Posts

Showing posts from November, 2020

सियासी संकट में बीटीपी के 2 विधायकों ने लिए 10-10 करोड़, बागीदौरा विधायक का वीडियो वायरल

Image
बांसवाड़ा. Mahendrajeet Singh Malviya Viral video: राज्य में विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त का 'जिन्न' फिर सियासी बोतल से बाहर निकला है। बागीदौरा विधायक महेंद्रजीतसिंह मालवीया का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह आरोप लगा रहे हैं कि डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा और चौरासी सीट से जीते भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दोनों विधायकों ने दो मौकों पर 5-5 करोड़ रुपए लिए। यह वीडियो पंचायत राज चुनाव के तहत मुंदरी गांव में हुई एक सभा का बताया जा रहा है। गौरतलब है कि सियासी संकट ( Rajasthan political crisis 2020 ) के दौरान चौरासी विधायक ने भी वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने अपहरण करने जैसी बात कही थी। उन्होंने इस पर सफाई दी और बाद में बीटीपी के दोनों विधायकों ने सरकार को समर्थन भी दिया था। वीडियो के अनुसार सभा में यह बोले मालवीया पंचायत समिति और जिला परिषद में 28 सदस्य चुनाव लड़ रहे हैं। सबके हाथ में निशान है। बीपीटी वालों में किसी के पास बल्ला, किसी के पास तराजू और किसी के पास झोपड़ी। ये सब कब एकत्र होंगे और कब हमारा भला करेंगे? वे कहते हैं कि हम आदिवासी परिवार के हैं... तो हम किस पर...

सियासी संकट में बीटीपी के 2 विधायकों ने लिए 10-10 करोड़, बागीदौरा विधायक का वीडियो वायरल

Image
बांसवाड़ा. Mahendrajeet Singh Malviya Viral video: राज्य में विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त का 'जिन्न' फिर सियासी बोतल से बाहर निकला है। बागीदौरा विधायक महेंद्रजीतसिंह मालवीया का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह आरोप लगा रहे हैं कि डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा और चौरासी सीट से जीते भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दोनों विधायकों ने दो मौकों पर 5-5 करोड़ रुपए लिए। यह वीडियो पंचायत राज चुनाव के तहत मुंदरी गांव में हुई एक सभा का बताया जा रहा है। गौरतलब है कि सियासी संकट ( Rajasthan political crisis 2020 ) के दौरान चौरासी विधायक ने भी वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने अपहरण करने जैसी बात कही थी। उन्होंने इस पर सफाई दी और बाद में बीटीपी के दोनों विधायकों ने सरकार को समर्थन भी दिया था। वीडियो के अनुसार सभा में यह बोले मालवीया पंचायत समिति और जिला परिषद में 28 सदस्य चुनाव लड़ रहे हैं। सबके हाथ में निशान है। बीपीटी वालों में किसी के पास बल्ला, किसी के पास तराजू और किसी के पास झोपड़ी। ये सब कब एकत्र होंगे और कब हमारा भला करेंगे? वे कहते हैं कि हम आदिवासी परिवार के हैं... तो हम किस पर...

बांसवाड़ा : नरवाली में सूने मकान पर चोरों का धावा, ले गए लाखों के नकदी-जेवर

Image
घाटोल/बांसवाड़ा. जिले के खमेरा इलाके के नरवाली कस्बे में बीती रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया और लाखों के नकदी-जेवर और कीमती सामान ले गए। वारदात के समय गृह स्वामी का परिवार धरियावद में सामाजिक कार्यक्रम में गया था। पुलिस के अनुसार नरवाली निवासी जयंतीलाल टेलर के घर पर हुई घटना की जानकारी सुबह पड़ोस में रह रहे देवर मुकेश टेलर को हुई। दरअसल, चोरों ने मुकेश और आसपास के घरों के बाहर के कुंदे लगा दिए थे और इधर जयंतीलाल के घर के ताले तोड़कर भीतर प्रवेश किया और घर साफ कर चलते बने। सुबह करीब छह बजे मुकेश उठा तो गेट खोलने की कोशिश पर उसने अपना ही घर बाहर से बंद पाया। किसी तरह दरवाजा खुलवाकर उसने आसपास देखा तो पड़ोस में जयंतीभाई के घर का दरवाजा खुला देखा। इसकी सूचना देने पर जयंती की पत्नी पुष्पा और अन्य परिजन तत्काल धरियावद से लौटे। आकर देखने पर मालूम हुआ कि घर के पहली व दूसरी मंजिल के कमरों की आलमारियों के लॉक टूटे पड़े हैं और चोरों ने सारा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। घर से करीब पचास हजार रुपए नकदी, तीन हार, बाजूबंद, जवले, अंगूठियां, सोने के झूमके, बालियांं सहित सोने के 25-30 तोले के ज...

बांसवाड़ा : पत्नी से अप्राकृतिक रूप से ज्यादती करने और नौ बार गर्भपात कराने का आरोपी गिरफ्तार

Image
बांसवाड़ा. जिले में प्रताडऩा और अप्राकृतिक रूप से ज्यादती कर कई बार गर्भपात कराने के आरोप में पुलिस ने पीडि़ता के पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने पर हाथोंहाथ जमानत भी मिल गई। गौरतलब है कि मामले में पीडि़ता ने अपने पति पर नौ बार जबरन गर्भपात करवाने का गंभीर आरोप लगाते हुए आईजी उदयपुर रेंज को परिवाद देकर कार्रवाई की गुहार की थी। इस पर 5 नवंबर को पुलिस ने केस दर्ज किया। एफआईआर के अनुसार ओरोपी ने 27 जून,2006 को उससे निकाह किया। इससे उसके दो बच्चे हैं। आरोपी बीते चार महीने से घर में झगड़ा-फसाद कर अन्य जगह रहने लगा। फिर महीनेभर पहले उसे आखिरी तलाक लिखा पत्र आया, तो देखकर अवाक रह गई। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने भादसं की धारा 498-ए, 377 और 3/4 मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम 2019 के तहत आरोप प्रमाणित मानते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे सक्षम जमानत-मुचलके पर रिहा किया है। पुलिस अब जल्द ही जांच पूरी कर कोर्ट में चालान पेश करेगी। source https://www.patrika...

बांसवाड़ा जिले में बढ़ा कोरोना का कहर, सीएचसी के डॉक्टर सहित 21 नए संक्रमित

Image
बांसवाड़ा. जिले में जिसका डर था, वही हो रहा है। त्योहारी उल्लास के बीच बेपरवाही के नतीजे में अब कोरोना का कहर बढ़ता दिखलाई दे रहा है। शनिवार को जिला अस्पताल में हुई जांच में एक सरकारी डॉक्टर सहित 21 नए संक्रमित सामने आए, जबकि डेढ़ सौ से कुछ ज्यादा नमूनों में से एक तिहाई के नतीजे अभी आना बाकी है। ताज्जुब यह कि जो लोग पॉजिटिव आए हैं, उनमें आठ-आठ बांसवाड़ा शहर और गढ़ी ब्लॉक से हैं। इसके अलावा कुशलगढ़, सज्जनगढ़ और बागीदौरा इलाका भी कोरोना संक्रमण की चपेट में दिखलाई दे रहा है। पीएमओ डॉ. अनिल भाटी के अनुसार यहां एडवांस्ड मॉलीक्यूलर लैब में हुई 165 संदिग्धों के नमूनों की जांच में 21 नए पॉजिटिव और 98 नेगेटिव आए। इसके अलावा 44 के नतीजे पेंडिंग रहे। 3 सेंपल दोबारा मांगे गए हैं। नए संक्रमितों में शहर के सिविल लाइन एरिया से मां-बेटी, बैंक ऑफ बड़ौदा से दो कार्मिक, आजाद चौक, सुभाषनगर, मोहन कॉलोनी, अमरदीप , सागतलाई और चंदूजी का गढ़ा से एक-एक, गढ़ी ब्लॉक के परतापुर से 4, गढ़ी से 2, मादलदा और डडूका से -एक-एक, कुशलगढ़ क्षेत्र के बड़वास छोटी से एक, सज्जनगढ़ ब्लॉक के सीएचसी छोटा डूंगरा से एक और बागीदौरा...

सम्मान : पत्रिका के वरूण भट्ट को तीसरी बार लाडली मीडिया अवार्ड

Image
बांसवाड़ा. पॉपुलेशन फस्र्ट की ओर से लाडली मीडिया अवार्ड की शुक्रवार को घोषणा की गई। एनएफपीए के तत्वावधान में कोविड 19 के चलते ऑनलाइन आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान पत्रिका के बांसवाड़ा संस्करण के संपादकीय प्रभारी वरुण भट्ट को तीसरी बार लाडली मीडिया अवार्ड से नवाजा गया। भट्ट को 'पहाड़ों पर पहाड़ सी जिन्दगी, माही की लहरों सी बहती हमारी मलाला Ó स्टोरी पर यह अवार्ड दिया गया हैं। इस स्टोरी में उन्होंने जनजाति क्षेत्र में प्राकृतिक सौंदर्य के बीच माही बेक वाटर क्षेत्र में अभावों को मात दे कर पैदल व नाव से सफर तय कर नियमित विद्यालय पहुंचने वाली जनजाति बालिकाओं के शिक्षा के प्रति हौंसले को बताया था। ऑनलाइन आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा, अतिथि यूएनएफपीए प्रतिनिधि अर्जेंटीना मातावेल पिकासिन ने भी विचार व्यक्त किए। संस्थान निदेशक एएल शारदा ने संस्थान के उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में पंडिता अनुराधा पाल ने तबले पर प्रस्तुति दी। गौरतलब है कि भट्ट को इससे पूर्व में भी 'बदलाव की बयान Ó कॉलम एवं ' मर्यादा का रखे मान Ó अभियान पर भी लाड़ली ...

बांसवाड़ा : बेपरवाही से अब कोविड संदिग्धों में इजाफा, संक्रमित और बढऩे के आसार

Image
बांसवाड़ा. जिले में त्योहारी दौर में कोरोना को लेकर बरती बेपरवाही अब भारी पड़ती दिख रही है। पड़ोसी गुजरात की मेडिकल सिटी अहमदाबाद में सरकारी-निजी तमाम अस्पतालों में बैड फूल होने की सूचना है, तो बांसवाड़ा जिले के देहात में पिछले कुछ दिनों से नहीं के बराबर सेंपलिंग के बावजूद जिला अस्पताल में लिए जा रहे नमूनों की जांच में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। डॉक्टरों का मानना है कि ठंड बढऩे के साथ खान-पान में भी बदलाव हो गया है, वहीं त्योहारों पर मेल-मिलाप बढऩे से अब एमजी अस्पताल में संदिग्ध भी बढ़ रहे हैं। बुधवार को यहां अस्पताल में सेंपलिंग के लिए जबर्दस्त भीड़ दिखी। गले में खराश, सिरदर्द, जुकाम, बुखार जैसी शिकायतें हर घर में इक्का-दुक्का लोगों को है, ऐसे में अब और लापरवाही लोगों को कोरोना की चपेट में लेकर मुसीबत में डाल सकती है। सप्ताहभर से यह रहा है ट्रेंड जिला अस्पताल सूत्रों के अनुसार दिवाली से पहले संक्रमितों की संख्या कम हुई, जो 9 नवंबर से 11 नवंबर तक सिंगल डिजिट में आ गई। इसके बाद 12 से 17 नवंबर तक आंकड़ा 15 तारीख के शून्य को छोड़कर डबल डिजिट में आ गया। हालांकि इस बीच ग्रामीण क्...

बांसवाड़ा : ग्राहकी के साथ बढ़ी सुरक्षा की जिम्मेदारी, बरत रहे एहतियात, देखें वीडियो...

Image
बांसवाड़ा. कोरोना संक्रमण के निदान के लिए अभी तक कोई दवाई या वैक्सीन नहीं आई है। दिवाली पर्व को देखते हुए बाजार में चहल पहल पहले की तुलना में बढ़ी हैं। ऐसे में लोग मास्क लगाकर तथा निश्चित दूरी बनाते हुए खरीददारी कर रहे हैं। वहीं व्यापारी भी पूर्ण एहतियात बरत रहे हैं। त्योहारी सीजन होने से ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सहित सभी क्षेत्रों में ग्राहकी जोरों पर है। ऐसे में सुरक्षा के बंदोबस्त पूरी तरह से किए गए है। राजस्थान पत्रिका के गेट सेफ गो अभियान के तहत भी यही संदेश दिया जा रहा है.... सुरक्षित ग्राहक-सतर्क दुकानदार। मास्क और सामाजिक दूरी सबसे ज्यादा जरूरी शहर के दाहोद मार्ग स्थित नवनीत मोटर्स के मैनेजर जावेद खान पठान ने बताया कि दीपोत्सव का महापर्व होने से लोगों में नए वाहन खरीदने का काफी उत्साह है। करीब 6 माह बाद ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में कोविड-19 से ग्राहकों सहित स्टाफ सदस्यों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। ट्रू वैल्यू मैनेजर पंकज दीक्षित ने कहा कि नए वाहनों के साथ ही लोगों में अच्छी कंडीशन के पुराने वाहनों की भी काफी डिमांड है। लोगों की आवश्य...

नौ बार गर्भपात करवाकर बीवी के साथ हैवानियत, पति पर केस

Image
बांसवाड़ा. प्रताडऩा और घरेलू हिंसा के मामले तो जिले में आए दिन सामने आते रहे हैं, लेकिन बांसवाड़ा में पहली दफा बीवी के साथ अप्राकृतिक रूप से यौन उत्पीडऩ के आरोप पर पुलिस ने पति को नामजद किया है। पीडि़ता ने पति पर नौ बार जबरन गर्भपात करवाने का गंभीर आरोप भी लगाया और आईजी स्तर पर गुहार लगाई। इस पर निर्देश पाकर महिला थाना पुलिस अब मामले की सरगर्मी से जांच कर रही है। गौरतलब है कि आरोपी पति मौलाना हैं। पुलिस के अनुसार इस संबंध में पीडि़ता ने लिखित रिपोर्ट में बताया कि उसके पति ने 27 जून,2006 को उससे निकाह किया। इससे उसके दो बच्चे हैं। आरोपी बीते चार महीने से घर में झगड़ा फसाद कर अन्य जगह रहने लगा। महीनेभर पहले उसे आखिरी तलाक लिखा पत्र आया, तो देखकर अवाक रह गई। कारण कि इससे पहले न तो कोई तलाकनामा सामने आया, न ही इसकी कोई जानकारी थी। पीडि़ता का आरोप है कि पति ने यूनानी और देसी जड़ी-बूंटियों से नुस्खे बनाकर इस्तेमाल करता रहा और मारपीट कर गर्भवती होने पर नौ बार गर्भ गिराए। नहीं हुई सुनवाई पीडि़ता का आरोप है कि गर्भनिरोधक सामग्री इस्तेमाल करने को लेकर आरोपी दबाव बनाता रहा और अप्राकृतिक यौन...

राजस्थान में यहां मंत्री की सभा में उड़ी कोविड गाइडलाइन की धज्जियां, बिना सोशल डिस्टेंस के उमड़े कार्यकर्ता

Image
ठीकरिया. पंचायतीराज चुनाव को लेकर ब्लॉक कांगे्रस की बैठक मंगलवार को एक रिसॉर्ट में हुई, लेकिन इसमें सरकार के नुमाइन्दों सहित कार्यकर्ता सरकार के बनाए गए नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे। जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया तक ने बिना मास्क सभा को संबोधित किया, जबकि एक दिन पहले ही सरकार ने मास्क की अनिवार्यता को लेकर कानून बनाया है। बैठक में राजनीतिक सभा के लिए सामाजिक दूरी के साथ 250 लोगों की उपस्थिति संबंधी आदेश भी हवा हो गए। पांच सौ से अधिक कार्यकर्ता बिना सोशल डिस्टेंसिंग के बैठे और सभा में वक्ता स्वयं लापरवाही बरतते हुए कोविड से बचाव के संदेश देते रहे। सामूहिक भोज नहीं करने के आदेशों को भी कार्यकर्ताओं ने बिसरा दिया। ऐसे में अब सवाल उठता है कि नियमों की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ क्या प्रशासन कार्रवाई करेगा। टिकट का फैसला कार्यकर्ता करेंगे चुनावी बैठक में राज्यमंत्री बामनिया ने कहा कि टिकट का निर्णय कांग्रेस के कार्यकर्ता करेंगे। तलवाड़ा, छोटी सरवन और बांसवाड़ा पंचायत समिति से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर राज्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता बताएं कि टिकट किसे ...

ऑडियो वायरल : विधायक बोली- तोड़ दो टॉवर, मैं देख लूंगी, आंच नहीं आने दूंगी

Image
कुशलगढ़. कस्बे के आबादी क्षेत्र में एक मोबाइल नेटवर्किंग कंपनी के टॉवर को लेकर कुशलगढ़ विधायक का एक ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह आपत्ति करने वाले ग्रामीणों को टॉवर तोडऩे के लिए कह रही है और सरपंच पर भी रुपए लेकर अनुमति देने का आरोप लगा रही है। मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ हैं। वहीं इस पूरे मामले में महिला सरपंच ने भी स्वीकृति के पत्र को अंग्रेजी में लिखा होने से समझ में नहीं आने का तर्क दिया हैं। दरअसल नगर के बाईपास रोड पर नोहरा स्कूल के पास एक निजी कंपनी ने टॉवर लगाया है। जिसकी अनुमति ग्राम पंचायत पोटलिया ने दी है। कुछ ग्रामीण एवं विधायक इस पर आपत्ति जता रहे हैं। हाल ही मामले में विधायक रमीला खडिया का एक ऑडियो वायरल हुआ हैं, जिसमें वो एक ग्रामीण को टॉवर को तोडऩे के लिए कह रही हैं। ऑडियो में वे कह रही हैं कि टॉवर नहीं लगाने के लिए एसडीएम व पुलिस को पहले ही बताया था, लेकिन ग्राम पंचायत के सरपंच ने रुपए खाकर स्वीकृति दी है। विधायक टावर तोडऩे के बाद हालात स्वयं ही संभालने की बात कह रही है। इस संबंध में विधायक खडिय़ा का कहना है कि टॉवर से रेडिएशन का खतरा है, पास ही स्कूल है औ...

बांसवाड़ा : जिला जेल में खाने को लेकर उलझे बंदी, गर्म दाल फेंकने पर मारपीट से मचा बवाल

Image
बांसवाड़ा. जिला कारागार में पन्ना हत्याकांड के आरोपियों और उन्हें खाना देने पहुंचे लांगरी-बंदियों में मारपीट का मामला सामने आया है। इसे लेकर दूसरे दिन शनिवार को कोतवाली पुलिस की भी दौड़भाग रही। मामले को लेकर जेल प्रशासन और एक बंदी की मां ने कोतवाली में रिपोर्ट दी। हालांकि इसे लेकर रात तक कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ। जेल प्रभारी एमएल मीणा के अनुसार घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई, जबकि यहां अलग बैरक में बंद पन्ना हत्याकांड के आरोपी खोडन निवासी आसिफ पुत्र सलीम खान, रोहित, इंदिरा कॉलोनी निवासी अली पुत्र सलीम और गोपाल पुत्र धूला को खाना देने के लिए जवानों के साथ लांगरी और सहयोगी बंदी गए। बकौल मीणा, आरोपियों ने ज्यादा खाना मांगा, तो बहस हुई। इस पर तैश में आकर आरोपियों ने खाना फेंक दिया। गर्म दाल एक बंदी पर गिरी, जिससे विवाद बढ़ गया। जानकारी पर जेल स्टाफ ने दोनों पक्षों को संभाला। मामले को लेकर कोतवाली में रिपोर्ट दी गई। इस पर देरशाम को सीआई मोतीराम सारण, एसआई महेंद्रसिंह और एएसआई भंवरसिंह ने शाम को मुआयना किया। सीआई सारण ने प्रथम दृष्ट्या मामला कुछ और है। खाना फेंकने पर बोलचाल के बा...