बांसवाड़ा : लड़की लेकर भागे युवक के परिजनों पर जानलेवा हमला, गर्भवती के पेट पर मारी लात
कुशलगढ़. कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के कलिंजरा गांव में लड़की भगा कर ले गए एक युवक के परिजनों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी रिपोर्ट में कलिंजरा निवासी रूपा पुत्र खिमजी भाभोर ने बताया कि रविवार शाम को वह अपने परिवार के साथ खाना खा रहा था तभी ननु पुत्र हडिय़ा उसके तीन पुत्र प्रभु, भरत और रमणलाल तेरसिंह पुत्र हामजी डामोर सहित बीस से अधिक लोग हथियारों से लैस होकर आए और गाली गलौच करते हुए घर मे अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर मारपीट प्रारम्भ कर दी। बीच बचाव करने आए मेरे पुत्र देवीलाल के सिर पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। वही गर्भवती बहु के पेट पर लात मारकर घायल कर दिया। पुत्री के साथ छेड़छानी की। जानकारी अनुसार परिवादी रूपा का लड़का गांव की ही एक लड़की को भगा कर ले गया। जिसे लेकर गुस्साएं लड़की के परिजनों ने युवक के परिजनों पर जानलेवा हमला किया।
source https://www.patrika.com/banswara-news/deadly-attack-on-the-family-of-a-youth-in-kushalgarh-6589574/
Comments
Post a Comment