Posts

बांसवाड़ा : होरी आजे, काले उड़ेगा रंग-गुलाल, कोरोना थकी बचवानु राकजुं खयाल

Image
बांसवाड़ा. बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक त्योहार होली रविवार को मनाया जाएगा। वहीं सोमवार को रंगों से मस्ती की धुलेंडी पर धूम रहेगी। हालांकि इस बार होली के उल्लास पर कोरोना संक्रमण का साया है। प्रशासनिक स्तर पर कई पाबंदियां लगाई गई हैं। इस कारण त्योहारी उमंग कुछ फीकी भी लग रही है। होली के त्योहार को लेकर पिछले दिनों की अपेक्षा शनिवार को ही बाजार में दोपहर बाद भीड़ नजर आई। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने होली पर अपने घरों में होने वाले सामाजिक आयोजनों में आने वाले मेहमानों के स्वागत सत्कार के लिए आवश्यक सामग्री क्रय की। होली पर रंग और पिचकारियों की जगह-जगह खुली फुटकर दुकानों पर भी खरीदारी की। हालांकि बाजार में विगत कुछ दिनों से ढूंढोत्सव को लेकर लोग ढूंढिए, आभूषण, वस्त्रादि की खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन प्रतिवर्ष की भांति दिखने वाली बाजारी रौनक कुछ कम ही है। यह होंगे आयोजन दो दिवसीय होली के त्योहार पर सामूहिक ढूंढोत्सव होगा। कई स्थानों पर प्रज्वलित होली के चारों ओर और कई जगह धुलेंडी की सुबह नवजात शिशुओं को गोद में लेकर पूजन उपरांत परिक्रमा कराई जाएगी। इसके बाद रंगोत्सव की शुरुआ...

बांसवाड़ा में फिर बढ़ा कोरोना का शिकंजा, पीएमओ सहित जिले में 25 नए पॉजिटिव

Image
बांसवाड़ा. जिले में कोविड-19 संक्रमण में गुरुवार को उछाल दिखलाई दिया, जबकि पीएमओ सहित बांसवाड़ा और कुशलगढ़ दोनों नगरीय इलाकों में छह-छह पॉजिटिव आए। इसके अलावा देहात के आठ अन्य इलाकों से संक्रमित मिलने सेे प्रसार में तेजी के संकेत मिले। हालांकि रेंडम सेंपलिंग के सिलसिले में तेजी से भी आंकड़ों में इजाफा है और संक्रमितों को तलाश कर उपचाराधीन करने से आगे राहत की उम्मीद है। बावजूद इसके शहर में एमजी अस्पताल के पीएमओ डॉ. रवि उपाध्याय खुद संक्रमित होने की पुष्टि ने चिंता बढ़ा दी। इस बारे में चर्चा पर पीएमओ डॉ. उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि उन्हें किसी तरह का सिम्पटम नहीं है। बेटी पिछले दिनों पॉजिटिव आने पर संपर्क में होने से उन्होंने टेस्ट करवाया। टीके लग चुके होने से बनी प्रतिरोधक क्षमता के कारण इन्फेक्शन का कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं है। होम आइसोलेशन हो चुके हैं, जिससे जल्द ही रिकवर होकर अस्पताल लौटेंगे। इस बीच, यहां लैब में 600 संदिग्धों के नमूनों की जांच हुई। इनमें 25 पॉजिटिव, जबकि 480 नेगेटिव आए। इसके अलावा 88 संदिग्धों के नमूनों के नतीजे लंबित रहे, जबकि 3 सेंपल रिजेक्ट किए गए। चार अन्य नमून...

बांसवाड़ा : रक्तदान शिविर से 4 माह की नवजात को मिली मदद, पौधरोपण व स्वच्छता का लिया संकल्प

Image
बांसवाड़ा. राजस्थान पत्रिका समूह के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूरचंद्र कुलिश जी की जयंती पर बांसवाड़ा व डूंगरपुर जिलों में विविध कार्यक्रम हुए। बांसवाड़ा जिला मुख्यालय पर राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रेड ड्रॉप व सपना फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में 15 सदस्यों ने रक्तदान किया। शिविर में खासबात यह भी रही है कि आंबापुरा क्षेत्र की थैलीसीमिया पीडि़त चार माह की बालिका को रक्त की जरूरत पर परिजन अस्पताल में ही व्यवस्था में जुटे हुए थे, इसी बीच पत्रिका के शिविर की जानकारी पर वे पहुंचे तो यहां पत्रिका कार्मिक ने रक्तदान कर परिजनों को उपलब्ध कराया। इधर, ग्रामीण क्षेत्रों में परतापुर, गनोड़ा, तलवाड़ा, सरेड़ी, पालोदा में पौधरोपण करने के साथ ही इनकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया। शिविर में 15 यूनिट रक्तदान जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में 15 यूनिट रक्तदान हुआ। इसमें पत्रिका के तीन कार्मिकों, सपना फाउण्डेशन, रेड ड्राप व त्रिमेस ठीकरिया के युवाओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर सपना फ ाउंडेशन के प्रभारी चार्मी भट्ट, विश्वम्भर सुखवाड़ा, सुनील, प्रवीण ...

ठगा गया बांसवाड़ा का पार्टनर, फूटी कौड़ी तक नहीं दी और मिली सलाखें

Image
बांसवाड़ा. बांसवाड़ा के आंबापुरा थानान्तर्गत झरनिया में पार्टनर बनाकर यहां नकली शराब की फैक्ट्री लगाकर एमपी और प्रतापगढ़ के तस्करों ने यहां परिसर मालिक से ही शातिरी कर दी। सात महीने में उसे एक फूटी कौड़ी तक नहीं दी। फिर विवाद उपजा, दिसंबर से बंद फैक्ट्री में बना हुआ माल भी पड़ा रह गया और पिछले दिनों पुलिस के छापे में वही सबसे पहले पकड़ा गया। यह तथ्य अब दानपुर पुलिस की रिमांड पर चल रहे आरोपियों सोहनपुर, प्रतापगढ़ निवासी भागीरथ पुत्र रामलाल कुमावत और फैक्ट्री परिसर मालिक वीरप्रतापसिंह पुत्र रणजीतसिंह से अब तक की पूछताछ में सामने आए। अनुसंधान अधिकारी भगवतीलाल पालीवाल ने बताया कि वीरप्रताप ने पूछताछ में बताया कि अगस्त में धर्मेंद्र और भागीरथ उसके संपर्क में आए। चालीस हजार रुपए महावार परिसर किराए की बात करने पर उसने घर के पीछे निर्माण करवाया। फिर रात में ही ये लोग काम करते थे। यहां कभी-कभार पिकअप वाहन से रात में आकर सामान उतारने-चढ़ाने का क्रम चला। तब तक उसे पता चल गया, तो आरोपियों ने फैक्ट्री में भागीदार बनाने की बात कही। इसके बाद दो-तीन बार यहां से सप्लाई भी की और कुछ माल बनाया ही था कि ...

बांसवाड़ा : नकली शराब बनाने के गिरोह का भंडाफोड़, अंतरराज्यीय तस्करी के संकेत पर फैक्ट्री परिसर का मालिक गिरफ्तार

Image
बांसवाड़ा. जिले के आंबापुरा क्षेत्र में बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ पुलिस की डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीमों ने बीती रात क्षेत्रीय थाने के पुलिस दल के साथ नकली और नाजायज शराब बनाने के एक ठिकाने पर छापा मारा और करीब 15 लाख रुपए कीमत की बनी हुई अंग्रेजी शराब के साथ प्लांट के उपकरण, स्प्रीड-केमिकल के साथ बोतलों के ढक्कन, लेबल और अन्य संसाधन बरामद किए। पुलिस ने जिस भवन में यह धंधा चल रहा था, उसके मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कावेंद्रसिंह सागर ने बताया कि महानिदेशक द्वारा अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए कार्रवाई के राज्यव्यापी अभियान के तहत यह कार्रवाई आईजीपी, उदयपुर रेंज सत्यवीरसिंह के निर्देशन में की गई। इसके लिए डीएसपी बांसवाड़ा गजेंद्रसिंह राव के पर्यवेक्षण में कार्रवाइ्र से पहले गुरुवार को मुखबिर के जरिए इत्तला मिली कि झरनिया में जिले और पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के अपराधियों की मिलीभगत से अंतरराज्यीय गिरोह नकली और अवैध की फैक्ट्री स्थापित कर विभिन्न ब्रॉण्ड की शराब बनाकर भण्डारण कर रहे हैं। इस पर डीएसटी बांसवाड़ा, प्रतापगढ व आंबापुरा थाने के जाब्ते की साझा टीम ने योजनाबद्व त...

बांसवाड़ा : कौन बनेगा करोड़पति में लॉटरी का झांसा देकर 20 लाख की ठगी

Image
बांसवाड़ा/अरथूना. जिले के अरथूना थाना क्षेत्र के वखतपुरा गांव निवासी एक युवक से कौन बनेगा करोड़पति में 55 लाख रुपए की लॉटरी लगने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 20 लाख रुपए ठग लिए। मामले में रिपोर्ट पर अरथूना थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है। अरथूना थानाधिकारी गजवीरसिंह ने बताया कि वखतपुरा निवासी राकेश पुत्र मणिलाल को गत छह फरवरी को एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया। खुद को केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) का अधिकारी बताते हुए अज्ञात व्यक्ति ने राकेश को 55 लाख रुपए की लॉटरी लगने का झांसा दिया। उपहारों के नाम पर वसूली राशि अज्ञात कॉलर ने राकेश से विभिन्न उपहारों के नाम से राशि वसूली। रिपोर्ट के अनुसार लॉटरी की राशि लेने के लिए पहले 12 हजार 50 रुपए जीएसटी जमा करवाने को कहा और एक मैसेज दिया। इसके बाद 25 हजार रुपए और मांगे। अगले दिन सात फरवरी को 12 तोला सोने के नाम पर 43 हजार और 36 हजार, आठ फरवरी को आयकर के नाम पर एक लाख 58 हजार 50 रुपए मांगे। इसके बाद आरोपी ने दस फरवरी को आई फोन जीतने पर 70 हजार रुपए, 11 फरवरी को एक करोड़ की गाड़ी जीतने का बात कही। इसके बाद एक लाख 60 हजार, 12 फरवर...

‘भाजपा मजबूत संगठन, किसी से मनभेद नहीं, सोशल मीडिया पर चर्चाएं बेअसर’

Image
बांसवाड़ा. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डा. सतीश पूनिया ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। पार्टी के चुनाव चिह्न और झंडे के नीचे सभी कार्यकर्ता काम करते हैं। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों की पालना करते हैं। सोशल मीडिया पर संगठन को लेकर हो रही चर्चाएं भाजपा की मजबूती को प्रभावित नहीं करती हैं। पार्टी में किसी से मनभेद नहीं है। डा. पूनिया ने यह बात रविवार अपराह्न बाद घाटोल में मीडियाकर्मियों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि हमारा संघर्ष राज्य सरकार से है। जिसने राजस्थान के किसान, नौजवान, आदिवासियो के साथ वादा खिलाफी की है। राज्य सरकार के खिलाफ आने वाले समय में उपखंड से प्रदेश स्तर तक आंदोलन की योजना बना रहे हैं। राज्य सरकार ने सवा दो साल के कार्यकाल में जो वादा खिलाफी की है, उसके खिलाफ आक्रोश नजर आ रहा है। हमारा मिशन यही है कि राजस्थान में बार-बार का सिलसिला खत्म हो। हर बार भाजपा की सरकार आए ताकि आदिवासी सहित अन्य क्षेत्रों में लोक कल्याण का कार्य कर सकें। सिर्फ लोकलुभाव घोषणाएं राज्य बजट पर पूनिया ने कहा कि बजट असंतुलित है। ९० प्रतिशत घोषणाएं तथा दस...