाल पोषण के विभिन्न पहलू सहित कई बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में अलग-अलग सेक्टर की महिला पर्यवेक्षक, पायल नानावटी, राधा सरगरा, नीलिमा वर्मा, शालिनी त्रिवेदी, रैना गुप्ता, नमिता कुलश्रेष्ठ, सविता कोठारी एवं निर्मला चौहान द्वारा पूर्ण सहयोग किया गया। उनके संभावित संचार संदेश और संबंधित संप्रेषण सामग्री के साथ-साथ बेहतर परामर्श के लिए प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से...

महंगाई से मिलेगी राहत : जरा नर्म हुई दालें, अब जेब को देंगी राहत!

Image
बांसवाड़ा. पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्रियों सहित कई जरूरी सामानों में लम्बे समय से महंगाई की मार झेल रहे आमजन को कुछ राहत मिली है। देखा जाए तो बीते हफ्तों के मुकाबले इस सप्ताह में दालों के भावों में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि यह गिरावट आमजन के लिए बड़ी सहूलियत तो नहीं है। लेकिन घर के बजट को कुछ हल्का जरूर करेगी। दालों के भावों को लेकर बांसवाड़ा के व्यापारियों की माने तो आने वाले दिनों में भाव और भी नर्म होने की प्रबल संभावना है। दालों के गिरे भाव को लेकर गृहिणीयों का मानना है कि कम ही सही पर महंगाई से कुछ तो राहत मिलेगी। इसलिए गिरे भाव बांसवाड़ा शहर के दाल व्यापारी सचिन जैन की मानें तो सामूहिक आयोजनों में कोरोना गाइड लाइन के अनुसार पाबंदी, सावे न होना सरीखे कई कारण सामने आ रहे हैं। चूंकि इन दिनों दाल खपत अन्य दिनों की अपेक्षा कम होती है, इस कारण भाव के रुख नर्म हुए हैं। किसी में चार तो किसी में पांच रुपए तक गिरे भाव बीते दिनों के मुकाबले दालों के थोक भावों में किसी में चार तो किसी में अधिकतम 10 रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई है। थोक बाजार के अनुसार उड़द छिलका दाल में सबसे अधिक गिरावट...

विश्व फार्मासिस्ट दिवस : फॉर्मेसी को बढ़ावा देना था ध्येय

Image
बांसवाड़ा. विश्व फार्मासिस्ट दिवस (World Pharmacist Day) के मौके पर शनिवार को राजस्थान फार्मासिस्ट संघ की बांसवाड़ा की ओर से रक्तदान किया गया। इससे पूर्व संगठन पदाधिकारियों और सदस्यों ने महात्मा गांधी चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए। इसके अतिरिक्त फार्मासिस्ट संहिता का वर्चुअल उद्घाटन किया गया। संगठन जिला अध्यक्ष रवीश जेम्स ने बताया कि जिले के राज्य कर्मचारियों के साथ-साथ एनएचएम, एआरटी सेंटर, मेडिकल स्टोर संचालक, मेडिकल रिप्रेसेंटेटिव, उपभोक्ता भंडार में कार्यरत कई फार्मासिस्ट ने कार्यक्रम में शिरकत की। साथ ही बताया कि संगठन पदाधिकारयों ने आमजन ने कोरोना से बचाव की अपील की। रक्तदान शिविर में रवीश जेम्स, रोहिताश्व पाटीदार, राकेश चौधरी, प्रियांक जोशी, जयेश गांधी एवं अन्य ने रक्तदान किया एवं जिनेश जैन उपाध्यक्ष ,जिगर पाठक, जयेश पाटीदार, मुकेश कुमार, सुभाष वर्मा, चिराग पानेरी, रेडड्रॉप संस्था के राहुल सराफ आदि ने सहयोग किया। इसलिए मनाते हैं फार्मासिस्ट दिवस वर्ष 2009 के बाद प्रत्येक वर्ष को 25 सितंबर के दिन वल्र्ड फार्मासिस्ट डे मनाया जाता है। इसके पीछे कारण यह है कि तुर्की के इ...

स्टूडेंट को मिली राहत : फीस जमा कराने और दस्तावेज सत्यापन की तिथि बढ़ी

Image
बांसवाड़ा. राजकीय महाविद्यालयों में कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। प्रथम वरीयता व प्रतीक्षा सूची में सम्मिलित विद्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापन और शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ गई है। अब दो अक्टूबर तक दस्तावेज सत्यापन कराए जाएंगे। शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि चार अक्टूबर रहेगी। स्व. हरिदेव जोशी राजकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डा. सरला पंड्या ने बताया कि रीट की तैयारियों और महाविद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए जाने तथा दस्तावेज सत्यापन के लिए कम समय मिलने की स्थिति में कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय की ओर से प्रथम वर्ष प्रवेश का संशोधित कैलेण्डर जारी किया गया। यह संशोधित कैलेण्डर - प्रमाण पत्र सत्यापन की अंतिम तिथि : 2 अक्टूबर - ई- मित्र पर फीस जमा की अंतिम तिथि : 4 अक्टूबर - अंतिम रूप से चयनित प्रथम प्रवेश सूची जारी : 6 अक्टूबर - वर्ग विशेष की रिक्त सीटों के लिए पुन: आवेदन : 6 से 12 अक्टूबर इन्हें मिली राहत इधर, श्री गोविन्द गुरु राजकीय महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डा. राजेन्द्र कुमार शर्मा व ...

पेश की मिसाल : बेटी को रीट परीक्षा दिलाने के लिए जुटा पूरा गांव, बढ़ाए मदद के हाथ

Image
बांसवाड़ा़. बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ के सागवा गांव में ग्रामीणों ने मिसाल पेश की। गांव की एक बेटी के भविष्य सुधारने के लिए ग्रामीण एकजुट हुए और चंदा जुटाकर उसे रीट परीक्षा देने के लिए जयपुर भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की बेटी मनीषा निनामा पढ़ाई में काफी होनहार है। लेकिन आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण उसे सदैव ही परेशानियों का सामना करना पड़ा है। भविष्य में कुछ अच्छा कर परिवार को बेहतर स्थिति तक पहुंचाने के उद्देय से ही वो लगातार परीक्षा की तैयारी करती आई है। रीट के लिए भी मनीषा ने फॉर्म भरा और तकरीबन एक वर्ष से परिवार की जिम्मेदारी उठाने के साथ ही तैयारी भी करती ही। लेकिन रविवार को आयोजित होने वाली रीट परीक्षा के लिए उसका सेंटर जयपुर पड़ा। जयपुर सेंटर पडऩे की जानकारी पर उसकी परेशानी बढ़ गई और पैसों के अभाव में जयपुर जाना मुश्किल हो गया। मनीषा की इस समस्या की जानकारी जब ग्रामीणों को लगी तो सभी ने एक राय होकर उसकी मदद की ठानी। और देखते- देखते सभी ने चंदा जुटाकर उसकी जयपुर जाने की व्यवस्था की दी। और शुक्रवार दोपहर बाद निजी वाहन से उसे परीक्षा दिलाने के लिए जयपुर ले गए। म...

माही की मेहर : शाम को खोले माही के 16 गेट, बही अथाह जलराशि, देखें वीडियो...

Image
बांसवाड़ा. जिले में मानसून की सक्रियता एवं मध्यप्रदेश से पानी की लगातार आवक पर आखिरकार मंगलवार शाम को उदयपुर संभाग के सबसे बड़े माही बांध के सभी 16 गेट खोले गए। इसे देखने लोग पहुंचने लगे। यहां बुधवार से भीड़ उमडऩे के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा के लिहाज से विशेष बंदोबस्त किए जाएंगे। इससे पहले सुबह दो गेट खोलने के बाद से ही लोगों में 16 गेट खुलने का इंतजार रहा। इसके बाद पड़ोसी मध्यप्रदेश से माही, एराव और सहायक नदियों के पानी की आवक बनी रही। करीब 11 बजे बांध में 37 हजार 825 क्यूसेक की दर से पानी की आवक पर दो गेट और खोले गए। इसके बाद यह सिलसिला कुछ घंटों में जारी रहा और दोपहर बाद 8 और शाम चार बजे 10 गेट खोले गए। इसके बाद शाम होते-होते सभी 14 गेट क्रमवार खोल दिए गए। शाम साढ़े छह बजे तक इनमें आठ गेट एक-एक मीटर और आठ आधा-आधा खुले रहने से अथाह जलराशि बहती रही। इधर, भूंगड़ा थानाधिकारी गजवीरसिंह ने बताया कि बुधवार से भीड़ बढऩे पर थाने के पुलिस दल के साथ एमबीसी का जाब्ता लगाया जाएगा। वाहन बढऩे की स्थिति पर माही डेम चौकी से आगे रोककर लोगों की पैदल आवाजाही की व्यवस्था होगी, वहीं कोविड गाइड लाइन की ...

माही बांध में एक दिन में करीब पौन मीटर जल आवक, चेतावनी जलस्तर हुआ पार

Image
बांसवाड़ा। मानूसन के सक्रिय होने के बाद जिले के माही बांध में निरंतर जल आवक हो रही है। गुरुवार को बांध का चेतावनी जलस्तर पार हो गया और एक दिन में करीब पौन मीटर पानी की आवक हुई। माही बांध में गुरुवार को लगातार जल आवक बनी रही। प्रति दो घंटे में बांध का जलस्तर दस-दस सेंटीमीटर बढ़ता रहा। सुबह छह बजे जलस्तर 278.30 था, जो शाम छह बजे 278.90 तक पहुंच गया। बांध का चेतावनी जलस्तर 278.40 है। दोपहर में इस स्तर को पार करने के बाद माही परियोजना के बांध खंड के अधिशासी अभियंता की ओर से चेतावनी भी जारी कर दी गई। आमजन से डाउन स्ट्रीम में माही नदी के बहाव क्षेत्र और आसपास किसी प्रकार की गतिविधि नहीं करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि माही बांध की पूर्ण भराव क्षमता 281.50 मीटर है। राजस्थान में 30 तक होगी बारिश, जानें कब विदा होगा मानसून, पढ़ें 20 साल की स्थिति राजस्थान में 18 व 19 सितंबर को अति भारी बारिश, कल से दिखेगा कम दबाव क्षेत्र का असर source https://www.patrika.com/banswara-news/banswara-mahi-dam-water-level-today-latest-update-7070755/

कंबल में पांच मिनट तक घुसा रहा सांप, युवक की बची जान, देखें वीडियो

Image
बांसवाड़ा। जमीन पर दरी बिछाकर और कंबल ओढ़कर सोए एक युवक की उस समय जान बच गई, जब पांच मिनट से अधिक समय तक एक सर्प कंबल में घुसा रहा। सर्प की हरकत से युवक जागा और कंबल छोड़ एक ओर खड़ा हो गया। यह घटना बांसवाड़ा शहर के मंदारेश्वर शिवालय परिसर की है। यहां जीव दया का कार्य करने वाला युवक जय उपाध्याय मंदिर परिसर में ही फर्श पर सोया था। इसी दौरान एक बड़ा सर्प आया और उसके कंबल में घुस गया। पांच मिनट से अधिक समय तक सर्प युवक की ओर से ओढ़ कंबल के भीतर ही रहा। इसके बाद युवक को किसी जीव-जंतु का अहसास हुआ। सर्प देखते ही उसने कंबल को झाड़ा और स्वयं एक ओर खड़ा हो गया। बाद में सर्प चला गया। पांच मिनट और 33 सैकण्ड का यह घटनाक्रम मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वायरल होने के बाद यह सोशल मीडिया पर कई बार देखा जा चुका है। source https://www.patrika.com/banswara-news/snake-entwined-in-blanket-at-banswara-7054922/

कंबल में पांच मिनट तक घुसा रहा सांप, युवक की बची जान, देखें वीडियो

Image
बांसवाड़ा। जमीन पर दरी बिछाकर और कंबल ओढ़कर सोए एक युवक की उस समय जान बच गई, जब पांच मिनट से अधिक समय तक एक सर्प कंबल में घुसा रहा। सर्प की हरकत से युवक जागा और कंबल छोड़ एक ओर खड़ा हो गया। यह घटना बांसवाड़ा शहर के मंदारेश्वर शिवालय परिसर की है। यहां जीव दया का कार्य करने वाला युवक जय उपाध्याय मंदिर परिसर में ही फर्श पर सोया था। इसी दौरान एक बड़ा सर्प आया और उसके कंबल में घुस गया। पांच मिनट से अधिक समय तक सर्प युवक की ओर से ओढ़ कंबल के भीतर ही रहा। इसके बाद युवक को किसी जीव-जंतु का अहसास हुआ। सर्प देखते ही उसने कंबल को झाड़ा और स्वयं एक ओर खड़ा हो गया। बाद में सर्प चला गया। पांच मिनट और 33 सैकण्ड का यह घटनाक्रम मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वायरल होने के बाद यह सोशल मीडिया पर कई बार देखा जा चुका है। source https://www.patrika.com/banswara-news/snake-entwined-in-blanket-at-banswara-7054922/