बांसवाड़ा : सेल्फी के चक्कर में पुल से गिरे पिता की मौत, पुत्री घायल

बांसवाड़ा/बागीदौरा. जिले में बागीदौरा-आनंदपुरी मार्ग पर उम्मेदगढ़ी के पास थापड़ा पुल पर पिता-पुत्री सेल्फी लेने के चक्कर में नदी में जा गिरे। हादसे में पिता की मौत हो गई, वहीं तीन साल की बच्ची घायल हुई। उसे बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कलिंजरा सीआई महिपालसिंह ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे बोराखांडी निवासी 25 वर्षीय युवक धनपाल पुत्र हवजी डामोर पत्नी इटली और दो बच्चों को लेकर दुपहिया वाहन से अपने रिश्तेदार के घर थापड़ा जा रहा था। इसी बीच, थापड़ा पुल पर उसने गाड़ी रोकी। यहां तीन साल की बेटी धर्मिष्ठा के साथ वह सेल्फी लेने लगा। इस बीच, पत्नी सालभर के बेटे के साथ पास ही खड़ी थी। कुछ देर में धनपाल का सेल्फी के चक्कर में संतुलन बिगड़ा और वह बेटी सहित पुल से नीचे जा गिरा। हादसा देख इटली घबरा कई और चीखने-चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। ग्रामीणों ने पत्थरों पर गिरे धनपाल और धर्मिष्ठा को पानी से बाहर निकाला। बाद में दोनों को बागीदौरा रेफरल हॉस्पीटल ले जाया गया। सूचना पर बागीदौरा चौकी से एएसआई प्रभुलाल पाटीदार हॉस्पीटल पहुंचे। यहां गंभीर हालत पर धनपाल को बांसवाड़ा रैफर किया गया। परिजन उसे लेकर एमजी हॉस्पिटल के लिए निकले, लेकिन रास्ते में में ही मौत हो गई। इस पर शव वापस घर ले गए। जानकारी पर पुलिस ने जानकारी ली, तो परिजनों ने घटनाक्रम को लेकर कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके चलते पुलिस दल लौट गया। मामले में सीआई सिंह ने बताया कि बच्ची को ज्यादा चोटें नहीं आई है। उसकी हालत में सुधार है।



source https://www.patrika.com/banswara-news/father-died-after-falling-from-bridge-daughter-injured-6805591/

Comments

Popular posts from this blog

परतापुर के सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम में बदलने पर सहमति

आठवीं बोर्ड : आई दोहरी परीक्षा की घड़ी, भरी दुपहरी में 20 किमी दूर परीक्षा देने की मजबूरी

बगैर विशेषज्ञों वाले सोनोग्राफी सेंटरों की ली टोह, चार सेंटरों की मशीनें सील