Posts

बांसवाड़ा पहुंची अभिनेत्री रश्मि देसाई, कहा- टेलीविजन के क्षेत्र में बढऩे लगी है दिक्कतें

Image
बांसवाड़ा. टीवी धारावाहिक उतरन में तपस्या ठाकुर की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री-मॉडल रश्मि देसाई गुरु पूर्णिमा को लेकर शुक्रवार को रवींद्र ध्यान आश्रम पहुंची। उन्होंने यहां पंच अग्नि अखाड़े के महामण्डलेश्वर ईश्वरानंद ब्रह्मचारी (ध्यान योगी उत्तम स्वामी महाराज ) से आशीर्वाद लिया। इस दौरान राजस्थान पत्रिका से बातचीत में शुक्रवार को ही लांच हुई वेब सीरिज तंदूर को लेकर प्रसन्नता जताते हुए उन्होंने उनके अब तक के सफर एवं आगामी प्लानिंग साझा की। साथ ही कहा कि गुरु के स्मरण से तकलीफ दूर हो जाती हैं। पेश है बातचीत के प्रमुख अंश। टेलीविजन के क्षेत्र में दिक्कतें बढ़ी अभिनेत्री रश्मि का मत है कि अब टेलीविजन के क्षेत्र में दिक्कतें बढऩे लगी हैं। क्योंकि कब कौन सा शो काम करे व नहीं करे इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। लोगों को क्या पसंद आएगा उसे सोचकर कुछ नया भी करने पर कई बार लोग इसे स्वीकार नहीं करते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मैंने टेलीविजन नहीं छोड़ा हैं, कुछ अच्छा विषय मिलेगा तो उसे वे जरूर करेंगी। उन्होंने बताया कि जीवन, परिवार, कॅरियर सहित विभिन्न क्षेत्रों में में बदलाव हर प...

बांसवाड़ा : तेज हवाओं के साथ बरसे मेघ, गर्मी से मिली राहत

Image
बांसवाड़ा. जिले में चार दिन बाद मेघों की मेहर बरसने से आमजन को गर्मी और उमस से राहत मिली। वहीं किसानों की भी फसल को लेकर कुछ चिंता कम हुई। शनिवार देर शाम तेज हवाएं चलने के साथ करीब आधा घंटा बारिश हुई। इससे पहले सुबह से बादलों व सूरज के बीच लुकाछिपी चलती रही। शाम करीब पांच बजे से आसमान में काले बादल छाने शुरू हुए। कुछ ही देर बाद तेज हवाएं चलने लगी और बारिश शुरू हो गई। शहर में खंडवृष्टि जैसी स्थिति रही। शहर के भीतरी हिस्सों में तेज बारिश से सडक़ों पर आधा फीट तक पानी बह निकला। कंधारवाड़ी, डेगलीमाता चौक, पुरानी सब्जी मंडी, जामा मस्जिद, पाला रोड क्षेत्र में सडक़ों पर पानी बहने से लोगों को आवागमन में दिक्कत भी हुई। पुराना बस स्टैंड, गांधीमूर्ति, कस्टम चौराहा आदि क्षेत्रों में राहगीर बारिश से बचने के लिए दुकानों व मकानों के छज्जों की ओट लेते दिखे। शाम को हुई बारिश के चलते कई दुकानदारों ने भी अपना सामान समेट लिया। इससे पहले शनिवार सुबह से बादलों व सूरज के बीच लुकाछिपी चलती रही। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। हालांकि शाम को बारिश के बाद तपिश कम हुई और तापमान करीब छह डिग्री ग...

बांसवाड़ा : प्रधानमंत्री बीमा राशि के लिए रिश्वतखोरी, बैंक प्रबंधक गिरफ्तार

Image
बांसवाड़ा. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की उदयपुर से आई टीम ने सोमवार को शहर के करीब नवागांव में बड़ी कार्रवाई कर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक को 15 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। प्रधानमंत्री बीमा योजना में स्वीकृत राशि दिलाने के नाम पर मांगी गई रिश्वत राशि प्रबंधक ने अस्थायी कर्मचारी को दिलवा दी थी। ब्यूरो के शिकंजे से हालांकि अस्थायी कर्मचारी भाग निकलने में सफल रहा, लेकिन उसके घर से रिश्वत राशि और प्रबंधक की बाइक बरामद कर ली गई। ब्यूरो के एएसपी उमेश ओझा के नेतृत्व में ट्रेप कार्रवाई दोपहर बाद की गई। इसके लिए परिवारी गणाऊ निवासी प्रभु डिंडोर को जब ब्यूरो टीम ने रंग लगे नोट देकर बैंक में भेजा, तो शातिर प्रबंधक जीतेंद्र सांखला ने नकदी खुद नहीं ली और बैंक में लगाए अस्थायी सफाईकर्मी नरेश कटारा को देने को कहा। इसके लिए कटारा बैंक से बाहर निकला और सांखला की बाइक पर प्रभु को बैठाकर गांव के बाहर ले गया और रास्ते में नकदी लेकर वापस उसे बैंक छोड़ दिया। इस बीच कोई संकेत नहीं मिलने पर ब्यूरो टीम ने उससे पूछा, तो मालूम हुआ कि नरेश बाइक लेकर बैंक से कुछ ही दूर अपने घर पर ग...

बांसवाड़ा : कोरोना संक्रमित मासूमों का मन बहलाएंगे टॉम एंड जैरी और छोटा भीम

Image
दीनदयाल शर्मा. बांसवाड़ा. जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमित मासूमों का टॉम एंड जैरी और छोटा भीम मन बहलाएंगे। तीसरी लहर की चपेट में बच्चे ज्यादा आने की आशंका पर यहां इनके लिए बनाए कोविड पीडियाट्रिक वार्ड का लुक किसी स्कूल की नर्सरी जैसा दिया जा रहा है। यह अभिनव प्रयोग जिला प्रशासन की पहल पर महात्मा गांधी चिकित्सालय प्रशासन करवाकर वार्ड को उनके मनमाफिक वातावरण बनाने में जुटा है। इसके तहत वार्ड के दीवारों-खंभों पर मिकी माउस, शीनचेन, डोरेमॉन सरीखे कई कार्टून कैरेक्टर की वाल पेंटिंग्स से आकर्षण बिखेरा जा रहा है। इस काम में पेंटर युद्धस्तर पर लगे हुए हैं। आने वाले दिनों में वार्ड का स्वरूप और भी मनभावन बनेगा। इस बारे में चर्चा पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि उपाध्याय ने बताया कि अमूमन अस्पताल में भर्ती कराने पर कोरोना संक्रमित वयस्कों में भी घबराहट बढ़ती है। फिर उपचार के दौरान बैड पर लेटे मरीज को लगातार दवाइयों-इंजेक्शन से झुंझलाहट, सेहत को लेकर चिंता के साथ परिजनों का साथ नहीं मिलने पर निराशा भी घर करती है। जब बड़ों की ऐसी स्थिति हो तो छोटे बच्चों में ऐसी परेशानी ज्यादा होना स्वाभाविक ह...

बांसवाड़ा : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने मीडिया से कहा- ‘नेतृत्व के निर्णय के लिए इंतजार करना चाहिए’

Image
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समर्थन में गठित किए जा रहे संगठनों और कुछ नेताओं की ओर से बयानबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की चर्चाएं हैं, उसमें बहुत ज्यादा नहीं कहना है। भाजपा इतनी बड़ी पार्टी है कि घाटे-नफे की बात नहीं करती है। पार्टी अपने आप में बड़ा संगठन है। जिसे राजनीति, सेवा व काम करना है, उसके लिए इतना बड़ा संगठन पर्याप्त है। जनसंघ के जमाने से पुराने कार्यकर्ताओं के संघर्ष और खून-पसीने से पार्टी खड़ी हुई है। इसी कारण तीन से 303 तक पहुंचे है। हमारे यहां पार्टी का विधान, कार्यप्रणाली, झंडा व चुनाव चिह्न है, जिसका सब अनुसरण करते हैं। कांगे्रस एक वंश के पीछे सिमटी पूनिया ने कहा कि देश का लोकतंत्र पार्टी व विचारों से चलता है। कांगे्रस एक वंश के पीछे सिमट कर रह गई। इसी कारण लोगों का भरोसा उससे उठ गया। भ्रष्टाचार, अराजकता, जातिवाद के आरोप कांगे्रस पर लगे। कश्मीर से कन्याकुमारी तक कांगे्रस सिमट गई, भाजपा बढ़ती चली गई। भाजपा विचारधारा की पार्टी है, देश में बड़े मुद्दों का कांगे्रस ने समाधान नहीं किया। वाजपेयी सरकार के आने के बाद बदलाव की शुरुआत हुई। पीएमजीएसवाई में गा...

बांसवाड़ा : वैक्सीन लगवाने के लिए समझाइश करने पहुंचे तहसीलदार को ग्रामीणों ने दिखाए लठ और पत्थर

Image
बांसवाड़ा/गनोड़ा. वैक्सीन से मौत की अफवाह के चलते घाटोल उपखंड के कुछ गांवों में कोरोना से बचाव अभियान दल के सामने बड़े-बुजुर्ग लठ-पत्थर लेकर बवाल कर रहे हैं। शनिवार को मालनिया गांव में टीम के साथ पहुंचे गनोड़ा तहसीलदार परिचय देकर समझाइश के लिए बढ़े तो ग्रामीणों ने जबरन टीका लगाने की कोशिश पर लठ दिखाकर धमकाया। यहां हालात यह रहे कि टीम पहुंचने पर 50 से ज्यादा घरों के लोग ताले लगाकर चलते बने। समझाइश के लिए गनोड़ा तहसीलदार राजकुमार सारेल खेतों में पहुंचे, तो किसान हल-बैल छोडकऱ नदी की तरफ भाग खड़े हुए। इस बीच, दूर से पत्थर फेंककर भगाने के प्रयास पर टीम भी सकते में आ गई। पहले से समझाइश भी नहीं आई काम टीम के सदस्यों ने बताया कि अमरसिंह का गढ़ा पंचायत के मलानिया में अफवाह के मद्देनजर पिछले दिनों समझाइश के लगातार प्रयास किए गए। यहां एएनएम ने बैठक ली। फिर शुक्रवार को ही पंचायत शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र जैन ने सरपंच प्रेमशंकर भगोरा की मौजूदगी में लोगों को मनाने के प्रयास किए। इसके बाद भी लोग अड़े रहे तो एएनएम ने उपखंड अधिकारी को स्थिति से अवगत करवाया। तब खुद गनोड़ा तहसीलदार राजकुमार सारेल वैक्...

बांसवाड़ा : बदजुबानी कर हैड कांस्टेबल को थप्पड़ जडऩे पर कुशलगढ़ विधायक पर केस

Image
बांसवाड़ा. जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र की निर्दलीय विधायक रमीला खडिय़ा द्वारा बीती रात ऑन ड्यूटी हैड कांस्टेबल को कथित रूप से थप्पड़ जडऩे से दूसरे दिन मामला गरमाया रहा। विधायक के भांजे को रोकटोक पर गुस्साई विधायक की बदसलूकी और धमकी पर हैड कांस्टेबल ने कुशलगढ़ थाने में राजकार्य में बाधा के आरोप में एफआईआर दी। इसे लेकर सुबह से रिपोर्ट वापसी के लिए दबाव बना रहा, लेकिन हैड कांस्टेबल अड़ा रहा। इससे बात नहीं बनी। फिर विधायक के भांजे ने हैड कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट दी, तो पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किए। प्रकरण की जांच सीआईडी सीबी को सौंपी गई है। इससे पहले रात के घटनाक्रम को लेकर एसपी कावेंद्रसिंह सागर के निर्देश पर खुद एएसपी कैलाश सांदू कुशलगढ़ पहुंचे और वस्तुस्थिति जानकर अग्रिम कार्रवाई के निर्देश दिए। एएसपी सांदू ने बताया कि कोविड-१९ को लेकर रात को जाब्ता ड्यूटी कर रहा था। शाम को लोगों के घूमने पर मनाही है। इस दौरान एक लडक़ा आया, जिसे रोकने पर उसने पुलिस के साथ बदतमीजी की और बोला कि मैं आपको नौकरी करना सीखा दूंगा। फिर ऑन ड्यूटी हैड कांस्टेबल की नेमप्लेट देखी और उसका गला पकड़ लिया। फिर छुड़ाने की...