Posts

Showing posts from June, 2020

बांसवाड़ा : अस्पताल स्टाफ ने मदद से किया इनकार, बाहर तड़प रही गर्भवती ने सडक़ पर बेटी को दिया जन्म

Image
बांसवाड़ा. कुशलगढ़ ब्लॉक की छोटी सरवा सीएचसी से सोमवार को रैफर एक गर्भवती की जान संकट में आ गई, जबकि रास्ते में तबियत ज्यादा बिगडऩे पर परिजनों को उसे मोहकमपुरा पीएचसी ले जाना पड़ा। यहां स्टाफ ने मदद से इनकार कर दिया तो पीएचसी के बाहर ही प्रसव हो गया। गनीमत रही कि प्रसूता और नवजात सुरक्षित रहे। बाद में उन्हें कुशलगढ़ सीएचसी भेजा गया। ग्रामीणों के अनुसार वाकया सुबह करीब सात बजे करणघाटी गांव की गर्भवती कांतू पत्नी मानसिंग के साथ हुआ। प्रसव पीड़ा पर उसे सास मैना और अन्य परिजन छोटी सरवा सीएचसी ले गए। जांच के बाद कांतू को कुशलगढ सीएचसी के लिए रैफर किया, तो परिजन उसे निजी वाहन से कुशलगढ़ के लिए रवाना हुए। रास्ते में तकलीफ बढ़ी तो वाहन मोहकमपुरा आदर्श पीएचसी ले जाया गया। यहां स्टाफ ने बिना कुछ देखे-जांचे प्रसूता को कुशलगढ़ ले जाने का कहकर बाहर निकाल दिया। इसके चलते पीएचसी के परकोटे के बाहर प्रसूता आधे घंटे तक तड़पती रही। बाद में करणघाटी निवासी वागजी, मोहकमपुरा के पप्पूभाई आदि ने आड़ की और सास मैना ने बहू का वहीं प्रसव कराया। बच्ची जन्म लेने के बाद भी पीएचसी से किसी कार्मिक ने मदद नहीं की। ब...

बांसवाड़ा : एक दिन में 5 कोरोना पॉजिटिव, रशिया और कजाकिस्तान से आए तीन विद्यार्थी भी संक्रमित

Image
बांसवाड़ा. जिले में विदेशों से लौट रहे प्रवासियों के साथ फिर से कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। रविवार को एक ही दिन में 5 नए कोरोना रोगियों के मिलने से मेडिकल विभाग और प्रशासन में हडक़ंप मच गया। संक्रमितों में एक महिला और एक पांच साल की बालिका पहले पॉजिटिव आए गढ़ी के युवक के परिवार से है। वहीं बांसवाड़ा शहर की मुस्लिम कॉलोनी में कजाकिस्तान से आई एक युवती और बागीदौरा में रशिया से आए दो रोगियों से नए कंटेनमेंट जोन बन गए है। आत्मनिर्भरता की ओर बांसवाड़ा, अब महात्मा गांधी अस्पताल में ही होगा कोरोना टेस्ट, तैयारी पूरी सीएमएचओ डॉ. हीरालाल ताबियार ने बताया कि विदेशों से लौट रहे प्रवासियों के संक्रमित होने की आशंका पर सेंपलिंग का सिलसिला जारी है। इससे पहले डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज की लैब में शनिवार से लंबित 88 नमूनों की एक जांच रिपोर्ट सुबह मिली, जिसमें 57 नेगेटिव आए। इसके अलावा 30 के नतीजे पेंडिंग रहे। जिले में अबतक करीब 99 पॉजिटिव सामने आए हैं। जिनमें से कई लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके है। source https://www.patrika.com/banswara-news/5-corona-virus-infected-patients-found-in-...

बांसवाड़ा : दो दिन से लापता युवक की हत्या, सिर फोड़ा और बेरहमी से घसीटकर नाली में डाली लाश

Image
बांसवाड़ा. जिले के कलिंजरा क्षेत्र में दो दिन से लापता एक युवक का शव शनिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में छींच के पास माइनर के सामने नाली में मिला। शव सडऩे से बदबू मार रहा था, वहीं मृतक के सिर पर चोट के निशान मिलने से हत्या का संदेह उपजा। मामले में मृतक के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा शव सौंपा। सीआई देवीलाल ने बताया कि मामले की रिपोर्ट मृतक के भाई हुका पुत्र लाबा रावत ने दी। उसने बताया कि उसका छोटा भाई पारस (27) और गणेश साथ में रहते हैं। पारस पेशे से चालक है और स्थायी वाहन पास नहीं होने से एवज में जरूरत पर ट्रक चलाता है। 25 जून की शाम से वह घर नहीं लौटा। अमूमन गाड़ी के साथ जाने पर दो-तीन दिन वापसी नहीं करने के मद्देनजर किसी ने गौर नहीं किया। VIDEO : राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने तोड़ी जनता की कमर, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे भाव, जानिएं क्या है दाम... इसी बीच, शनिवार को छींच के पास शव मिलने की इत्तला हमीरपुरा बड़ा सरपंच राकेश रावत के जरिए मिली। इस पर वो ग्रामीणों के साथ पहुंचा तो मौके पर पारस का शव मिला। पारस के सिर और ...

आत्मनिर्भरता की ओर बांसवाड़ा, अब महात्मा गांधी अस्पताल में ही होगा कोरोना टेस्ट, तैयारी पूरी

Image
बांसवाड़ा. तीन दिन तक कोरोना संक्रमितों की सूचनाओं से दौड़भाग के बाद शनिवार का दिन कुछ राहत का रहा, जबकि बांसवाड़ा से भेजे सभी 88 नमूनों की रिपोर्ट नहीं आने से नए केस की जानकारी शून्य रही। इस बीच, जिला अस्पताल में नवस्थापित लैब पूरी तरह तैयार होने से अब सोमवार से कोरोना टेस्ट के लिए डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज पर निर्भरता खत्म होने के आसार हैं। सीएमएचओ डॉ. हीरालाल ताबियार ने बताया कि जिले में शनिवार तक 4 हजार 103 सेंपल लिए गए, जिनमें से 3 हजार 811 नेगेटिव रहे। इनमें 94 पॉजिटिव में से 88 उपचार के बाद घर लौट चुके हैं, वहीं दो का निधन हो गया। शेष दो पॉजिटिव और दो पॉजिटिव ने नेगेटिव हो चुके रोगियों का उपचार जारी है। इनके अलावा 88 नमूनों की जांच रिपोर्ट शाम तक डूंगरपुर से नहीं मिली है। अभी जिले में शहर के बाहुबली कॉलोनी और भावसारवाड़ा के अलावा खोरापाड़ा फेफर, गढ़ी, खेड़ा और कुमजी का पारड़ा कुल छह कन्टेंटमेंट जोन में विभागीय टीमें सक्रिय हैं। VIDEO : राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने तोड़ी जनता की कमर, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे भाव, जानिएं क्या है दाम... 500 रिएक्शन किट आए, अब यहां जांच की तै...

बांसवाड़ा : कुवैत से लौटा गढ़ी क्षेत्र का युवक मिला कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों के लिए सेंपल

Image
परतापुर/बांसवाड़ा. गढ़ी क्षेत्र के कुमजी का पारडा गांव में शुक्रवार को एक व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया। बीसीएमओ डॉ. दीपिका रोत ने बताया कि क्षेत्र में कुवैत से लौटे 43 लोगों के सेम्पल 24 जून को भेजे गए थे। जिसकी शुक्रवार शाम मिली रिपोर्ट में कुमजी का पारडा निवासी एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। जिसे बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। बांसवाड़ा : महामारी के दौर में सरकारी कर्मचारियों के खातों में पहुंची सहायता राशि, जरूरमंद रहे वंचित शेष 42 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। रोत ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने वाले चार लोगों और गुरुवार को खेड़ा में संक्रमित युवक के सम्पर्क में आए 27 लोगों कुल 31 लोगों के सेम्पल आज भेजे गए है। इधर, कुमजी का पारडा में उपखण्ड प्रशासन ने निषेधाज्ञा लगा दी है। यहां चिकित्सा टीम द्वारा शनिवार को घर-घर सर्वे शुरू किया जाएगा। बांसवाड़ा : विषाक्त सेवन से विवाहिता की मौत के बाद हंगामा, ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज source https://www.patrika.com/banswara-news/the-man-returned-from-kuwait-is-found-c...

बांसवाड़ा : जवाहर नवोदय स्कूल में 6th और 9th कक्षा में प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, यहां देखें रिजल्ट...

Image
बांसवाड़ा. जवाहर नवोदय विद्यालय बुड़वा में छठी व नवमीं कक्षा में प्रवेश की चयन प्रवेश परीक्षा का परिणाम सीबीएसई ने जारी कर दिया है। प्रवेश की जानकारी हेल्प डेस्क नंबर 8107441545 पर प्राप्त की जा सकती है। दोनों कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। पूर्ण रूप से भरे आवेदन पत्र कक्षा छठी के 4 जुलाई तक और नवमीं के 29 जून तक विद्यालय की मेल आईडी पर भेजें जा सकते है। छठी कक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों के रोल नंबर N2584492 L2585038 J2585066 N2585420 K2584279 O2584872 K2584885 K2585174 J2585205 N2584706 J2584866 J2585383 J2585610 B2586314 L2584129 P2584222 P2584962 L2585021 L2585358 P2585886 L2584156 P2584266 K2584327 L2584470 I2584617 P2584680 P2584719 P2584757 L2584921 L2585040 P2585277 P2585338 L2585644 L2585942 K2583946 K2584157 K2584305 O2584692 K2584767 O2584790 O2584978 K2585142 O2585190 02585265 K2585521 K2585599 J2583972 J2584083 J2584280 J2584330 J2584509 N2584840 N2584993 N2584996 J2585019 ...

बांसवाड़ा : विषाक्त सेवन से विवाहिता की मौत के बाद हंगामा, ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज

Image
परतापुर/बांसवाड़ा. नगर के वार्ड नम्बर 13 बगीचा मोहल्ला निवासी एक विवाहिता की विषाक्त सेवन से सोमवार शाम मौत के बाद मंगलवार को पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सीआई विश्वजीतसिंह ने बताया कि बगीचा मोहल्ला निवासी रीना पत्नी मनोज डबगर ने सोमवार दोपहर अपने घर में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबियत बिगडऩे पर उसे बांसवाड़ा एमजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान रीना की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पीहर पक्ष के लोग एवं गढ़ी थाना पुलिस चिकित्सालय पहुंची। जहां मंगलवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव को परतापुर लाया गया। जहां मृतका के पीहर पक्ष के लोगों ने हंगामा करते हुए ससुराल पक्ष पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया। बांसवाड़ा : बिजली के बिल ने दिया उपभोक्ताओं को 'झटका', शिकायत दर्ज कराने पहुंचे लोग, धरना-प्रदर्शन की चेतावनी पुलिस ने समझाईश कर मामला शांत कराते हुए अंतिम संस्कार करवाया। सीआई ने बताया कि मृतका की मां अरथूना निवासी गीता पत्नी प्रभुलाल डबगर ने रिपोर्ट दी है कि उसकी पुत्री रीना को ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग...

बांसवाड़ा : बिजली के बिल ने दिया उपभोक्ताओं को 'झटका', शिकायत दर्ज कराने पहुंचे लोग, धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

Image
बांसवाड़ा. लॉकडाउन के बाद जून माह में बिजली के बिल ने उपभोक्ताओं के घरों में पहुंचकर तगड़ा झटका दिया है। पिछले दो माह तक औसत बिल भरने के बाद इस माह आए रीडिंग के बिल ने शहर के हर दूसरे घर में लोगों की नींद उड़ा दी है। हर महीने आने वाले बिल की तुलना में इस बार दो—तीन गुना बिल अधिक मिला है। सोमवार को इसे लेकर उपभोक्ताओं ने सहायक अभियंता सिटी कार्यालय में पहुंचकर कड़ी आपत्ति जताई। शहर के अधिकांश स्थानों पर शनिवार को बिल का वितरण हुआ। इसमें सामान्य के मुकाबले हजारों का बिल देखकर उपभोक्ताओं के होश उड़ गए। नई आबादी स्थित विद्युत निगम के कार्यालय में शहर के हर क्षेत्र से बड़ी संख्या में उपभोक्ता बिजली का बिल लेकर पहुंचे और निगम कार्मिकों को अपनी पीड़ा बताई। लेकिन कार्मिकों ने नियम-कायदों का पाठ पढ़ाते हुए यह तर्क दिया कि बिल का भुगतान तो करना ही पड़ेगा। कई उपभोक्ता संतुष्ट नहीं होने पर मायूस होकर घर लौट आए तो कई लोग सरकार और महकमें को कौसते नजर आए। महामारी के कारण एक तरफ रोजगार और आमदनी पर काफी प्रभाव पड़ा है, दूसरी तरफ अचानक दो से तीन गुना बिल आने से कई परिवारों के लिए राशि जमा कराना चुनौती ...

बांसवाड़ा : कागदी नाले की मुंडेर पर फंसी बेकाबू कार, चालक और राहगीरों की सांसे अटकी, बड़ा हादसा टला

Image
बांसवाड़ा. रतलाम मार्ग पर कागदी पिकअप वियर स्थित फिल्टर प्लांट के करीब नाले के मुंडेर पर सोमवार दोपहर एक कार बेकाबू होकर फंस गई। गनीमत रही कि किनारे अटकने से वह नाले में नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर बाद रतलाम की तरफ से बांसवाड़ा आ रही कार यहां अचानक बेकाबू हुई और बाइतालाब की तरफ से कागदी में मिलने वाले नाले की छोटी पुलिया के किनारे पर पहुंचकर अटक गई। हादसे में कार सवार को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा। हादसा देखकर रुके लोगों ने जैसे-तैसे चालक को बाहर निकाला। कार इस कदर फंसी कि आगे-पीछे धकेलकर निकालना मुमकिन नहीं हुआ। बाद में क्रेन मंगवाकर गाड़ी निकलवाई गई। इधर मामले में पुलिस ने सूचना से इनकार किया। गौरतलब है कि बाइतालाब से कागदी में मिलने वाले इस नाले की मुंडेर काफी नीची है। आसपास झाडिय़ां उगने और सडक़ किनारे संकेतक नहीं होने से यहां रात में अक्सर हादसे का अंदेशा रहता है। source https://www.patrika.com/banswara-news/car-stuck-at-corner-of-kagdi-drain-in-banswara-6214636/

बांसवाड़ा : रुपए लेकर लौट रहे युवकों की आंखों में मिर्ची डालकर लूटपाट, एक आरोपी गिरफ्तार

Image
बांसवाड़ा. पिछले दिनों सदर इलाके में निजी फाइनेंसकर्मियों की आंखों में मिर्ची डालकर नकदी लूटने के मामले में सदर थाना पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार गत 10 जून को दाहोद मार्ग से सटे बोरवट-बोरदा मार्ग पर हुई वारदात में नम्र फाइनेंस के राजाराम पुत्र रामलाल और उसके साथी अर्जुन को बदमाशों ने लूट लिया था। ये फाइनेंसकर्मी गांवों में स्वयं सहायता समूहों को दिए लोन की किस्तों की राशि संग्रहित कर बाइक से लौट रहे थे। इसी बीच, बदमाशों ने आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर इनसे 85 हजार रुपए नकदी लूट ली थी। मामले में एएसआई हमेरलाल और हैड कांस्टेबल चंद्रवीरसिंह ने तलाश कर एक संदिग्ध धनपुरा निवासी दिनेश पुत्र लक्ष्मण चरपोटा को लाकर पूछताछ की, तो उसने वारदात करना कबूल किया। आरोपी ने अपनेदो-तीन और साथियों की जानकारी दी। इनमें एक नाबालिग बताया गया। इस पर पुलिस अब इसके सहयोगियों की तलाश में है। source https://www.patrika.com/banswara-news/accused-arrested-for-robbery-from-finance-personnel-in-banswara-6213703/

बांसवाड़ा : उत्साह और उमंग के साथ मनाया योग दिवस, बच्चों से लेकर बड़ों ने दिया निरोगी रहने का संदेश

Image
बांसवाड़ा. जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कोरोना वायरस महामारी के चलते सामुहिक कार्यक्रम नहीं हुए। लेकिन लोगों ने घरों और उद्यानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए योगाभ्यास किए और निरोगी रहने का संदेश दिया। शहर के वार्ड 47 कल्याण कॉलोनी में बालिकाओं ने घर पर रहकर योगाभ्यास किया। 10 वर्षीय निधि त्रिवेदी ने व्यायाम, कपालभाती, भस्त्रिका, सूर्यनमस्कार आदि करवाए। इस दौरान चांदनी, भूमिका, डिंपल, ऐश्वर्या, वर्षा ने योगाभ्यास किया। पार्षद संतोष दर्जी ने बच्चों की पहल को सराहा। वहीं लतादेवी भट्ट ने बालिकाओं को रोजाना योग करने की सीख दी। इस दौरान प्रेमलता त्रिवेदी, पं. हेमंत त्रिवेदी, विजय कंवर आदि उपस्थित रहे। वे ऑफ लाइफ योग ध्यान साधना केंद्र के सदस्यों ने योग गुरु राकेश तोमर के नेतृत्व में योगाभ्यास किया गया। कोविड-19 महामारी के चलते सदस्य एक जगह एकत्रित नहीं हुए। योग दिवस पर फेसबुक लाइव किया गया, जिसके माध्यम से लोगों ने घर बैठे योगाभ्यास किया। लॉयनेस क्लब बांसवाड़ा ने डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट ऊषा गर्ग व वाइस प्रेसिडेंट रत्ना अय...

बांसवाड़ा : विवाहिता से बलात्कार का आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार, कोरोना टेस्ट में नेगेटिव आने के बाद भेजा जेल

Image
बांसवाड़ा. विवाहिता के बलात्कार करने और कुछ दिन बाद फिर तोडफ़ोड़ कर घर में घुसने के मामले में आरोपी कांस्टेबल को कोतवाली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजने का आदेश हुआ। कोविड टेस्ट करवाने के मद्देनजर आरोपी को एमजी अस्पताल में क्वॉरंटीन किया गया है। नतीजा मिलने पर जेल भिजवाया जाएगा। डीएसपी अनिल मीणा ने बताया कि 15 फरवरी को दर्ज मामले में कांस्टेबल पर आरोप है कि उसने 21 दिसंबर,19 की रात पीडि़ता के अस्थायी निवास पर आकर जबर्दस्ती की। तब उसने थाने में शिकायत की, लेकिन डरा-धमकाकर आरोपी ने अपने पक्ष में बयान करवा दिए। फिर आए दिन वह घर आकर मारपीट करता था, तो मजबूरन उसने मकान बदल दिया। इसके बाद 15 फरवरी 2020 को देररात को आरोपी उसके भाई के मकान पर भी पहुंच गया और दरवाजा तोडकऱ घुसने के बाद हंगामा किया। इसकी इत्तला पर पुलिस पहुंची। बाद में केस दर्ज हुआ। मामले में गिरफ्तारी के बाद पूछताछ कर आरोपी कांस्टेबल को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश हुए। उसका सेंपल दिया गया है। अब कोरोना टेस्ट का नतीजा आने पर ज...

बांसवाड़ा : बुजुर्ग बेवा ने युवक पर लगाया बलात्कार का प्रयास करने का आरोप, पुलिस से की शिकायत

Image
बांसवाड़ा. जिले के एक थाना इलाके में एक बुजुर्ग बेवा ने युवक पर बलात्कार का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से शिकायत की है। मामले में उसने पुलिस पर मिलीभगत कर उसके बेटे को पकडकऱ थाने ले जाने के आरोप भी लगाए है। इस संबंध में पीडि़ता ने दिए परिवाद में बताया कि गुरुवार सुबह करीब 8 बजे वह खेत में सफाई कर रही थी। इसी बीच, उसके गांव के ही आरोपी युवक ने आकर बलात्कार का प्रयास किया। उसकी चीखें सुनकर पास ही खेत में काम कर रही महिलाएं दौड़ी, तो आरोपी उठकर भाग गया। पीडि़ता ने बताया कि वारदात पर वह बेटे के साथ थाने में रिपोर्ट देने के लिए निकली तो रास्ते में थाने का पुलिस दल आ गया। पुलिसकर्मियों ने उसकी सुनवाई करने के बजाय बेटे को पकड़ लिया और मारपीट कर जीप में बैठाकर थाने ले गए। पीडि़ता का आरोप है कि लज्जाभंग करने के आरोपी के दो भाई पुलिस महकमे में है। जिसके चलते प्रभाव का इस्तेमाल किया गया। इधर, प्रकरण में संबंधित थानाधिकारी का कहना है कि आरोप मनगढंत है। सत्तर वर्षीय बेवा का अपने पड़ोसी से पुराना भूमि विवाद है। मामले को डायवर्ट करने के लिए परिवाद दिया है। गुरुवार सुबह हलका पटवारी ...

बांसवाड़ा में कोविड-19 के दो एक्टिव केस, कुवैत से लौटे लोग अहमदाबाद में क्वॉरंटीन

Image
बांसवाड़ा. जिले में कोरोना संक्रमण की आशंका पर जांच के लिए भेजे नमूनों के नतीजे शुक्रवार को दूसरे दिन भी डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज से नहीं मिले। इस बीच, उदयपुर में उपचाररत भापोर के बुजुर्ग कोरोना रोगी की बांसवाड़ा वापसी हुई। इसके अलावा यहां एमजी अस्पताल में पॉजिटिव से नेगेटिव होने के बाद क्वॉरंटीन अवधि समाप्त होने पर शहर के तीन जनों को घर भेजा गया। सीएमएचओ डॉ. हीरालाल ताबियार ने बताया कि जिले में 92 पॉजिटिव आए लोगों में से 88 स्वस्थ हो चुके है। जबकि दो जिला अस्पताल में भर्ती है। इनमें एक उदयपुर से आया भापोर का बुजुर्ग है और दूसरा जिला कारागृह का बंदी है। इनके अलावा दो जनों का निधन हो चुका है, जबकि शेष उपचार के बाद घर लौट चुके है। अबतक बांसवाड़ा में 3731 सेंपल लिए गए, जिनमें से 3416 नेगेटिव आए है। इनके अलावा दो दिन से भेजे जा रहे 129 सेंपल के नतीजे शुक्रवार रात 8 बजे तक नहीं मिल पाए। VIDEO : बांसवाड़ा-उदयपुर रोड पर खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार एम्बुलेंस की टक्कर से सास और दामाद की मौत कुवैत से आए बांसवाड़ा के 82 लोग अहमदाबाद में क्वॉरंटीन उधर, कुवैत से आए वागड़ अंचल के 164 प्रवासियों में स...

बांसवाड़ा : कुवैत से बोहरा समुदाय के 163 प्रवासियों की परिवार सहित वतन वापसी, पढ़ें पूरी खबर...

Image
बांसवाड़ा. विदेश में परिवार सहित लंबे समय से फंसे तीन प्रदेशों के प्रवासियों की बुधवार को स्वदेश वापसी हुई। जोधपुर सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत के प्रयासों से यह सभी 163 प्रवासी परिवार बुधवार सुबह कुवैत से अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे। इसमें डूंगरपुर- बांसवाड़ा के बोहरा समुदाय के कई परिवार भी शामिल है। केंद्रीय मंत्री शेखावत के निजी सचिव चिराग पंचाल ने बताया कि कुवैत में रह रहे बोहरा समाज के लोगों ने शेखावत से वतन वापसी की गुहार लगाई थी। मूल रूप से दक्षिणी राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात के विभिन्न इलाकों में रहने वाले यह सभी कुवैत में परिवार सहित रह रहे है। केंद्रीय मंत्री ने वहां के दूतावास एवं भारत के विदेश मंत्रालय से बातचीत समन्वय स्थापित कर इन्हें भारत लाने के प्रयास किए। इसमें एनजीओ संचालित करने वाले मोहम्मद कागड़ी ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अथक प्रयासों से करीब 163 प्रवासी भारतीय कुवैत से परिवार सहित रवाना होकर बुधवार सुबह पांच बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंच गए। सकुशल अपने वतन पहुंचने पर इन प्रवासियों ने मंत्री शेखावत का आभार व्यक्त किया। सीधे घर पहुंचने की ...

बांसवाड़ा : आठ दिनों तक बंधक बनाकर युवती से बलात्कार, तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज

Image
बांसवाड़ा. जिले की एक युवती ने ब्लॉक स्तर के शिक्षा अधिकारी व उसके दो पुत्रों के खिलाफ अपहरण कर बंधक बनाने और बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल कराया और न्यायालय में बयान दर्ज कराए है। बांसवाड़ा : सदर थाना परिसर में महिला होमगार्ड से छेड़छाड़ के आरोप में दोनों कांस्टेबल गिरफ्तार पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने थाने में रिपोर्ट दी कि गत दिनों गांव जाते समय आरोपियों ने उसे रास्ते में रोका और जबरन अपने साथ ले गए। रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने आठ दिन तक उसके साथ बलात्कार किया। बांसवाड़ा जेल में एक कैदी और भापोर गांव का एक बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव मिलने से मचा हडक़ंप आरोपी अपने रसूख के जोर पर उसके परिवार पर समझौता करने का दबाव बना रहा है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर गुरुवार को पीडि़ता का मेडिकल कराया। इसके बार न्यायालय में पेश कर बयान दर्ज कराए। #DEMO_PIC source https://www.patrika.com/banswara-news/raped-a-girl-after-being-held-hostage-in-banswara-6206141/

बांसवाड़ा जेल में एक कैदी और भापोर गांव का एक बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव मिलने से मचा हडक़ंप

Image
बांसवाड़ा. जिले में पिछले कुछ दिनों से थमे कोरोना वायरस संक्रमितों के मिलने का सिलसिला गुरुवार को एक बार फिर टूट गया। एक दिन में दो कोरोना वायरस पॉजिटिव केस पाए जाने से प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग भी फिर सक्रिय हो गया है। जानकारी के अनुसार एक पॉजिटिव केस जिला कारागृह में मिला है। रोगी को तत्काल एमजी अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है। वहीं कारागृह परिसर को सेनेटाइज कर संपर्क में आए अन्य लोगों के नमूने लेने की तैयारी की जा रही है। बांसवाड़ा : सदर थाना परिसर में महिला होमगार्ड से छेड़छाड़ के आरोप में दोनों कांस्टेबल गिरफ्तार इधर, दूसरा कोरोना पॉजिटिव जिला मुख्यालय के निकटवर्ती भापोर गांव में सामने आया। बताया जा रहा है कि यह बुजुर्ग व्यक्ति अन्य बीमारी के उपचार के लिए उदयपुर गया हुआ था। जहां सेंपलिंग लेने के बाद रिपोर्ट आने पर पॉजिटिव पाया गया। बुजुर्ग को उदयपुर के ही अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया। गौरतलब है कि जिले में इससे पहले 8 जून को तीन कोरोना संक्रमित केस सामने आए थे। इसके बाद गुरुवार को दो नए केस सामने आए है। इसी के साथ जिले में कुल पाए गए संक्रमितों की संख...

बांसवाड़ा : सदर थाना परिसर में महिला होमगार्ड से छेड़छाड़ के आरोप में दोनों कांस्टेबल गिरफ्तार

Image
बांसवाड़ा. जिले के सदर थाना परिसर में सीआई के आवास पर गत दिनों महिला होमगार्ड से जवानों द्वारा छेड़छाड़ करने के गंभीर मामले में बुधवार को कार्रवाई की गई। एसपी केसरसिंह शेखावत ने बताया कि मामले में कांस्टेबल सत्यजीत सिंह और केसर सिंह से कसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि एक पीडि़ता ने गत 6 जून को मामला दर्ज कराया था। जिसमें पीडि़ता ने बताया था कि मोबाइल पार्टी के साथ ड्यूटी होने से वह 1 जून को थाने की महिला कांस्टेबल के साथ थी। इस बीच आदेश मिला कि एसपी और डीएसपी मुआयने के लिए आ रहे है। इसलिए मजदूर लगाकर परिसर में सफाई करवाओ। फिर कुछ देर में दो कांस्टेबल साजिश के तहत उसके पास आए। उन्होंने अधिकारियों के आने की जानकारी देकर उनके लिए सीआई के आवास पर जाकर चाय-नाश्ता तैयार करने के लिए कहा। करीब साढ़े तीन बजे वह आवास पर गई तो पीछे से एक कांस्टेबल ने पकड़ लिया और धक्का देकर गिराने के बाद लज्जाभंग की। प्रतिरोध कर वह भागकर थाने लौटी और बदनामी के डर से किसी को कुछ नहीं बताया। फिर शाम पांच बजे दूसरे कांस्टेबल ने एसपी के लौटने की जानकारी देकर डीएसपी के लिए चाय-नाश्ता लाने के लिए कहा...

RBSE EXAM 2020 : परीक्षा केंद्र पर दो घंटे पहले पहुंचना होगा, हर परीक्षार्थी की होगी थर्मल स्क्रीनिंग और...

Image
बांसवाड़ा. प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 18 जून से शुरू हो रही शेष परीक्षाओं में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर भी विशेष कवायद की जा रही है। इसके तहत सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर विशेष गाइड लाइन जारी की गई है। परीक्षाओं के लिए छात्रों को परीक्षा केंद्र पर दो घंटे पहले ही पहुंचना होगा। इसके साथ ही परीक्षार्थियों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा छात्रों को मास्क पहनकर परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। गौरतलब है कि सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए पूरे राज्य में बोर्ड परीक्षा केंद्र बढ़ाए गए है। 18 जून से होने वाली परीक्षाएं कुल 6201 परीक्षा केंद्र पर होगी। इससे पहले बोर्ड ने 5680 केंद्र बनाए थे। प्रथम दिन राज्य में करीब 92 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। इधर, परीक्षा केंद्रों पर सफाई, सेनेटाइजर और अन्य सामग्री के लिए प्रति परीक्षा केंद्र व उप केंद्रों को 500 रुपए की स्वीकृति भी जारी की गई है। यह राशि शेष परीक्षाओं में व्यवस्थाओं के लिए देय है। बांसवाड़ा फैक्ट फाइल - उमावि स्तर की परीक्षाएं 18 से 30 जून तक - मावि स्तर की परीक्षाएं 27 से 30 जू...

बांसवाड़ा : पंचाल समाज ने मृत्यु भोज और शादी में डीनर को बताया अनावश्यक खर्च, लगाई पाबंदी

Image
परतापुर/ बांसवाड़ा. समय के साथ आधुनिक युग में पुरानी कुप्रथाओं को दूर कर समाज विकास की पहल करते हुए पंचाल समाज चौखला परतापुर की बैठक सोमवार को विश्वकर्मा मंदिर भगोरेश्वर परिसर में समाज अध्यक्ष भरत लाल सेमलिया की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि भंवरलाल पंचाल परतापुर और विशिष्ठि अतिथि जयंती लाल गोपीनाथ का गढ़ा व नारायण लाल कुशलपुरा से थे। मीडिया प्रभारी मनीष साकरिया ने बताया कि बैठक में उपस्थित समाजननों ने मृत्युभोज, रात्रिकालीन डीनर पार्टियां और शादी से पूर्व लग्न लिखाई पर अनावश्यक खर्च होने के कारण पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया। साथ ही नियमों की पालना नहीं करने पर समाज स्तर पर कार्रवाई करने और इसे लेकर प्रत्येक गांव में समाजजनों को पत्रक भेजकर जागरूक करने का भी प्रस्ताव लिया गया। इस दौरान विजयलाल, अमृतलाल, रमणलाल, प्रकाशचंद्र, नटवरलाल, डायालाल सहित समाजजन उपस्थित रहे। जिन्होंने सर्वसम्मति से किए गए निर्णय को स्वीकार किया और कुप्रथाओं को दूर करने का संकल्प लिया। source https://www.patrika.com/banswara-news/panchal-samaj-took-the-initiative-to-ban-the-malpractices-in-banswara-6198028/ ...

बांसवाड़ा जिले में अब सिर्फ एक कोरोना पॉजिटिव, रोगी का एमजी अस्पताल में उपचार जारी

Image
बांसवाड़ा. जिले में मात्र एक कोरोना वायरस पॉजिटिव रोगी है, जिसका उपचार महात्मा गांधी अस्पताल में चल रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचएल ताबियार ने बताया कि पॉजिटिव से नेगेटिव हुए तीन रोगियों का जिला अस्पताल और एक रोगी का आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर में उपचार चल रहा है। जिले में कुल 90 कोरोना वायरस संक्रमित आए थे। जिले के बाहर से आए प्रवासियों में 547 के नमूने लिए गए थे। जिनमें नौ पॉजिटिव पाए गए थे। वर्तमान में जिले के आठ नमूने लंबित है। गौरतलब है कि जिले में सबसे पहले कुशलगढ़ क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण का विस्फोट हुआ था। इसके बाद जिले के अन्य क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित पाए गए। हालांकि राज्य सहित देशभर के कई इलाकों में अभी भी बड़ी संख्या में संक्रमित सामने आ रहे है। इसे देखते हुए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क का उपयोग करते हुए सरकार की सभी गाइड लाइन का पालन करना चाहिए। source https://www.patrika.com/banswara-news/now-only-one-corona-positive-patient-in-banswara-district-6197952/

बांसवाड़ा से डूंगरपुर जा रही नवविवाहिता और देवर का फिल्मी अंदाज में किया अपहरण, पढ़ें पूरी खबर...

Image
बांसवाड़ा. कोतवाली थाना क्षेत्र के डूंगरपुर मार्ग स्थित लोधा हनुमान मंदिर के समीप फिल्मी अंदाज में वाहन को ओवरटेक कर डूंगरपुर जा रहे एक नवविवाहिता व उसके देवर का अपहरण कर लिया गया। मामले में नवविवाहिता के पति ने थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सहायक उप निरीक्षक गोविंदसिंह ने बताया कि डूंगरपुर जिले के पंचकुंडी निवासी सुरेंद्रसिंह बांसवाड़ा में किराए से कमरा लेकर रहता है। उसने कुछ दिनों पहले गुजरात के प्रांतीज के समीप बड़ेल गांव की एक युवती के साथ कोर्ट मैरिज की थी। वह बीते डेढ़ माह से खांदू कॉलोनी में रह रहा है। शनिवार को वह डूंगरपुर जा रहा था कि फिल्मी अंदाज में लोधा के समीप दो वाहनों में सवार हो आए लोगों ने उन्हें रोका और नवविवाहिता व सुरेंद्रसिंह के भाई बलवीर को जबरन अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि सुरेंद्रसिंह ने खांदू कॉलोनी के सन्नी, पिस्सू सहित बीस अन्य लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दी है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। source https://www.patrika.com/banswara-news/woman-kidnapped-during-going-from-banswara-to-dungarpur-6195259/

बांसवाड़ा : गुस्साए पिता ने 11 माह की बेटी को मां की गोद से छीनकर जमीन पर फेंका, बच्ची की दर्दनाक मौत

Image
बांसवाड़ा. जिले के सल्लोपाट थाना क्षेत्र के गमना फला गांव में शराब के नशे में पिता ने 11 माह की मासूम बेटी को मां की गोद से उठाकर फेंक दिया। एक बार ही फेंकने पर गंभीर चोट आने से बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। थानाधिकारी नागेंद्रसिंह ने बताया कि गमना फला निवासी दिलीप पुत्र कमजी बारिया शराब पीने का आदी है। पति की आदत से परेशान होकर उसकी पत्नी मनीषा 11 जून को अपने पीहर चली गई थी। शनिवार को दिलीप गमना फला पहुंचा और मनीषा को घर चलने के लिए कहा। उस समय मनीषा मासूम शिवानी को दूध पिला रही थी। पत्नी के मना करने पर गुस्साए दिलीप ने मां की गोद से शिवानी को छीना और जोर से वहीं फेंक दिया। जमीन से सिर टकराने से आई गंभीर चोट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन मासूम को लेकर अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में आरोपी स्वयं थाने पहुंच गया। इधर, पुलिस अधीक्षक केसरसिंह शेखावत ने बताया कि मामले में आरोपी दिलीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। source https://www.patrika.com/banswara-news/father-killed-his-daughter-in-banswara-rajasthan-6195185/ ...

बांसवाड़ा : गर्भवती महिलाओं व बच्चों के गेहूं और दाल पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का डाका

Image
चिडिय़ावासा/बांसवाड़ा. सरकार की ओर से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से गर्भवती व धात्री महिलाओं सहित 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए दाल व गेहूं वितरण करवाया जा रहा है। लेकिन जिले में कई आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं व बच्चों के हक की दाल और गेहूं डकारने का मामला सामने आया है। क्षेत्र के कुछ आंगनवाड़ी केंद्रों पर पड़ताल की गई तो पूरा खेल उजागर हुआ। तलवाड़ा पंचायत समिति के घलकिया आंगनवाड़ी केंद्र की पड़ताल घलकिया गांव की आशा पत्नी अनिल ने बताया कि वह 6 माह की गर्भवती है और उसकी तीन साल की लडक़ी भी है। उसने दो बार आधा किलो दाल व एक किलो गेहूं मिलना बताया। इसके अलाव उसे कुछ नहीं मिला। इधर, संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र में पता करने पर रजिस्टर में मई माह में गर्भवती महिला के नाम से 3 किलो गेहूं व एक किलो दाल, वहीं पुत्री के नाम से 2 किलो गेहूं व एक किलो दाल दर्ज थे। घलकिया निवासी मनीष पत्नी दिलीप ने बताया की उसका डेढ़ साल का लडक़ा हैं। उसे दो बार आधा किलो दाल व दो बार एक किलो गेहूं मिले है। जबकि आंगनवाड़ी केंद्र के रजिस्टर में बच्चे के नाम से दो किलो गेहूं व एक किलो दाल मई माह के भरे थ...

राजस्थान में यहां मास्क लगाने को लेकर पुलिस और व्यापारियों में तनातनी, धड़ाधड़ गिराए दुकानों के शटर और...

Image
बांसवाड़ा. सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क की अनिवार्यता को लेकर शहर की दुकानों पर शुक्रवार को पुलिस के बर्ताव से व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। यहां पुराना बस स्टैंड पर एक व्यापारी और उसके बेटे से मारपीट से खफा कारोबारियों ने धड़ाधड़ शटर गिरा दिए। बाद में सभी कोतवाली पहुंचे और क्यूआरटी और उसका नेतृत्व कर रहे उपनिरीक्षक के खिलाफ परिवाद दिया। हालांकि पुलिस ने इसे जांच के अधीन रखा है। इससे पहले यहां रुपाली पान के पीछे गल्र्स कॉलेज की तरफ एक मोबाइल शॉप के मालिक के साथ भी क्यूआरटी के जवानों ने अभद्रता की। फिर वे एक अन्य कारोबारी लक्ष्मीकांत अग्रवाल के बेटे अमित अग्रवाल की दुकान पर पहुंचे। यहां मास्क गले में टंगा पाकर जवानों ने हाथोंहाथ मोबाइल से फोटो खींचे और तेश में बात की। अग्रवाल ने बताया कि बेटे अमित ने उन्हें उन्हें बुलाने के लिए कॉल किया, तो जवान बिफर गए और लात-मुक्के चलाने शुरू कर दिए। जानकारी पर वे तत्काल दुकान पहुंचे और टोका, तो जवानों ने पलटकर उनसे भी मारपीट की और घसीटकर दोनों को बाहर ले गए। बाद में उन्हें पुलिस वाहन से कोतवाली ले जाया गया। इस बीच, रास्तेभर जवानों ने गालियां दीं। म...

बांसवाड़ा : तूफानी हवाओं के बीच मूसलाधार ने मचाई तबाही, मकान की छत गिरने से प्रौढ़ की दर्दनाक मौत

Image
बांसवाड़ा. जिले में प्री-मानसून की बारिश का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को अपराह्न बाद शहर सहित आसपास के इलाकों में तूफानी हवाओं के बीच मूसलाधार बारिश से एकबारगी जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर में कई मुख्य मार्गों और कॉलोनियों में पेड़ गिए। विद्युत पोल झुक गए और बिजली बंद हो गई जो देर रात तक बहाल नहीं हो पाई। वहीं कई निचले इलाकों में पानी भर गया। वहीं दानपुर क्षेत्र के मातासुला गांव में एक मकान की छत पर पोल गिरा। इससे छत गिरने के कारण 40 वर्षीय मानसिंह पुत्र राजेंग की मौत हो गई। दोपहर में करीब साढ़े तीन बजे आसमान में बादल छाए और कुछ ही देर में तूफानी हवाएं चलने लगी। इसके साथ ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई तो जो जहां था, वहीं ठहरने को मजबूर हो गया। तेज बारिश से नालियां उफन गई। सडक़ों पर एक से डेढ़ फीट तक पानी बहने लगा। पाला रोड, पुरानी सब्जी मंडी इलाके में पानी के चलते आवाजाही भी प्रभावित हुई। हालांकि दुपहिया वाहनधारी पानी के बीच से होकर गुजरते रहे। कार व बाइक फंसी इधर, पुराना बस स्टैंड के समीप सडक़ पर पानी बहने के दौरान खुले नाले में एक कार का अगला पहिया फंस गया। इससे कार पिछले हिस्...