बांसवाड़ा : विवाहिता से बलात्कार का आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार, कोरोना टेस्ट में नेगेटिव आने के बाद भेजा जेल
बांसवाड़ा. विवाहिता के बलात्कार करने और कुछ दिन बाद फिर तोडफ़ोड़ कर घर में घुसने के मामले में आरोपी कांस्टेबल को कोतवाली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजने का आदेश हुआ। कोविड टेस्ट करवाने के मद्देनजर आरोपी को एमजी अस्पताल में क्वॉरंटीन किया गया है। नतीजा मिलने पर जेल भिजवाया जाएगा। डीएसपी अनिल मीणा ने बताया कि 15 फरवरी को दर्ज मामले में कांस्टेबल पर आरोप है कि उसने 21 दिसंबर,19 की रात पीडि़ता के अस्थायी निवास पर आकर जबर्दस्ती की। तब उसने थाने में शिकायत की, लेकिन डरा-धमकाकर आरोपी ने अपने पक्ष में बयान करवा दिए। फिर आए दिन वह घर आकर मारपीट करता था, तो मजबूरन उसने मकान बदल दिया। इसके बाद 15 फरवरी 2020 को देररात को आरोपी उसके भाई के मकान पर भी पहुंच गया और दरवाजा तोडकऱ घुसने के बाद हंगामा किया। इसकी इत्तला पर पुलिस पहुंची। बाद में केस दर्ज हुआ। मामले में गिरफ्तारी के बाद पूछताछ कर आरोपी कांस्टेबल को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश हुए। उसका सेंपल दिया गया है। अब कोरोना टेस्ट का नतीजा आने पर जेल भेजा जाएगा। इसके अलावा सामूहिक बलात्कार के एक अन्य मामले में सदर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार तीनों आरोपियों की शनिवार को कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। इन्हें लेकर कोर्ट का आदेश पहले ही हो चुका होने के मद्देनजर पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
source https://www.patrika.com/banswara-news/constable-arrested-for-raping-married-woman-in-banswara-6211127/
Comments
Post a Comment