बिना मुंडेर के कुएं में मिला युवती का शव, गहराया संदेह

बांसवाड़ा/शेरगढ़. जिले के आनंदपुरी इलाके के रोहनवाड़ी पंचायत क्षेत्र में बुधवार को बिना मुंडेर के कुएं में एक युवती की लाश मिली। नातरा कर चुकी युवती दस दिन पहले गुजरात जाने के लिए निकली थी। उसके बाद यहां शव मिलने से संदेह गहरा गया। मामले पर पुलिस ने मौका कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा।
पुलिस के अनुसार रोहनवाड़ी पंचायत केे रतनटोरी गांव में बिना मुंडेर के कुएं में शव की जानकारी गांव के युवा राहुल को दोपहर में हुई, जबकि वह घास काटने के लिए गया। उसने आसपास के लोगों को बताया तो मौके पर भीड़ लग गई। बाद में इस बारे में जानकारी देने पर सरपंच पति दौलतराम ने शेरगढ़ चौकी प्रभारी लालसिंह को इत्तला दी। इस पर इधर चौकी की टीम तो उधर थाने से प्रभारी एसआई शंकरलाल मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला। लाश पुरानी होने फुल चुकी थी। इसे लेकर मृतका के भाई अनिल वादी ने रिपोर्ट दी। प्रकरण में थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के पिता नहीं है। घर में मां और भाई ही है। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि शर्मिला ने सालभर पहले गुजरात निवासी राजेश से नातरा विवाह किया था। उसके बाद उसने हाल ही घर वापसी की। गत 3 अक्टूबर को वह फिर गुजरात जाने के लिए रवाना हुई। उसके बाद उसकी कोई जानकारी नहीं थी और बुधवार को कुएं में शव मिला। शर्मिला के कपड़ों में राजेश का आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो और गाड़ी के कागजात मिले। मामला हत्या का है या आत्महत्या का, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई। इसके चलते पुलिस ने मर्ग दर्ज कर गांगड़तलाई सीएचसी में पोस्टमार्टम करवाया। अब इसकी रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी।



source https://www.patrika.com/banswara-news/girl-s-body-found-in-a-well-suspicion-deepens-7121152/

Comments

Popular posts from this blog

परतापुर के सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम में बदलने पर सहमति

आठवीं बोर्ड : आई दोहरी परीक्षा की घड़ी, भरी दुपहरी में 20 किमी दूर परीक्षा देने की मजबूरी

बगैर विशेषज्ञों वाले सोनोग्राफी सेंटरों की ली टोह, चार सेंटरों की मशीनें सील