Posts

बांसवाड़ा : चेरिटेबल ट्रस्ट का प्रोजेक्ट समन्वयक बीस हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

Image
बांसवाड़ा. चिकित्सा विभाग में मोबाइल सेवा इकाई का संचालन कर रहे चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रोजेक्ट समन्वयक को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शुक्रवार शाम को एक कार्मिक से 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। समन्वयक ने यह राशि जीएनएम से नौकरी बरकरार रखते हुए बकाया वेतन और अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने की एवज में ली थी। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माधोसिंह ने बताया कि इस संबंध में मेडिकल मोबाइल वेन यूनिट छोटी सरवन से कर्मचारी कोटड़ा निवासी दिलीप पुत्र देवचंद मईड़ा ने गत 21 अगस्त को श्रीपरमात्मानंद भंडारी चेरिटेबल ट्रस्ट, जोधपुर के प्रोजेक्ट समन्वयक उदयपुर जोन चीखली निवासी मनीष पंचाल पुत्र गणेशलाल पंचाल के खिलाफ ब्यूरो चौकी पर शिकायत की थी। इसमें बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ विभाग के मोबाइल यूनिट कार्यक्रम के तहत ट्रस्ट का स्टाफ और वाहन संचालित होता है, जिसमें दवाइयां आदि बीसीएमएचओ से उपलब्ध कराई जाती है। ट्रस्ट को विभाग स्टाफ और वाहन के लिए राशि देता है। इसमें नौकरी के लिए विज्ञापन जारी होने पर उसने आवेदन किया, तो पहले पंचाल ने 35 हजार रुपए रिश्वत देने पर नियुक्ति देना बताया। त...

बांसवाड़ा : बिना मुंडेर के कुएं में गिरने से तीन मासूमों की मौत, बचाने में मां डूबते-डूबते बची

Image
बांसवाड़ा. जिले के भूंगड़ा थाना इलाके में शुक्रवार शाम हृदयविदारक घटनाक्रम में बिना मुंडेर के कुएं में गिरने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई, वहीं उन्हें बचाने की जद्दोजहद में मां भी डूबने से बाल-बाल बची। इत्तेफाक से इनके साथ पांच साल की एक बच्ची भी थी, जिसने आसपास के लोगों को बताया तो महिला को बेसुध हालत में निकाला गया। इत्तला पर पहुंचे पुलिस दल ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया, वहीं मोर्चरी में तीनों शवों को रखवाया गया है। अग्रिम कार्रवाई शनिवार को होगी। पुलिस के अनुसार वाकया शाम करीब चार बजे वाडगुन ग्राम पंचायत के हंगरीपाड़ा, महुवाल गांव में रमेश पुत्र नाथू के बिना मुंडेर के कुए पर हुआ। यहां उसके पड़ोसी गणेश की पत्नी जनता नहाने-धोने के लिए बच्चों को लेकर गई थी। वहां एक बच्चे के गिरने पर उसे डूबते देखकर मां के बचाने के प्रयास किए। इसी बीच उसके दो ओर बच्चे कुएं में डूब गए। हादसे की इत्तला शाम करीब साढ़े छह बजे भूंगड़ा थाना पुलिस को मिली। इस पर थानाधिकारी गजवीरसिंह के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा और कार्रवाई की। सिंह ने बताया कि घटना में हंगरीपाड़ा वार्ड नंबर 10 क...

बांसवाड़ा : स्वतंत्रता दिवस पर 17 कर्मचारियों का होगा सम्मान

Image
बांसवाड़़ा. स्वतंत्रता दिवस पर कुशलबाग मैदान में होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए 17 जनों को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया जाएगा। इसमें उपखण्ड अधिकारी कुशलगढ़ बद्रीलाल सुथार को प्रशासनिक दक्षता के साथ सराहनीय कार्य निष्पादन करने पर सम्मानित किया जाएगा। कोविड-19 महामारी के दौरान सराहनीय कार्य करने पर आंबापुरा की नायब तहसीलदार दिशा गांधी, उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपक निनामा, डी.पी.एम. एनयूएचएम डॉ. वनिता त्रिवेदी, राउमावि नूतन की वरिष्ठ अध्यापक शबनम शेख, एमजी चिकित्सालय के नर्स श्रेणी द्वितीय प्रितेश गुडवीन, राउप्रावि गणपतपुरा के प्रबोधक विनय कुमार भट्ट को सम्मानित किया जाएगा। कोविड-19 से संक्रमित मृतकों का अंतिम संस्कार व मोक्षधाम में साफ-सफाई के लिए नगर परषिद के सफाई कर्मचारी विकास राणा, विपिन चरपोटा, विजय निगम और सुरेन्द्र गरासिया व नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवक बलवंत सिंह मछार को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त गोविन्द गुरू महाविद्यालय की छात्रा राजकुमारी गरासिया को राष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिक्स में सराहनीय प्रदर्शन कर सिल...

बांसवाड़ा : एसडीआरके कॉलेज बागीदौरा में सामूहिक नकल, इतिहास की परीक्षा होगी रद्द

Image
बांसवाड़ा. गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित हो रही स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा के औचक निरीक्षण के दौरान गुरुवार को परीक्षा केंद्र एसडीआरके कॉलेज बागीदौरा में सामूहिक नकल का मामला सामने आया। कुलपति प्रो. आईवी त्रिवेदी, वेद विद्यापीठ निदेशक डा. महीपालसिंह राव, परीक्षा नियंत्रक डा. नरेंद्र पानेरी ने परीक्षा केंद्र से बड़ी मात्रा में इतिहास विषय से संबंधित नकल सामग्री जब्त की। विवि प्रशासन ने केंद्र की इतिहास की परीक्षा को रद्द कर दिया है और त्वरित कार्रवाई करते हुए केंद्राधीक्षक भी बदल दिया है। कुलपति प्रो. त्रिवेदी ने बताया कि विवि की टीम एसडीआरके कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर शाम साढ़े चार बजे पहुंची। परीक्षा का समय दो से पांच बजे था। यहां तीन कक्षों में इतिहास के दोनों प्रश्नपत्रों की पासबुक, मोबाइल, हस्तलिखित पर्चियों सहित नकल से संबंधित दस्तावेज परीक्षार्थियों से जब्त किए। इन्हें बाद में केंद्राधीक्षक की उपस्थिति में सील बंद किया गया। वहीं कई परीक्षार्थी अपने स्थान छोडक़र भी अन्य परीक्षार्थी की टेबल पर बैठे मिले। परीक्षा की निरस्त प्रो. त्रिवेदी ने बताया कि केंद्र...

बांसवाड़ा पहुंची अभिनेत्री रश्मि देसाई, कहा- टेलीविजन के क्षेत्र में बढऩे लगी है दिक्कतें

Image
बांसवाड़ा. टीवी धारावाहिक उतरन में तपस्या ठाकुर की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री-मॉडल रश्मि देसाई गुरु पूर्णिमा को लेकर शुक्रवार को रवींद्र ध्यान आश्रम पहुंची। उन्होंने यहां पंच अग्नि अखाड़े के महामण्डलेश्वर ईश्वरानंद ब्रह्मचारी (ध्यान योगी उत्तम स्वामी महाराज ) से आशीर्वाद लिया। इस दौरान राजस्थान पत्रिका से बातचीत में शुक्रवार को ही लांच हुई वेब सीरिज तंदूर को लेकर प्रसन्नता जताते हुए उन्होंने उनके अब तक के सफर एवं आगामी प्लानिंग साझा की। साथ ही कहा कि गुरु के स्मरण से तकलीफ दूर हो जाती हैं। पेश है बातचीत के प्रमुख अंश। टेलीविजन के क्षेत्र में दिक्कतें बढ़ी अभिनेत्री रश्मि का मत है कि अब टेलीविजन के क्षेत्र में दिक्कतें बढऩे लगी हैं। क्योंकि कब कौन सा शो काम करे व नहीं करे इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। लोगों को क्या पसंद आएगा उसे सोचकर कुछ नया भी करने पर कई बार लोग इसे स्वीकार नहीं करते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मैंने टेलीविजन नहीं छोड़ा हैं, कुछ अच्छा विषय मिलेगा तो उसे वे जरूर करेंगी। उन्होंने बताया कि जीवन, परिवार, कॅरियर सहित विभिन्न क्षेत्रों में में बदलाव हर प...

बांसवाड़ा : तेज हवाओं के साथ बरसे मेघ, गर्मी से मिली राहत

Image
बांसवाड़ा. जिले में चार दिन बाद मेघों की मेहर बरसने से आमजन को गर्मी और उमस से राहत मिली। वहीं किसानों की भी फसल को लेकर कुछ चिंता कम हुई। शनिवार देर शाम तेज हवाएं चलने के साथ करीब आधा घंटा बारिश हुई। इससे पहले सुबह से बादलों व सूरज के बीच लुकाछिपी चलती रही। शाम करीब पांच बजे से आसमान में काले बादल छाने शुरू हुए। कुछ ही देर बाद तेज हवाएं चलने लगी और बारिश शुरू हो गई। शहर में खंडवृष्टि जैसी स्थिति रही। शहर के भीतरी हिस्सों में तेज बारिश से सडक़ों पर आधा फीट तक पानी बह निकला। कंधारवाड़ी, डेगलीमाता चौक, पुरानी सब्जी मंडी, जामा मस्जिद, पाला रोड क्षेत्र में सडक़ों पर पानी बहने से लोगों को आवागमन में दिक्कत भी हुई। पुराना बस स्टैंड, गांधीमूर्ति, कस्टम चौराहा आदि क्षेत्रों में राहगीर बारिश से बचने के लिए दुकानों व मकानों के छज्जों की ओट लेते दिखे। शाम को हुई बारिश के चलते कई दुकानदारों ने भी अपना सामान समेट लिया। इससे पहले शनिवार सुबह से बादलों व सूरज के बीच लुकाछिपी चलती रही। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। हालांकि शाम को बारिश के बाद तपिश कम हुई और तापमान करीब छह डिग्री ग...

बांसवाड़ा : प्रधानमंत्री बीमा राशि के लिए रिश्वतखोरी, बैंक प्रबंधक गिरफ्तार

Image
बांसवाड़ा. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की उदयपुर से आई टीम ने सोमवार को शहर के करीब नवागांव में बड़ी कार्रवाई कर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक को 15 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। प्रधानमंत्री बीमा योजना में स्वीकृत राशि दिलाने के नाम पर मांगी गई रिश्वत राशि प्रबंधक ने अस्थायी कर्मचारी को दिलवा दी थी। ब्यूरो के शिकंजे से हालांकि अस्थायी कर्मचारी भाग निकलने में सफल रहा, लेकिन उसके घर से रिश्वत राशि और प्रबंधक की बाइक बरामद कर ली गई। ब्यूरो के एएसपी उमेश ओझा के नेतृत्व में ट्रेप कार्रवाई दोपहर बाद की गई। इसके लिए परिवारी गणाऊ निवासी प्रभु डिंडोर को जब ब्यूरो टीम ने रंग लगे नोट देकर बैंक में भेजा, तो शातिर प्रबंधक जीतेंद्र सांखला ने नकदी खुद नहीं ली और बैंक में लगाए अस्थायी सफाईकर्मी नरेश कटारा को देने को कहा। इसके लिए कटारा बैंक से बाहर निकला और सांखला की बाइक पर प्रभु को बैठाकर गांव के बाहर ले गया और रास्ते में नकदी लेकर वापस उसे बैंक छोड़ दिया। इस बीच कोई संकेत नहीं मिलने पर ब्यूरो टीम ने उससे पूछा, तो मालूम हुआ कि नरेश बाइक लेकर बैंक से कुछ ही दूर अपने घर पर ग...