बांसवाड़ा में कोविड-19 के दो एक्टिव केस, कुवैत से लौटे लोग अहमदाबाद में क्वॉरंटीन


बांसवाड़ा. जिले में कोरोना संक्रमण की आशंका पर जांच के लिए भेजे नमूनों के नतीजे शुक्रवार को दूसरे दिन भी डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज से नहीं मिले। इस बीच, उदयपुर में उपचाररत भापोर के बुजुर्ग कोरोना रोगी की बांसवाड़ा वापसी हुई। इसके अलावा यहां एमजी अस्पताल में पॉजिटिव से नेगेटिव होने के बाद क्वॉरंटीन अवधि समाप्त होने पर शहर के तीन जनों को घर भेजा गया। सीएमएचओ डॉ. हीरालाल ताबियार ने बताया कि जिले में 92 पॉजिटिव आए लोगों में से 88 स्वस्थ हो चुके है। जबकि दो जिला अस्पताल में भर्ती है। इनमें एक उदयपुर से आया भापोर का बुजुर्ग है और दूसरा जिला कारागृह का बंदी है। इनके अलावा दो जनों का निधन हो चुका है, जबकि शेष उपचार के बाद घर लौट चुके है। अबतक बांसवाड़ा में 3731 सेंपल लिए गए, जिनमें से 3416 नेगेटिव आए है। इनके अलावा दो दिन से भेजे जा रहे 129 सेंपल के नतीजे शुक्रवार रात 8 बजे तक नहीं मिल पाए।

VIDEO : बांसवाड़ा-उदयपुर रोड पर खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार एम्बुलेंस की टक्कर से सास और दामाद की मौत

कुवैत से आए बांसवाड़ा के 82 लोग अहमदाबाद में क्वॉरंटीन
उधर, कुवैत से आए वागड़ अंचल के 164 प्रवासियों में से बांसवाड़ा के 82 जने अहमदाबाद में क्वॉरंटीन है। कलक्टर कैलाश बैरवा ने बताया कि यह प्रवासी सात दिन अहमदाबाद में क्वॉरंटीन रहने के बाद भेजने के बाद यहां स्क्रीनिंग करवाकर सात दिन हो क्वॉरंटीन किए जाएंगे।



source https://www.patrika.com/banswara-news/banswara-has-two-active-cases-of-coronavirus-infection-6208506/

Comments

Popular posts from this blog

परतापुर के सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम में बदलने पर सहमति

आठवीं बोर्ड : आई दोहरी परीक्षा की घड़ी, भरी दुपहरी में 20 किमी दूर परीक्षा देने की मजबूरी

बगैर विशेषज्ञों वाले सोनोग्राफी सेंटरों की ली टोह, चार सेंटरों की मशीनें सील