बांसवाड़ा : गुस्साए पिता ने 11 माह की बेटी को मां की गोद से छीनकर जमीन पर फेंका, बच्ची की दर्दनाक मौत


बांसवाड़ा. जिले के सल्लोपाट थाना क्षेत्र के गमना फला गांव में शराब के नशे में पिता ने 11 माह की मासूम बेटी को मां की गोद से उठाकर फेंक दिया। एक बार ही फेंकने पर गंभीर चोट आने से बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। थानाधिकारी नागेंद्रसिंह ने बताया कि गमना फला निवासी दिलीप पुत्र कमजी बारिया शराब पीने का आदी है। पति की आदत से परेशान होकर उसकी पत्नी मनीषा 11 जून को अपने पीहर चली गई थी। शनिवार को दिलीप गमना फला पहुंचा और मनीषा को घर चलने के लिए कहा। उस समय मनीषा मासूम शिवानी को दूध पिला रही थी। पत्नी के मना करने पर गुस्साए दिलीप ने मां की गोद से शिवानी को छीना और जोर से वहीं फेंक दिया। जमीन से सिर टकराने से आई गंभीर चोट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन मासूम को लेकर अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में आरोपी स्वयं थाने पहुंच गया। इधर, पुलिस अधीक्षक केसरसिंह शेखावत ने बताया कि मामले में आरोपी दिलीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।



source https://www.patrika.com/banswara-news/father-killed-his-daughter-in-banswara-rajasthan-6195185/

Comments

Popular posts from this blog

परतापुर के सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम में बदलने पर सहमति

आठवीं बोर्ड : आई दोहरी परीक्षा की घड़ी, भरी दुपहरी में 20 किमी दूर परीक्षा देने की मजबूरी

बगैर विशेषज्ञों वाले सोनोग्राफी सेंटरों की ली टोह, चार सेंटरों की मशीनें सील