बांसवाड़ा : होरी आजे, काले उड़ेगा रंग-गुलाल, कोरोना थकी बचवानु राकजुं खयाल
बांसवाड़ा. बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक त्योहार होली रविवार को मनाया जाएगा। वहीं सोमवार को रंगों से मस्ती की धुलेंडी पर धूम रहेगी। हालांकि इस बार होली के उल्लास पर कोरोना संक्रमण का साया है। प्रशासनिक स्तर पर कई पाबंदियां लगाई गई हैं। इस कारण त्योहारी उमंग कुछ फीकी भी लग रही है। होली के त्योहार को लेकर पिछले दिनों की अपेक्षा शनिवार को ही बाजार में दोपहर बाद भीड़ नजर आई। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने होली पर अपने घरों में होने वाले सामाजिक आयोजनों में आने वाले मेहमानों के स्वागत सत्कार के लिए आवश्यक सामग्री क्रय की। होली पर रंग और पिचकारियों की जगह-जगह खुली फुटकर दुकानों पर भी खरीदारी की। हालांकि बाजार में विगत कुछ दिनों से ढूंढोत्सव को लेकर लोग ढूंढिए, आभूषण, वस्त्रादि की खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन प्रतिवर्ष की भांति दिखने वाली बाजारी रौनक कुछ कम ही है। यह होंगे आयोजन दो दिवसीय होली के त्योहार पर सामूहिक ढूंढोत्सव होगा। कई स्थानों पर प्रज्वलित होली के चारों ओर और कई जगह धुलेंडी की सुबह नवजात शिशुओं को गोद में लेकर पूजन उपरांत परिक्रमा कराई जाएगी। इसके बाद रंगोत्सव की शुरुआ...