बाइक से बहन के घर जा रहे 4 भाइयों को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही चाराें की मौत
आंबापुरा ( बांसवाड़ा) । रतलाम रोड पर आंबापुरा थाना क्षेत्र में रविवार रात बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार चार युवकों को कुचल दिया। हादसे में 4 भाइयों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में दो सगे और दो चचेरे भाई हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
हादसा इतना भीषण था कि चाराें युवकाें की माैके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक के परखचे उड़ गए। पुलिस ने बताया कि खोरापाड़ा गांव के एक युवक की बहन के घर नापला में नोतरा था। उसमें शामिल होने के लिए गांव से मुकेश, उसका सगा भाई सोहन के साथ दिलीप और दिनेश बाइक से रवाना हुए। उनके साथ आड़ीभीत के पास हादसा हुआ, जिसमें चारों की मौत हो गई। मौके पर ग्रामीणों ने रोड जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस की समझाइश पर लोग माने। पुलिस ने शवाें काे एमजी अस्पताल के लिए रवाना किया और फिर रास्ता खुलवाया।
ट्रक उदयपुर के केसरियाजी से भोपाल मध्यप्रदेश के रायसेन मार्बल लेकर जा रहा था। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार चाराें युवक खाेरापाड़ा के हैं। हादसे में खोरापाड़ा छोटी सरवन निवासी दिनेश पुत्र जोखिया, सोहन पुत्र जोकिया, मुकेश पुत्र जोकिया और दिलीप पुत्र बदिया की मौत हो गई। हादसा 8 बजे के करीब उस समय हुआ जब खाेरापाड़ा के चाराें युवक बाइक से बांसवाड़ा की ओर जा रहे थे। वहीं बांसवाड़ा से मार्बल से भरा एक ट्रक रतलाम की ओर जा रहा था। आड़ीभीत के पास पहुंचने पर माेड़ पर दाेनाें ही वाहनों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हाे गई। हादसे में बाइक सवार चाराें की युवकाें की माैके पर ही माैत हाे गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक काे माैके पर ही छाेड़कर फरार हाे गया।
source https://www.patrika.com/banswara-news/4-dies-in-bike-truck-accident-in-banswara-6650776/
Comments
Post a Comment