'बंद हो बिजली कटौती, फसल बीमा क्लेम मिलेÓ

बांसवाड़ा. भारतीय किसान संघ ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को गुरुवार को ज्ञापन दिया।
जिलाध्यक्ष खेमजी पाटीदार के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में प्रदेश में कृषि सिंचाई के लिए की जा रही बिजली आपूर्ति में कटौती नहीं करने, रबी की बुवाई के लिए डीएपी की उपलब्धता, समर्थन मूल्य पर धान व मक्का की खरीद शुरू करने, उचित रेग्युलेशन तय कर सिंचाई के लिए पानी देने, अति व अनावृष्टि से हुए नुकसान का आपदा राहत अनुदान व फसल बीमा क्लेम दिलवाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती के कारण कपास की फसल की सिंचाई प्रभावित हो रही है। धान व मक्का की फसल समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदे जाने से किसान औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने साख सीमा के बराबर ब्याज मुक्त फसली ऋण उपलब्ध कराने, डीजल पर टैक्स घटाने और उक्त मांगों को पूरा करने की मांग की। साथ ही कहा कि सात दिन में समाधान नहीं होने पर तहसील स्तर से प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान संभागीय अध्यक्ष रणछोड़ पाटीदार, वनेश्वर त्रिवेदी सहित अन्य किसान सम्मिलित रहे।



source https://www.patrika.com/banswara-news/stop-power-cuts-get-crop-insurance-claims-7122921/

Comments

Popular posts from this blog

परतापुर के सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम में बदलने पर सहमति

आठवीं बोर्ड : आई दोहरी परीक्षा की घड़ी, भरी दुपहरी में 20 किमी दूर परीक्षा देने की मजबूरी

बगैर विशेषज्ञों वाले सोनोग्राफी सेंटरों की ली टोह, चार सेंटरों की मशीनें सील