बांसवाड़ा : आबापुरा इलाके में देररात गोहत्या, दो जने मौके से गिरफ्तार, चार लोग फरार

बांसवाड़ा. जिले के आबापुरा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक खेत में गोवंश की हत्या पर पुलिस ने दो जनों को मौके से गिरफ्तार किया। थानाधिकारी किरेंद्रसिंह ने बताया कि रात करीब सवा बारह बजे मुखबिर की सूचना पर एएसआई जगदीशचंद्र के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र के मेदिया कटारा गांव में तलाश की। टीम को थोड़ी दूरी से यहां गांव के बाहर एक खेत में टॉर्च की रोशनी में आठ-नौ जने गोवंश की हत्या कर खाल उतारते दिखे। पुलिस ने घेराबंदी की, तो अंधेरे का लाभ लेकर आरोपी भागने लगे। इस पर पीछा किया, तो दो आरोपी गांव के ही होमला पुत्र दलेंग कटारा और देवा पुत्र लालजी डोडियार को पकडऩे में सफलता मिली। मौके पर मृत गाय के आवशेष, कुल्हाड़ी, दातेड़ा आदि औजार मिले, जबकि कुछ चीजें भागे आरोपी अपने साथ ले गए। इस पर मौका कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को थाने लाकर पुलिस ने गोवंश अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। दूसरे दिन बुधवार को मौके पर ही पशु चिकित्सक बुलाकर मृत गाय का पोस्टमार्टम करवाया गया। मामले में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को भी नामजद कर लिया है। अब उनकी तलाश जारी है।



source https://www.patrika.com/banswara-news/two-accused-of-cow-slaughter-arrested-in-abapura-area-of-banswara-6461212/

Comments

Popular posts from this blog

परतापुर के सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम में बदलने पर सहमति

बांसवाड़ा : अस्पताल स्टाफ ने मदद से किया इनकार, बाहर तड़प रही गर्भवती ने सडक़ पर बेटी को दिया जन्म

बांसवाड़ा : तस्कर नाकाबंदी तोडकऱ भागा, पुलिस ने पीछा कर पकड़ी मध्यप्रदेश निर्मित 3 लाख की शराब