बांसवाड़ा : स्वतंत्रता दिवस पर 17 कर्मचारियों का होगा सम्मान

बांसवाड़़ा. स्वतंत्रता दिवस पर कुशलबाग मैदान में होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए 17 जनों को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया जाएगा। इसमें उपखण्ड अधिकारी कुशलगढ़ बद्रीलाल सुथार को प्रशासनिक दक्षता के साथ सराहनीय कार्य निष्पादन करने पर सम्मानित किया जाएगा। कोविड-19 महामारी के दौरान सराहनीय कार्य करने पर आंबापुरा की नायब तहसीलदार दिशा गांधी, उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपक निनामा, डी.पी.एम. एनयूएचएम डॉ. वनिता त्रिवेदी, राउमावि नूतन की वरिष्ठ अध्यापक शबनम शेख, एमजी चिकित्सालय के नर्स श्रेणी द्वितीय प्रितेश गुडवीन, राउप्रावि गणपतपुरा के प्रबोधक विनय कुमार भट्ट को सम्मानित किया जाएगा। कोविड-19 से संक्रमित मृतकों का अंतिम संस्कार व मोक्षधाम में साफ-सफाई के लिए नगर परषिद के सफाई कर्मचारी विकास राणा, विपिन चरपोटा, विजय निगम और सुरेन्द्र गरासिया व नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवक बलवंत सिंह मछार को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त गोविन्द गुरू महाविद्यालय की छात्रा राजकुमारी गरासिया को राष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिक्स में सराहनीय प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल प्राप्त करने पर, विभागीय कार्यों का निष्ठापूर्वक निष्पादन करने पर राउप्रावि डांगपाड़ा के प्रधानाध्यापक बृजमोहन तूफान, 220 केवी ग्रिड सब स्टेशन की कनिष्ठ अभियंता गायत्री घोती, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी भंवरसिंह राव तथा जल जीवन मिशन के अन्तर्गत सराहनीय कार्य करने पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ सहायक धर्मवीर सिंह राठौड़ को सम्मानित किया जाएगा।



source https://www.patrika.com/banswara-news/district-level-independence-day-program-in-kushalbag-ground-banswara-7008436/

Comments

Popular posts from this blog

परतापुर के सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम में बदलने पर सहमति

आठवीं बोर्ड : आई दोहरी परीक्षा की घड़ी, भरी दुपहरी में 20 किमी दूर परीक्षा देने की मजबूरी

बगैर विशेषज्ञों वाले सोनोग्राफी सेंटरों की ली टोह, चार सेंटरों की मशीनें सील