बांसवाड़ा : शंका के चलते पत्नी की गला काटकर हत्या, पीहर पक्ष बिफरा
बांसवाड़ा/जौलाना. जिले के अरथूना थानांतर्गत के टीमुरूवा पंचायत क्षेत्र में एक शंकालु पति ने धारदार हथियार से पत्नी का गला काटकर हत्या कर दी। इस लोमहर्षक वारदात की जानकारी पर पहुंचे पीहर पक्ष के लोग आक्रोश जताते हुए लठ्ठ-पत्थर लेकर सामने हो गए। इसके चलते मृतका के ससुराल पक्ष के अन्य लोगों को भागना पड़ा। माहौल तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने जैसे-तैसे स्थिति संभाली। बाद में पीहर पक्ष के लोग सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। इस बीच, मृतका के देवर की रिपोर्ट पर पुलिस ने मौका कार्रवाई की और शव बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल की मोर्चरी भेजा। शाम तक पोस्टमार्टम करवाकर शव सौंपने पर पीहर पक्ष के लोग भंवरिया ले गए। यों हुआ घटनाक्रम थानाधिकारी गजवीरसिंह ने बताया कि वारदात उपलापाड़ा गांव में रविवार रात को हुई। गांव के श्यामलाल पुत्र हीरालाल कटारा का शंका के चलते पत्नी अल्का में मनमुटाव चल रहा था। दो दिन पूर्व इनमें विवाद हुआ, तो अल्का अपने पीहर भंवरिया चली गई। रविवार को श्यामलाल उसे मनाकर उपलापाड़ा लाया। फिर रात को पति-पत्नी बच्चे के साथ सो गए। मध्यरात्रि बाद गहरी नींद में सोई पत्नी के गले पर श्यामला...