बांसवाड़ा : नाकाबंदी देखकर भागते तस्करों की जीप खाई में उतरी, एक लाख की शराब बरामद

बांसवाड़ा. बांसवाड़ा जिले से गुजरात की तरफ शराब तस्करी पर पर सज्जनगढ़ थाना पुलिस की धरपकड़ के प्रयास के दौरान एक जीप खाई में उतर गई। घटना पर तस्कर जीप से निकलकर अंधेरे में भाग छूटे। मौके से जीप में एक लाख की शराब बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली।
थानाधिकारी धनपतसिंह ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने देररात को हरेंद्रगढ़ के पास नाकाबंदी की। इस दौरान सामने से आती गुजरात पासिंग की काली जीप के चालक ने आगे पुलिस दल को देखकर गाड़ी कुशलगढ़ की तरफ मोड़कर भागने का प्रयास किया। इस पर टीम ने पीछा किया, तो करीब 2 किलोमीटर दूर हरेंद्रगढ़ के जंगल में जीप बेकाबू होकर कच्चे रास्ते से खाई के अंदर जाकर फंस गई। इस पर चालक और उसका साथी उतरकर भाग छूटे।
बाद में पुलिस ने क्रेन मंगवाकर जीप निकलवाई तो तलाशी में उससे राजस्थान निर्मित ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की 24 पेटियां बरामद हुईं। इस पर करीब एक लाख रुपए की शराब सहित जीप जब्त कर थाने लाई गई। शुरुआती जांच से पता चला कि यह शराब आंबापुरा क्षेत्र से लाई गई और तस्कर इसे गुजरात ले जा रहे थे। मामले पर अब पुलिस जीप के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर तस्करों तक पहुंचने के प्रयास में है।
कार्रवाई दल में थाने के एएसआई अब्दुल मुनाफ, हैड कांस्टेबल हेमंतकुमार, प्रकाशचंद्र, सीताराम, कांस्टेबल राहुल भगोरा, अरविन्द, सुरेंद्रसिंह, कांतिलाल, कैलाशचंद्र और चालक कांस्टेबल महेशचंद्र शामिल थे।
महीने की शुरुआत और फिर आखिरी में बड़ी कार्रवाई
इससे पहले सज्जनगढ़ थाना पुलिस ने इसी महीने की पहली तारीख की रात भीलवाड़ा पासिंग की कारों से राजस्थान निर्मित करीब एक लाख की अंग्रेजी शराब बरामद कर दो तस्करों को पकड़ा था। इस इलाके में मार्च से अब तक आधा दर्जन से ज्यादा कार्रवाइयां हुईं। इनमें 9 मार्च की रात एक कार सहित दो तस्करों की धरपकड़ के साथ मध्यप्रदेश निर्मित बीयर, 26 मार्च को जीप में 50 हजार की अंग्रेजी शराब सहित एक आरोपी, 2 अप्रैल की रात गुजरात पासिंग के टैम्पो के चालक की धरपकड़ सहित अंग्रेजी शराब, 3 जून को सात लाख की 300 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर आबकारी विभाग को सौंपने के अलावा 21 अगस्त को बिना नम्बरी क्रुजर जीप से मध्यप्रदेश निर्मित 5 लाख की 80 पेटी अंग्रेजी शराब की जब्ती कर एक गिरफ्तारी शामिल है।



source https://www.patrika.com/banswara-news/banswara-seeing-the-blockade-the-fleeing-smugglers-jeep-landed-in-t-7098221/

Comments

Popular posts from this blog

परतापुर के सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम में बदलने पर सहमति

आठवीं बोर्ड : आई दोहरी परीक्षा की घड़ी, भरी दुपहरी में 20 किमी दूर परीक्षा देने की मजबूरी

बगैर विशेषज्ञों वाले सोनोग्राफी सेंटरों की ली टोह, चार सेंटरों की मशीनें सील