बांसवाड़ा : रुपए लेकर लौट रहे युवकों की आंखों में मिर्ची डालकर लूटपाट, एक आरोपी गिरफ्तार


बांसवाड़ा. पिछले दिनों सदर इलाके में निजी फाइनेंसकर्मियों की आंखों में मिर्ची डालकर नकदी लूटने के मामले में सदर थाना पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार गत 10 जून को दाहोद मार्ग से सटे बोरवट-बोरदा मार्ग पर हुई वारदात में नम्र फाइनेंस के राजाराम पुत्र रामलाल और उसके साथी अर्जुन को बदमाशों ने लूट लिया था। ये फाइनेंसकर्मी गांवों में स्वयं सहायता समूहों को दिए लोन की किस्तों की राशि संग्रहित कर बाइक से लौट रहे थे। इसी बीच, बदमाशों ने आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर इनसे 85 हजार रुपए नकदी लूट ली थी। मामले में एएसआई हमेरलाल और हैड कांस्टेबल चंद्रवीरसिंह ने तलाश कर एक संदिग्ध धनपुरा निवासी दिनेश पुत्र लक्ष्मण चरपोटा को लाकर पूछताछ की, तो उसने वारदात करना कबूल किया। आरोपी ने अपनेदो-तीन और साथियों की जानकारी दी। इनमें एक नाबालिग बताया गया। इस पर पुलिस अब इसके सहयोगियों की तलाश में है।



source https://www.patrika.com/banswara-news/accused-arrested-for-robbery-from-finance-personnel-in-banswara-6213703/

Comments

Popular posts from this blog

परतापुर के सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम में बदलने पर सहमति

बांसवाड़ा : अस्पताल स्टाफ ने मदद से किया इनकार, बाहर तड़प रही गर्भवती ने सडक़ पर बेटी को दिया जन्म

बांसवाड़ा : तस्कर नाकाबंदी तोडकऱ भागा, पुलिस ने पीछा कर पकड़ी मध्यप्रदेश निर्मित 3 लाख की शराब