Posts

बांसवाड़ा : अस्पताल स्टाफ ने मदद से किया इनकार, बाहर तड़प रही गर्भवती ने सडक़ पर बेटी को दिया जन्म

Image
बांसवाड़ा. कुशलगढ़ ब्लॉक की छोटी सरवा सीएचसी से सोमवार को रैफर एक गर्भवती की जान संकट में आ गई, जबकि रास्ते में तबियत ज्यादा बिगडऩे पर परिजनों को उसे मोहकमपुरा पीएचसी ले जाना पड़ा। यहां स्टाफ ने मदद से इनकार कर दिया तो पीएचसी के बाहर ही प्रसव हो गया। गनीमत रही कि प्रसूता और नवजात सुरक्षित रहे। बाद में उन्हें कुशलगढ़ सीएचसी भेजा गया। ग्रामीणों के अनुसार वाकया सुबह करीब सात बजे करणघाटी गांव की गर्भवती कांतू पत्नी मानसिंग के साथ हुआ। प्रसव पीड़ा पर उसे सास मैना और अन्य परिजन छोटी सरवा सीएचसी ले गए। जांच के बाद कांतू को कुशलगढ सीएचसी के लिए रैफर किया, तो परिजन उसे निजी वाहन से कुशलगढ़ के लिए रवाना हुए। रास्ते में तकलीफ बढ़ी तो वाहन मोहकमपुरा आदर्श पीएचसी ले जाया गया। यहां स्टाफ ने बिना कुछ देखे-जांचे प्रसूता को कुशलगढ़ ले जाने का कहकर बाहर निकाल दिया। इसके चलते पीएचसी के परकोटे के बाहर प्रसूता आधे घंटे तक तड़पती रही। बाद में करणघाटी निवासी वागजी, मोहकमपुरा के पप्पूभाई आदि ने आड़ की और सास मैना ने बहू का वहीं प्रसव कराया। बच्ची जन्म लेने के बाद भी पीएचसी से किसी कार्मिक ने मदद नहीं की। ब...

बांसवाड़ा : एक दिन में 5 कोरोना पॉजिटिव, रशिया और कजाकिस्तान से आए तीन विद्यार्थी भी संक्रमित

Image
बांसवाड़ा. जिले में विदेशों से लौट रहे प्रवासियों के साथ फिर से कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। रविवार को एक ही दिन में 5 नए कोरोना रोगियों के मिलने से मेडिकल विभाग और प्रशासन में हडक़ंप मच गया। संक्रमितों में एक महिला और एक पांच साल की बालिका पहले पॉजिटिव आए गढ़ी के युवक के परिवार से है। वहीं बांसवाड़ा शहर की मुस्लिम कॉलोनी में कजाकिस्तान से आई एक युवती और बागीदौरा में रशिया से आए दो रोगियों से नए कंटेनमेंट जोन बन गए है। आत्मनिर्भरता की ओर बांसवाड़ा, अब महात्मा गांधी अस्पताल में ही होगा कोरोना टेस्ट, तैयारी पूरी सीएमएचओ डॉ. हीरालाल ताबियार ने बताया कि विदेशों से लौट रहे प्रवासियों के संक्रमित होने की आशंका पर सेंपलिंग का सिलसिला जारी है। इससे पहले डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज की लैब में शनिवार से लंबित 88 नमूनों की एक जांच रिपोर्ट सुबह मिली, जिसमें 57 नेगेटिव आए। इसके अलावा 30 के नतीजे पेंडिंग रहे। जिले में अबतक करीब 99 पॉजिटिव सामने आए हैं। जिनमें से कई लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके है। source https://www.patrika.com/banswara-news/5-corona-virus-infected-patients-found-in-...

बांसवाड़ा : दो दिन से लापता युवक की हत्या, सिर फोड़ा और बेरहमी से घसीटकर नाली में डाली लाश

Image
बांसवाड़ा. जिले के कलिंजरा क्षेत्र में दो दिन से लापता एक युवक का शव शनिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में छींच के पास माइनर के सामने नाली में मिला। शव सडऩे से बदबू मार रहा था, वहीं मृतक के सिर पर चोट के निशान मिलने से हत्या का संदेह उपजा। मामले में मृतक के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा शव सौंपा। सीआई देवीलाल ने बताया कि मामले की रिपोर्ट मृतक के भाई हुका पुत्र लाबा रावत ने दी। उसने बताया कि उसका छोटा भाई पारस (27) और गणेश साथ में रहते हैं। पारस पेशे से चालक है और स्थायी वाहन पास नहीं होने से एवज में जरूरत पर ट्रक चलाता है। 25 जून की शाम से वह घर नहीं लौटा। अमूमन गाड़ी के साथ जाने पर दो-तीन दिन वापसी नहीं करने के मद्देनजर किसी ने गौर नहीं किया। VIDEO : राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने तोड़ी जनता की कमर, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे भाव, जानिएं क्या है दाम... इसी बीच, शनिवार को छींच के पास शव मिलने की इत्तला हमीरपुरा बड़ा सरपंच राकेश रावत के जरिए मिली। इस पर वो ग्रामीणों के साथ पहुंचा तो मौके पर पारस का शव मिला। पारस के सिर और ...

आत्मनिर्भरता की ओर बांसवाड़ा, अब महात्मा गांधी अस्पताल में ही होगा कोरोना टेस्ट, तैयारी पूरी

Image
बांसवाड़ा. तीन दिन तक कोरोना संक्रमितों की सूचनाओं से दौड़भाग के बाद शनिवार का दिन कुछ राहत का रहा, जबकि बांसवाड़ा से भेजे सभी 88 नमूनों की रिपोर्ट नहीं आने से नए केस की जानकारी शून्य रही। इस बीच, जिला अस्पताल में नवस्थापित लैब पूरी तरह तैयार होने से अब सोमवार से कोरोना टेस्ट के लिए डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज पर निर्भरता खत्म होने के आसार हैं। सीएमएचओ डॉ. हीरालाल ताबियार ने बताया कि जिले में शनिवार तक 4 हजार 103 सेंपल लिए गए, जिनमें से 3 हजार 811 नेगेटिव रहे। इनमें 94 पॉजिटिव में से 88 उपचार के बाद घर लौट चुके हैं, वहीं दो का निधन हो गया। शेष दो पॉजिटिव और दो पॉजिटिव ने नेगेटिव हो चुके रोगियों का उपचार जारी है। इनके अलावा 88 नमूनों की जांच रिपोर्ट शाम तक डूंगरपुर से नहीं मिली है। अभी जिले में शहर के बाहुबली कॉलोनी और भावसारवाड़ा के अलावा खोरापाड़ा फेफर, गढ़ी, खेड़ा और कुमजी का पारड़ा कुल छह कन्टेंटमेंट जोन में विभागीय टीमें सक्रिय हैं। VIDEO : राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने तोड़ी जनता की कमर, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे भाव, जानिएं क्या है दाम... 500 रिएक्शन किट आए, अब यहां जांच की तै...

बांसवाड़ा : कुवैत से लौटा गढ़ी क्षेत्र का युवक मिला कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों के लिए सेंपल

Image
परतापुर/बांसवाड़ा. गढ़ी क्षेत्र के कुमजी का पारडा गांव में शुक्रवार को एक व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया। बीसीएमओ डॉ. दीपिका रोत ने बताया कि क्षेत्र में कुवैत से लौटे 43 लोगों के सेम्पल 24 जून को भेजे गए थे। जिसकी शुक्रवार शाम मिली रिपोर्ट में कुमजी का पारडा निवासी एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। जिसे बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। बांसवाड़ा : महामारी के दौर में सरकारी कर्मचारियों के खातों में पहुंची सहायता राशि, जरूरमंद रहे वंचित शेष 42 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। रोत ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने वाले चार लोगों और गुरुवार को खेड़ा में संक्रमित युवक के सम्पर्क में आए 27 लोगों कुल 31 लोगों के सेम्पल आज भेजे गए है। इधर, कुमजी का पारडा में उपखण्ड प्रशासन ने निषेधाज्ञा लगा दी है। यहां चिकित्सा टीम द्वारा शनिवार को घर-घर सर्वे शुरू किया जाएगा। बांसवाड़ा : विषाक्त सेवन से विवाहिता की मौत के बाद हंगामा, ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज source https://www.patrika.com/banswara-news/the-man-returned-from-kuwait-is-found-c...

बांसवाड़ा : जवाहर नवोदय स्कूल में 6th और 9th कक्षा में प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, यहां देखें रिजल्ट...

Image
बांसवाड़ा. जवाहर नवोदय विद्यालय बुड़वा में छठी व नवमीं कक्षा में प्रवेश की चयन प्रवेश परीक्षा का परिणाम सीबीएसई ने जारी कर दिया है। प्रवेश की जानकारी हेल्प डेस्क नंबर 8107441545 पर प्राप्त की जा सकती है। दोनों कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। पूर्ण रूप से भरे आवेदन पत्र कक्षा छठी के 4 जुलाई तक और नवमीं के 29 जून तक विद्यालय की मेल आईडी पर भेजें जा सकते है। छठी कक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों के रोल नंबर N2584492 L2585038 J2585066 N2585420 K2584279 O2584872 K2584885 K2585174 J2585205 N2584706 J2584866 J2585383 J2585610 B2586314 L2584129 P2584222 P2584962 L2585021 L2585358 P2585886 L2584156 P2584266 K2584327 L2584470 I2584617 P2584680 P2584719 P2584757 L2584921 L2585040 P2585277 P2585338 L2585644 L2585942 K2583946 K2584157 K2584305 O2584692 K2584767 O2584790 O2584978 K2585142 O2585190 02585265 K2585521 K2585599 J2583972 J2584083 J2584280 J2584330 J2584509 N2584840 N2584993 N2584996 J2585019 ...

बांसवाड़ा : विषाक्त सेवन से विवाहिता की मौत के बाद हंगामा, ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज

Image
परतापुर/बांसवाड़ा. नगर के वार्ड नम्बर 13 बगीचा मोहल्ला निवासी एक विवाहिता की विषाक्त सेवन से सोमवार शाम मौत के बाद मंगलवार को पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सीआई विश्वजीतसिंह ने बताया कि बगीचा मोहल्ला निवासी रीना पत्नी मनोज डबगर ने सोमवार दोपहर अपने घर में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबियत बिगडऩे पर उसे बांसवाड़ा एमजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान रीना की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पीहर पक्ष के लोग एवं गढ़ी थाना पुलिस चिकित्सालय पहुंची। जहां मंगलवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव को परतापुर लाया गया। जहां मृतका के पीहर पक्ष के लोगों ने हंगामा करते हुए ससुराल पक्ष पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया। बांसवाड़ा : बिजली के बिल ने दिया उपभोक्ताओं को 'झटका', शिकायत दर्ज कराने पहुंचे लोग, धरना-प्रदर्शन की चेतावनी पुलिस ने समझाईश कर मामला शांत कराते हुए अंतिम संस्कार करवाया। सीआई ने बताया कि मृतका की मां अरथूना निवासी गीता पत्नी प्रभुलाल डबगर ने रिपोर्ट दी है कि उसकी पुत्री रीना को ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग...