राजस्थान में यहां मास्क लगाने को लेकर पुलिस और व्यापारियों में तनातनी, धड़ाधड़ गिराए दुकानों के शटर और...
बांसवाड़ा. सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क की अनिवार्यता को लेकर शहर की दुकानों पर शुक्रवार को पुलिस के बर्ताव से व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। यहां पुराना बस स्टैंड पर एक व्यापारी और उसके बेटे से मारपीट से खफा कारोबारियों ने धड़ाधड़ शटर गिरा दिए। बाद में सभी कोतवाली पहुंचे और क्यूआरटी और उसका नेतृत्व कर रहे उपनिरीक्षक के खिलाफ परिवाद दिया। हालांकि पुलिस ने इसे जांच के अधीन रखा है। इससे पहले यहां रुपाली पान के पीछे गल्र्स कॉलेज की तरफ एक मोबाइल शॉप के मालिक के साथ भी क्यूआरटी के जवानों ने अभद्रता की। फिर वे एक अन्य कारोबारी लक्ष्मीकांत अग्रवाल के बेटे अमित अग्रवाल की दुकान पर पहुंचे। यहां मास्क गले में टंगा पाकर जवानों ने हाथोंहाथ मोबाइल से फोटो खींचे और तेश में बात की।
अग्रवाल ने बताया कि बेटे अमित ने उन्हें उन्हें बुलाने के लिए कॉल किया, तो जवान बिफर गए और लात-मुक्के चलाने शुरू कर दिए। जानकारी पर वे तत्काल दुकान पहुंचे और टोका, तो जवानों ने पलटकर उनसे भी मारपीट की और घसीटकर दोनों को बाहर ले गए। बाद में उन्हें पुलिस वाहन से कोतवाली ले जाया गया। इस बीच, रास्तेभर जवानों ने गालियां दीं। मामले पर थाने पहुंचकर उन्होंने एसआई गौतमलाल चौबीसा और टीम के खिलाफ रिपोर्ट दी। दूसरी ओर, एसआई चौबीसा ने बताया कि नियमों की पालना नहीं करने पर फोटो-वीडियोग्राफी कर चालान बनाने लगे, तो युवा कारोबारी अमित उलझ गया। फिर उसके पिता ने आकर गुस्सा दिखाते हुए गिरफ्तारी करने की बात कही, तो थाने ले जाया गया। व्यापारी द्वारा खुद मास्क नहीं लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं कराने पर 500 रुपए का चालान काटा है। इसकी तकलीफ में प्रतिक्रिया है।
बदसलूकी पर उखड़े आसपास के कारोबारी, बंद की दुकानें
पुलिस की बदसलूकी पर आसपास के कारोबारी उखड़ गए। उन्होंने धड़ाधड़ अपनी दुकानों के शटर गिराए और एकजुट होकर थाने पहुंचे। यहां थाना परिसर में व्यापारियों ने क्यूआरटी के रवैए पर आक्रोश जताया और कार्रवाई की मांग की। साथ ही क्यूआरटी को नहीं हटाने पर ऐसा नहीं होने पर बांसवाड़ा बंद की चेतावनी दी। मौके पर सीआई ने समझाइश कर जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद कारोबारी लौटे।
पुलिस की कार्रवाई निंदनीय
बांसवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री भवानी जोशी ने व्यापारियों के साथ क्यूआरटी की अभद्रता की निंदा की है। जोशी ने बयान जारी कर कहा कि व्यापारी समय-समय पर प्रशासन और पुलिस को सहयोग करते हैं। इसके बावजूद पुलिस व्यापारियों से ही अभद्रता कर रही है। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि भविष्य में किसी प्रकार का दुव्र्यवहार हो, तो अवगत कराएं, ताकि उच्चाधिकारियों के माध्यम से संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जा सके।
इनका कहना है...
प्रकरण में सीआई भैयालाल आंजना का कहना है कि क्यूआरटी ने नियमानुसार कार्रवाई की। चालान काटने पर कारोबारी युवक दुकान छोडकऱ भागने लगा, तो साइन कराने के लिए पकड़ा। फिर कहासुनी कर खुद आगे आए, तो पिता-पुत्र को थाने लाए। मौके की वीडियोग्राफी है। फिर भी परिवाद दिया है, तो उसकी जांच करवा रहे हैं।
भैयालाल आंजना सीआई कोतवाली
source https://www.patrika.com/banswara-news/the-traders-expressed-anger-over-the-behavior-of-the-police-in-banswar-6192405/
Comments
Post a Comment