डूंगरपुर उपद्रव में शामिल लोगों की धरपकड़ शुरू, बांसवाड़ा के नौ लोग गिरफ्तार

बांसवाड़ा. पड़ोसी डूंगरपुर जिले में उदयपुर-अहमदाबाद मार्ग पर उपद्रवी घटनाएं शांत होने के बाद इस संबंध में दर्ज मामलों में पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। इसमें बांसवाड़ा जिले से जाकर शामिल हुए आरोपियों को लेने बुधवार को डूंगरपुर से टीम पहुंची। जिले से नौ लोगों को तलाशकर देरशाम को टीम को सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक कावेंद्रसिंह सागर ने बताया कि मामले को लेकर अब पूरी तरह शांति है। इस बीच, बलवे, पथराव, राजकार्य में बाधा के डूंगरपुर जिले में दर्ज मामलों को लेकर पुलिस सक्रिय रही। डूंगरपुर से टीम भेजने पर मोटागांव थाना पुलिस को सहयोग के निर्देश दिए गए। अनुपालना में थानाधिकारी हेमंत चौहान के नेतृत्व में टीम ने नौ लोगों को ढूंढा और डूंगरपुर पुलिस को सौंपा। बाद में टीम उन्हें लेकर आसपुर होते हुए डूंगरपुर लौट गई।

स्थानीय स्तर पर कुछ असंतोष आया सामने
इधर, थानाधिकारी चौहान ने बताया कि इससे पहले आरोपियों को उठाने के लिए क्षेत्र के लोगों की मोटागांव पुलिस ने सलाडिय़ा के भंवरसिंह और अन्य लोगों की मदद ली। इसकी भनक पर लोग कुछ आक्रोशित हुए। लोगों को महिला सरपंच पर मदद करने की शंका हुई तो लोग जुटे। हालात भांपते हुए क्षेत्र के पुलिस दल ने समझाइश कर अवरोध भविष्य में दिक्कतें आने के मद्देनजर समझाइश की। बाद में लोग शांत हुए तो आरोपियों को भेजा जा सका।



source https://www.patrika.com/banswara-news/nine-people-from-banswara-arrested-in-dungarpur-nuisance-6432754/

Comments

Popular posts from this blog

परतापुर के सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम में बदलने पर सहमति

आठवीं बोर्ड : आई दोहरी परीक्षा की घड़ी, भरी दुपहरी में 20 किमी दूर परीक्षा देने की मजबूरी

बगैर विशेषज्ञों वाले सोनोग्राफी सेंटरों की ली टोह, चार सेंटरों की मशीनें सील