बांसवाड़ा : पुलिस चौकी प्रभारी 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

बांसवाड़ा. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बांसवाड़ा इकाई ने बुधवार को एक कार्रवाई में जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र की सीमावर्ती भेरुपछाड़ चौकी के प्रभारी हैड कांस्टेबल शंकरलाल ताबियार को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। उसने यह राशि गंभीर मारपीट के एक केस को हल्का करने और नाम हटाने की एवज में ली थी। ब्यूरो के एएसपी माधोसिंह के नेतृत्व में कार्रवाई दोपहर बाद की गई। मामले में एएसपी सिंह ने बताया कि इस संबंध में कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के रिछवानी गांव की किकाबेन पत्नी भीमसिंह मईड़ा ने गत 23 अक्टूबर को बांसवाड़ा ब्यूरो कार्यालय आकर शिकायत की थी। इसमें बताया कि गत 14 सितंबर को भूमि विवाद के चलते गांव में राकेश पुत्र वालू मईड़ा और अन्य के साथ झगड़ा हुआ। मौके पर मारपीट होने पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, तो दूसरे पक्ष से राकेश ने भी क्रॉस केस दर्ज कराया। दोनों की रिपोर्ट की जांच हैड कांस्टेबल शंकरलाल के जिम्मे हुई। जांच के दौरान चौकी प्रभारी ने उसके और परिजनों पर लगे गंभीर आरोपों को लेकर डराया और गंभीर धाराएं हटाकर जेल नहीं भेजने और नाम हटाने की एवज में 20 हजार रुपए रिश्वत मांगी। इस शिकायत का ब्यूरो ने 26 अक्टूबर को सत्यापन करवाया, तो आरोपी हैड कांस्टेबल शंकरलाल के पांच हजार रुपए और लेने के साथ मांग की पुष्टि हो गई। इसके बाद बची राशि 15 हजार रुपए देकर बुधवार को ट्रेप कार्रवाई प्लान कर परिवादिया को भेजा गया। जैसे ही हैड कांस्टेबल ने उक्त राशि ली, संकेत पर ब्यूरो की टीम ने पहुंचकर उसे पकड़ लिया। मौके से नकदी बरामदगी के बाद हाथ धुलाने पर रंग निकल आया, तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।



source https://www.patrika.com/banswara-news/police-post-in-charge-arrested-taking-bribe-of-15-thousand-rupees-6487914/

Comments

Popular posts from this blog

परतापुर के सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम में बदलने पर सहमति

आठवीं बोर्ड : आई दोहरी परीक्षा की घड़ी, भरी दुपहरी में 20 किमी दूर परीक्षा देने की मजबूरी

बगैर विशेषज्ञों वाले सोनोग्राफी सेंटरों की ली टोह, चार सेंटरों की मशीनें सील