बांसवाड़ा : पत्नी से अप्राकृतिक रूप से ज्यादती करने और नौ बार गर्भपात कराने का आरोपी गिरफ्तार

बांसवाड़ा. जिले में प्रताडऩा और अप्राकृतिक रूप से ज्यादती कर कई बार गर्भपात कराने के आरोप में पुलिस ने पीडि़ता के पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने पर हाथोंहाथ जमानत भी मिल गई। गौरतलब है कि मामले में पीडि़ता ने अपने पति पर नौ बार जबरन गर्भपात करवाने का गंभीर आरोप लगाते हुए आईजी उदयपुर रेंज को परिवाद देकर कार्रवाई की गुहार की थी। इस पर 5 नवंबर को पुलिस ने केस दर्ज किया। एफआईआर के अनुसार ओरोपी ने 27 जून,2006 को उससे निकाह किया। इससे उसके दो बच्चे हैं। आरोपी बीते चार महीने से घर में झगड़ा-फसाद कर अन्य जगह रहने लगा। फिर महीनेभर पहले उसे आखिरी तलाक लिखा पत्र आया, तो देखकर अवाक रह गई। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने भादसं की धारा 498-ए, 377 और 3/4 मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम 2019 के तहत आरोप प्रमाणित मानते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे सक्षम जमानत-मुचलके पर रिहा किया है। पुलिस अब जल्द ही जांच पूरी कर कोर्ट में चालान पेश करेगी।



source https://www.patrika.com/banswara-news/husband-arrested-for-harassing-wife-in-banswara-6533045/

Comments

Popular posts from this blog

परतापुर के सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम में बदलने पर सहमति

आठवीं बोर्ड : आई दोहरी परीक्षा की घड़ी, भरी दुपहरी में 20 किमी दूर परीक्षा देने की मजबूरी

बगैर विशेषज्ञों वाले सोनोग्राफी सेंटरों की ली टोह, चार सेंटरों की मशीनें सील