RBSE EXAM 2020 : परीक्षा केंद्र पर दो घंटे पहले पहुंचना होगा, हर परीक्षार्थी की होगी थर्मल स्क्रीनिंग और...
बांसवाड़ा. प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 18 जून से शुरू हो रही शेष परीक्षाओं में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर भी विशेष कवायद की जा रही है। इसके तहत सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर विशेष गाइड लाइन जारी की गई है। परीक्षाओं के लिए छात्रों को परीक्षा केंद्र पर दो घंटे पहले ही पहुंचना होगा। इसके साथ ही परीक्षार्थियों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा छात्रों को मास्क पहनकर परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। गौरतलब है कि सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए पूरे राज्य में बोर्ड परीक्षा केंद्र बढ़ाए गए है। 18 जून से होने वाली परीक्षाएं कुल 6201 परीक्षा केंद्र पर होगी। इससे पहले बोर्ड ने 5680 केंद्र बनाए थे। प्रथम दिन राज्य में करीब 92 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। इधर, परीक्षा केंद्रों पर सफाई, सेनेटाइजर और अन्य सामग्री के लिए प्रति परीक्षा केंद्र व उप केंद्रों को 500 रुपए की स्वीकृति भी जारी की गई है। यह राशि शेष परीक्षाओं में व्यवस्थाओं के लिए देय है।
बांसवाड़ा फैक्ट फाइल
- उमावि स्तर की परीक्षाएं 18 से 30 जून तक
- मावि स्तर की परीक्षाएं 27 से 30 जून तक
- कुल परीक्षा केंद्र - 162
- कुल उपकेंद्र - 22
- माध्यमिक के परीक्षार्थी - 32897
- प्रवेशिका के परीक्षार्थी - 205
- वरिष्ठ उपाध्याय के परीक्षार्थी - 225
- उमावि के परीक्षार्थी - करीब 12000
source https://www.patrika.com/banswara-news/rajasthan-board-of-secondary-education-examination-2020-latest-updates-6200802/
Comments
Post a Comment