बांसवाड़ा : सदर थाना परिसर में महिला होमगार्ड से छेड़छाड़ के आरोप में दोनों कांस्टेबल गिरफ्तार


बांसवाड़ा. जिले के सदर थाना परिसर में सीआई के आवास पर गत दिनों महिला होमगार्ड से जवानों द्वारा छेड़छाड़ करने के गंभीर मामले में बुधवार को कार्रवाई की गई। एसपी केसरसिंह शेखावत ने बताया कि मामले में कांस्टेबल सत्यजीत सिंह और केसर सिंह से कसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि एक पीडि़ता ने गत 6 जून को मामला दर्ज कराया था। जिसमें पीडि़ता ने बताया था कि मोबाइल पार्टी के साथ ड्यूटी होने से वह 1 जून को थाने की महिला कांस्टेबल के साथ थी। इस बीच आदेश मिला कि एसपी और डीएसपी मुआयने के लिए आ रहे है। इसलिए मजदूर लगाकर परिसर में सफाई करवाओ। फिर कुछ देर में दो कांस्टेबल साजिश के तहत उसके पास आए। उन्होंने अधिकारियों के आने की जानकारी देकर उनके लिए सीआई के आवास पर जाकर चाय-नाश्ता तैयार करने के लिए कहा। करीब साढ़े तीन बजे वह आवास पर गई तो पीछे से एक कांस्टेबल ने पकड़ लिया और धक्का देकर गिराने के बाद लज्जाभंग की। प्रतिरोध कर वह भागकर थाने लौटी और बदनामी के डर से किसी को कुछ नहीं बताया। फिर शाम पांच बजे दूसरे कांस्टेबल ने एसपी के लौटने की जानकारी देकर डीएसपी के लिए चाय-नाश्ता लाने के लिए कहा तो वह दोबारा गई। तब दूसरे कांस्टेबल ने पीछे-पीेछे आवास पर आकर उससे छेड़छाड़ की। तब महिला घबराकर घर लौट गई। अगले दिन इस बारे में मोबाइल पर सीआई को बताया और बाद में एसपी को परिवाद सौंपा। जिस पर मामला दर्ज किया गया था।



source https://www.patrika.com/banswara-news/two-constables-arrested-for-molesting-female-home-guard-in-banswara-6203490/

Comments

Popular posts from this blog

परतापुर के सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम में बदलने पर सहमति

आठवीं बोर्ड : आई दोहरी परीक्षा की घड़ी, भरी दुपहरी में 20 किमी दूर परीक्षा देने की मजबूरी

बगैर विशेषज्ञों वाले सोनोग्राफी सेंटरों की ली टोह, चार सेंटरों की मशीनें सील