पत्रिका वागड़ महोत्सव में बोले पुलिस अधीक्षक- खेलों में छिपे हैं स्वस्थ तन-मन के सूत्र

बांसवाड़ा. जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्रसिंह सागर ने कहा है कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। खेलों में स्वस्थ्य तन-मन के सूत्र छिपे हुए हैं। हमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा। सागर ने यह बात राजस्थान पत्रिका बांसवाड़ा संस्करण के 17वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पत्रिका वागड़ महोत्सव के पहले दिन मैत्री क्रिकेट मैच के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि राजस्थान पत्रिका की ओर से स्थापना दिवस पर विभिन्न आयोजनों की शृंखला नया कार्य करने की ऊर्जा देती है। अध्यक्षता करते हुए लीयो संस्थान के निदेशक मनीष त्रिवेदी ने कहा कि राजस्थान पत्रिका हमेशा से ही सामाजिक सरोकार में अग्रणी रही है। इस वर्ष स्थापना दिवस पर जरूरतमंदों की मदद, कृत्रिम अंग चिह्नीकरण जैसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी होंगे। उन्होंने खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते हुए निरंतर खेलों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। अतिथियों का स्वागत संपादकीय प्रभारी वरुण भट्ट, प्रशासनिक प्रभारी हर्षित सोनी, मार्केटिंग प्रभारी जितेंद्र सोनी ने किया। अतिथियों ने विजेता एवं उप विजेता टीम के कप्तान क्रमश वरुण भट्ट व हरीश शर्मा को ट्रॉफी प्रदान की। मैन ऑफ मैच पुरस्कार के विजेता संयुक्त रूप से अरविंद कलाल एवं प्रहलाद सिंह राव रहे। संचालन चीफ रिपोर्टर मृदुल पुरोहित ने किया। आभार पत्रिका के वितरक भारत भूषण गांधी ने व्यक्त किया।

स्टाफ टीम विजयी
इससे पहले टॉस जीतकर पत्रिका स्टॉफ टीम ने गेंदबाजी का फैसला किया। पत्रिका वितरक संघ की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाए। इसमें प्रहलाद ने चार छक्कों सहित 47, सत्यम ने 13, हरीश शर्मा ने 12 एवं अक्षय ने 11 रन बनाए। स्टाफ टीम के दीपक कलाल ने तीन, गजेंद्र पाटीदार व हर्षित सोनी ने दो तथा वरुण भट्ट ने एक विकेट लिया। जवाब में स्टाफ की टीम ने जीत का लक्ष्य आठ विकेट खोकर 14 ओवर में प्राप्त कर लिया। स्टाफ टीम के अरविंद ने पांच छक्कों सहित 37, गजेंद्र पाटीदार ने 27 एवं वरुण भट्ट ने 15 रन बनाए। सत्यम, मोनू व गोपाल ने दो-दो तथा जयेश व विशाल ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। मैच के अंपायर कपिल जोशी एवं शरद ठाकुर रहे। स्कोरर वितरण प्रभारी महेंद्र शर्मा व एवं कॉमेन्ट्रेटर राजेश भावसार रहे।

आज से यह आयोजन
पत्रिका वागड़ महोत्सव के अन्तर्गत 18 से 20 जनवरी तक जिला मुख्यालय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से जरूरतमंदों को कंबल, मास्क और अन्य सामग्री का वितरण किया जाएगा।



source https://www.patrika.com/banswara-news/patrika-wagad-mahotsav-cricket-match-in-banswara-6636377/

Comments

Popular posts from this blog

परतापुर के सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम में बदलने पर सहमति

आठवीं बोर्ड : आई दोहरी परीक्षा की घड़ी, भरी दुपहरी में 20 किमी दूर परीक्षा देने की मजबूरी

बगैर विशेषज्ञों वाले सोनोग्राफी सेंटरों की ली टोह, चार सेंटरों की मशीनें सील