नवरात्रि : 101 कन्याओं का किया पूजन

बांसवाड़ा. शहर के सिद्धिविनायक गणपति मंदिर नई आबादी में गणपति सेवा मण्डल के तत्वावधान में राज्य मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया एवं सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी के सान्निध्य में सत्संग भवन का भूमि पूजन हुआ। साथ ही 101 सर्व समाज की कन्याओं का पूजन किया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पंडित इंद्र शंकर झा, पार्षद राकेश सेठिया एवं सर्व समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
राज्य मंत्री व सभापति ने मंत्रोच्चारण के बीच भूमि एवं 101 कन्याओं का पूजन करते हुए कहा कि कन्या देवी का स्वरूप होती है। ऐसे में बेटी को शिक्षित करते हुए आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करना होगा। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय गणपति मंदिर एवं सर्व समाज के धर्म स्थलों के जीर्णोद्धार व उत्थान के लिए हमेशा तैयार है। सभापति ने भी धार्मिक स्थलों के विकास की बात कही। साथ ही परिषद स्तर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रारंभ में पार्षद सेठिया सहित मंडल के सदस्य दीपक भावसार, मीठालाल माली, ललित जैन, चंदूमल सेठिया, राजेश जैन, मनीष जैन, सुरेश माली, प्रकाश परमार, अभय जैन, गोपाल सिंह चुंडावत, लक्ष्मी लाल भावसार, रविंद्र माली, पंडित कालू दास बैरागी, जनक किशोर भावसार, बापूसिंह, पार्षद महेंद्र सिंह, अजय राठौड़ आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में कन्याओं को खीर पुरी का भोजन कराया गया। साथ ही मंडल एवं सर्व समाज के 10 परिवारों की हेमलता, ललित जैन, शांति देवी जैन, विद्या देवी सेठिया, अभय सेठिया, चंद्रिका पंचाल, योगिता भावसार, सुरेश माली आदि ने भी उपहार वह नगद भेंट दी। संचालन लक्ष्मीकांत भावसार ने किया। आभार चंदूमल जैन व देवस्थान विभाग आयुक्त जितेंद्र उपाध्याय ने व्यक्त किया। इस मौके पर देवीलाल पाटीदार, पूजारी कालूदास बैरागी का स्वागत भी किया गया।



source https://www.patrika.com/banswara-news/navratri-worshiped-101-girls-7120812/

Comments

Popular posts from this blog

परतापुर के सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम में बदलने पर सहमति

बांसवाड़ा : अस्पताल स्टाफ ने मदद से किया इनकार, बाहर तड़प रही गर्भवती ने सडक़ पर बेटी को दिया जन्म

बांसवाड़ा : तस्कर नाकाबंदी तोडकऱ भागा, पुलिस ने पीछा कर पकड़ी मध्यप्रदेश निर्मित 3 लाख की शराब