Posts

माही नदी किनारे मिला महिला का शव, शिनाख्त कर पिता बोला- 'मेरी छोटी बेटी और दामाद ने ही मार कर फेंका'

Image
बांसवाड़ा/आंबापुरा. जिले के आंबापुरा थानान्तर्गत रतलाम मार्ग पर गेमन पुल के पास मिले महिला के शव की शिनाख्त दूसरे दिन हुई। उसके पिता ने पहचाना और मृतका के गले के निशान को देखकर हत्या की आशंका जताई। इसे लेकर दामाद व अपनी ही दूसरी बेटी के खिलाफ रिपोर्ट देने पर पुलिस ने हत्या कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास करने के आरोप में मामला दर्ज किया। थानाधिकारी किरेंद्रसिंह ने बताया कि झांतला पंचायत अंतर्गत रामोर वड़ली गांव से शंकर पुत्र धारजी निनामा ने पुलिस को बताया कि शनिवार देररात सोशल मीडिया के जरिए मोबाइल पर लाश मिलने की जानकारी मिली, तो फोटो देखकर पता चला कि मृतका उसकी बेटी सोना है। फिर सुबह पड़ोली गोवद्र्धन निवासी सोना पत्नी शंकरलाल डोडियार के रूप में शिनाख्त की। इससे पहले 28 अगस्त की रात करीब 9.30 बजे सोना के बेटे अभिषेक ने ननिहाल में फोन कर बताया कि पापा, मम्मी और मौसी तीनों सुबह से कहीं निकले और वापस नहीं आए। रामोर वड़ली आने के बारे में पूछने पर इनकार किया, तो भांजे ने फोन ने रख दिया। फिर सभी रिश्तेदारों में पूछताछ कर ही रहे थे कि अभिषेक का फिर फोन आया। उसने बताया कि पापा और मौसी आ गए हैं, ...

बांसवाड़ा : पति की मौत के 11 दिन बाद गहरे कुएं में मिली पत्नी की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी

Image
बांसवाड़ा/कुशलगढ़. कुशलगढ़ कस्बे से करीब दस किलोमीटर दूर सारण गांव में युवक की मौत के 12वें दिन रविवार सुबह उसकी पत्नी का कुएं में शव मिला। करीब 50 फीट गहरे कुएं से शव निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम बुलानी पड़ी। मामला संदेहास्पद होने से पुलिस ने एसडीएम के निर्देशन में बांसवाड़ा ले जाकर शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। सीआई प्रदीप कुमार ने बताया कि सारण निवासी मृतका किरपा (23) पत्नी विनय कटारा की शादी दो साल पहले हुई थी। बीते पांच महीने से वह पीहर में थी। पिछले दिनों उसके पति विनय ने विषाक्त सेवन कर लिया। डिप्रेशन के कारण उठाए इस कदम से उसकी मृत्यु हो गई पर इसकी सूचना के चार-पांच दिन बाद किरपा अपनी मां के साथ ससुराल आई थी। तब से मां-बेटे सारण में ही थे। शनिवार को विनय का ग्यारहवां था। इससे पहले तडक़े पांच बजे किरपा घर से नित्यकर्म के लिए निकली और वापस नहीं लौटी। किरपा गायब होने की जानकारी से परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। तब उसकी मां और ससुराल के लोग कुशलगढ़ थाने आए और गुमशुदगी की रिपोर्ट दी। इस पर थाने का पुलिस दल भेजकर तलाश कराई गई। बा...

बारिश से बचने नकारा छात्रावास भवन के नीचे पहुंचे बच्चे, बरामदा ढहने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत, दो घायल

Image
कुशलगढ़/बांसवाड़ा. कुशलगढ़ उपखंड के मोर गांव में पुरानी व नकारा छात्रावास की छत गिरने से दो बच्चों की की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए, जिनका इलाज बांसवाड़ा अस्पताल में चल रहा है। हादसेे के बाद एक बच्चे की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गई और दूसरे की इलाज के दौरान हुई। नगर से करीब एक किमी दूर मोर गांव में स्थित वन विभाग के ठीक सामने सामाजिक कल्याण विभाग का हॉस्टल संचालित था, जिसे विभाग ने तीन साल पहले ही नकारा घोषित कर बंद कर दिया था। हॉस्टल के निकट मोर गांव के कुछ बच्चे बकरियां चरा रहे थे। अचानक आई बारिश से बचने के लिए जर्जर हॉस्टल के बरामदे में पहुंच गए। इस बीच बरामदे की छत भरभरा कर गिर गई। नीचे खड़े चारों बच्चे दब गए। घटना के दौरान तेज आवाज आई तो आस पास के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने तीन बच्चों को जैसे तैसे बाहर निकाला, लेकिन एक बच्चा दबा ही रहा। जिसे बाद में जेसीबी की मदद से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार मोर निवासी कल्पेश (17) पुत्र मालजी वसुनिया, विक्रम (12) पुत्र मगन वसुनिया, राजू (10) पुत्र रमेश खडिया निवासी भगतपुरा, बबलू (12) पुत्र जलिया निवासी सुनारिया मलबे में दबे थे। ...

राजस्थान में प्री-डीएलएड परीक्षा आज, एक कोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थी भी देगा इम्तिहान

Image
बांसवाड़ा. प्रदेश में प्री-डीएलएड परीक्षा सोमवार को दोपहर दो से पांच बजे तक होगी। जिले में 148 केंद्रों पर हो रही परीक्षा में 25867 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। अभ्यर्थियों को मूल परीक्षा से पूर्व दो विशेष हालातों से गुजरना पड़ेगा। इसमें एक बरसात के मौसम में नदी-नालों के उफान की स्थितियों में केंद्रों पर समय पर पहुंचने एवं कोविड संक्रमण से बचाव के पुख्ता इंतजामात करते हुए इम्तिहान देना शामिल हैं। VIDEO : बांसवाड़ा में सारी रात जमकर बरसा पानी, लोहारिया में 6 इंच बारिश, माही बांध के 16 गेट खोले संक्रमित के लिए ये व्यवस्था- कक्ष या एंबुलेंस में जिले में परीक्षा में एक कोरोना संक्रमित अभ्यर्थी भी पंजीकृत हैं। उच्च स्तर के निर्देश पर संक्रमित के लिए अलग से इंतजामात किए जा रहे हैं। सीडीईओ एंजेलिका पलात ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थी का परीक्षा केंद्र थापड़ा हैं। ऐसे में केंद्राधीक्षक को अलग से कक्ष में इंतजामात के निर्देश दिए हैं। संक्रमित अभ्यर्थी ओएमआर, उत्तर पत्रक सैनेटाइज पॉलिथीन में पैक कर उचित क्रम में उत्तर पत्रकों के बण्डल में पैक कराया जाएगा। यदि केंद्र पर अलग से कक्ष की व्यवस्था न...

बांसवाड़ा : पिस्तौल सहित एक युवक गिरफ्तार, पिता और चाचा की हत्या के बाद से हथियार साथ रखना कबूला

Image
बांसवाड़ा. शहर में मंगलवार रात केवलपुरा की तरफ जुआरियों के जिस ठिकाने पर डीएसटी और पुलिस ने छापामार कार्रवाई की, इस दौरान मौके से भागे एक युवक की धरपकड़ से चार जिंदा कारतूस सहित एक पिस्तौल भी बरामद हुई। पुलिस टीम की देररात तक चली पूछताछ के बाद दूसरे दिन कोतवाली पुलिस ने यह खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक कावेंद्रसिंह सागर ने बताया कि कार्रवाई में शामिल राजतालाब चौकी प्रभारी नारायणसिंह की रिपोर्ट पर रात करीब एक बजे गोरख इमली निवासी जुबेर खां पुत्र हुसैन खां उर्फ अबुलाला आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। जहां छापा मारा गया, वह ठिकाना जुबेर के परिवार के फार्म हाउस ही है और वह खुद भी जुआ खेल रहा था। बांसवाड़ा : कॉलेजों में प्रथम वर्ष प्रवेश सूची आज होगी जारी, चयनित विद्यार्थियों के मोबाइल पर पहुंचेगा मैसेज और... पुलिस आते देखकर वह पहाड़ी की तरफ भागा तो टीम ने पीछा कर उसे पकड़ा। उसकी जेब से देसी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद कर थाने लाया गया। बगैर लाइसेंस या वैध दस्तावेज की पिस्तौल को लेकर पूछताछ पर जुबरे ने बताया कि उसके परिवार के साथ रंजिशें चल रही है। पुरानी दुश्मनी के चलते ही पिता...

बांसवाड़ा : कॉलेजों में प्रथम वर्ष प्रवेश सूची आज होगी जारी, चयनित विद्यार्थियों के मोबाइल पर पहुंचेगा मैसेज और...

Image
बांसवाड़ा. पिछले एक माह से राज्य में राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के इंतजार को गुरुवार देर विराम लगेगा। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के निर्देशों के अनुसार देर रात बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में अस्थाई रूप से अंतरिम प्रवेश सूची में चयनित छात्रों की सूची प्रकाशित होगी। इसके साथ ही कुल सीटों के करीब डेढ़ गुणा वेटिंग लिस्ट भी जारी होगी। बांसवाड़ा : युवा मोर्चा ने किया ‘जय जोहार’ शब्द का विरोध, कहा- आदिवासी समाज को किया जा रहा गुमराह मोबाइल पर पहुंचेगा संदेश गोविन्द गुरु कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सरला पंड्या ने बताया कि प्रथम वरीयता सूची व वेटिंग लिस्ट में शामिल छात्रों को उनकी ओर से आवेदन में भरे गए मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजा जाएगा। जिन छात्रों के मोबाइल में मैसेज नहीं आया है उनका फिलहाल चयन नहीं हुआ है। छात्र किसी भी स्थिति में प्रवेश की जानकारी के लिए कॉलेज नहीं पहुंचें। सभी कक्षाओं में प्रवेश में लास्ट कट ऑफ की जानकारी कॉलेज की अधिकृत साइट पर मिलेगी। यदि कट ऑफ से ऊपर के प्रतिशत प्राप्तांक हों और दोनों सूचियों में नाम नहीं ह...

बांसवाड़ा के युवक की कुवैत में मौत, केंद्रीय मंत्री के प्रयास से घर पहुंचा शव

Image
जोधपुर/बांसवाड़ा. चार दिन पहले कुवैत में बांसवाड़ा के एक जने की मृत्यु हो गई। सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत के प्रयासों से उसकी पार्थिक देह मंगलवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंची। वहांं से परिजन शव सडक़ मार्ग से बांसवाड़ा घर लेकर पहुंचे। भाजपा के जोधपुर संभाग मीडिया प्रमुख अचलसिंह मेड़तिया ने बताया कि छींच (बांसवाड़ा) निवासी हरजुन सिंह पटेल का कुवैत में 21 अगस्त को निधन हो गया था। उनकी पार्थिव देह कतर एयरवेज से मंगलवार सुबह 6.15 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लाई गई। भांजा राजेंद्र कुमार और अन्य रिश्तेदार पार्थिव देह को पैतृक निवास लेकर गए। केंद्रीय मंत्री शेखावत के प्रयासों से परिजन हरजुनसिंह पटेल की देह का ससम्मान अंतिम संस्कार कर सके। बांसवाड़ा : युवा मोर्चा ने किया ‘जय जोहार’ शब्द का विरोध, कहा- आदिवासी समाज को किया जा रहा गुमराह कलिंजरा के बुजुर्ग की कुवैत में मौत बड़ोदिया. निकटवर्ती कलिंजरा गांव के एक बुजुर्ग की कुवैत में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ईश्वर दर्जी (55) लगभग 30 वर्ष से अधिक समय से कुवैत में सिलाई का कार्य करते थे। कुछ दिन पहले ही अचानक ही तबीयत खराब...