Posts

बांसवाड़ा : प्रशासनिक व राजनीतिक हस्तक्षेप के भंवर में शिक्षा अधिकारी !

Image
बांसवाड़ा. प्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के तहत जिला शिक्षा अधिकारियों के अधिकारों पर कैंची की स्थिति नजर आ रही हैं। स्थिति यह है कि स्वतंत्र रूप से अफसर तबादले, स्थायीकरण, पदस्थापन सहित अन्य कार्य भी नहीं कर पा रहे हैं। शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने इन हालातों को गलब बताते हुए डीईओ को स्थानातरण व अन्य सभी कार्यो को बिना किसी हस्तक्षेप के अपने स्तर सम्पादित करने के पूर्ण अधिकार देने की मांग उठाई हैं। ये है स्थिति, महज रस्म अदायगी - शिक्षा विभाग में पीईईओ व सीबीईओ की व्यवस्था कर शिक्षा में पंचायती राज व्यवस्था अप्रत्यक्ष रूप से समाप्त कर दी, लेकिन नियुक्ति, पदस्थापन, स्थाईकरण करने जैसे कार्यो में प्रारम्भिक शिक्षा को पंचायत राज के कार्मिक मानते हुए जिला परिषद के अनुमोदन से कराने व आदेश जारी करने की व्यवस्था है। - डीईओ को किसी शिक्षक की अपने स्तर पर प्रतिनियुक्ति या शिक्षण व्यवस्था में ड्यूटी लगाने का अधिकार भी नही रहा। थर्ड ग्रेड शिक्षक की प्रतिनियुक्ति भी ऑनलाइन शाला दर्पण पर निदेशालय की स्वीकृति लेने के बाद ही करने के निर्देश है। -थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थानातरण भी राजनीतिक हस्तक्...

बेणेश्वर धाम पर जनजाति प्रतिभाओं का सम्मान, राज्यमंत्री ने बंद कमरे में की विकास की 'समीक्षा'

Image
बांसवाड़ा/गनोड़ा. बेणेश्वर धाम पर जनजाति विकास राज्यमंत्री अर्जुन बामणिया की अगुवाई में प्रतिभा सम्मान समारोह और बेणेश्वर धाम विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बंद कमरे में राज्यमंत्री बामणिया के नेतृत्व में धाम पर हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान मंत्री सहित विभागीय अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। इसके पहले प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ। जिसमें जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री अर्जुन बामणिया, पीठाधीश्वर महंत अच्युतानंद महाराज, विधायक गोपीचंद मीणा, पूर्व विधायक राईया मीणा, प्रधान ललीता डिण्डोर, गढी प्रधान कांता भील व देवस्थान विभाग के आयुक्त जितेन्द्र उपाध्याय के आतिथ्य में उदयपुर, बांसवाडा, डूंगरपुर व प्रतापगढ के जनजाति के 25 प्रतिभा छात्राओं को प्रशस्ति प्रत्र भेंट कर सम्मान किया। साथ ही पारितोषिक रूप में मिलने वाली राशि को संबंधित प्रतिभाओं के बैक खातों में हस्तान्तरित करने की बात कहीं। इस दौरान वक्ताओं ने बेणेश्वर की गाथा जरूर गाई, लेकिन 15 करोड़ के विकास कार्यों में 5 काम पूरे नहीं होने के सवाल पर चुप्पी साधे रखी। राज्य मंत्री ने बेणेश...

भोजन नली में फंसी हड्डी, पहली दफा बांसवाड़ा में दूरबीन से ऑपरेशन कर निकाली

Image
बांसवाड़ा. मांसाहार में लापवाही शहर के एक शख्स के लिए भारी पड़ गई, जबकि मीट के साथ हड्डी का टुकड़ा निगलने से वह भोजन नली में जा फंसा। मामला जटिल हुआ तो एमजी अस्पताल के नए इएनटी सर्जन ने टीम के साथ करीब डेढ़ घंटे का लंबा ऑपरेशन कर हड्डी को निकाला। मरीज की हालत में अब सुधार है। पीएमओ डॉ. अनिल भाटी ने बताया कि दुरबीन से पहली दफा इस तरह का ऑपरेशन बांसवाड़ा में सफल रहा है। अब तक ऐसे मामले सामने आने पर मरीज को रैफर करने के सिवा कोई चारा नहीं था। पिछले दिनों बांसवाड़ा में पदस्थापित ईएनटी सर्जन डॉ. सुरेश यादव ने यहां सुबह मरीज पहुंचते ही प्लानिंग की। फिर शाम को ऑपरेशन किया। इस सफलता से उम्मीद है कि भविष्य में ऐसी जटिल परिस्थितियों पर यही उपचार होने से मरीजों को उदयपुर, अहमदाबाद ले जाने का जोखिम, खर्चा बचेगा। सुबह ही पहुंचा, शाम को कर दी सर्जरी सर्जन डॉ. यादव ने बताया कि यादव मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय ईश्वर शनिवार सुबह ही गंभीर हालत में लाया गया। परिजनों से पता चला कि शुक्रवार को उसने मीट खाया, जिसकी हड्डी गले में फंस गई। इससे पानी पीना भी मुश्किल हो गया, लेकिन उसने किसी को बताया नहीं और रातभ...

बांसवाड़ा : लड़की भगाने की बात पर विवाद, लाठी-भाटा जंग में दो पक्षों के छह जने जख्मी

Image
बांसवाड़ा. जिले के पाटन इलाके में नाबालिग को भगाने के एक मामले से बवाल हो गया। इसे लेकर लड़की के परिजन आरोपी के घर गए, तो वहां लाठी-भाटा जंग हो गई। वारदात में दोनों पक्षों के छह जने घायल हुए। दो गंभीर घायलों को कुशलगढ़ से रैफर करने बांसवाड़ा लाकर एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसे लेकर दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर क्रॉस केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार इनमें एक मामले में मोहकमपुरा से 21 दिसंबर की रात भूरीपाड़ा गांव का एक युवक किसी लड़की को ले गया। इसकी जानकारी पर मोहकमपुरा से लड़की के परिजन भूरीपाड़ा गए। वहां विवाद होने पर लड़की के परिजनों ने युवक के परिवार के एक जने को उठा लिया और जबरन साथ ले जाने लगे। इससे झगड़ा बढ़ गया और परस्पर ल_-पत्थर चले। इससे एक पक्ष से चार, जबकि दूसरे पक्ष से दो जने जख्मी हुए। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कर परे किया। बाद में रिपोर्ट देने को कहा। इस पर मोहकमपुरा के पारसिंह पुत्र भूरजी भाबोर ने भूरीपाड़ा के बहादुर पुत्र तेरसिंग जोडिया और उसके दो साथियों के खिलाफ नाबालिग का अपहरण करने के आरोप में रिपोर्ट दी। दूसरी ओर, भूर...

बांसवाड़ा : लड़की लेकर भागे युवक के परिजनों पर जानलेवा हमला, गर्भवती के पेट पर मारी लात

Image
कुशलगढ़. कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के कलिंजरा गांव में लड़की भगा कर ले गए एक युवक के परिजनों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी रिपोर्ट में कलिंजरा निवासी रूपा पुत्र खिमजी भाभोर ने बताया कि रविवार शाम को वह अपने परिवार के साथ खाना खा रहा था तभी ननु पुत्र हडिय़ा उसके तीन पुत्र प्रभु, भरत और रमणलाल तेरसिंह पुत्र हामजी डामोर सहित बीस से अधिक लोग हथियारों से लैस होकर आए और गाली गलौच करते हुए घर मे अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर मारपीट प्रारम्भ कर दी। बीच बचाव करने आए मेरे पुत्र देवीलाल के सिर पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। वही गर्भवती बहु के पेट पर लात मारकर घायल कर दिया। पुत्री के साथ छेड़छानी की। जानकारी अनुसार परिवादी रूपा का लड़का गांव की ही एक लड़की को भगा कर ले गया। जिसे लेकर गुस्साएं लड़की के परिजनों ने युवक के परिजनों पर जानलेवा हमला किया। source https://www.patrika.com/banswara-news/deadly-attack-on-the-family-of-a-youth-in-kushalgarh-6589574/

ये कैसा मेला- 17 लाख कर रहे खर्च, विद्यार्थियों की भागीदारी पर ही उठ रहे सवाल!

Image
वरुण भट्ट/बांसवाड़ा. जनजाति क्षेत्र में बिखरी बस्ती व टापरों में गुजर बसर। ऑनलाइन शिक्षण के पर्याप्त संसाधन भी नही। कोविड 19 में ऑनलाइन शिक्षण से पहले से दूर एवं स्माइल टू में शिक्षकों की विद्यार्थियों तक पहुंच नहीं होने जैसे हालातों के बावजूद शिक्षा विभाग एक ओर औपचारिता कर रहा हैं। इस बार 17 लाख से अधिक के बजट खर्च का प्रयोग विभाग किशोरी शैक्षिक उत्सव (किशोरी मेला ) ऑनलाइन मोड पर आयोजित करने पर कर रहा हैं। अव्वल तो फरमान ही अब विभाग तक पहुंचा हैं। विभाग ने सोशल गु्रप में डालकर पीईईओ तक सूचना पहुंचाने की औपचारिकता तो कर ली हैं, लेकिन अब शत-प्रतिशत विद्यालयों तक इसकी सूचना पहुंचाकर विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करना शिक्षकों के लिए बड़ी चुनौती हैं। शिक्षक भी इस बात को स्वीकार रहे है कि स्थानीय भौगोलिक स्थिति व संसाधनों की अनुपलब्धता से यह कवायद महज औपचारिकता ही हैं। यों समझे बजट का गणित विभागीय सूत्रों के अनुसार प्रत्येक पीईईओ स्तर पर पांच हजार रुपए का बजट दिया जाएगा। प्रति विद्यालय 500-500 रुपए का बजट तय है। अकेले बांसवाड़ा जिले में 349 पीईईओ एवं 2800 से अधिक राजकीय प्राथमिक ...

बांसवाड़ा : सूदखोरी से जुड़े मामलों में नामजद युवती गोलीकांड में घायल, गंभीर हालत में उदयपुर रैफर

Image
बांसवाड़ा. शहर में सूदखोरी के मामलों में नामजद इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र की एक युवती को गुरुवार को किसी ने गोली मार दी। बुरी तरह जख्मी युवती को एमजी अस्पताल ले जाने पर यहां से तत्काल उदयपुर रैफर कर दिया गया। वारदात के कारण और हमलावर को लेकर शाम तक अभी स्थिति साफ नहीं हुई, हालांकि अंदरखाने ही कुछ होने के संकेत रहे। इस बीच, ऐहतियात बरतते हुए पुलिस ने घटनास्थल पर पुलिस जाब्ता तैनात किया। पुलिस के अनुसार दोपहर बाद करीब दो बजे इंदिरा कॉलोनी निवासी 35 वर्षीया जीनत पुत्री सलीम खान के साथ वारदात उसके ही घर के सामने बहन के निवास पर हुई। पुलिस रात आठ बजे तक कुछ कहने से बचती रही, लेकिन मामले को अंदरुनी बताया गया। दरअसल, गत 6 नवंबर को कोतवाली में दर्ज गुलरेज खुदकुशी मामले को लेकर पुलिस ने उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। इसमें मुख्य आरोपी तबस्सुम सहित चार जनों की गिरफ्तारी 29 नवंबर को हुई, जबकि अन्य की तलाश जारी की। मामले में जीनत की भी गिरफ्तारी होनी थी। इसकी भनक पर वह कहीं चली गई। उसके बाद वह गुरुवार सुबह करीब दस-ग्यारह बजे के बीच लौटी और अपने घर के सामने बहन मलिका के घर की चाबी मं...