बांसवाड़ा : कोटा निवासी होलसेल व्यापारी का नहर में मिला शव

बांसवाड़ा. जिला मुख्यालय पर मंदारेश्वर से निकलने वाली नहर में मंगलवार अपराह्न बाद एक व्यापारी शव मिला। मृतक जूते-चप्पल का होलसेल व्यापार करता था। मृतक का परिवार कोटा में है। शव मुर्दाघर में रखवाया है। परिजनों के आने पर बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। जानकारी के अनुसार पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में जूते-चप्पल का होलसेल व्यापार करने वाले गुलशन मूलचंदनी (42) का शव मंदारेश्वर से बारी सियातलाई मार्ग स्थित स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल के सामने से गुजर रही नहर में एक बुजुर्ग को बहता दिखा। इस पर वह पानी में कूदा और युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर लोग एकत्र हो गए। सूचना पर शहर कोतवाल मोतीराम सारण मय जाब्ते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव की शिनाख्तगी के प्रयास किए। इस दौरान मृतक का भाई भी पहुंचा, जिसने शव की शिनाख्त की। कोतवाल सारण के अनुसार मृतक के भाई चंद्रकुमार ने बताया कि गुलशन दिन में दुकान पर था। करीब पौने चार बजे वह दुकान से पैदल निकला। उसकी मोटर साइकिल व मोबाइल भी दुकान पर ही थे। पुलिस के अनुसार व्यापारी मूलत: कोटा निवासी है। लॉकडाउन के बाद से परिवार कोटा में है। वह अमरदीप नगर में अपने भाई के साथ रहता था। संभवत: व्यापार में मंदी के कारण उसने यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस ने कहा कि मृतक के परिजनों को इत्तला दी है। बुधवार सुबह बांसवाड़ा आने पर उनसे भी आवश्यक जानकारी के बाद ही स्पष्ट कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस ने शव को मुर्दाघर में रखवाया है। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा।



source https://www.patrika.com/banswara-news/body-of-wholesale-merchant-found-in-canal-in-banswara-6710660/

Comments

Popular posts from this blog

परतापुर के सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम में बदलने पर सहमति

आठवीं बोर्ड : आई दोहरी परीक्षा की घड़ी, भरी दुपहरी में 20 किमी दूर परीक्षा देने की मजबूरी

बगैर विशेषज्ञों वाले सोनोग्राफी सेंटरों की ली टोह, चार सेंटरों की मशीनें सील