Posts

सियासी संकट में बीटीपी के 2 विधायकों ने लिए 10-10 करोड़, बागीदौरा विधायक का वीडियो वायरल

Image
बांसवाड़ा. Mahendrajeet Singh Malviya Viral video: राज्य में विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त का 'जिन्न' फिर सियासी बोतल से बाहर निकला है। बागीदौरा विधायक महेंद्रजीतसिंह मालवीया का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह आरोप लगा रहे हैं कि डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा और चौरासी सीट से जीते भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दोनों विधायकों ने दो मौकों पर 5-5 करोड़ रुपए लिए। यह वीडियो पंचायत राज चुनाव के तहत मुंदरी गांव में हुई एक सभा का बताया जा रहा है। गौरतलब है कि सियासी संकट ( Rajasthan political crisis 2020 ) के दौरान चौरासी विधायक ने भी वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने अपहरण करने जैसी बात कही थी। उन्होंने इस पर सफाई दी और बाद में बीटीपी के दोनों विधायकों ने सरकार को समर्थन भी दिया था। वीडियो के अनुसार सभा में यह बोले मालवीया पंचायत समिति और जिला परिषद में 28 सदस्य चुनाव लड़ रहे हैं। सबके हाथ में निशान है। बीपीटी वालों में किसी के पास बल्ला, किसी के पास तराजू और किसी के पास झोपड़ी। ये सब कब एकत्र होंगे और कब हमारा भला करेंगे? वे कहते हैं कि हम आदिवासी परिवार के हैं... तो हम किस पर...

सियासी संकट में बीटीपी के 2 विधायकों ने लिए 10-10 करोड़, बागीदौरा विधायक का वीडियो वायरल

Image
बांसवाड़ा. Mahendrajeet Singh Malviya Viral video: राज्य में विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त का 'जिन्न' फिर सियासी बोतल से बाहर निकला है। बागीदौरा विधायक महेंद्रजीतसिंह मालवीया का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह आरोप लगा रहे हैं कि डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा और चौरासी सीट से जीते भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दोनों विधायकों ने दो मौकों पर 5-5 करोड़ रुपए लिए। यह वीडियो पंचायत राज चुनाव के तहत मुंदरी गांव में हुई एक सभा का बताया जा रहा है। गौरतलब है कि सियासी संकट ( Rajasthan political crisis 2020 ) के दौरान चौरासी विधायक ने भी वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने अपहरण करने जैसी बात कही थी। उन्होंने इस पर सफाई दी और बाद में बीटीपी के दोनों विधायकों ने सरकार को समर्थन भी दिया था। वीडियो के अनुसार सभा में यह बोले मालवीया पंचायत समिति और जिला परिषद में 28 सदस्य चुनाव लड़ रहे हैं। सबके हाथ में निशान है। बीपीटी वालों में किसी के पास बल्ला, किसी के पास तराजू और किसी के पास झोपड़ी। ये सब कब एकत्र होंगे और कब हमारा भला करेंगे? वे कहते हैं कि हम आदिवासी परिवार के हैं... तो हम किस पर...

बांसवाड़ा : नरवाली में सूने मकान पर चोरों का धावा, ले गए लाखों के नकदी-जेवर

Image
घाटोल/बांसवाड़ा. जिले के खमेरा इलाके के नरवाली कस्बे में बीती रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया और लाखों के नकदी-जेवर और कीमती सामान ले गए। वारदात के समय गृह स्वामी का परिवार धरियावद में सामाजिक कार्यक्रम में गया था। पुलिस के अनुसार नरवाली निवासी जयंतीलाल टेलर के घर पर हुई घटना की जानकारी सुबह पड़ोस में रह रहे देवर मुकेश टेलर को हुई। दरअसल, चोरों ने मुकेश और आसपास के घरों के बाहर के कुंदे लगा दिए थे और इधर जयंतीलाल के घर के ताले तोड़कर भीतर प्रवेश किया और घर साफ कर चलते बने। सुबह करीब छह बजे मुकेश उठा तो गेट खोलने की कोशिश पर उसने अपना ही घर बाहर से बंद पाया। किसी तरह दरवाजा खुलवाकर उसने आसपास देखा तो पड़ोस में जयंतीभाई के घर का दरवाजा खुला देखा। इसकी सूचना देने पर जयंती की पत्नी पुष्पा और अन्य परिजन तत्काल धरियावद से लौटे। आकर देखने पर मालूम हुआ कि घर के पहली व दूसरी मंजिल के कमरों की आलमारियों के लॉक टूटे पड़े हैं और चोरों ने सारा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। घर से करीब पचास हजार रुपए नकदी, तीन हार, बाजूबंद, जवले, अंगूठियां, सोने के झूमके, बालियांं सहित सोने के 25-30 तोले के ज...

बांसवाड़ा : पत्नी से अप्राकृतिक रूप से ज्यादती करने और नौ बार गर्भपात कराने का आरोपी गिरफ्तार

Image
बांसवाड़ा. जिले में प्रताडऩा और अप्राकृतिक रूप से ज्यादती कर कई बार गर्भपात कराने के आरोप में पुलिस ने पीडि़ता के पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने पर हाथोंहाथ जमानत भी मिल गई। गौरतलब है कि मामले में पीडि़ता ने अपने पति पर नौ बार जबरन गर्भपात करवाने का गंभीर आरोप लगाते हुए आईजी उदयपुर रेंज को परिवाद देकर कार्रवाई की गुहार की थी। इस पर 5 नवंबर को पुलिस ने केस दर्ज किया। एफआईआर के अनुसार ओरोपी ने 27 जून,2006 को उससे निकाह किया। इससे उसके दो बच्चे हैं। आरोपी बीते चार महीने से घर में झगड़ा-फसाद कर अन्य जगह रहने लगा। फिर महीनेभर पहले उसे आखिरी तलाक लिखा पत्र आया, तो देखकर अवाक रह गई। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने भादसं की धारा 498-ए, 377 और 3/4 मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम 2019 के तहत आरोप प्रमाणित मानते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे सक्षम जमानत-मुचलके पर रिहा किया है। पुलिस अब जल्द ही जांच पूरी कर कोर्ट में चालान पेश करेगी। source https://www.patrika...

बांसवाड़ा जिले में बढ़ा कोरोना का कहर, सीएचसी के डॉक्टर सहित 21 नए संक्रमित

Image
बांसवाड़ा. जिले में जिसका डर था, वही हो रहा है। त्योहारी उल्लास के बीच बेपरवाही के नतीजे में अब कोरोना का कहर बढ़ता दिखलाई दे रहा है। शनिवार को जिला अस्पताल में हुई जांच में एक सरकारी डॉक्टर सहित 21 नए संक्रमित सामने आए, जबकि डेढ़ सौ से कुछ ज्यादा नमूनों में से एक तिहाई के नतीजे अभी आना बाकी है। ताज्जुब यह कि जो लोग पॉजिटिव आए हैं, उनमें आठ-आठ बांसवाड़ा शहर और गढ़ी ब्लॉक से हैं। इसके अलावा कुशलगढ़, सज्जनगढ़ और बागीदौरा इलाका भी कोरोना संक्रमण की चपेट में दिखलाई दे रहा है। पीएमओ डॉ. अनिल भाटी के अनुसार यहां एडवांस्ड मॉलीक्यूलर लैब में हुई 165 संदिग्धों के नमूनों की जांच में 21 नए पॉजिटिव और 98 नेगेटिव आए। इसके अलावा 44 के नतीजे पेंडिंग रहे। 3 सेंपल दोबारा मांगे गए हैं। नए संक्रमितों में शहर के सिविल लाइन एरिया से मां-बेटी, बैंक ऑफ बड़ौदा से दो कार्मिक, आजाद चौक, सुभाषनगर, मोहन कॉलोनी, अमरदीप , सागतलाई और चंदूजी का गढ़ा से एक-एक, गढ़ी ब्लॉक के परतापुर से 4, गढ़ी से 2, मादलदा और डडूका से -एक-एक, कुशलगढ़ क्षेत्र के बड़वास छोटी से एक, सज्जनगढ़ ब्लॉक के सीएचसी छोटा डूंगरा से एक और बागीदौरा...

सम्मान : पत्रिका के वरूण भट्ट को तीसरी बार लाडली मीडिया अवार्ड

Image
बांसवाड़ा. पॉपुलेशन फस्र्ट की ओर से लाडली मीडिया अवार्ड की शुक्रवार को घोषणा की गई। एनएफपीए के तत्वावधान में कोविड 19 के चलते ऑनलाइन आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान पत्रिका के बांसवाड़ा संस्करण के संपादकीय प्रभारी वरुण भट्ट को तीसरी बार लाडली मीडिया अवार्ड से नवाजा गया। भट्ट को 'पहाड़ों पर पहाड़ सी जिन्दगी, माही की लहरों सी बहती हमारी मलाला Ó स्टोरी पर यह अवार्ड दिया गया हैं। इस स्टोरी में उन्होंने जनजाति क्षेत्र में प्राकृतिक सौंदर्य के बीच माही बेक वाटर क्षेत्र में अभावों को मात दे कर पैदल व नाव से सफर तय कर नियमित विद्यालय पहुंचने वाली जनजाति बालिकाओं के शिक्षा के प्रति हौंसले को बताया था। ऑनलाइन आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा, अतिथि यूएनएफपीए प्रतिनिधि अर्जेंटीना मातावेल पिकासिन ने भी विचार व्यक्त किए। संस्थान निदेशक एएल शारदा ने संस्थान के उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में पंडिता अनुराधा पाल ने तबले पर प्रस्तुति दी। गौरतलब है कि भट्ट को इससे पूर्व में भी 'बदलाव की बयान Ó कॉलम एवं ' मर्यादा का रखे मान Ó अभियान पर भी लाड़ली ...

बांसवाड़ा : बेपरवाही से अब कोविड संदिग्धों में इजाफा, संक्रमित और बढऩे के आसार

Image
बांसवाड़ा. जिले में त्योहारी दौर में कोरोना को लेकर बरती बेपरवाही अब भारी पड़ती दिख रही है। पड़ोसी गुजरात की मेडिकल सिटी अहमदाबाद में सरकारी-निजी तमाम अस्पतालों में बैड फूल होने की सूचना है, तो बांसवाड़ा जिले के देहात में पिछले कुछ दिनों से नहीं के बराबर सेंपलिंग के बावजूद जिला अस्पताल में लिए जा रहे नमूनों की जांच में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। डॉक्टरों का मानना है कि ठंड बढऩे के साथ खान-पान में भी बदलाव हो गया है, वहीं त्योहारों पर मेल-मिलाप बढऩे से अब एमजी अस्पताल में संदिग्ध भी बढ़ रहे हैं। बुधवार को यहां अस्पताल में सेंपलिंग के लिए जबर्दस्त भीड़ दिखी। गले में खराश, सिरदर्द, जुकाम, बुखार जैसी शिकायतें हर घर में इक्का-दुक्का लोगों को है, ऐसे में अब और लापरवाही लोगों को कोरोना की चपेट में लेकर मुसीबत में डाल सकती है। सप्ताहभर से यह रहा है ट्रेंड जिला अस्पताल सूत्रों के अनुसार दिवाली से पहले संक्रमितों की संख्या कम हुई, जो 9 नवंबर से 11 नवंबर तक सिंगल डिजिट में आ गई। इसके बाद 12 से 17 नवंबर तक आंकड़ा 15 तारीख के शून्य को छोड़कर डबल डिजिट में आ गया। हालांकि इस बीच ग्रामीण क्...