Posts

बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल परिसर से 19 दिन का बच्चा चोरी, मचा हड़कम्प

Image
बांसवाड़ा. जिला मुख्यालय के एमजी अस्पताल परिसर से रविवार को चौंकाने वाले घटनाक्रम में धोखे से नवजात चोरी हो गया। टीकाकरण करवाने के नाम पर बुलवाए गए बच्चे को लेकर फर्जी नर्स फरार होने की जानकारी पर जिलेभर में पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। शाम तक बच्चे का पता नहीं चला। मौके पर कोतवाली सीआई मोतीराम सारण ने बताया कि घटना सुबह 11 बजे हुई, जिसकी सूचना 2 बजे देने पर पुलिस जांच में जुटी। वाकया मलवासा निवासी अनिता पत्नी अर्जुन बामनिया के साथ हुआ। उसका 9 फरवरी को तलवाड़ा पीएचसी में प्रसव हुआ था। नॉर्मल डिलेवरी होने पर 11 फरवरी को छुट्टी मिली तो बड़लिया में पीहर के लोग अपने यहां ले गए। इसके बाद शनिवार को एक महिला उनके घर आई और नवजात के टीकाकरण के लिए रविवार को बांसवाड़ा लाने की बात की। इस पर अनिता ने सहमति जताई। फिर रविवार सुबह अनिता अपनी मां और नवजात को लेकर बांसवाड़ा आई। यहां एमजी अस्पताल के पास गेट रुके ही थे कि फर्जी नर्स ने इन्हें कॉल किया। पहुंचने की तस्दीक हुई, तो कुछ देर में कथित नर्स अस्पताल आ गई। फिर तीनों बच्चे को लेकर अस्पताल केंटीन तक आए। यहां कोविड प्रोटोकॉल की बात कर कथित नर्स ने मां-ब...

राजस्थान : आंगनबाड़ी के बच्चों को बांटने की दाल व्यापारी के गोदाम पर मिली

Image
बांसवाड़ा/कुशलगढ़. महिला और बाल विकास विभाग के अधीन आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को बांटने के लिए सरकार की ओर से उपलब्ध कराई चने की दाल शुक्रवार को कुशलगढ़ कस्बे के एक व्यापारी के गोदाम पर मिली। प्रशासन ने गोदाम से माल जब्त कर थाने में रखवाया। अब इसे लेकर एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके पहले नायब तहसीलदार नीतिन मेरावत को जानकारी मिली थी कि आंगनबाड़ी केंद्र पर बांटने की दाल के कई कट्टे व्यापारी सौरभ पुत्र पुखराज कोठारी के गोदाम में डाले गए हैं। इस पर मेरावत ने अपनी टीम के साथ बांसवाड़ा मार्ग पर बने गोदाम पर अचानक पहुंचकर जांच की। गोदाम में 25-25 किलो के 61 कट्टे और एक-एक किलो के 109 दाल के पैकेट मिले। मौके पर पूछताछ पर मौजूद कार्मिक इसके बारे में कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए, तो पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद गोदाम को सील कर जानकारी जिला प्रशासन को दी गई। इस पर विभाग की उपनिदेशक मंजू परमार देर शाम कुशलगढ़ पहुंची और एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई में जुट गई। एक-दूसरे पर जिम्मा, जांच से खुलेगी हकीकत प्रकरण पर अब संबंधित विभाग एक-दूसरे को जिम्मेदार बता रहे हैं। उपनिदेश...

बांसवाड़ा : फिर टूटा 11 केवी लाइन का तार, रखरखाव पर उठ रहे सवाल

Image
बांसवाड़ा/गांगड़तलाई. जिले में लचर बिजली तंत्र दिनोंदिन आफत बनता जा रहा है। बुधवार रात उदयपुर मार्ग पर 11 केवी लाइन का तार टूटने से जाम लगने के बाद दूसरे दिन गुरुवार को गांगड़तलाई क्षेत्र में भी एेसा वाकया हुआ। गनीमत रही कि घटना से कुछ देर पहले सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक रोड से गुजर चुके थे। इससे उनकी जान बच गई। दो माह पहले नौगामा में हुए हादसे में एक अध्यापिका की दर्दनाक मौत के बाद अजमेर डिस्कॉम के अधिकारियों ने एेसी घटनाएं रोकने के लिए सुधार के दावे बहुत किए। फिर ग्रामीण इलाकों में घंटों तक रखरखाव के नाम पर बिजली काटने का क्रम भी चलाया, लेकिन लाइनों के तार टूट कर जमीन पर गिरने की घटनाएं थमती नहीं दिख रही। यों हुआ घटनाक्रम नया मामला गुरुवार सुबह हुआ, जबकि गांगड़तलाई पंचायत समिति के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खूंटीनारजी गांव से सोडला दूदा सडक़ पर हुआ, जबकि ११ केवी का तार टूट कर नीचे आ गिरा। सुखद संयोग रहा कि इस दौरान सडक़ पर वाहनों की आवाजाही नगण्य थी। घटना के संबंध में संस्थाप्रधान जीवनराम डामोर ने बताया कि वे कुछ देर पहले ही सडक़ से स्कूल की ओर गए और पीछे तार टूट कर जमी...

बांसवाड़ा : कोटा निवासी होलसेल व्यापारी का नहर में मिला शव

Image
बांसवाड़ा. जिला मुख्यालय पर मंदारेश्वर से निकलने वाली नहर में मंगलवार अपराह्न बाद एक व्यापारी शव मिला। मृतक जूते-चप्पल का होलसेल व्यापार करता था। मृतक का परिवार कोटा में है। शव मुर्दाघर में रखवाया है। परिजनों के आने पर बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। जानकारी के अनुसार पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में जूते-चप्पल का होलसेल व्यापार करने वाले गुलशन मूलचंदनी (42) का शव मंदारेश्वर से बारी सियातलाई मार्ग स्थित स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल के सामने से गुजर रही नहर में एक बुजुर्ग को बहता दिखा। इस पर वह पानी में कूदा और युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर लोग एकत्र हो गए। सूचना पर शहर कोतवाल मोतीराम सारण मय जाब्ते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव की शिनाख्तगी के प्रयास किए। इस दौरान मृतक का भाई भी पहुंचा, जिसने शव की शिनाख्त की। कोतवाल सारण के अनुसार मृतक के भाई चंद्रकुमार ने बताया कि गुलशन दिन में दुकान पर था। करीब पौने चार बजे वह दुकान से पैदल निकला। उसकी मोटर साइकिल व मोबाइल भी दुकान पर ही थे। पुलिस के अनुसार व्यापारी मूलत: कोटा निवासी है। लॉकडाउन के बाद से परिवार कोटा में ...

बांसवाड़ा : संदिग्ध हालात में मौत पर मचा बवाल, विद्युत निगम के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन

Image
बांसवाड़ा/आनंदपुरी. जिले में आनंदपुरी इलाके के नानाभूखिया गांव में मेहमान गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर परिजनों ने दूसरे दिन बवाल कर दिया। परिजनों ने लाइन का तार टूटकर गिरने से करंट से मौत होना बताते हुए शव विद्युत निगम कार्यालय के सामने लाकर रख दिया और निगम को इसका जिम्मेदार बताकर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। ताज्जुब यह कि घटना का जो कारण बताया गया, उसकी पुष्टि किसी ने नहीं की। निगम अधिकारियों ने मौके पर लाइन का कोई भी तार न टूटने व पुलिस ने मौका मुआयने से ही इनकार किया। इस बीच, ग्रामीणों के हंगामे पर आनंदपुरी तहसीलदार और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की। बाद में आश्वासन पर परिजन माने और शव ले गए। दोपहर में मृतक की सेरानगला गांव के श्मशान में अंत्येष्टि की गई। यह बताया घटनाक्रम सेरानगला निवासी 70 वर्षीय रुपा पुत्र वागजी डामोर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका 29 वर्षीय विजयपाल डामोर रविवार सुबह नानाभुखिया गांव में रिश्तेदार मोहन पुत्र शिवलाल सिंघाड़ा के घर गया था। शाम करीब 4 बजे सूचना मिली कि विजयपाल को बिजली लाइन का तार गिरने से आनंदपुर...

बांसवाड़ा : नशे में झगडऩे के बाद पिता को लठ से पीटा, फिर गला घोंटकर मार डाला

Image
बांसवाड़ा. कोतवाली थानांतर्गत सेवना गांव में एक युवक ने शराब के नशे में बीती रात अपने ही पिता से लठ से मारपीट के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी और लाश को गुदड़ी से ढक किया। परिवार के लोग अमरथून सरपंच के निधन पर कार्यक्रम में गए होने से मामले की जानकारी रविवार अपराह्न को वापसी पर मिली। इसके बाद रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई की। सीआई मोतीराम सारण ने बताया कि प्रकरण को लेकर 60 वर्षीय बुजुर्ग शंभु पुत्र मानजी निनामा ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उनके परिवार से रिश्ते में चचेरे तोलिया पुत्र हुराजी निनामा शनिवार को घर पर था। तोलिया के भाई कालिया की मौत हो गई थी, जिसके चलते उसकी पत्नी कोदरी को उसने अपना लिया। कालिया का एक बेटा लक्ष्मण है, जो तोलिया के साथ रहता था। शनिवार को सड़क हादसे में उनके रिश्तेदार अमरथून सरपंच गौतमभाई की मौत पर सभी उनके घर चले गए थे। कोदरी भी उनके साथ थी। पीछे घर पर तोलिया और लक्ष्मण ही रह गए। फिर रविवार अपराह्न सभी लोग वापस लौटे तो देखा कि तोलिया की लाश आंगन में पड़ी है। ऊपर गुदड़ी ढकी दिखी। हटाने पर उसके सिर में चोट से खून बहा दिखलाई दिया। शं...

बांसवाड़ा : परिवहन में बीच रास्ते सीमेंट की कर रहे चोरी, औने-पौने दामों में बेचते पकड़ में आया गिरोह

Image
बांसवाड़ा. निम्बाहेड़ा की नामी फैक्ट्री की सीमेंट के परिवहन के दौरान रास्ते में चोरी कर सस्ते दामों में बेचकर वारे-न्यारे करने वाली एक गैंग को सज्जनगढ़ थाना पुलिस ने बीती रात रंगे हाथों पकड़ा। मौके पर पुलिस ने बल्कर चालक, अपने यहां माल उतारकर उधर-उधर करने वाले कारोबारी के साथ एक अन्य परिवहनकर्ता चालक को गिरफ्तार किया। मामले में सज्जनगढ़ थानाधिकारी धनपतसिंह ने बताया कि बीते कुछ दिनों से शाम और रात को विशेष गश्त के एसपी कावेन्द्रसिंह सागर के आदेशानुसार उनकी टीम हाईवे पर होटल-ढाबे चैक करने में जुटी थी। इस बीच, टीम ने दाहोद हाईवे पर रात करीब दस बजे मालमहुड़ी में सालोन निवासी जवसिंह पुत्र कवसिंह डामोर के केबिन के बाहर एक संदिग्ध बल्कर टोला वंडर सीमेंट से लदा दिखा। इसके नीचे के नट खोलकर चालक दूरिया, दाहोद निवासी जसवंतभाई पुत्र लखाभाई बामनिया सीमेंट निकाल रहा था, वहीं मालखेमजी निवासी कमलेश पुत्र हकरचंद भूरिया ट्रैक्टर ट्रॉली लिए यहीं से माल ले जाने को डटा था। पुलिस देखकर आरोपियों के चेहरों की रंगत बदली तो भांपकर घेराबंदी कर इनसे पूछताछ की गई। इससे पता चला कि बल्कर ट्रोला लेकर चालक जसवंतभाई ...