अनियंत्रित जीप पेड़ से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी, दो की मौत

बांसवाड़ा/परतापुर। अरथूना थाना क्षेत्र के रैयाना गांव के पास गुरुवार सुबह एक निजी जीप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर पुलिया में जा गिरी। दुर्घटना में जीप में सवार एक युवक की मौके पर एवं जीप चालक की परतापुर चिकित्यालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि 6 घायल हो गए है, जिसमें से दो की हालत गंभीर है और उन्हें बांसवाड़ा एमजी अस्पताल रैफर किया गया। शेष का परतापुर और रैयाना स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह रैयाना गांव से परतापुर आ रही जीप रैयाना गांव से तीन सौ मीटर दूर मुख्य सड़क पर पेड से टकरा गई। टक्कर के बाद जीप सीधे ही पुलिया से नीचे नाले में जा गिरी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल जीप चालक बिजलिया निवासी मोहन पुत्र हकजी, रैयाना निवासी कालू पुत्र राजेंग की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वखतपुरा निवासी हरीश (25) पुत्र नाथू, उसकी पत्नी रंजा(20), कानेला निवासी सविता (40),आशीष (4)पुत्र हरीश को परतापुर सामुदायिक चिकित्सालय भेजा गया।

वहीं रैयाना निवासी रामचन्द्र पंचाल एवं वखतपुरा निवासी साढ़े तीन वर्ष के बच्चे जुगना का रैयाना प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। जहां इलाज चल रहा है। इधर, पुलिस ने मौका रिपोर्ट के बाद प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया हैं।



source https://www.patrika.com/banswara-news/two-death-car-accident-in-banswara-6432940/

Comments

Popular posts from this blog

परतापुर के सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम में बदलने पर सहमति

आठवीं बोर्ड : आई दोहरी परीक्षा की घड़ी, भरी दुपहरी में 20 किमी दूर परीक्षा देने की मजबूरी

बगैर विशेषज्ञों वाले सोनोग्राफी सेंटरों की ली टोह, चार सेंटरों की मशीनें सील