बांसवाड़ा : कोरोना का सबसे बड़ा आघात, एक ही दिन में 16 मौतें
बांसवाड़ा. जिला मुख्यालय के एमजी अस्पताल में कोरोना से गंभीर रोगियों की सांसों की डोर टूटने का क्रम गुरुवार को उछाल पर आया, जबकि एक ही दिन में तीन संक्रमितों सहित 16 जनों की मौत हो गई। मृतकों में 5 पॉजिटिव जबकि अन्य संदिग्ध रोगी बताए गए। बांसवाड़ा जिले ही नहीं, आसपास से भी यहां लगातार मरीजों के पहुंचने से जगह और ऑक्सीजन सहित अन्य व्यवस्थाओं की कमी के बीच बेकाबू बने हालात से अब डॉक्टर भी विचलित होने लगे हैं। पीएमओ डॉ. रवि उपाध्याय ने बताया कि अपराह्न तीन बजे तक यहां उपचाराधीन आठ जनों की मृत्यु हो गई, वहीं इसके बाद वार्डों से शाम छह बजे तक आठ और लोगों के निधन की जानकारी आई। यहां पहले से हाउसफुल चल रहे अस्पताल में रतलाम, सागवाड़ा-डूंगरपुर, प्रतापगढ़ से भी मरीजों के पहुंचना जारी रहने से मुश्किलें और बढ़ गई हैं। गंभीर रोगी ज्यादा आने से यहां ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट से जुड़ी लाइनों का प्रेशर घट गया है, वहीं सवा दो सौ सिलेंडर जुटाने के बाद भी किल्लत की स्थिति है। अभी जनरेशन प्लांट पर 40 सिलेंडर जोडकऱ दबाव बनाए रखा जा रहा है, जबकि सौ से ज्यादा लोग सिलेंडर पर निर्भर हैं। इसके अलावा 30-40 सिलेंड...