बांसवाड़ा : महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई

बांसवाड़ा. महर्षि वाल्मीकि आश्रम मदारेश्वर पर आश्रम के महंत श्री थावर गिरी महाराज के सानिध्य में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पधारे हुए भक्तों अतिथियों ने सर्वप्रथम भगवान महर्षि वाल्मीकि पूजा-अर्चना , आरती हवन यज्ञ आदि धार्मिक अनुष्ठान किए गए। जिसके तत्पश्चात सामाजिक एवं धर्म सभा हुई। सभा की अध्यक्षता नगर परिषद सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी ने की सभा के मुख्य अतिथि डॉक्टर बापू दलसुख दास महाराज संजेली धाम गुजरात रहे। विशिष्ट अतिथि राजपरिवार के जगमाल सिंह, रामदास महाराज, पार्षद चंदा सीता डामोर, अतीत गरासिया, थानु नाथ महाराज, फूल गिरी महाराज, मौनी बाबा, गुलाब भाई राठौड़ रहे।
संबोधित करते हुए बापू डॉक्टर दलसुख दास ने महर्षि वाल्मीकि की जीवनी पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता करते हुए सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि जिला मुख्यालय का महर्षि वाल्मीकि का आश्रम जनजाति क्षेत्र व समाज में जनजागृति का महत्वपूर्ण एवं प्रमुख स्थान है।

पुस्तक का किया विमोचन

जयंती कार्यक्रम में राजेंद्र कोठारी द्वारा लिखित वाल्मीकि रामायण सारांश पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मानव सेवा राष्ट्रीय का जन जागृति संस्थान के लाल शंकर पारगी द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न समाज के महानुभावों को चेतना सम्मान देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ठाकुर राजेंद्र सिंह, जय गिरिराज सिंह, कोदर लाल बुनकर, अरविंद डामोर, गौतम लाल निनामा, नितेश रावत, कांतिलाल व्यास, भुवन पंड्या, रमण लाल मईड़ा, नाथू भगत, प्रताप महाराज, पंडित बालूराम, कांतिलाल मईड़ा , किशोरी राणा, शांतिलाल डिंडोर, कालूराम, मोहनलाल डिंडोर, नानजी भाई उपस्थित रहे। संचालन भगवती लाल डिंडोर ने किया।



source https://www.patrika.com/banswara-news/banswara-celebrated-maharishi-valmiki-jayanti-7133138/

Comments

Popular posts from this blog

परतापुर के सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम में बदलने पर सहमति

आठवीं बोर्ड : आई दोहरी परीक्षा की घड़ी, भरी दुपहरी में 20 किमी दूर परीक्षा देने की मजबूरी

बगैर विशेषज्ञों वाले सोनोग्राफी सेंटरों की ली टोह, चार सेंटरों की मशीनें सील