बांसवाड़ा : सेवादल के वाट्सएप ग्रुप में प्रधान के मोबाइल से अश्लील स्टीकर पोस्ट, मचा हड़कंप

बांसवाड़ा. बांसवाड़ा जिले की सज्जनगढ़ पंचायत समिति के प्रधान के मोबाइल से मंगलवार को जिला कांगे्रस सेवादल के वाट्सएप ग्रुप में तीन अश्लील स्टीकर पोस्ट करने से हड़कंप सा मच गया। दोपहर बाद एकाएक गु्रप में अश्लील पोस्ट आने पर गु्रप के सदस्य चौंके। बाद में जानकारी मिलने पर सेवादल जिलाध्यक्ष ने ग्रुप से सभी को रिमूव कर गु्रप डिलीट कर दिया। जानकारी के अनुसार कांगे्रस सेवादल बांसवाड़ा नाम के वाट्सएप गु्रप में मंगलवार दोपहर तीन बजकर छह एवं सात मिनट पर तीन अश्लील स्टीकर पोस्ट हुए। इसमें तीन बजकर सात मिनट पर पोस्ट किए अश्लील स्टीकर एक समान थे। जिस नंबर से स्टीकर पोस्ट हुए, वह नंबर सज्जनगढ़ पंचायत समिति के प्रधान रामचंद्र डिंडोर का निकला। गु्रप में स्टीकर पोस्ट होते ही गु्रप के सदस्यों में हलचल सी मच गई। कुछ सदस्यों ने अश्लील पोस्ट डालने पर आपत्ति जताई। इसकी जानकारी कुछ समय बाद गु्रप के एडमिन और सेवादल जिलाध्यक्ष धीरजमल डामोर को मिली। उन्होंने तत्काल उक्त नंबर पर कॉल कर पोस्ट डिलीट करने को कहा, लेकिन तकनीकी कारण से पोस्ट डिलीट नहीं हुई। इस पर जिलाध्यक्ष डामोर ने इस प्रकार की गतिविधि पर दुख व्यक्त कर एक-एक कर सभी सदस्यों को रिमूव करते हुए गु्रप डिलीट कर दिया।

कई बड़े नाम सम्मिलित
इस गु्रप में कांगे्रस के कई बड़े नेताओं को सम्मिलित किया था, जिसमें जिलाध्यक्ष, राज्यमंत्री, कांगे्रस के संभागीय स्तर के नेता, सेवादल के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पदाधिकारी, प्रधान, पूर्व प्रधान एवं महिला पदाधिकारी भी सम्मिलित थे।

प्रधान ने कहा
अपने नम्बर से सेवादल के वाट्सएप गु्रप में अश्लील स्टीकर पोस्ट करने के मामले में पूछने पर प्रधान रामचंद्र डिंडोर ने कहा कि 'मैं सीएमओ में हूं। मेरा मोबाइल बाहर है। घटनाक्रम की जानकारी नहीं है। पता करता हूं।



source https://www.patrika.com/banswara-news/pradhan-s-dirty-sticker-post-in-sevadal-s-whatsapp-group-6614375/

Comments

Popular posts from this blog

परतापुर के सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम में बदलने पर सहमति

आठवीं बोर्ड : आई दोहरी परीक्षा की घड़ी, भरी दुपहरी में 20 किमी दूर परीक्षा देने की मजबूरी

बगैर विशेषज्ञों वाले सोनोग्राफी सेंटरों की ली टोह, चार सेंटरों की मशीनें सील