बांसवाड़ा : पंचाल समाज ने मृत्यु भोज और शादी में डीनर को बताया अनावश्यक खर्च, लगाई पाबंदी


परतापुर/ बांसवाड़ा. समय के साथ आधुनिक युग में पुरानी कुप्रथाओं को दूर कर समाज विकास की पहल करते हुए पंचाल समाज चौखला परतापुर की बैठक सोमवार को विश्वकर्मा मंदिर भगोरेश्वर परिसर में समाज अध्यक्ष भरत लाल सेमलिया की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि भंवरलाल पंचाल परतापुर और विशिष्ठि अतिथि जयंती लाल गोपीनाथ का गढ़ा व नारायण लाल कुशलपुरा से थे। मीडिया प्रभारी मनीष साकरिया ने बताया कि बैठक में उपस्थित समाजननों ने मृत्युभोज, रात्रिकालीन डीनर पार्टियां और शादी से पूर्व लग्न लिखाई पर अनावश्यक खर्च होने के कारण पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया। साथ ही नियमों की पालना नहीं करने पर समाज स्तर पर कार्रवाई करने और इसे लेकर प्रत्येक गांव में समाजजनों को पत्रक भेजकर जागरूक करने का भी प्रस्ताव लिया गया। इस दौरान विजयलाल, अमृतलाल, रमणलाल, प्रकाशचंद्र, नटवरलाल, डायालाल सहित समाजजन उपस्थित रहे। जिन्होंने सर्वसम्मति से किए गए निर्णय को स्वीकार किया और कुप्रथाओं को दूर करने का संकल्प लिया।



source https://www.patrika.com/banswara-news/panchal-samaj-took-the-initiative-to-ban-the-malpractices-in-banswara-6198028/

Comments

Popular posts from this blog

परतापुर के सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम में बदलने पर सहमति

आठवीं बोर्ड : आई दोहरी परीक्षा की घड़ी, भरी दुपहरी में 20 किमी दूर परीक्षा देने की मजबूरी

बगैर विशेषज्ञों वाले सोनोग्राफी सेंटरों की ली टोह, चार सेंटरों की मशीनें सील