Posts

कुशलगढ़ में फिर खिला ‘कमल’

Image
कुशलगढ़ नगरपालिका के २० वार्डों की मतगणना रविवार सुबह नौ बजे शुरू हुई और पौन घंटे में ही स्थिति साफ हो गई। चार राउंड में हुई मतगणना की शुरुआत से ही भाजपा का दबदबा रहा और एक के बाद एक वार्डों में पार्टी प्रत्याशियों की जीत की घोषणा के साथ प्रत्याशियों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं का जोश परवान चढ़ता रहा। १५ सीटें जीत कर भाजपा ने कुशलगढ़ नगर के ७५ प्रतिशत क्षेत्र में जीत दर्ज की है। कांग्रेस की जीत का प्रतिशत १० और निर्दलीयों का १५ रहा। कांगे्रस में नेता प्रतिपक्ष को छोडक़र बाकी सभी दिग्गज चुनाव हार गए। पिछले चुनाव में कुशलगढ़ नगरपालिका में १५ वार्ड थे, जिनमें १० पर भाजपा और पांच पर कांगे्रस ने जीत दर्ज की थी। भाजपा के प्रत्याशी जीत के बाद पहुंचे नगर में, स्वागत दूसरी ओर भाजपा की जीत की सूचना के बाद भाजपा के सभी उम्मीदवार दोपहर बाद कुशलगढ़ नगर में पहुंचे और एसडीएम बद्रीलाल सुथार से जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सभी जीते हुए उम्मीदवारों का भव्य स्वागत किया। कांग्रेस के इन दिग्गजों को मिली हार वार्ड १३ कांग्रेस के कद्दावर नेता और पीसीसी सदस्य हंसमुख सेठ को हार क...

स्कूली छात्रा के अपहरण पर दो आरोपियों को तीन साल कड़ी कैद, बलात्कार के आरोपों से किया मुक्त

Image
बांसवाड़ा. विशिष्ट न्यायालय, पोक्सो एक्ट ने एक गंभीर आपराधिक मामले में पुलिस कार्रवाई की निंदा कर सोलह साल की स्कूली छात्रा के यौन शोषण के आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया। हालांकि मौजूदा साक्ष्यों के आधार पर अपहरण का आरोप साबित होने पर कोर्ट ने दोनों आरोपियों को तीन साल कड़ी कैद और जुर्माने की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष के अनुसार मामले को लेकर पीडि़ता के पिता ने 2 अप्रेल,2019 को कलिंजरा थाने में डूंगरपुर के कुआं थानान्तर्गत नोलियापाड़ा हाल आनंदपुरी में अपने जीजा के घर रह रहे हितेश पुत्र मोतीलाल और आनंदपुरी के ही निवसी सुनील पुत्र कचरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसमें बताया कि 12वीं कक्षा में पढ़ रही उसकी 16 वर्षीया बेटी 27 मार्च,2019 को उसके काका के घर पढऩे के लिए गई और वापस नहीं आई। अगले दिन शाम करीब 7 बजे वह बदहवास हालत में लौटी। दिलासा देकर पूछा तो उसने बताया कि काका के घर जाते समय रास्ते में मोटरसाइकिल पर हितेष और सुनील मिले। दोनों उसे जबरन आनंदपुरी ले गए, जहां एक कमरे पर छोडऩे के बाद सुनील चला गया। पीछे हितेश ने उसे बंद रखकर बलात्कार किया। दूसरे दिन उसने किसी को इस बारे में बता...

प्रतापगढ़ से लाया ब्राउन शुगर, बांसवाड़ा पुलिस ने पकड़ा

Image
मौके पर मौतबीर बुलाकर सूचना देने पर डीएसपी गजेंद्रसिंह राव भी पहुंचे। बाद ने नोटिस देकर आरोपी की जामा तलाशी ली गई तो उसकी एक जेब में मोबाइल जबकि दूसरी में सफेद थैली में ब्राउन शुगर बरामद हुई। तब खुद को कागदी के पास, हाल मदारेश्वर क्षेत्र निवासी बताने वाले आरोपी शराफत पुत्र शब्बीर खान को गिरफ्तार कर लिया गया। थाने लाकर पूछताछ में आरोपी शराफत ने ब्राउन शुगर प्रतापगढ़ से बांसवाड़ा में बेचने के लिए लाना बताया। इस पर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया। बरामदशुदा ब्राउन शुगर करीब 20 ग्राम है, जिसका सेम्पल अब जांच के लिए भेजा जा रहा है। कार्रवाई टीम में डीएसबी से हैड कॉन्स्टेबलआबिद खान, कॉन्स्टेबल किशनसिंह, महेंद्र और कोतवाली से सुखराम, चालक कॉन्स्टेबल प्रकाश शामिल थे। प्रकरण में अब ब्राउन शुगर के मुख्य स्रोत और शहर में बिक्री को लेकर पुलिस जांच करेगी। अग्रिम अनुसंधान सदर सीआई रतनसिंह के जिम्मे किया गया। जोरों पर है पुड़िया बेचकर कमाई का शगल इससे पहले 15 जनवरी को पुलिस ने शहर के हुसैनी चौक मण्डिया क्षेत्र से एक महिला तबस्सुम पत्नी साबिर बिरयानी को 5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एनडीपीएस एक्ट में...

बांसवाड़ा : वेन की चपेट में आकर बाइक से गिरी गर्भवती की दर्दनाक मौत

Image
बांसवाड़ा. जिले के आनंदपुरी क्षेत्र में मंगलवार को वेन की चपेट में आने से गिरकर बाइक सवार गर्भवती की मौत हो गई। उधर, सज्जनगढ़ क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल एक राहगीर ने दाहोद के अस्पताल में दम तोड़ दिया। आनंदपुरी थाना प्रभारी एसआई शंकरलाल ने बताया कि हादसा थापड़ा चौराहे के पास मंगलवार शाम को हुआ, जबकि कलिंजरा क्षेत्र में गिगेलापाड़ा, बड़लीपाड़ा निवासी प्रवीण भूरिया उसकी 21 वर्षीया पत्नी अनिता को बाइक पर लेकर बागीदौरा से आनंदपुरी की तरफ जा रहा था। इस बीच, सामने से बेकाबू वेन टकराकर निकल गई। इससे असंतुलित हुई बाइक से अनिता सड़क पर आ गिरी और बुरी तरह घायल हो गई। उसे तत्काल बागीदौरा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर पाकर डॉक्टर ने रैफर किया। इस पर परिजन उसे बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल ले गए। रात को इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। महिला गर्भवती बताई गई। मामले को लेकर बड़लीपाड़ा निवासी मोहन पुत्र भरत भूरिया ने रिपोर्ट दी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज किया। इसके बाद बुधवार को एएसआई नरेंद्रसिंह ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा। प्रकरण में पुलिस ...

अपनी मिट्टी से जुड़ें, साथ मिलकर नया वागड़ बनाएंगे -कोठारी

Image
बांसवाड़ा. 'मानवता की और मन को छू लेने वाली श्रद्धा से भरी हुई जीवनशैली वागड़ में देखी जा सकती है। यहां अतिथि देवो भव: है। यदि 70 साल में वागड़ अंचल के परिश्रमी लोग प्राकृतिक सुविधा के बाद भी समृद्ध नहीं हुए। इसका अर्थ यही है कि प्रशासन और सरकार ने कर्मशील लोगों के प्रति अपनी भूमिका नहीं निभाई। हमें अशिक्षा, पलायन जैसी समस्याओं के समाधान के लिए अपनी मिट्टी से जुडऩा होगा। सरकार के भरोसे नहीं रहकर स्वयं ही आगे आकर नया वागड़ बनाना होगा। यह उद्गार राजस्थान पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने सोमवार को बांसवाड़ा संस्करण के 17वें स्थापना दिवस पर प्रबुद्धजनों के साथ वर्चुअल संबोधन में व्यक्त किए। कोठारी ने वागड़ के सुधिजनों, पाठकों से चर्चां में कहा कि वागड़ क्षेत्रवासी सुख की तलाश में नहीं रहते हैं। प्रकृति के साथ एकात्म भाव से जीते हैं। प्रकृति को ईश्वर मानते हैं। संवेदना व समरसता का यहां जो समाज है, उसी का नाम वागड़ है। जनचेतना जाग्रत करने का समय कोठारी ने कहा कि अब जन चेतना जाग्रत करने का समय है। आने वाली पीढ़ी के जीवन में नई चुनौतियां आनी हैं। युवा पीढी को भविष्य पर आंख...

बाइक से बहन के घर जा रहे 4 भाइयों को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही चाराें की मौत

Image
आंबापुरा ( बांसवाड़ा) । रतलाम रोड पर आंबापुरा थाना क्षेत्र में रविवार रात बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार चार युवकों को कुचल दिया। हादसे में 4 भाइयों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में दो सगे और दो चचेरे भाई हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि चाराें युवकाें की माैके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक के परखचे उड़ गए। पुलिस ने बताया कि खोरापाड़ा गांव के एक युवक की बहन के घर नापला में नोतरा था। उसमें शामिल होने के लिए गांव से मुकेश, उसका सगा भाई सोहन के साथ दिलीप और दिनेश बाइक से रवाना हुए। उनके साथ आड़ीभीत के पास हादसा हुआ, जिसमें चारों की मौत हो गई। मौके पर ग्रामीणों ने रोड जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस की समझाइश पर लोग माने। पुलिस ने शवाें काे एमजी अस्पताल के लिए रवाना किया और फिर रास्ता खुलवाया। ट्रक उदयपुर के केसरियाजी से भोपाल मध्यप्रदेश के रायसेन मार्बल लेकर जा रहा था। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार चाराें युवक खाेरापाड़ा के हैं। हादसे में खोरापाड़ा छोटी सरवन निवासी दिनेश पुत्र जोखिया, सोहन पुत्र जोकिया, मुकेश पुत्र जोकिया और दिलीप पुत्र बदिया की मौत हो गई। हादसा 8 बज...

पत्रिका वागड़ महोत्सव : जागरूकता रैली से दिया पैगाम, स्वास्थ्य का रखना ध्यान

Image
बांसवाड़ा. राजस्थान पत्रिका के बांसवाड़ा संस्करण के 17वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पत्रिका वागड़ महोत्सव के तहत शनिवार को कोरोना जागरूकता रैली निकाली गई। स्काउट गाइड के तत्वावधान में सुबह अंबेडकर सर्कल से निकाली गई साइकिल रैली को नगर परिषद सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी, कृषि अनुसंधान केंद्र के संभागीय निदेशक डॉ. प्रमोद रोकडिय़ा, आंबापुरा तहसीलदार दिशा गांधी, पार्षद देवबाला ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली गाइडर शबनम शेख के नेतृत्व में नूतन विद्यालय के स्काउट, एनसीसी छात्र तथा रोवर्स रेंजर्स में भाविक सुथार, हेमंत यादव, हर्षित यादव आदि के साथ मोहन कॉलोनी चौराहा, अस्पताल सर्कल, कुशलबाग मैदान, कस्टम चौराहा, प्रताप सर्कल होते हुए डायलाब पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान लोगों को मास्क नियमित पहनने सहित साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने को लेकर जागरूक किया गया। रैली में खांदू कॉलोनी हॉकर राजेश भावसार ने भी भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में पत्रिका के गांधी ब्रदर्स एजेंसी के भारत भूषण गांधी के अलावा शहर के कई हॉकर्स भी शामिल हुए। इस अवसर पर रौनक यादव, उमेश प्रजापत, वैशाली कलाल, स्नेहा, फाल्गुनी, बजरंग...