बांसवाड़ा : मास्क पहनकर आए बदमाशों ने किया हमला, रात को घर लौट रहे पिता-पुत्र को लूटा

परतापुर. बांसवाड़ा-डूंगरपुर मार्ग पर गढ़ी इलाके में रविवार देररात बाइक सवार पिता-पुत्र को घेरकर कुछ बदमाशों ने मारपीट और लूटपाट कर दी। इसे लेकर दूसरे दिन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। सीआई सुरेंद्र सोलंकी ने बताया कि बांसवाड़ा के इंदिरा कॉलोनी निवासी सोहेलुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन ने इस संबंध में रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि उसकी परतापुर में भगोरा मोड़ पर डीजल पंप नोजल रिपेयरिंग की दुकान है। रोज की तरह रविवार रात करीब साढ़ दस बजे दुकान बंद कर वह अपने पिता के साथ बाइक पर बांसवाड़ा लौट रहा था।

कोविड-19 : बांसवाड़ा में त्योहारों पर जुलूस और शोभायात्राओं पर प्रतिबंध, मटकी फोड़ कार्यक्रम भी स्थगित

करीब सवा ग्यारह बजे वे सालिया तक पहुंचे। यहां होटल मंगलदीप और कोहिनूर होटल के बीच अचानक दो मोटरसाइकिलों पर चार लोग मास्क बांधे हुए आए और अपनी गाडिय़ां आगे खड़ी की। इस पर बाइक रोकी ही थी कि एक आरोपी ने उसके पिता पर ल_ वार किया। इसी बीच चाकू दिखाकर दूसरे ने उसकी जेब से 12 हजार रुपए और पिता की जेब से 6360 रुपए, दो मोबाइल और कागजात छीनकर भाग गए। मामले पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



source https://www.patrika.com/banswara-news/bike-riders-robbed-father-and-son-in-banswara-6332034/

Comments

Popular posts from this blog

परतापुर के सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम में बदलने पर सहमति

आठवीं बोर्ड : आई दोहरी परीक्षा की घड़ी, भरी दुपहरी में 20 किमी दूर परीक्षा देने की मजबूरी

बगैर विशेषज्ञों वाले सोनोग्राफी सेंटरों की ली टोह, चार सेंटरों की मशीनें सील