Posts

बांसवाड़ा : महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई

Image
बांसवाड़ा. महर्षि वाल्मीकि आश्रम मदारेश्वर पर आश्रम के महंत श्री थावर गिरी महाराज के सानिध्य में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पधारे हुए भक्तों अतिथियों ने सर्वप्रथम भगवान महर्षि वाल्मीकि पूजा-अर्चना , आरती हवन यज्ञ आदि धार्मिक अनुष्ठान किए गए। जिसके तत्पश्चात सामाजिक एवं धर्म सभा हुई। सभा की अध्यक्षता नगर परिषद सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी ने की सभा के मुख्य अतिथि डॉक्टर बापू दलसुख दास महाराज संजेली धाम गुजरात रहे। विशिष्ट अतिथि राजपरिवार के जगमाल सिंह, रामदास महाराज, पार्षद चंदा सीता डामोर, अतीत गरासिया, थानु नाथ महाराज, फूल गिरी महाराज, मौनी बाबा, गुलाब भाई राठौड़ रहे। संबोधित करते हुए बापू डॉक्टर दलसुख दास ने महर्षि वाल्मीकि की जीवनी पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता करते हुए सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि जिला मुख्यालय का महर्षि वाल्मीकि का आश्रम जनजाति क्षेत्र व समाज में जनजागृति का महत्वपूर्ण एवं प्रमुख स्थान है। पुस्तक का किया विमोचन जयंती कार्यक्रम में राजेंद्र कोठारी द्वारा लिखित वाल्मीकि रामायण सारांश पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में ...

बांसवाड़ा : परतापुर में पुलिस जाब्ता तैनात, स्थिति सामान्य

Image
बांसवाड़ा/ परतापुर . परतापुर कस्बे में मंगलवार को भी पुलिस जाप्ते की तैनाती की बीच पूर्ण शांति रही। जनजीवन सामान्य होने लगा है। बाजार भी पुन: पटरी आ गया है। डीएसपी गजेन्द्र सिंह राव के निर्देशन एवं सीआई मनीष चारण के नेतृत्व में जगह-जगह पुलिस जाप्ता तैनात रहा। वहीं पुलिस वाहन द्वारा गश्त भी जारी रही। उल्लेखनीय है कि शनिवार रात बारावफात की तैयारियों में डिवाइडर एवं बिजली के खंभों पर धार्मिक ध्वजाएं लगाने पर रोकटोक के बीच हुई चाकूबाजी एवं मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्ष के 6 जने घायल हुए। इसे लेकर अजय मुनिया की ओर से समुदाय विशेष के साथ नामजद सहित 25 के विरुद्ध और दूसरे पक्ष के सदर इदरीस खान की ओर से सैलाब पुत्र रमण कलाल सहित 6 जनों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया गया। इस मामले के जांच अधिकारी डीएसपी गजेन्द्र सिंह राव ने बताया कि मामले गिरफ्तार शराफत पुत्र फकीर मोहम्मद, शाहरुख पुत्र खान जमाल, जावेद पुत्र रईस, बिलाल और सैलाब पुत्र रमण कलाल को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पूजा-अर्चना: इधर इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए युवक गौरव पुत्र प्रकाश भट्ट का उदयपुर महाराणा भूपाल चिकि...

बांसवाड़ा: गढ़ी थाने का घेराव टाला तो दोपहर बाद फिर उग्र हुए युवा, हल्का बल प्रयोग कर खदेडी़ भीड़

Image
बांसवाड़ा. बारावफात की तैयारियों में शनिवार रात हाइवे के डिवाइडर पर धार्मिक ध्वजाओं को लगाने पर रोकटोक के बीच हुई चाकूबाजी और मारपीट की वारदातों के बाद दूसरे दिन जिले के परतापुर कस्बे में बाजार बंद और माहौल तनावपूर्ण रहा। इसके चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, वहीं आला अधिकारी हालात पर निगरानी करते नजर आए। हालांकि सुबह बाजार खुलने के बाद बवाल बढऩे की आशंका में धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिरे और शाम तक बाजार पूरी बंद रहा। इससे पहले सुबह सर्व सनातन समाज और श्रीराजपूत करणी सेना के गढ़ी थाने के घेराव के लिए एकत्र होने के आह्वान पर दोपहर में लोग गढ़ी थाने के पास जुटे, लेकिन प्रशासन और पुलिस ने समझाइश कर उन्हें रोके रखा। इस पर गढ़ी विधायक कैलाश मीणा, करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष भंवरसिंह सलाडिय़ा, पूर्व मंत्री भवानी जोशी सहित विभिन्न समाज संगठन के साथ दोपहर बाद लोगा शीतलामाता मंदिर परिसर पहुंचे और सभा आयोजित कर समुदाय विशेष के रवैए पर आक्रोश जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। बाद में नारेबाजी करती हुई भीड़ दोपहर बाद करीब ढाई बजे फिर थाने की तरफ बढ़ी, तो पुलिस ने रोकने और खदे...

बांसवाड़ा : शिक्षा देने से पहले स्वयं आदर्श बनें गुरु

Image
बांसवाड़ा. बाहुबली कॉलोनी में आर्यिका अर्हमश्री माताजी ने गुरुवार को स्कूली विद्यार्थियों को सीख दी और शिक्षक से भी शिक्षा देने से पहले स्वयं आदर्श बनने का आह्वान किया। मांगलिक भवन में आर्यिका ने विद्यार्थियों कहा कि लक्ष्य से कार्यसिद्धि नहीं होगी। इसके लिए अपने शिक्षक को आदर्श मानना होगा। जब विद्यार्थी शिक्षक को आदर्श माने तो शिक्षक को भी आदर्श की तरह कार्य करना होगा। शिक्षक बच्चों को अच्छे संस्कार दें। अनुशासन सिखाएं। तामसी वृत्ति से दूर रखें। ऐसा भोजन करें, जिससे भाव व विचार अच्छे हों। विद्यार्थी अपने जीवन को संस्कारित करेंगे, तभी ऊंचाइयों को प्राप्त कर जाएंगे। प्रवक्ता महेंद्र कवालिया ने बताया कि राउमावि नूतन के प्राचार्य राजीव जुआ, शिक्षक आदि उपस्थित रहे। श्री समाज ने स्वागत किया। आत्मा का कल्याण करो मोहन कॉलोनी आदिनाथ जिनालय में आचार्य सुंदरसागर महाराज ने कहा कि जिनशासन में भोगों की नहीं, योगों की प्रधानता है। उन्होंने रामकथा प्रस्तुत कर कहा कि संसार में कई संप्रदाय है, जो बैकुंठ को ही प्राप्त करना चाहते हैं। बैकुंठ में जाने के बाद पुन: संसार में जन्म-मरण करना पड़ेगा। उन्ह...

'बंद हो बिजली कटौती, फसल बीमा क्लेम मिलेÓ

Image
बांसवाड़ा. भारतीय किसान संघ ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को गुरुवार को ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष खेमजी पाटीदार के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में प्रदेश में कृषि सिंचाई के लिए की जा रही बिजली आपूर्ति में कटौती नहीं करने, रबी की बुवाई के लिए डीएपी की उपलब्धता, समर्थन मूल्य पर धान व मक्का की खरीद शुरू करने, उचित रेग्युलेशन तय कर सिंचाई के लिए पानी देने, अति व अनावृष्टि से हुए नुकसान का आपदा राहत अनुदान व फसल बीमा क्लेम दिलवाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती के कारण कपास की फसल की सिंचाई प्रभावित हो रही है। धान व मक्का की फसल समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदे जाने से किसान औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने साख सीमा के बराबर ब्याज मुक्त फसली ऋण उपलब्ध कराने, डीजल पर टैक्स घटाने और उक्त मांगों को पूरा करने की मांग की। साथ ही कहा कि सात दिन में समाधान नहीं होने पर तहसील स्तर से प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान संभागीय अध्यक्ष रणछोड़ पाटीदार, वनेश्वर त्रिवेदी सहित अन्य किसान सम्मिलित रहे। source https://www.patrika.com/...

तलवार लहराते पकड़ा युवक, पूछताछ से शातिर नकबजन होने का खुलासा

Image
बांसवाड़ा. पर्व-त्योहारों पर इन दिनों शहर में अपराधियों के धरपकड़ का अभियान कारगर होता दिखलाई दे रहा है। इसी क्रम में बुधवार रात नाकाबंदी के दौरान खुली तलवार लेकर लोगों को धमकाते एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ा। कोतवाली लाकर पूछताछ पर उसने चोरी-नकबजनी की आधा दर्जन वारदातें कबूली। पता चला कि आरोपी डूंगरपुर जिले में भी वांछित है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक कावेंद्रसिंह सागर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत रात को सीआई रतनसिंह चौहान के नेतृत्व में एसआई कांतिलाल मीणा, कांस्टेबल पृथ्वीपालसिंह मुकेशकुमार व राहुल की टीम रतलाम रोड पर नाकाबन्दी में जुटी थी। इसी बीच, नंगी तलवार लेकर एक बदमाश द्वारा लोगों को डराने-धमकाने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और आरोपी सदर इलाके के धनपुरा निवासी परमेश पुत्र लक्ष्मण निनामा को धरदबोचा। हाथ से तलवार छीनकर उसे थाने लाने के बाद पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया। फिर 24 वर्षीय आरोपी से कड़ी पूछताछ की गई तो उसने अपने गांव के साथियों अनिल पुत्र मणीलाल, दिनेश उर्फ राजकुमार पुत्र लक्ष्मण, सुनील पुत्र सोहन चरपोटा तथा पाड़ी खुर्द निवासी मेडा के साथ मि...

ये वेद पाठशाला: यहां जनजाति विद्यार्थी फर्राटे से बोलते है गीता, गणेश स्तुति, शिव तांडव

Image
बांसवाड़ा. प्रणम्य शिरसा देवं गौरी पुत्रं विनायकम्, भक्तावासं स्मरेन्नित्यमायु:कामार्थ सिद्धये (संकटनाशनगणेश स्तोत्रम् )। नमामीशमीशान् निर्वाणरूपं, विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद स्वरूपं (श्रीरुद्राष्टकम )। अधरं मधुरं वदनं नयनं मधुरं हसितं मधुरम् (मधुराष्टकम) ....। ऐसे एक-दो नहीं बल्कि अनेक मंत्रों का सस्वर कंठस्थ उच्चारण भारत माता मंदिर परिसर में वेद पाठशाला में जनजाति विद्यार्थी कर रहे है। ढोलक एवं मंजिरों के साथ यज्ञ मण्डप में कम उम्र के इन विद्यार्थियों का उच्चारण सुनकर हर शख्स प्रभावित हो रहा है। दरअसल, भारत माता मंदिर बांसवाड़ा परियोजना की ओर से पिछले 6 वर्षों से तीन वेदपाठशालों के संचालन से वेद पाठ का सफर शुरू किया गया। वर्तमान में यह बांसवाड़ा, मोहकमपुरा, गांगड़तलाई, खमेरा, घोड़ी तेजपुर, सज्जनगढ़ सहित 6 स्थलों तक पहुंच गया हैं, जिसमें 72 जनजाति विद्यार्थी अध्ययनरत है। इन विद्यार्थियों को नियमित स्कूल समय के अलावा ढाई घंटे वेद ज्ञान दिया जा रहा है। नियमित अभ्यास का परिणाम यह है कि जनजाति क्षेत्र के विभिन्न गांवों के विद्यार्थी अब बिना अटके आसानी से गीता, रामायण, स्तोत्र रत्नावली, महि...